innocent - Rokthok Lekhani News

पालघर: कोर्ट का बड़ा फैसला 8 वर्षीय मासूम से दुष्कर्म और हत्या के दोषी को फांसी की सजा
पालघर: साल 2021 में डहाणू क्षेत्र में 8 वर्षीय मासूम बच्ची से दुष्कर्म, हत्या और शिकायतकर्ता पर जानलेवा हमले के चर्चित मामले में पालघर की अपर जिला एवं सत्र न्यायालय ने आरोपी को मृत्युदंड (फांसी) की सजा सुनाई है। न्यायालय ने आरोपी पर 75 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है। डहाणू पुलिस स्टेशन में अपराध क्रमांक 189/2021 के तहत भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 302, 307, 376, 377 तथा पॉक्सो अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।

आरोपी प्रमुल उर्फ प्रफुल्ल रत्ना घोषे (50), निवासी वांगडपाडा, रानशेत, तहसील डहाणू, जिला पालघर, ने 27 सितंबर 2021 को पानी की टंकी के पास झाड़ियों में 8 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म करने के बाद हंसिया (कोयता) से उसके सिर, गर्दन और चेहरे पर वार कर उसकी हत्या कर दी थी। घटना के दौरान मौके पर पहुंचे शिकायतकर्ता पर भी आरोपी ने जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। मामले की जांच तत्कालीन उप-विभागीय पुलिस अधिकारी (बोईसर) नित्यानंद झा (आईपीएस) ने की। उन्होंने मजबूत वैज्ञानिक एवं परिस्थितिजन्य साक्ष्य जुटाकर आरोपी के खिलाफ पालघर की अपर जिला एवं सत्र न्यायालय में आरोपपत्र दाखिल किया।

सुनवाई के दौरान न्यायालय ने 24 गवाहों के बयान दर्ज किए। सभी साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर आरोपी का अपराध सिद्ध होने पर शुक्रवार को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश एआर रहाणे ने आरोपी को आईपीसी की धारा 302, 307, 376 और पॉक्सो अधिनियम की धारा 4 और 6 के तहत मृत्युदंड (अंतिम सांस तक फांसी) की सजा सुनाई। इसके साथ ही 75 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है। जुर्माना अदा नहीं करने पर डेढ़ साल के साधारण कारावास की अतिरिक्त सजा भी भुगतनी होगी। इस मामले में विशेष सरकारी वकील रेखा हिवराले, जांच अधिकारी नित्यानंद झा (आईपीसी) और न्यायालयीन पैरवी के लिए महिला सहायक पुलिस उपनिरीक्षक विद्या नरेश बोरे और सहायक पुलिस उपनिरीक्षक संजय गावड ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

मुंबई : डेढ़ साल की मासूम से दरिंदगी, रिश्तेदार निकला हैवान, आरोपी पुलिस के शिकंजे में
मुंबई : मुंबई के एमएचबी कॉलोनी पुलिस ने महज डेढ़ साल की मासूम बच्ची का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोप में 25 वर्षीय एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी बच्ची के पिता का दूर का रिश्तेदार बताया जा रहा है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित बच्ची अपने माता-पिता के साथ दहिसर की एक झुग्गी बस्ती में रहती थी। इस दौरान अचानक परिजनों को बच्ची अपने बिस्तर से गायब मिली, जिसके बाद माता-पिता ने तुरंत पुलिस से संपर्क किया।

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत किडनैपिंग का केस दर्ज किया और इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू किए। जांच के दौरान पुलिस को सुराग मिला कि बच्ची को एक सुनसान जगह की ओर ले जाया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसी दिन आरोपी को ट्रैक कर दबोच लिया।  आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने बच्ची को एक नाले के पास से रेस्क्यू किया। बच्ची की हालत बेहद नाजुक थी, उसके अंगों पर गंभीर चोटें आई थीं। उसे तुरंत पास के सिविक अस्पताल ले जाया गया, लेकिन स्थिति गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उसे मुंबई के एक अस्पताल में रेफर कर दिया। अस्पताल में मासूम की इमरजेंसी सर्जरी की गई है। डॉक्टरों के अनुसार, फिलहाल उसकी सेहत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है।

इस घटना की खबर मिलते ही महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने तुरंत संज्ञान लिया। उन्होंने पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से बात कर मामले की गहन और त्वरित जांच के निर्देश दिए हैं। उप मुख्यमंत्री ने अस्पताल प्रशासन से भी संपर्क साधा और सुनिश्चित किया कि बच्ची को देश का सर्वश्रेष्ठ मेडिकल ट्रीटमेंट मिले।

उप मुख्यमंत्री शिंदे ने कहा, "यह कृत्य मानवता पर कलंक है। पुलिस को निर्देश दिए गए हैं कि वह मामले की प्राथमिकता से जांच करे ताकि दोषी को सख्त से सख्त सजा दिलाई जा सके। हम पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़े हैं।"

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी पेशे से मजदूर है और पीड़िता के पड़ोस में ही रहता था। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि क्या इस वारदात में कोई और भी शामिल था। फिलहाल आरोपी पुलिस हिरासत में है और उस पर पॉक्सो एक्ट समेत अन्य गंभीर धाराओं के तहत मामला चलाया जा रहा है।

पुणे : अजीत पवार ने भाजपा की आलोचना का जवाब देते हुए जब तक किसी को अदालत में दोषी साबित नहीं किया जाता, तब तक वह निर्दोष होता है
पुणे : महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने पुणे नगर निगम (पीएमसी) चुनावों में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवारों की आपराधिक पृष्ठभूमि को लेकर भाजपा की आलोचना का जवाब देते हुए अपना उदाहरण दिया और इस बात पर जोर दिया कि जब तक किसी को अदालत में दोषी साबित नहीं किया जाता, तब तक वह निर्दोष होता है। भाजपा का नाम लिए बिना, अजीत पवार ने कहा कि वह उस सरकार का हिस्सा हैं, जिसने कभी उन पर सिंचाई घोटाले के आरोप लगाए थे।

उन्होंने कहा, "मैं उन लोगों से पूछना चाहता हूं जो हम पर सवाल उठा रहे हैं, उन्हें देखना चाहिए कि किसने किसी व्यक्ति (भगोड़े अपराधी) को भागने में मदद की और पिछले 15 वर्षों का रिकॉर्ड भी देखना चाहिए कि आपराधिक पृष्ठभूमि वाले कितने उम्मीदवारों को किसने नियुक्त किया है?" "अगर कल किसी के खिलाफ कोई अपराध दर्ज हो जाता है, तो क्या वह व्यक्ति अपराध साबित होने से पहले ही दोषी हो जाता है... मुझ पर भी 70,000 करोड़ रुपये के आरोप लगे थे... जिन लोगों ने मुझ पर ये आरोप लगाए थे, क्या वे सब आज मेरे साथ हैं या नहीं? मुझे बताइए," उन्होंने आगे कहा।

पवार की यह टिप्पणी राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल द्वारा यह सवाल उठाने के बाद आई है कि एनसीपी पुणे में आपराधिक पृष्ठभूमि वाले उम्मीदवारों को मैदान में क्यों उतार रही है। मोहोल ने कहा, "पुणे के पालक मंत्री अजीत पवार कहते हैं कि इस शहर में अपराध खत्म होना चाहिए और कोयता गिरोहों का खात्मा होना चाहिए। लेकिन दूसरी तरफ, अगर आप पूर्वी पुणे से लेकर दक्षिणी पुणे और फिर उत्तरी पुणे तक उनके पक्ष द्वारा दिए गए उम्मीदवारों की सूची देखें, तो साफ पता चलता है कि उन्होंने किस तरह के तत्वों को जगह दी है। हमें नहीं पता कि यह किस मापदंड में फिट बैठता है।"

पुणे नगर निगम चुनावों से पहले भाजपा और एनसीपी के बीच राजनीतिक टकराव तेज हो गया है। हालांकि दोनों पार्टियां राज्य और केंद्र सरकारों में सहयोगी हैं, लेकिन वे नगर निगम चुनाव अलग-अलग लड़ रही हैं, जिससे स्थानीय स्तर पर तीखी नोकझोंक हो रही है। पुणे नगर निगम चुनाव के लिए अजीत पवार का गुट एनसीपी के शरद पवार के गुट के साथ फिर से एकजुट हो गया है, जिससे महायुति गठबंधन के साझेदारों को एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा है।

मुंबई: बाथरूम में रखी बाल्टी में गिरने से 4 साल की मासूम बच्ची की मौत
मुंबई: मुंबई के गोरेगांव इलाके से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ बाथरूम में रखी बाल्टी में गिरने से 4 साल की एक मासूम बच्ची की मौत हो गई। मृतक बच्ची की पहचान आकृति यादव के रूप में हुई है। यह घटना गोरेगांव के राजीव गांधी नगर इलाके की है। जानकारी के अनुसार, मृतक बच्ची शारीरिक रूप से दिव्यांग थी। वह न तो चल सकती थी और न ही बोल सकती थी। मृतक बच्ची राजीव गांधी नगर में अपने माता-पिता, दो भाई-बहनों और रिश्तेदारों के साथ एक संयुक्त परिवार में रहती थी। उसके माता-पिता दिहाड़ी मजदूर हैं। मृतक बच्ची बचपन से ही मिर्गी की बीमारी से पीड़ित थी और चेंबूर के एक न्यूरोलॉजिस्ट से उसका इलाज भी चल रहा था।

पुलिस के अनुसार, पिछले हफ़्ते परिवार के घर पर एक धार्मिक कार्यक्रम था, जिसके चलते घर में कई रिश्तेदार और मेहमान मौजूद थे। उस दिन सभी देर रात तक जागते रहे। बच्ची अपने माता-पिता के साथ सो रही थी। सुबह जब माँ उठी तो उसने बच्ची को बाथरूम में पानी से भरी बाल्टी के अंदर पड़ा पाया। बच्ची का सिर ऊपर की ओर था और उसके पैर बाल्टी के अंदर थे। इसके बाद, परिजन तुरंत बच्ची को एम.वी. देसाई अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलते ही दिंडोशी पुलिस मौके पर पहुँची और जाँच शुरू कर दी। पुलिस ने बच्ची के पिता और परिजनों के बयान दर्ज कर लिए हैं। फ़िलहाल, पुलिस ने इस मामले में एडीआर (दुर्घटनावश मृत्यु रिपोर्ट) दर्ज कर ली है। पोस्टमार्टम के बाद, बच्ची का शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया।