facilities - Rokthok Lekhani News

मुंबई: टेंडर अलॉट होने के 5 महीने बाद भी 6 स्टेशनों पर नहीं शुरू हुई इमरजेंसी मेडिकल रूम की फैसिलिटी
मुंबई: अक्टूबर 2025 से लेकर दिसंबर 2025 तक मध्य रेलवे के 10 स्टेशनों पर चरणबद्ध तरीके से इमरजेंसी मेडिकल रूम की फैसिलिटी प्रदान करने के लिए टेंडर अलॉट किया गया था, लेकिन अब तक 6 स्टेशनों पर यह फैसिलिटी शुरू नहीं हो सकी है। इनमे से अधिकांश स्टेशनों पर टेंडर अलॉट हुए करीब 5 महीने बीत चुके है, लेकिन अब तक सर्विस शुरू नहीं हो सकी है। मिली जानकारी के अनुसार, यह फैसिलिटी 10 में से सिर्फ 4 स्टेशनों पर शुरू हो पाई है और 6 स्टेशनों पर अब तक अलग-अलग कारणों की वजह से नहीं खुल पाई है। अधिकारी का कहना है कि टेंडर अलॉट होने के बाद, जगह की मरम्मत और सभी फॉर्मेलिटी को पूरी करने के बाद सर्विस शुरू की जाती है।

पश्चिम रेलवे के सिर्फ 16 स्टेशनों पर ही मौजूद इमरजेंसी मेडिकल रूम
वर्तमान में पश्चिम रेलवे के मुंबई डिवीज़न के सिर्फ 16 स्टेशनों पर ही इमरजेंसी मेडिकल रूम फैसिलिटी मौजूद है। इसके अलावा 26 स्टेशनों पर मेडिकल बॉक्स और 84 स्टेशन पर एम्बुलेंस सर्विस मौजूद है। अधिकारी का कहना है कि हमने विभिन्न स्टेशनों के लिए कई बार टेंडर निकाला है, लेकिन इसको लेकर लोगों ने दिलचस्पी नहीं दिखाई।

10 में से 5 टेंडर एसबी इंटरप्राइजेज को मिला
आरटीआई द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, टिटवाला में ममता हॉस्पिटल , कुर्ला में एसबी इंटरप्राइजेज, कर्जत में श्री ओम साईं क्लिनिक, लोकमान्य तिलक टर्मिनस पर एसबी इंटरप्राइजेज , मुंब्रा में एसबी इंटरप्राइजेज, ठाणे में एसबी इंटरप्राइजेज, कलवा में अल्पाइन डायग्नोस्टिक, घाटकोपर में एसटी फ़ूड एंड इंटरप्राइजेज, मानखुर्द में ममता हॉस्पिटल और चेम्बूर में भी एसबी इंटरप्राइजेज को टेंडर दिया गया है। सबसे ज्यादा कुल -5 टेंडर एसबी इंटरप्राइजेज को दिया गया है। बता दें कि कलवा में नवंबर और घाटकोपर में दिसंबर में टेंडर अलॉट किया गया था, पर बाकी सभी स्टेशनों के लिए अक्टूबर में ही टेंडर अलॉट किया गया था । इन सब का टेंडर 2030 में एक्सपायर होगा।

मेडिकल रूम का मकसद यात्रा के दौरान अचानक बीमार होने या दुर्घटना की स्थिति में तुरंत उपचार देना है। वहां दिन-रात डॉक्टर और प्रशिक्षित स्वास्थ्य कर्मचारी मौजूद रहते हैं। इसके साथ ही छोटी जांच सुविधा, दवाइयों की व्यवस्था और मरीज को अस्पताल ले जाने के लिए वाहन भी उपलब्ध होते है।

सूरत : अब लोकल ट्रेनों में भी मिलेगी मेल-एक्‍सप्रेस जैसी सुविधाएं, इन शहरों से होगी शुरुआत
सूरत : देश के डेली पैसेंजरों को जल्‍द बड़ी राहत मिलने वाली है. भारतीय रेलवे इन लोगों की सुविधा के लिए लोकल ट्रेनों में कई बदलाव करने जा रहा है. मुंबई और सूरत के बीच इसकी तैयारी चल रही है. पश्चिम रेलवे लंबे समय से इस रूट पर सबअर्बन ट्रेन सर्विस शुरू करने की योजना बना रहा है. रेल मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार सूरत स्टेशन पर दो अतिरिक्त प्लेटफॉर्म बनाने का काम चल रहा है, जिससे भविष्य में मुंबई-सूरत के बीच ज्यादा ट्रेनें चलाई जा सकें. अभी इस रूट पर विरार-सूरत मेमू ट्रेन और लंबी दूरी की ट्रेनें चल रही हैं, लेकिन आम लोगों की लोकल जैसी सुविधा की मांग लगातार बढ़ रही है. रेल मंत्रालय के अनुसार पुरानी ईएमयू लोकल ट्रेनों की बजाय अब अपग्रेडेड मेमू ट्रेनें चलाई जाएंगी. ये ट्रेनें लंबी दूरी के लिए बेहतर रहेंगी और इनमें टॉयलेट जैसी जरूरी सुविधाएं भी होंगी. इसके अलावा रेलवे नमो भारत ट्रेन चलाने की तैयारी कर रहा है. ये ट्रेन एसी और नॉन-एसी दोनों कोच वाली होंगी.

पश्चिम रेलवे पहले ही अहमदाबाद-भुज रूट पर नमो भारत ट्रेन चला चुका है. उसी मॉडल को मुंबई-सूरत रूट पर भी आजमाया जा सकता है. एक और विकल्प वंदे मेट्रो ट्रेन का भी तैयारी है. यह ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस की तरह ही बनी है, लेकिन छोटी दूरी के लिए ज्यादा उपयुक्त है.

इसकी अधिकतम गति 130 किमी प्रति घंटा है. 12 कोच वाली वंदे मेट्रो ट्रेन में करीब 1,150 यात्री बैठ सकते हैं और 2,000 से ज्यादा यात्री खड़े हो सकते हैं. सूरत स्टेशन का रिडेवलपमेंट 1,477 करोड़ रुपये की लागत से चल रहा है. अभी तक इसकी लगभग 45 फीसदी का काम पूरा हो चुका है. पूरा काम 2027 तक पूरा होने की उम्मीद है. अतिरिक्त प्लेटफॉर्म बनने के बाद ही मुंबई-सूरत के बीच नई लोकल जैसी ट्रेन सर्विस शुरू की जा सकेंगी. इस योजना से मुंबई और सूरत के बीच रोजाना आने-जाने वाले हजारों यात्रियों को राहत मिलने मिलेगी, सफर आरामदायक हो सकेगा.

मुंबई में बनेगा बिहार भवन, इलाज कराने गए लोगों को मिलेगी ठहरने की सुविधाएं
मुंबई : बिहार सरकार मुंबई में बिहार के लोगों की सुविधा के लिए एक आधुनिक बिहार भवन का निर्माण कराएगी। यह भवन मुंबई के एलिफिंस्टन एस्टेट (मुंबई पोर्ट ट्रस्ट क्षेत्र) में बनेगा। भवन निर्माण विभाग ने इसका डीपीआर तैयार कर लिया है। सरकार ने परियोजना के लिए 314.20 करोड़ रुपये स्वीकृत भी कर दिए हैं।  यह बिहार भवन बेसमेंट बेसमेंट सहित करीब तीस मंजिला होगा और तमाम आधुनिक सुविधाओं से लैस रहेगा। यहां सरकारी बैठकों और कार्यों के साथ ही विशेष रूप से उपचार के लिए मुंबई जाने वालों और उनके परिवार के लिए ठहरने की व्यवस्था भी होगी। कैंसर जैसे गंभीर रोग के शिकार जो उपचार के लिए मुंबई जाते हैं उन्हें और उनके स्वजनों को यहां डोरमेट्री व अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इससे बिहार के आम लोगों को मुबई जैसे महंगे शहर में किफायती, सुरक्षित और सुविधाजनक आवास मिल सकेगा।

इस भवन में सरकारी कार्यों के लिए आधुनिक हाल और कार्यालय होंगे। मुंबई से बिहार में उद्योग और निवेश को बढ़ावा देने से जुड़े प्रयासों की रूपरेखा भी यहीं से तय की जा सकेगी।

बिहार भवन के निर्माण स्थल की चारदीवारी का कार्य पूरा हो चुका है, परामर्शी का चयन कर लिया गया है और जल्द ही टेंडर प्रक्रिया भी पूरी कर ली जाएगी।
भवन में ऊर्जा और पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए एसटीपी, ग्रीन एरिया का विकास और सोलर पैनल लगाए जाएंगे। - कुमार रवि, सचिव भवन निर्माण, बिहार सरकार

परियोजना एक नजर में-
- 2752.77 वर्ग मीटर (करीब 0.68 एकड़) भूमि पर बनेगा 69 मीटर ऊंचाई वाला भवन।
- मरीजों और उनके स्वजनों के लिए 178 कमरे और 240 बेड क्षमता की डोरमेट्री होगी।
- सेंसर आधारित स्मार्ट ट्रिपल/डबल डेकर पार्किंग, कुल 233 वाहनों की व्यवस्था
- 72 सीटों वाला कॉन्फ्रेंस हॉल, कैफेटेरिया और मेडिकल रूम व अन्य सुविधाएं भी होंगी।

मुंबई : सोना पिघलाने वाली सुविधाओं का भंडाफोड़; 11 लोगों की गिरफ्तारी के बाद 15 करोड़ रुपये का सोना ज़ब्त
मुंबई : राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) द्वारा उस मामले की जाँच में, जिसमें एजेंसी के अधिकारियों ने सोना पिघलाने वाली सुविधाओं का भंडाफोड़ किया था और 11 लोगों की गिरफ्तारी के बाद 15 करोड़ रुपये का सोना ज़ब्त किया था, पता चला है कि इस गिरोह का सरगना दुबई, कोल्हापुर, सांगली और महाराष्ट्र के अन्य हिस्सों में स्थित अपने संपर्कों और ग्राहकों से तस्करी का सोना खरीदता था। इसके बाद सोने को पिघलाया जाता था, उसमें मिलावट की जाती थी और फिर उसे "वीएस गोल्ड" और "आरजी" चिह्नों वाली भारतीय छड़ों में बदल दिया जाता था ताकि अनधिकृत कार्यशालाओं में इसके अवैध स्रोत को छिपाया जा सके और नए ब्रांड वाले सोने को बेचा जा सके।

11 गिरफ्तार, जिनमें तस्करी का पुराना रिकॉर्ड रखने वाला मास्टरमाइंड भी शामिल है डीआरआई अधिकारियों ने मंगलवार को सोने की तस्करी, पिघलाने और अवैध बिक्री में शामिल 11 लोगों को गिरफ्तार किया, जिनमें मास्टरमाइंड भी शामिल है, जिसका सोने की तस्करी का पुराना रिकॉर्ड है।