captured - Rokthok Lekhani News

नालासोपारा में दिनदहाड़े पिता-पुत्र पर धारदार हथियार से हमला; सीसीटीवी में कैद हुई चौंकाने वाली घटना
नालासोपारा:  नालासोपारा ईस्ट के श्रीरामनगर इलाके में एक बिज़ी सड़क पर एक पिता और उसके बेटे पर दो लोगों ने कथित तौर पर दिनदहाड़े धारदार कोयता (हंसिया जैसा हथियार) से हमला किया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिससे इलाके के लोगों में डर और दहशत का माहौल बन गया।

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, यह घटना रविवार दोपहर करीब 1:30 बजे हुई। बताया जा रहा है कि पिता और पुत्र इलाके के एक मदरसे और उसके आसपास लड़कियों को परेशान करने के आरोप में आरोपियों से पूछताछ करने गए थे। इस दौरान, दोनों आरोपियों ने कथित तौर पर उन पर कोयता से हमला कर दिया।

घायल पिता और पुत्र की पहचान शेरू खान और अतीक खान के रूप में हुई है। उन्हें तुरंत इलाज के लिए नालासोपारा के आईसीएस हॉस्पिटल ले जाया गया। अतीक खान की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि उसके पिता की हालत स्थिर बताई जा रही है। हमले के बाद, अज्जू और अज़ीम नाम के दो आरोपी कथित तौर पर मौके से भाग गए। बताया जा रहा है कि दोनों आरोपी उसी इलाके के रहने वाले हैं।

दिनदहाड़े हुए इस हमले से स्थानीय लोगों में डर फैल गया है। पेल्हर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है और घटना की आगे की जांच कर रही है।

डोंबिवली इलाके में 6 साल के बच्चे पर आवारा कुत्तों का हमला... CCTV में कैद हुई घटना
डोंबिवली : महाराष्ट्र के डोंबिवली इलाके में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है. मंगलवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे मोठागांव इलाके में एक 6 साल का बच्चा खेलने के लिए अपने घर के बाहर निकला. जैसे ही वह सड़क के किनारे खुली जगह पर पहुंचा, वहां पहले से मौजूद पांच आवारा कुत्तों में से एक ने उस पर हमला कर दिया.

कुत्ते ने सबसे पहले बच्चे के पैर को काटना शुरू किया. बच्चा डर के मारे जमीन पर गिर गया. इसके बाद चार और कुत्ते दौड़ते हुए आए और उन्होंने भी बच्चे पर हमला कर दिया. कुत्तों ने उसके हाथ और पैर को जगह-जगह से काटा. एक कुत्ते ने बच्चे की पतलून मुंह में दबाकर उसे घसीटा.

बच्चा लगातार मदद के लिए चिल्लाता रहा. उसी समय वहां से एक राहगीर गुजरा जिसने पूरी घटना देखी. वह तुरंत दौड़कर आया और कुत्तों को भगाने के लिए पत्थर फेंके. किसी तरह वह बच्चे को कुत्तों के चंगुल से बचा पाया. तब तक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो चुका था और खड़ा भी नहीं हो पा रहा था.  यह पूरी घटना पास में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई. स्थानीय निवासियों ने बताया कि इस इलाके में आवारा कुत्तों की संख्या तेजी से बढ़ रही है लेकिन मनपा का स्वास्थ्य विभाग कोई कार्रवाई नहीं कर रहा. नागरिकों ने मांग की है कि जल्द से जल्द इन कुत्तों पर नियंत्रण किया जाए ताकि बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा बनी रहे.

सोमालिया तट से पकड़कर भारत लाए गए नौ समुद्री लुटेरों को मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार
मुंबई : सोमालिया तट से पकड़कर भारत लाए गए नौ समुद्री लुटेरों को बुधवार को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। समुद्री लुटेरों ने ईरानी ध्वज वाले पोत को बंधक बना लिया था, जिसके बाद भारतीय नौसेना ने कार्रवाई करते हुए उन्हें पकड़ा था। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि अपहरण की घटना 29 मार्च को हुई थी।

भारतीय नौसेना ने समुद्री डकैती रोधी अभियान के तहत 12 घंटे से ज्यादा समय तक कड़े सामरिक उपायों के बाद अपहृत ईरानी मछली पकड़ने वाली नौका और उसके चालक दल के सदस्यों को बचाया। घटना के समय जहाज सोकोट्रा के दक्षिण-पश्चिम में करीब 90 समुद्री मील की दूरी पर था।

भारतीय नौसेना की टीम के सफल अभियान के बाद समुद्री लुटेरों ने आत्मसमर्पण कर दिया और चालक दल के सदस्यों को बचा लिया गया। इसके बाद नौसेना ने समुद्री लुटेरों को हिरासत में ले लिया और छह दिन की यात्रा के बाद  उन्हें मुंबई लाया गया। उन्होंने बताया कि इसके बाद नौसेना ने समुद्री लुटेरों को शहर की पुलिस को सौंप दिया।

उन्होंने बताया कि मुंबई पुलिस ने समुद्री लुटेरों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता, समुद्री डकैती रोधी कानून, पासपोर्ट कानून और विदेशी नागरिक कानून की विभिन्न धाराओं के तहत मामले दर्ज किए हैं और उन्हें गिरफ्तार किया है।  पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए समुद्री लुटेरों की पहचान गेली जामा फराह (50 वर्षीय), अहमद बशीर उमर (42 वर्षीय), अब्दीकरीन मोहम्मद शायर (34 वर्षीय), अदन हसन वार्मासे (44 वर्षीय), मोहम्मद अब्दी अहमद (34 वर्षीय), अब्दीकादिर मोहम्मद अली (28 वर्षीय), अयदीद मोहम्मद जिमाले (30 वर्षीय), सईद यासीन अदन (25 वर्षीय) और जामा सैद एल्मी (18 वर्षीय) के रूप में हुई है।

कल्याण में दुकान के काउंटर पर रखे 70 हजार का मोबाइल चुराने वाला गिरफ्तार... सीसीटीवी में कैद हुई थी घटना
कल्याण : दुकान के काउंटर पर रखे 70 हजार रुपए का मोबाइल ग्राहक चोरी कर फरार हो गया था। जिसकी शिकायत के आधार पर डोंबिवली की रामनगर पुलिस ने चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में जुटी थी। आखिरकार घटना के दो दिन बाद मोबाइल चोर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। चोरी की पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई थी। पुलिस से मिली जानकरी के अनुसार, चोले गांव ठाकुर्ली स्थित लवकुश नामक बियर शॉप है। दुकान के संचालक पदमाकर चौधरी ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि 7 अप्रैल को आरोपी युवक लवकुश बियर शॉप पर आया और बियर देने को कहा।

जैसे ही पदमाकर चौधरी बियर निकालने लगा तभी मौका पाकर 70 हजार का मोबाइल युवक ने लेकर अपनी जेब में रख लिया और चंपत हो गया। ग्राहक के जाने के बाद उन्हें मोबाइल के गायब होने का पता चला और तब उसे समझ में आया कि उक्त ग्राहक ही मोबाइल चुरा ले गया है। चोरी की सारी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई थी। बहरहाल पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मोबाइल चुराने वाले युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश में जुटी हुई थी। रामनगर पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से चोर को दो दिन के भीतर गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी का मोबाइल बरामद कर लिया है।