Gameplan - Rokthok Lekhani

PFI के 3 कट्टरपंथियों को महाराष्ट्र ATS ने किया गिरफ्तार...2047 तक के गेमप्लान' का खुलासा
महाराष्ट्र : महाराष्ट्र ATS ने देश के प्रतिबंधित संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) के एजेंडे को लेकर बड़ा खुलासा किया। ATS ने बताया कि PFI के एजेंडे में 2047 तक भारत को इस्लामिक राष्ट्र बनाना है। यह खुलासा संगठन के 5 कट्टरपंथियों के खिलाफ ATS की दाखिल चार्जशीट के कुछ दिनों बाद हुआ है। उन्होंने 365 days: Through a Thousand Cuts नाम की एक किताब के बारे में भी खुलासा किया है, जो चरमपंथी संगठन के एजेंडे को दर्शाती है।

ATS की चार्जशीट के अनुसार, पुस्तक में कहा गया है कि 2014 के बाद से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मुसलमानों के लिए स्थितियां कैसे बदली हैं और देश के खिलाफ होने के लिए समुदाय का ब्रेनवॉश करने का प्रयास किया गया है। रिपब्लिक ने किताब को एक्सेस किया, जिसके एक पैराग्राफ में लिखा गया है, "मोदी के सत्ता में आने के अगले ही दिन से सभी बुरी ताकतें अपनी आड़ से बाहर आ गईं। सभी नफरत फैलाने वालों की जीभ ने जहर उगलना शुरू कर दिया। उन सभी ने सोचा कि भारत पहले ही एक हिंदू राज्य बन चुका है।"

किताब की सामग्री को मुंबई में ATS से गिरफ्तार 5 पीएफआई सदस्यों में से एक के फोन से बरामद किया गया था। चार्जशीट में, ATS ने खुलासा किया कि गिरफ्तार सदस्यों की भारत को इस्लामिक राज्य बनाने की योजना थी। उन्होंने युवाओं को कट्टरपंथी बनाने के लिए महाराष्ट्र के कई जिलों में सभाएं भी आयोजित कीं। किताब, जो हिंदुओं के खिलाफ घृणित सामग्री से भरी हुई है, गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में पीएम मोदी के कार्यकाल और राज्य में हुए 2002 के दंगों का हवाला देती है।

इस किताब में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, साध्वी निरंजना ज्योति और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के साथ कई अन्य हिंदू नेताओं का जिक्र है। इन सभी के खिलाफ युवा मुसलमानों का ब्रेनवॉश करके हिंदुओं के खिलाफ नफरत फैलाने का भी उल्लेख है। किताब में सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (SDPI) का लिंक भी उभरा है। पार्टी को पुस्तक के प्रकाशक के रूप में उल्लेख किया गया था। दूसरी ओर, SDPI ने हमेशा PFI से किसी भी तरह के संबंध से इनकार किया है। अब तक, पूरे महाराष्ट्र में PFI के 21 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है और कई अन्य राज्यों में कार्रवाई का सामना कर रहे हैं। इससे पहले दिन में मध्य प्रदेश के धार जिले के मनावर से 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया था।