clerk - Rokthok Lekhani News

मुंबई: क्लर्क पद की परीक्षा रद्द, बॉम्बे हाईकोर्ट का फैसला, नई तारीख होगी जारी
मुंबई: बॉम्बे हाईकोर्ट ने क्लर्क (लिपिक) पद के लिए 16 अगस्त को आयोजित की गई ऑनलाइन टाइपिंग टेस्ट परीक्षा को रद्द कर दिया है। परीक्षा के दौरान कई केंद्रों पर तकनीकी समस्याएं सामने आने के बाद उम्मीदवारों ने विरोध प्रदर्शन किया था। अब हाईकोर्ट प्रशासन ने परीक्षा को दोबारा आयोजित करने का फैसला लिया है।बॉम्बे हाईकोर्ट की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, 16 अगस्त को ऑनलाइन माध्यम से आयोजित क्लर्क टाइपिंग टेस्ट में आई तकनीकी परेशानियों को देखते हुए परीक्षा रद्द की गई है। नई परीक्षा की तारीख बाद में आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी।

सर्वर और कीबोर्ड की समस्या से परेशान हुए उम्मीदवार
क्लर्क पद के लिए आयोजित टाइपिंग टेस्ट उम्मीदवारों के लिए चयन प्रक्रिया का महत्वपूर्ण हिस्सा था। लेकिन परीक्षा केंद्रों पर कई तरह की तकनीकी दिक्कतों के कारण बड़ी संख्या में अभ्यर्थी परीक्षा पूरी नहीं कर सके।उम्मीदवारों ने बताया कि कई जगहों पर सर्वर डाउन होने, कंप्यूटर सिस्टम में खराबी और कीबोर्ड सही तरीके से काम नहीं करने जैसी समस्याएं आईं। इसके कारण परीक्षा देने पहुंचे कई छात्रों को परेशानी का सामना करना पड़ा।छत्रपति संभाजीनगर, कल्याण, वाशिम, हिंगोली समेत कई स्थानों से तकनीकी गड़बड़ी की शिकायतें सामने आई थीं।

छात्रों ने किया था आंदोलन
परीक्षा में हुई अव्यवस्था के बाद नाराज उम्मीदवारों ने अलग-अलग जगहों पर विरोध प्रदर्शन किया था। छात्रों ने मांग की थी कि तकनीकी समस्याओं के कारण प्रभावित हुई परीक्षा को रद्द कर दोबारा पारदर्शी तरीके से आयोजित किया जाए।छत्रपति संभाजीनगर में उम्मीदवारों के साथ सीजेपी के अभिजीत दीपके ने भी आंदोलन किया था। वहीं, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के विधायक रोहित पवार ने भी इस मामले को लेकर आवाज उठाई थी।

रोहित पवार ने फैसले का किया स्वागत विधायक रोहित पवार ने हाईकोर्ट प्रशासन के परीक्षा रद्द करने के फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि परीक्षा में बड़े स्तर पर गड़बड़ी सामने आने के बाद उन्होंने हाईकोर्ट के महानिबंधक और महाधिवक्ता से मुलाकात कर परीक्षा रद्द करने की मांग की थी।रोहित पवार ने कहा कि अब दोबारा होने वाली टाइपिंग टेस्ट परीक्षा स्वतंत्र और पारदर्शी तरीके से कराई जानी चाहिए। साथ ही उन्होंने पिछली परीक्षा में हुई तकनीकी और अन्य गड़बड़ियों की उच्चस्तरीय जांच की मांग भी की। उम्मीदवारों को नई तारीख का इंतजार हाईकोर्ट के इस फैसले के बाद परीक्षा में शामिल होने वाले हजारों उम्मीदवारों को राहत मिली है। अब सभी अभ्यर्थियों की नजर नई परीक्षा तारीख पर है। हाईकोर्ट प्रशासन जल्द ही नई तारीख और परीक्षा से जुड़ी अन्य जानकारी अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी करेगा।

मीरा रोड रेलवे स्टेशन पर महिला कमर्शियल बुकिंग क्लर्क के साथ दुर्व्यवहा; यात्री गिरफ्तार
भयंदर : पश्चिम रेलवे की भयंदर स्थित आरपीएफ टीम ने वसई रोड स्थित राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) टीम के साथ मिलकर मीरा रोड रेलवे स्टेशन पर एक महिला कमर्शियल बुकिंग क्लर्क के साथ दुर्व्यवहार करने वाले एक यात्री का पता लगाया और उसे गिरफ्तार कर लिया. पश्चिम रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार, भयंदर चौकी की आरपीएफ टीम ने जीआरपी वसई रोड के साथ मिलकर आरोपी की पहचान कर उसे सफलतापूर्वक पकड़ लिया.

आरोपी की पहचान मीरा रोड (पूर्व) निवासी 48 वर्षीय अशलम अनवर खान के रूप में हुई है. पूछताछ के दौरान, आरोपी खान ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली. इसके बाद, जीआरपी/वसई रोड के पुलिस निरीक्षक ने आगे की कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तार कर लिया. आरपीएफ भयंदर और जीआरपी वसई रोड द्वारा की गई यह त्वरित और समन्वित कार्रवाई न केवल यात्रियों, बल्कि कर्मचारियों की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करने के लिए पश्चिम रेलवे की अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाती है. इस मामले में पश्चिम रेलवे की त्वरित कार्रवाई ने यात्रियों और कर्मचारियों, दोनों की गरिमा और सुरक्षा की रक्षा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को उजागर किया. आरपीएफ भयंदर और जीआरपी वसई रोड के समन्वित प्रयास इस बात को रेखांकित करते हैं कि अधिकारी रेलवे परिसर में इस तरह के दुर्व्यवहार को कितनी गंभीरता से संबोधित कर रहे हैं.

इससे पहले 9 सितंबर, 2025 को, मध्य रेलवे के मुंबई मंडल ने यात्री-अनुकूल उन्नयन की एक श्रृंखला शुरू की थी. बयान जारी करते हुए, मध्य रेलवे ने जनवरी से अगस्त 2025 के बीच अपने पूरे नेटवर्क में सुरक्षा, आराम और सुविधा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई. रिलीज़ जारी करते हुए, मध्य रेलवे के मुंबई मंडल ने जनवरी 2025 से अगस्त 2025 तक की अवधि के दौरान किए गए कार्यों की विस्तृत जानकारी दी.

मुंबई के व्यस्त स्टेशनों पर आवाजाही को आसान बनाने के लिए, मध्य रेलवे के मुंबई मंडल ने बताया कि कर्जत, तिलक नगर, मानखुर्द, विक्रोली और वांगनी स्टेशनों पर 10 नए एस्केलेटर लगाए गए हैं. इसके अलावा, गोवंडी, खरडी, सेवरी, शेलू और चूनाभट्टी स्टेशनों पर नौ लिफ्टें चालू की गई हैं. यात्रियों की सुरक्षा और सुविधाओं को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता मानते हुए, मध्य रेलवे ने यह भी कहा कि बेहतर टिकटिंग और ट्रेन ट्रैकिंग प्रणाली हमेशा से अधिकारियों की प्राथमिकता रही है.

यह सुनिश्चित करने के लिए कि यात्रियों को टिकट के लिए लंबी कतारों में खड़े होने या ट्रेन का इंतजार करने की परेशानी से न गुजरना पड़े, मध्य रेलवे ने कई उपनगरीय स्टेशनों, जिनमें घनसोली, रबाले, ऐरोली, वाशी, बेलापुर, खारकोपर, बामनडोंगरी और खंडेश्वर शामिल हैं, पर नए ट्रेन और प्लेटफॉर्म संकेतक लगाए हैं.

पालघर में वन विभाग के क्लर्क ने फ़िल्म से आइडिया लेकर अपने दोनों बहनों को उतारा मौत के घाट...
पालघर :  पालघर में दो अविवाहित बहनों की हत्या हुई थी. इस वारदात में पुलिस को पहले शक था कि किसी रिश्तेदार ने दोनों बहनों को जहर दिया.लेकिन जब इस हत्या की सच्चाई पुलिस ने सामने लाई तो हर कोई सुनने वाले हैरान रह गए. दोनो बहनों की हत्या एक प्लान के तहत उसके ही भाई ने की. एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, गणेश मोहिते, जो पालघर में वन विभाग में क्लर्क है, जो अपनी दो अविवाहित बहनों से तंग आ गया था. इसलिए उसने बॉलीवुड फिल्म ‘दृश्यम’ से प्रेरित होकर अपनी बहन को मारने का ख़ौपनाक ऐसा प्लान बनयाा की हत्या करके दोषी किसी रिश्तेदार को ठहराने की साजिश रची. इसी उद्देश्य से उसने जांच अधिकारियों और अपनी मां तक के दिमाग में यह बात डाली कि रिश्तेदार ने उनके पीने के पानी में जहर मिला दिया था, जिसे उसकी बहनों ने पी लिया और उनकी मृत्यु हो गई.

रिपोर्ट के मुताबिक 15 अक्टूबर को गणेश अपने परिवार को एक नवरात्रि कार्यक्रम के लिए ले गया. उसे यह पता था कि अगर उसने पालघर में अपनी बहनों की हत्या की तो शक उसी पर होगा. लेकिन वह पालघर से दूर जाकर रेवदंडा में वह हत्या करेगा तो उसका आरोप उसके रिश्तेदार पर आसानी से लग सकता था. घटना को अंजाम देने के लिए गणेश ने अपनी बहनों के लिए तत्काल सूप बनाया और उसमें चूहे का जहर मिला दिया. सूप पीने के बाद, उसने अपनी मां से पीने का कुछ पानी लाने को कहा जो बाहर बरामदे में एक कंटेनर में था और फिर नवरात्रि कार्यक्रम में भाग लेने के लिए निकल गया.

घर से निकलने के बाद उसे अपनी बहनों का फोन आया कि वह अच्छा महसूस नहीं कर रही हैं. गरबा के बहाने गणेश जानबूझकर देर से घर पहुंचा और अपनी बहनों को सिविल अस्पताल ले गया, जहां 17 अक्टूबर को उसकी मौत हो गई. तब तक, दूसरी बहन स्नेहा भी गंभीर स्थिति में पहुंच गई. उसे कामोठे के एमजीएम अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया था, जहां 20 अक्टूबर को उसकी मौत हो गई. गणेश ने स्नेहा जो 20 अक्टूबर तक जीवित रही और मां के दिमाग में डाला कि उनके रिश्तेदार जिनके साथ उनका पहले कुछ संपत्ति विवाद के कारण झगड़ा हुआ था,तो उन्होंने बरामदे में पीने के पानी में जहर मिलाया था.

ऐसे पर्दाफाश किया हत्या का प्लान
जानकारी के मुताबिक 21 अक्टूबर को मामला लोकल क्राइम ब्रांच (LCB) को ट्रांसफर कर दिया गया और रिश्तेदार से पुलिस ने पूछताछ की उसी दौरान पुलिस को पता चला कि उन्होंने अपने घर के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगवाए हैं. उसमे पुलिस को पानी के साथ किसी को छेड़छाड़ करते नहीं देखा. CCTV फुटेज और इस तथ्य से कि वही पानी पीने के बाद मां को कोई समस्या नहीं हुई, जिससे पुलिस को मामला कुछ और नजर आया. जांच के दौरान भाई-बहनों के बीच लड़ाई के बारे में भी पुलिस को पता चला.’ पुलिस को गणेश पर शक हुआ तो पुलिस ने बारीकी से उसके फोन की जांच की और 11 से 14 अक्टूबर तक ‘जहर’ जैसे ‘मीठा जहर’, ‘कम जहर की गंध’ और ‘जहर खाने के बाद किसी व्यक्ति को मरने में कितने दिन लगते हैं’ जैसी 53 सर्च हिस्ट्री मिली.जिससे पुलिस के सामने तस्वीर क्लियर हो गई ।

गणेश के पिता वन विभाग में अधिकारी थे, एक दुर्घटना में उनकी मौत हो गई. इसके बाद पिता के स्थान पर नौकरी के दावे को लेकर एक लंबा विवाद शुरू हुआ. मां ने अपनी बेटियों में से एक का समर्थन किया. आरोपी अपनी बहनों से तंग आ चुका था, क्योंकि उसे अपना वेतन उन पर खर्च करना पड़ता था. गणेश को चिंता थी कि वे उनके पिता की संपत्ति पर दोनो बहने दावा करेगी इसलिए रास्ते से हटा लिया.

पनवेल कोर्ट में काम करने वाले क्लर्क के साथ लूटपाट... दो आरोपी गिरफ्तार
नवी मुंबई : पनवेल कोर्ट में काम करने वाले एक क्लर्क की पिटाई कर के तीन युवकों ने लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। इस मामले में पनवेल शहर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिन्हें कोर्ट ने पुलिस की हिरासत में रखने का आदेश दिया है। उक्त घटना में शामिल तीसरा आरोपी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी है। पनवेल शहर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक विजय कादबाने के अनुसार, उक्त मामले में पनवेल के करंजाडे में रहने वाले आदित्य महाडीक और करण सिंह को गिरफ्तार किया गया हैं, जबकि इनका एक साथी फरार है। कादबाने ने बताया कि लूट की उक्त घटना पनवेल कोर्ट के क्लर्क देवानंद प्रकाश खंडारे के साथ हुई।

मां के बीमार होने का बहाना बनाकर लिया लिफ्ट - खंडारे जब अपनी बाइक से अपने कर्जत स्थित घर की ओर जा रहे थे, तभी एक युवक ने अपनी मां के बीमार होने का बहाना बनाकर खंडारे से लिफ्ट लेकर उनकी बाइक पर बैठ गया। इसके बाद उक्त युवक खंडारे को पहले पनवेल स्थित करंजाडे ले गया, इसके बाद उन्हें डोंबले कॉलेज के पास ले गया और अपने अन्य दो साथियों के साथ मिलकर खंडारे से मारपीट की और लूट की घटना को अंजाम देकर वहां से फरार हो गए।

तकनीकी जांच और मुखबिरों से मिली जानकारी - कादबाने के अनुसार, उक्त घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की टीम गठित की गई, जिसने उक्त आरोपियों की तलाश शुरू की। तकनीकी जांच और मुखबिरों से पता चला कि उक्त मामले के दो आरोपी करंजाडे में आने वाले हैं, जिसके आधार पर पुलिस की टीम ने जाल बिछाकर आदित्य और करण को हिरासत में लिया। कादबाने ने बताया कि पूछताछ के दौरान उक्त दोनों ने अपना अपराध स्वीकार किया है। पुलिस ने इनके पास से लूटा गया मोबाइल, वारदात में इस्तेमाल हेलमेट बरामद कर लिया है। इनके पास से घड़ी और नकदी बरामद नहीं हुई, जिसके बारे में इनसे पूछताछ जारी है।