sweat - Rokthok Lekhani News

मुंबई : 55 वर्षीय महिला ज्योति प्रकाश पवार की हत्या के मामले में माथे के पसीने ने खोला हत्या का राज
मुंबई : पॉश और हाई-सिक्योरिटी इलाके मालाबार हिल में 55 वर्षीय महिला ज्योति प्रकाश पवार की हत्या के मामले में पुलिस ने बेहद सूझबूझ और वैज्ञानिक जांच के दम पर अहम सफलता हासिल की। इस सनसनीखेज हत्याकांड की शुरुआती जांच में पुलिस के पास न तो कोई सीसीटीवी फुटेज था, न कोई प्रत्यक्षदर्शी और न ही हत्या का कोई स्पष्ट मकसद सामने आया था। लेकिन पूछताछ के दौरान एक संदिग्ध के व्यवहार और उसके माथे पर आए पसीने की एक छोटी-सी बूंद ने जांच की दिशा बदल दी और पुलिस को मामले की गुत्थी सुलझाने में मदद मिली।

पुलिस के अनुसार, ज्योति प्रकाश पवार अपने पति के निधन के बाद दक्षिण मुंबई के नेपियन सी रोड स्थित शिमला नगर इलाके में अकेली रहती थीं। परिवार की जिम्मेदारियां निभाने के लिए वह घरेलू सहायिका के रूप में विभिन्न घरों में काम करती थीं और इसी से अपना जीवनयापन करती थीं। घटना का खुलासा तब हुआ जब शुक्रवार को वह अपने नियमित कार्यस्थल पर नहीं पहुंचीं। उनके न आने पर नियोक्ता ने कई बार फोन करने की कोशिश की, लेकिन उनका मोबाइल फोन बंद या अनुत्तरित रहा। लगातार संपर्क नहीं होने पर नियोक्ता को चिंता हुई और उन्होंने ज्योति पवार की बेटी एकता, जो मुंबई के दहिसर क्षेत्र में रहती हैं, को इसकी जानकारी दी।

मां से संपर्क नहीं हो पाने पर शनिवार दोपहर एकता तुरंत नेपियन सी रोड स्थित घर पहुंचीं। वहां पहुंचने पर उन्होंने देखा कि मकान बाहर से बंद था, लेकिन उनकी मां की चप्पलें दरवाजे के बाहर पड़ी थीं। यह देखकर उन्हें किसी अनहोनी की आशंका हुई। काफी देर तक आवाज लगाने और दरवाजा खटखटाने के बावजूद अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से घर का ताला तोड़ा गया। अंदर का दृश्य देखकर सभी स्तब्ध रह गए। कमरे के भीतर ज्योति पवार का शव पड़ा हुआ था। घटना की सूचना तत्काल मालाबार हिल पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया और साक्ष्य एकत्र किए गए। प्रारंभिक जांच के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में पुष्टि हुई कि महिला की गला घोंटकर हत्या की गई थी। इसके बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी। हालांकि शुरुआती जांच पुलिस के लिए बेहद चुनौतीपूर्ण रही। घटनास्थल के आसपास कोई उपयोगी सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध नहीं था। किसी ने घटना को होते हुए नहीं देखा था और पुलिस को ऐसा कोई प्रत्यक्षदर्शी भी नहीं मिला, जो संदिग्धों के बारे में जानकारी दे सके। इसके अलावा शुरुआती जांच में किसी व्यक्तिगत दुश्मनी, पारिवारिक विवाद या अन्य स्पष्ट कारण का भी पता नहीं चला।

मुंबई : गर्मी का कहर, मार्च में ही 39 डिग्री तापमान, हीटवेब ने छुड़ाए पसीने
मुंबई : महाराष्ट्र के मुंबई में मौसम के तेवर ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए हैं। मार्च की शुरुआत में ही इतनी गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। गुरुवार को शहर का अधिकतम तापमान 38.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5.9 डिग्री अधिक था। मौसम विभाग के अनुसार, 2023 के बाद यह सबसे अधिक तापमान है। इससे पहले 14 मार्च, 2023 को 39.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था। सम विभाग की वैज्ञानिक डॉ. सुषमा नायर ने बताया कि पिछले दो दिनों से अधिकतम तापमान सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज हो रहा था, जिसके चलते शहर में हीट वेव की घोषणा की गई है।

गुजरात के एंटि साइक्लॉन ने बढ़ाई गर्मी
मौसम विभाग ने बताया कि तापमान में बढ़ोतरी की मुख्य वजह गुजरात के ऊपर बना ऐंटि साइक्लॉन है। इसके कारण पूर्व दिशा से सूखी और गर्म हवाएं मुंबई की ओर आ रही थीं। वहीं समुद्र से आने वाली ठंडी हवाएं समय पर सक्रिय नहीं हो पाईं, जिससे तापमान में तेज बढ़ोतरी देखने को मिली।

मुंबई में आज 6 मार्च का मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार 6 मार्च को मुंबई का अधिकतम तापमान 36 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। हालांकि शनिवार 7 मार्च को मुंबई के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हो सकती है, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।

मुंबई वालों को गर्मी से फिलहाल राहत नहीं
गर्म हवाओं से तत्काल राहत मिलने की संभावना कम है। मौसम विभाग ने मुंबई, ठाणे, पालघर और रायगढ़ के लिए शुक्रवार 6 मार्च को गर्म और उमस भरी गर्मी की चेतावनी जारी की है। हालांकि वीकेंड पर गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है लेकिन मौसम पूर्वानुमान मॉडल संकेत देते हैं कि 11 मार्च के आसपास दिन के तापमान में एक बार फिर तेजी से वृद्धि होगी।

पालघर में जब मुर्दे की आवाज़ से दोस्त के छूटे पसीने...कई दिन पहले हो चुका था अंतिम संस्कार
पालघर : पालघर में एक फोन कॉल से हंगामा मच गया। दरअसल हुआ यूं कि परिवार वाले घर के जिस सदस्य को मरा जानकर दफना कर आए थे वह जिंदा निकला।  शेख को कब्रिस्तान में दफना कर आने के बाद उसके एक दोस्त ने गलती से फोन पर शेख का नंबर दबा दिया और जब उधर से शेख ने ‘हैलो किया तो पैरों तले से जमीन खिसक गई।

पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी देते हुए मामला कुछ यूं बताया। पुलिस के मुताबिक, ऑटो रिक्शा चालक शेख रविवार को एक आश्रय गृह में ठहरा हुआ था। जहां, एक दोस्त ने उसे गलती से फोन कर दिया। जिसका जवाब देते हुए चालक ने बताया कि वह ठीक है। दोस्त के साथ बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

पुलिस ने बताया कि 29 जनवरी को बोईसर और पालघर स्टेशनों के बीच पटरी पार करते समय रेलगाड़ी की चपेट में आने से एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई थी। जिसके बाद पालघर के एक व्यक्ति ने जीआरपी से संपर्क किया और दावा किया कि मृतक उसका भाई रफीक शेख है, जो दो महीने पहले लापता हो गया था, जिसके लिए परिवार ने पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई थी। पालघर जीआरपी ने मृत व्यक्ति की पत्नी से संपर्क किया जो केरल में थी।

अधिकारी ने बताया कि वह पालघर आई और शव की शिनाख्त भी की, जिसके बाद उसे परिवार को सौंप दिया गया। परिवार के सदस्यों ने दो दिन पहले शेख को दफना दिया था। अधिकारी के मुताबिक, पुलिस ने शेख के जिंदा होने की खबर उसके परिवार को दे दी है। वहीं, पुलिस अज्ञात मृत व्यक्ति (जिसे दफनाया गया) के परिजनों का पता लगाने में जुट गई है।