mail - Rokthok Lekhani News

मुंबई: मालगाड़ी दो हिस्सों में बंटी, सतना-प्रयागराज रूट बाधित, मुंबई-हावड़ा मेल के यात्री घंटों तक फंसे रहे
मुंबई: उत्तर प्रदेश की सीमा पर स्थित बासा पहाड़ रेलवे स्टेशन पर रविवार की देर रात एक मालगाड़ी दो हिस्सों में बंट गई. सतना से मानिकपुर की ओर क्लिंकर लेकर जा रही मालगाड़ी की कपलिंग अचानक टूट गई, जिससे मालगाड़ी के डिब्बे अलग होकर ट्रैक पर रुक गए. इस घटना के कारण सतना-प्रयागराज रेल मार्ग बाधित हो गया. ट्रैक जाम होने से सतना और प्रयागराज की ओर से आने वाली कई ट्रेनें प्रभावित हुईं. कुछ ट्रेनों को बीच रास्ते में रोका गया, जबकि अन्य को नजदीकी स्टेशनों पर खड़ा करना पड़ा.

कई ट्रेनें प्रभावित
मुंबई-हावड़ा मेल (12322) के यात्री सबसे अधिक प्रभावित हुए. घंटों तक ट्रेन में फंसे रहने के कारण उन्हें पानी, भोजन और अन्य मूलभूत सुविधाओं की कमी का सामना करना पड़ा. गर्मी और उमस के बीच छोटे बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं विशेष रूप से परेशान दिखे.

मौके पर पहुंचे रेलवे अधिकारी
घटना की सूचना मिलते ही रेलवे विभाग में हड़कंप मच गया. तत्काल रेलकर्मी और तकनीकी टीम मौके पर भेजी गई. राहत और मरम्मत कार्य युद्धस्तर पर शुरू कर दिया गया है. टूटे डिब्बों को जोड़ने और ट्रैक को साफ  करने का प्रयास जारी है. हालांकि स्थिति सामान्य होने में काफी समय लगा. प्राथमिक जांच में मालगाड़ी की कपलिंग फेल होना इस घटना का कारण बताया गया है.

गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ, लेकिन इस घटना ने रेलवे की रखरखाव व्यवस्था और सुरक्षा मानकों पर सवाल खड़े कर दिए हैं. इस संबंध में रेलवे के एरिया मैनेजर नरेन्द्र सिंह से घटना की पुष्टि की. स्थानीय लोगों ने चिंता व्यक्त की कि यदि यह घटना किसी व्यस्त समय या रेलवे क्रॉसिंग पर होती, तो इसके परिणाम अधिक गंभीर हो सकते थे.

सूरत : अब लोकल ट्रेनों में भी मिलेगी मेल-एक्‍सप्रेस जैसी सुविधाएं, इन शहरों से होगी शुरुआत
सूरत : देश के डेली पैसेंजरों को जल्‍द बड़ी राहत मिलने वाली है. भारतीय रेलवे इन लोगों की सुविधा के लिए लोकल ट्रेनों में कई बदलाव करने जा रहा है. मुंबई और सूरत के बीच इसकी तैयारी चल रही है. पश्चिम रेलवे लंबे समय से इस रूट पर सबअर्बन ट्रेन सर्विस शुरू करने की योजना बना रहा है. रेल मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार सूरत स्टेशन पर दो अतिरिक्त प्लेटफॉर्म बनाने का काम चल रहा है, जिससे भविष्य में मुंबई-सूरत के बीच ज्यादा ट्रेनें चलाई जा सकें. अभी इस रूट पर विरार-सूरत मेमू ट्रेन और लंबी दूरी की ट्रेनें चल रही हैं, लेकिन आम लोगों की लोकल जैसी सुविधा की मांग लगातार बढ़ रही है. रेल मंत्रालय के अनुसार पुरानी ईएमयू लोकल ट्रेनों की बजाय अब अपग्रेडेड मेमू ट्रेनें चलाई जाएंगी. ये ट्रेनें लंबी दूरी के लिए बेहतर रहेंगी और इनमें टॉयलेट जैसी जरूरी सुविधाएं भी होंगी. इसके अलावा रेलवे नमो भारत ट्रेन चलाने की तैयारी कर रहा है. ये ट्रेन एसी और नॉन-एसी दोनों कोच वाली होंगी.

पश्चिम रेलवे पहले ही अहमदाबाद-भुज रूट पर नमो भारत ट्रेन चला चुका है. उसी मॉडल को मुंबई-सूरत रूट पर भी आजमाया जा सकता है. एक और विकल्प वंदे मेट्रो ट्रेन का भी तैयारी है. यह ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस की तरह ही बनी है, लेकिन छोटी दूरी के लिए ज्यादा उपयुक्त है.

इसकी अधिकतम गति 130 किमी प्रति घंटा है. 12 कोच वाली वंदे मेट्रो ट्रेन में करीब 1,150 यात्री बैठ सकते हैं और 2,000 से ज्यादा यात्री खड़े हो सकते हैं. सूरत स्टेशन का रिडेवलपमेंट 1,477 करोड़ रुपये की लागत से चल रहा है. अभी तक इसकी लगभग 45 फीसदी का काम पूरा हो चुका है. पूरा काम 2027 तक पूरा होने की उम्मीद है. अतिरिक्त प्लेटफॉर्म बनने के बाद ही मुंबई-सूरत के बीच नई लोकल जैसी ट्रेन सर्विस शुरू की जा सकेंगी. इस योजना से मुंबई और सूरत के बीच रोजाना आने-जाने वाले हजारों यात्रियों को राहत मिलने मिलेगी, सफर आरामदायक हो सकेगा.

मुंबई में आतंकी हमले की धमकी...खुद को तालिबानी बताने वाले ने भेजा NIA को मेल
मुंबई : मुंबई में आतंकी हमले की धमकी दी गई है. एनआईए को धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद देश के अलग-अलग शहरों को अलर्ट किया गया है. एनआईए ने इसकी जानकारी मुंबई पुलिस को भी दी है. प्राथमिक जांच में पता चला कि NIA को जो ईमेल आया था वो पाकिस्तान के सर्वर का इस्तेमाल कर भेजा गया था.

गुरुवार (2 फरवरी) को NIA के ईमेल आईडी पर एक ईमेल आया जिसमें आतंकी हमले का मैसेज लिखा हुआ था. ईमेल करने वाले ने खुद को तालिबानी बताया और दावा किया कि तालिबान संगठन के प्रमुख नेता सिराजुद्दीन हक्कानी के आदेश पर इस मेल को भेजा गया है. धमकी भरे ईमेल की जानकारी मिलते ही मुंबई पुलिस को इसके बारे में बताया गया. धमकी भरे ईमेल की सूचना मिलते ही इसके ओरिजिनल सोर्स की तलाश शुरू की गई तो इसके पाकिस्तान के सर्वर से आने की जानकारी मिली. वहीं, देश के अलग-अलग शहरों में अलर्ट जारी किया गया है.

सिराजुद्दीन हक्कानी तालिबान के सबसे खतरनाक गुट हक्कानी नेटवर्क का मुखिया है. अफगानिस्तान में तालिबान की वापसी के बाद इसे कार्यकारी गृहमंत्री बनाया गया है. इसके साथ ही यह तालिबान में नंबर 2 के नेता की हैसियत रखता है. तालिबान में हक्कानी नेटवर्क का खासा असर है. अमेरिकी जांच एजंसी एफबीआई ने हक्कानी की लोकेशन के बारे में सूचना देने वाले को 10 मिलियन डॉलर देने का इनाम रखा है.

इसके पहले जनवरी में मुंबई में आतंकी हमले की धमकी दी गई गई थी. एक शख्स ने मुंबई पुलिस के कंट्रोल रूम में फोन करके शहर भर में अलग-अलग जगहों पर बम धमाके करने की धमकी दी थी. धमकी करने वाले ने फोन पर कहा था कि 1993 की तर्ज पर जगह-जगह धमाके करके मुंबई को दहला दिया जाएगा. 2 महीने के अंदर इन हमलों को अंजाम देने की बात कही गई थी.