proved - Rokthok Lekhani News

मुंबई : ऐप से डिलीवरी मंगाना पड़ा महंगा, 1.30 लाख के आईफोन लेकर फरार हो गया डिलीवरी बॉय, फोन भी ऑफ
मुंबई : घाटकोपर इलाके में स्थित आईफोन स्टोर को डिलीवरी बॉय से आईफोन भिजवाना महंगा पड़ गया. डिलीवरी बॉय लाखों के आईफोन लेकर रफूचक्कर हो गया. यह घटना घाटकोपर स्थित 'आई प्लैनेट' iPlanet स्टोर की है. स्टोर प्रबंधन को अपने दो कीमती आईफोन घाटकोपर से ठाणे स्थित अपनी दूसरी ब्रांच में भेजने थे.

आईफोन लेकर डिलीवरी बॉय फरार
iPlanet स्टोर को अपने दो कीमती आईफोन ठाणे भेजने थे. इसके लिए उन्होंने 'पोर्टर ऐप' के जरिए एक डिलीवरी बुक की थी. तय समय पर डिलीवरी बॉय स्टोर पहुंचा और दोनों आईफोन लेकर ठाणे के लिए रवाना हो गया. कुछ दूर जाने के बाद, डिलीवरी बॉय ने बीच रास्ते में ही ऐप पर अपनी राइड कैंसिल कर दी.जब स्टोर कर्मियों ने उसे फोन करने की कोशिश की, तो उसने कॉल उठाना बंद कर दिया और उसका फोन स्विच ऑफ आने लगा.

कीमत डेढ़ लाख,आरोपी की तलाश जारी
चोरी हुए दोनों आईफोन की कुल कीमत लगभग 1 लाख 30 हजार रुपये बताई जा रही है. काफी तलाश करने के बाद भी जब डिलीवरी बॉय का कुछ पता नहीं चला, तो स्टोर प्रबंधन ने पुलिस का दरवाजा खटखटाया. इस मामले में घाटकोपर के पार्क साइट पुलिस स्टेशन में संबंधित डिलीवरी बॉय के खिलाफ धोखाधड़ी और चोरी का मामला दर्ज कर लिया गया है.पुलिस ऐप के डेटा और मोबाइल लोकेशन के आधार पर आरोपी की तलाश में जुटी है.

मुंबई : दबाव में नामांकन वापसी साबित हुई तो मुंबई और महाराष्ट्र की निर्विरोध जीती सीटों पर दोबारा चुनाव : आयोग
मुंबई : मुंबई सहित 29 महानगरपालिकाओं का चुनाव हो रहा है, इस चुनाव को मिनी विधानसभा चुनाव भी कहा जाता है। इसे संपन्न कराने की चुनौती राज्य चुनाव आयोग के सामने है। मनपा के लिए नामांकन भरते समय उम्मीदवारों को धमकाने और अधिकारियों द्वारा गलत तरीके से नामांकन रद्द करने और 69 निर्विरोध उम्मीदवारों के चुने जाने पर विवाद बढ़ गया है। इस पर राज्य चुनाव आयोग ने स्पष्ट कहा है कि यदि यह साबित हुआ कि दबाव में नामांकन वापसी हुई है या फॉर्म स्वीकार करने में कोई लापरवाही बरती गई है, तो उस प्रभाग में नए सिरे से चुनाव कराया जाएगा।

चुनाव आयोग विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर मामले की भी जांच कर रहे हैं। बीएमसी कमिश्नर ने अपनी रिपोर्ट चुनाव आयोग को सौंप दी है। दोषी साबित होने पर आदर्श आचार संहिता के तहत नार्वेकर के खिलाफ कार्यवाही होगी। हमारा मकसद निष्पक्ष चुनाव कराना है।

निर्विरोध चुने उम्मीदवारों के मामले में आयोग क्या कदम उठा रहा है?
राज्य में लगभग 69 नगरसेवक निर्विरोध हैं, इनके चुनाव परिणाम की घोषणा पर रोक लगा दी गई है। इस संबंध में हमने चुनाव अधिकारियों को रिपोर्ट देने को कहा है। हमें जो शिकायत मिली है, उसमें हम जांच कर रहे है कि कहीं दूसरे कैंडिडेट को धमकाया तो नहीं गया, पैसे देकर बैठाया गया या मसल पावर का इस्तेमाल किया गया। यदि जांच में यह साबित हुआ कि गलत तरीके से कैंडिडेट निर्विरोध चुना गया है, तो वहां दोबारा चुनाव कराए जाएंगे।

मुंबई : 20 मिनट में पासपोर्ट नवीनीकरण; व्यक्ति के लिए प्रक्रिया आश्चर्यजनक रूप से तेज़ और सुचारू साबित हुई
मुंबई : पासपोर्ट नवीनीकरण को आमतौर पर समय लेने वाला काम माना जाता है, लेकिन मुंबई के एक व्यक्ति के लिए यह प्रक्रिया आश्चर्यजनक रूप से तेज़ और सुचारू साबित हुई। सागर अवताड़े ने पासपोर्ट सेवा केंद्र में अपने त्वरित अनुभव का वर्णन करते हुए X पर एक पोस्ट साझा की। सागर अवताड़े ने हाल ही में X (पहले ट्विटर) पर एक पोस्ट साझा की, जिसमें उन्होंने लोअर परेल स्थित पासपोर्ट सेवा केंद्र में अपने बेहद त्वरित अनुभव का वर्णन किया। पोस्ट के अनुसार, अवताड़े ने बताया कि उनका तत्काल अपॉइंटमेंट सुबह 9:15 बजे बुक था और रिपोर्टिंग का समय सुबह 9 बजे था।

समय पर पहुँचकर, उन्होंने पूरी नवीनीकरण प्रक्रिया पूरी की और सुबह 9:20 बजे कार्यालय से बाहर निकल गए। उनकी पोस्ट में लिखा था, "सुबह 9:15 बजे पासपोर्ट कार्यालय में नवीनीकरण अपॉइंटमेंट के लिए, रिपोर्टिंग का समय सुबह 9 बजे था! 9 बजे रिपोर्ट किया और 9:20 बजे पासपोर्ट सेवा केंद्र से निकल गया, ऐसा लग रहा है जैसे मैं स्वर्ग में हूँ!" कई भारतीयों के लिए, पासपोर्ट कार्यालय जाने का मतलब अक्सर लंबी कतारों में इंतज़ार करना, काउंटरों के बीच भटकना और कागजी कार्रवाई में घंटों बिताना होता है। इसलिए कई एक्स उपयोगकर्ताओं को 20 मिनट में पासपोर्ट नवीनीकरण लगभग अविश्वसनीय लगा।

अवताडे के अनुसार, उन्हें पीएसके लोअर परेल में अपने अनुभव की त्वरित और सहजता देखकर सुखद आश्चर्य हुआ, जहाँ उनके पासपोर्ट नवीनीकरण में आधे दिन की अपेक्षा केवल 20 मिनट लगे। 'नया स्टार्टअप': मुंबई का एक व्यक्ति NRI दोस्तों की तस्वीरों के साथ 'डिजिटल गरबा' करते हुए वायरल हुआ लोगों ने इस पोस्ट पर ऐसी प्रतिक्रिया दी: इस पोस्ट पर ऑनलाइन हल्की-फुल्की प्रतिक्रियाएँ आईं और कई उपयोगकर्ताओं ने इस सहज अनुभव की प्रशंसा की। एक उपयोगकर्ता ने टिप्पणी की, "उन्होंने न केवल भारत में बल्कि विदेशों में भी एक सेवा में सुधार किया। बहुत सहज और पूरी तरह से डिजिटल।" एक दूसरे यूज़र ने टिप्पणी की, "कल बेटी के पहले आधार नामांकन के लिए आधार केंद्र गया था, बिना अपॉइंटमेंट के अंदर चला गया और ठीक 8 मिनट में केंद्र से निकल गया। मुझे भी स्वर्ग जैसा महसूस हुआ।" एक तीसरे यूज़र ने टिप्पणी की, "मुझे याद है 2014 से पहले मैं लोअर परेल गया था और मुझे वहाँ 4 घंटे रुकना पड़ा था।" एक अन्य यूज़र ने टिप्पणी की, "यह सबसे बेहतरीन बदलावों में से एक है।" 29 अक्टूबर, 2025 को शेयर की गई इस पोस्ट ने तुरंत ध्यान खींचा और वायरल हो गई।

अमेरिका : ...5 घंटे रुकना पुतिन को पड़ा बहुत महंगा ! डोनाल्ड ट्रंप ने वसूले नकद 2.2 करोड़ रुपये?
नई दिल्ली : रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को अमेरिका से लौटते समय तीन विमानों में ईंधन भरने के लिए लगभग 250,000 डॉलर (लगभग 2.2 करोड़ रुपये) नकद भुगतान करना पड़ा। बता दें कि जब पुतिन 15 अगस्त को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक के लिए अलास्का पहुंचे, तो उनका भव्य स्वागत हुआ। रुबियो ने बताया कि उनके प्रतिनिधिमंडल को विमान में ईंधन भरने के लिए नकद भुगतान करना पड़ा, जो अमेरिकी प्रतिबंधों का सीधा नतीजा था।

रुबियो ने एनबीसी को बताया , "जब रूसी अलास्का में उतरे, तो वे वहां ईंधन भरने आए थे। उन्हें अपने विमानों में ईंधन भरने के लिए नकद भुगतान करना पड़ा, क्योंकि वे हमारी बैंकिंग प्रणाली का उपयोग नहीं कर सकते थे।" रुबियो ने कहा, "जिस दिन उन्होंने पदभार संभाला था, उस दिन जो भी प्रतिबंध लगाए गए थे, वे अब भी लागू हैं और उन सभी प्रतिबंधों का प्रभाव अभी भी बना हुआ है।"

पुतिन की टीम अलास्का में लगभग पांच घंटे तक रही और एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस के तुरंत बाद वहां से चली गई। हालांकि ट्रंप और पुतिन की बैठक के बाद रूस-यूक्रेन युद्ध पर कोई डील नहीं हुई। ट्रंप और पुतिन के बीच करीब 3 घंटे की बैठक चली थी। पुतिन से मुलाकात के बाद सोमवार को ट्रंप ने यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की और कई यूरोपीय नेताओं से युद्धविराम को लेकर बातचीत की। ट्रंप ने उम्मीद जताया है कि जल्द ही पुतिन, जेलेंस्की और उनकी ट्राई लेटरल मीटिंग होगी और युद्ध पर कोई नतीजा जरूर निकलेगा।