wedding - Rokthok Lekhani News

मुंबई : अंधेरी पश्चिम में शादी समारोह के लिए कैटरिंग बुक कराने के नाम पर 21.62 लाख की ठगी !
मुंबई : अंधेरी पश्चिम में शादी समारोह के लिए कैटरिंग और अन्य व्यवस्थाएं उपलब्ध कराने के नाम पर लोगों से लाखों रुपए की कथित ठगी का मामला सामने आया है। अंबोली पुलिस ने इस मामले में चिंतन वंजारा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 316 और 3 18(4) के तहत मामला दर्ज किया है। जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी ने शिकायतकर्ता समेत पांच लोगों से कुल 21 लाख 62 हजार रुपए लिए। पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता सुनील देवदास (59) अंधेरी पश्चिम के वीरा देसाई रोड इलाके में रहते हैं और एक कंपनी में निदेशक हैं। उनकी बेटी की शादी नवंबर 2025 में होने वाली थी।

शादी समारोह के लिए कैटरिंग और अन्य व्यवस्थाओं के सिलसिले में उनकी मुलाकात आरोपी चिंतन वंजारा से हुई। शिकायत के मुताबिक, आरोपी ने अंधेरी पश्चिम के चार बंगला इलाके में कोकिलाबेन अस्पताल के सामने स्थित ग्लास इम्पीरियल और उमंग कैटरर्स में शादी समारोह की व्यवस्था कराने का भरोसा दिया। इसके बाद शिकायतकर्ता से अलग-अलग समय पर कुल 4 लाख 83 हजार रुपये लिए गए। बाद में आरोपी ने कथित तौर पर हॉल की बुकिंग और ट्रस्ट से संबंधित विवाद का हवाला देते हुए रकम वापस करने का आश्वासन दिया, लेकिन पूरी रकम वापस नहीं की।

चला कि आरोपी ने कथित तौर पर इसी तरीके से अन्य लोगों से भी पैसे लिए थे। जांच में सामने आया कि श्रीमती सिराज जोंधले से 3 लाख रुपए, किरण शर्मा से 11 लाख रुपए, दीपक भल्ला से 68 हजार रुपए और शालू भाटिया से 2 लाख 11 हजार रुपए लिए गए। इन चार लोगों से ली गई रकम 16 लाख 79 हजार रुपये है। शिकायतकर्ता से लिए गए 4 लाख 83 हजार रुपये को मिलाने पर आरोपी द्वारा कथित तौर पर कुल 21 लाख 62 हजार रुपये लिए जाने की बात सामने आई है।

थाने : शादी हॉल में आग; कोई घायल नहीं
थाने : थाने जिले के घोड़बंदर इलाके में स्थित एक शादी हॉल में आग लगने की घटना सामने आई है। स्थानीय प्रशासन और थाने नगर निगम की जानकारी के अनुसार,  फायर ब्रिगेड की त्वरित कार्रवाई सूचना मिलने के तुरंत बाद तीन फायर ब्रिगेड यूनिट्स मौके पर पहुंचीं और आग को नियंत्रित करने के लिए कार्यवाही शुरू कर दी। दमकल विभाग की टीमों ने हॉल के भीतर और आसपास के क्षेत्रों में आग फैलने से रोकने के लिए सुरक्षा उपाय अपनाए। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि आग फैलने के कारण का अभी पता लगाया जा रहा है। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आग शॉर्ट सर्किट, उपकरण में खराबी, या किसी अन्य कारण से लगी। फायर ब्रिगेड के अधिकारी आग पर काबू पाने में जुटे हुए हैं और आसपास के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है।

कोई घायल नहीं, संपत्ति को नुकसान
खुशकिस्मती से इस घटना में किसी भी व्यक्ति के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है। हॉल में उस समय ज्यादा लोग मौजूद नहीं थे। हालांकि, हॉल और आसपास की संपत्ति को आग से नुकसान हुआ है। प्रशासन ने प्रभावित इलाके में सुरक्षा और बचाव के लिए अतिरिक्त बल तैनात किया है।

स्थानीय लोगों की प्रतिक्रिया
स्थानीय निवासी और शादी हॉल के कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंचे और दमकल कर्मियों की कार्यवाही की सराहना की। कुछ स्थानीय लोगों ने बताया कि आग की वजह से इलाके में धुआं और हल्की अफरा-तफरी मची, लेकिन फायर ब्रिगेड की त्वरित प्रतिक्रिया से बड़ी क्षति टल गई। नगर निगम का बयान थाने नगर निगम के अधिकारियों ने कहा, “हम फायर ब्रिगेड के साथ मिलकर आग को पूरी तरह नियंत्रित करने का प्रयास कर रहे हैं। शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार किसी भी जान का नुकसान नहीं हुआ है। प्रभावित लोगों को राहत और आवश्यक सहायता प्रदान की जाएगी।”

स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि आग फैलने के कारण का अभी पता लगाया जा रहा है। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आग शॉर्ट सर्किट, उपकरण में खराबी, या किसी अन्य कारण से लगी। फायर ब्रिगेड के अधिकारी आग पर काबू पाने में जुटे हुए हैं और आसपास के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है। कोई घायल नहीं, संपत्ति को नुकसान खुशकिस्मती से इस घटना में किसी भी व्यक्ति के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है। हॉल में उस समय ज्यादा लोग मौजूद नहीं थे। हालांकि, हॉल और आसपास की संपत्ति को आग से नुकसान हुआ है। प्रशासन ने प्रभावित इलाके में सुरक्षा और बचाव के लिए अतिरिक्त बल तैनात किया है।

स्थानीय लोगों की प्रतिक्रिया
स्थानीय निवासी और शादी हॉल के कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंचे और दमकल कर्मियों की कार्यवाही की सराहना की। कुछ स्थानीय लोगों ने बताया कि आग की वजह से इलाके में धुआं और हल्की अफरा-तफरी मची, लेकिन फायर ब्रिगेड की त्वरित प्रतिक्रिया से बड़ी क्षति टल गई। नगर निगम का बयान थाने नगर निगम के अधिकारियों ने कहा, “हम फायर ब्रिगेड के साथ मिलकर आग को पूरी तरह नियंत्रित करने का प्रयास कर रहे हैं। शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार किसी भी जान का नुकसान नहीं हुआ है। प्रभावित लोगों को राहत और आवश्यक सहायता प्रदान की जाएगी।”

आग बुझाने की प्रक्रिया जारी प्रभारी अधिकारी ने मीडिया से बातचीत में बताया कि आग पूरी तरह बुझाने और हॉल की जांच करने के लिए टीमों को अभी समय लगेगा। आग लगने की वजह का पता चलने के बाद ही आगे की कार्रवाई और दोषियों पर कानूनी प्रक्रिया शुरू की जाएगी। स्थानीय प्रशासन ने लोगों से अनुरोध किया है कि आग बुझने तक इलाके में न आएं और धैर्य बनाए रखें। उन्होंने यह भी कहा कि यह सुनिश्चित किया जाएगा कि आग के कारण हुए नुकसान की भरपाई जल्द से जल्द की जाए। घोड़बंदर इलाके में इस आग ने हड़कंप मचा दिया है। हालांकि, फायर ब्रिगेड की तत्परता और नगर निगम की मदद से इस घटना में बड़ा मानविय नुकसान टल गया है।

मुंबई : बड़ी कार्रवाई की; अवैध वेडिंग बैंक्वेट हॉल को तोड़ दिया
मुंबई : बोरीवली (पश्चिम) से एक बड़ी खबर सामने आई है। बीएमसी के आर-सेंट्रल और आर-नॉर्थ वार्ड ने बड़ी कार्रवाई की है। उन्होंने सीआरजेड क्षेत्र में बने अवैध वेडिंग बैंक्वेट हॉल को तोड़ दिया है। ये हॉल, मैंग्रोव को नुकसान पहुंचा कर बनाए गए थे। ये कार्रवाई एक्सर गांव में हुई। सोशल एक्टिविस्ट रेजी अब्राहम ने इस कदम का स्वागत किया है। उन्होंने बताया कि उनकी संस्था पिछले दो सालों से इन अवैध निर्माणों को हटाने की मांग कर रही थी। कोर्ट से स्टे हटने के बाद ये तोड़फोड़ संभव हो पाई। उन्होंने कहा कि हम खुश हैं कि बीएमसी ने आधे एकड़ से ज्यादा सीआरजी क्षेत्र में बने अवैध वेडिंग हॉल को तोड़ दिया है। हमारी संस्था पिछले दो सालों से इसकी शिकायत कर रही थी।

खबर का हुआ असर
एक्सर गांव में सीआरजेड क्षेत्र पर अतिक्रमण किया गया है। इसके बाद बीएमसी ने एक अवैध गो-कार्टिंग ट्रैक को भी तोड़ा था। यह ट्रैक भी मैंग्रोव को नुकसान पहुंचा कर बनाया गया था। मार्च में वेडिंग हॉल को इसलिए नहीं तोड़ा जा सका था क्योंकि मालिकों ने कोर्ट से स्टे ले लिया था। हाल ही में कोर्ट ने स्टे हटा दिया, जिसके बाद तोड़फोड़ की गई।

वन अधिकारी ने क्या कहा
एक वन अधिकारी ने बताया कि एक्सर गांव के मैंग्रोव 'नोटिफाइड' नहीं हैं। इसका मतलब है कि उन्हें कानूनी सुरक्षा नहीं मिली हुई थी। इसलिए उन्हें आसानी से नष्ट कर दिया गया और उन पर कब्जा कर लिया गया। तोड़फोड़ के समय पर्याप्त पुलिस सुरक्षा मौजूद थी। विजय सिंह ने इस बारे में जानकारी दी। वहीं एक्टिविस्ट अब्राहम ने ने नए ज़ोनल डीएमसी संजय कुरहाडे को विशेष धन्यवाद दिया। उन्होंने राजनेताओं के समर्थन वाली विरोधी लॉबी के दबाव के बावजूद कार्रवाई (तोड़फोड़) सुनिश्चित की।

बीड : ऑपरेशन सिंदूर के बाद, शादी समारोह में पीएम मोदी की तस्वीर का दूध से किया गया अभिषेक
बीड : महाराष्ट्र के बीड जिले के आष्टी तालुका में एक अनोखा और देशभक्ति से भरपूर नज़ारा देखने को मिला. यहां एक शादी समारोह में नवविवाहित जोड़े और परिवारजनों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर का दूध से अभिषेक किया. इस मौके पर भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारे भी गूंजे. वीडियो में देखा जा सकता है कि, अपने हाथों में पीएम मोदी की तस्वीर लिए पहले दूल्हा-दुल्हन एंट्री लेते हैं और अगले ही पल प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीर का दूध से अभिषेक करते नजर आते हैं.

आतंकी ठिकानों पर की गई जवाबी कार्रवाई
इस अभूतपूर्व आयोजन की पृष्ठभूमि है भारतीय सेना द्वारा हाल ही में पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर की गई जवाबी कार्रवाई, जिसे 'ऑपरेशन सिंदूर' नाम दिया गया है. यह ऑपरेशन कश्मीर के पहलगाम में हुए हमले के जवाब में किया गया था, जिसमें कई लोगों की मौत हुई थी.

पीएम मोदी की तस्वीर का दूध से अभिषेक
भारतीय सेना की इस साहसी कार्रवाई के बाद देशभर में खुशी और गर्व की लहर दौड़ गई है. उसी भावना को व्यक्त करने के लिए बीड जिले के आष्टी में यह अनोखा आयोजन किया गया, जहां शादी में शामिल लोगों ने राष्ट्रभक्ति की भावना से पीएम मोदी की तस्वीर को दूध से स्नान कराकर आभार व्यक्त किया.

दुश्मनों को करारा जवाब
आतंकी हमले की जवाबी कार्रवाई के बाद लोगों का कहना है कि, प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने आतंकवाद के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है और भारतीय सेना ने दुश्मनों को करारा जवाब दिया है. लोगों ने इस भावुक और देशभक्ति से भरपूर क्षण की सराहना की है.