rid - Rokthok Lekhani

बीएमसी ने ट्रैफिक से निजात दिलाने का बनाया प्लान...चार चौदह साल में मुंबई को मिलेंगे चौदह नए ब्रिज
मुंबई: मुंबई में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए बीएमसी पुलों को तरजीह दे रही है। इसी योजना के अंतर्गत पुराने पुलों की जगह नए ब्रिज बनाने पर जोर दिया जा रहा है। मार्च 2023 से दिसंबर 2027 के बीच मुंबईकरों को 14 नए पुल आवागमन के लिए उपलब्ध होंगे। वहीं बीएमसी 9 बड़े पुलों में बड़े पैमाने पर स्ट्रक्चरल बदलाव कर रही है, जबकि 16 पुलों की मरम्मत का काम किया जा रहा है।

यह सभी ब्रिज मुंबईकरों को जल्द उपलब्ध होंगे। बीएमसी के पिछले बजट में ब्रिज के लिए 1370 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया था। वहीं, इस वर्ष इसमें 700 करोड़ रुपये की वृद्धि की गई है। इस साल बजट में ब्रिज के लिए 2100 करोड़ रुपये रखे गए हैं। अंधेरी पूर्व स्थित तेली गली ब्रिज का 95 प्रतिशत काम पूरा हो गया है इसे मार्च में गाड़ियों की आवाजाही के लिए खोल दिया जाएगा। अंधेरी पूर्व और पश्चिम को जोड़ने वाले गोखले ब्रिज का काम इसी साल सितंबर में पूरा होने की उम्मीद है।

मुंबई में फ्लाईओवर का जाल बिछेगा
इसी तरह विद्या विहार और विक्रोली रेलवे स्टेशन फ्लाईओवर का 50 प्रतिशत पूरा हो गया है। इसे क्रमशः मई और सितंबर में शुरू करने की योजना है। डिलाइल रोड स्थित रेलवे पुल तक पहुंचने वाले रोड का काम 60 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। इसे अक्टूबर में खोला जाएगा।

मृणालताई गोरे फ्लाईओवर के पास राम मंदिर रोड से रिलीफ रोड तक विस्तारित फ्लाईओवर का काम दिसंबर 2023 तक पूरा होगा। मालाड में लिंक रोड स्थित मीठी चौकी जंक्शन पर बन रहे फ्लाईओवर का 20 प्रतिशत काम हुआ है, इसका काम अक्टूबर 2023 तक पूरा होने की उम्मीद है। केशवराव खड्ये मार्ग से सात रास्ता जंक्शन और डॉ. ई मोसेस रोड से सात रास्ता जंक्शन को जोड़ने वाले ब्रिज का 10 प्रतिशत काम पूरा हुआ है।

बीएमसी का दावा है कि मार्च 2024 तक यह प्रोजेक्ट पूरा हो जाएगा। एसवी रोड कोरा केंद्र स्थित पुल का काम पूरा होने के बाद आगे वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर पुल का काम जारी है। नवंबर 2024 तक इसका काम पूरा होने की उम्मीद है। इसी तरह ई मोजेस रोड से डॉ. एनी बेसेंट रोड तक नेहरू साइंस सेंटर से लगे नाले पर पुल का काम और नेहरू तारांगण और नेहरू सेंटर को जोड़ने के लिए सब-वे बनाया जाएगा। इसका काम नवंबर 2025 तक पूरा होगा।

ईस्टर्न फ्री वे के दोनों तरफ भक्ति पार्क कॉम्प्लेक्स से जिजामाता चौक के बीच एलिवेटेड रोड बनाया जाएगा। इसका भी काम नवंबर 2025 में पूरा होगा। महालक्ष्मी रेलवे स्टेशन के पास केबल स्टेड ब्रिज सात रास्ता से एस ब्रिज जंक्शन तक जाएगा, जिसका पश्चिम में हाजी अली जंक्शन तक विस्तार होगा। यह ब्रिज मई 2026 तक बनकर तैयार होने की उम्मीद है। अंधेरी पश्चिम के जेवीपीडी जंक्शन पर जुहू वर्सोवा लिंक रोड से सीडी बर्फीवाला रोड तक ब्रिज बनाया जाएगा। इस ब्रिज के अक्टूबर 2027 तक बन कर पूरा होने की उम्मीद है।

अंधेरी पश्चिम और गोरेगांव सीमा के बीच खाड़ी पर भगत सिंह नगर के पास ब्रिज बनाया जाएगा, जो दिसंबर 2027 तक बन कर तैयार होगा। इसी तरह सेनापति बापट मार्ग से वेस्टर्न एक्सप्रेस हाइवे को जोड़ने के लिए ब्रिज का निर्माण किया जाएगा। दहिसर से भाईंदर के बीच एलिवेटेड रोड, दादर स्थित तिलक ब्रिज का पुनर्निर्माण, रे रोड रेलवे ब्रिज और भायखला पूर्व में ब्रिज का पुनर्निर्माण किया जाएगा।

पालघर जिले में मजदूर पति से छुटकारा पाना चाहती थी महिला... फिर उसने शख्स से मिलकर सिर और गर्दन पर किया वार
मुंबई : मुंबई में एक पुलिस ने एक सनसनीखेज मामले का खुलासा किया है. पुलिस ने बुधवार को कहा कि मुंबई के एक 35 वर्षीय मजदूर की पत्नी को गिरफ्तार किया गया है. पिछले दिनों मजदूर का शव महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक खाड़ी में मिला था. पुलिस ने कहा, इस मामले में कथित तौर पर मजदूर की हत्या के आरोपी एक दंपति को गिरफ्तार किया गया है.

पुलिस ने बताया आरोपी महिला अपने मजदूर पति से पीछा छुड़ाना चाहती थी. पति को मारने के लिए महिला ने एक 40 साल के शख्स और उसकी 28 वर्षीय पत्नी को मारने की सुपारी दी थी. मीरा भायंदर वसई विरार पुलिस की क्राइम ब्रांच के एक अधिकारी ने बताया, आरोपी मुंबई के गोरेगांव के रहने वाले हैं और मजदूर भी उसी इलाके में रह रहा था.

अधिकारी ने कहा कि 27 जनवरी को पालघर के नायगांव के पास नाले में सड़ी हुई लाश मिली थी. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से पता चला कि व्यक्ति की गर्दन और सिर पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया गया था. इसके बाद अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया था.

उन्होंने कहा कि पुलिस ने एफआईआर में दर्ज कपड़ों के विवरण के आधार पर आरोपियों की पहचान की. पुलिस जांच के दौरान पता चला कि हाल ही में गोरेगांव से एक दंपति और एक महिला गायब हो गए हैं. जांच करते हुए पुलिस ने सभी आरोपियों को गुजरात के वापी जिले से पकड़ लिया गया. पुलिस की पूछताछ के दौरान दंपति ने पुलिस को बताया कि उन्हें मजदूर की पत्नी ने मारने के लिए पैसे का लालच दिया था. शुरुआती जानकारी के अनुसार, मजदूर की पत्नी ने दंपति को 1 लाख रुपये देने का वादा किया था और उन्हें 20,000 रुपये एडवांस में भी दिए थे.