linked - Rokthok Lekhani News

मुंबई: खिलौना बम से दिल्ली-मुंबई दहलाने की साजिश, जैश और आईएस से जुड़े दो संदिग्ध महाराष्ट्र से गिरफ्तार
मुंबई: आईएस से जुड़े दोनों संदिग्धों मोसाब अहमद और मोहम्मद हमाद कालरा को महाराष्ट्र के कल्याण और कुर्ला से गिरफ्तार किया गया है। मुंबई निवासी दोनों संदिग्ध पाकिस्तानी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के एक हैंडलर के संपर्क में थे। पुलिस की स्पेशल सेल ने दिल्ली और मुंबई को खिलौना बम से दहलाने की साजिश रच रहे दो संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है। आईएस से जुड़े दोनों संदिग्धों मोसाब अहमद और मोहम्मद हमाद कालरा को महाराष्ट्र के कल्याण और कुर्ला से गिरफ्तार किया गया है। मुंबई निवासी दोनों संदिग्ध पाकिस्तानी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के एक हैंडलर के संपर्क में थे। जांच एजेंसियां मामले की जांच कर रही हैं।

सूत्रों के अनुसार दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मुंबई एटीएस के साथ मिलकर रविवार को दोनों आतंकियों को गिरफ्तार किया। इनके पास से आपत्तिजनक दस्तावेज और मोबाइल फोन समेत इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए गए। दोनों आतंकी मिशन खिलाफत और सोल्जर ऑफ प्रॉफेट समूहों से जुड़े थे और पाकिस्तान में जैश कमांडर के संपर्क में थे।

दोनों ने इंटरनेट के जरिये खिलौना बम बनाना सीखा आैर दिल्ली-मुंबई में धमाकों को अंजाम देने की फिराक में थे। मुंबई एटीएस ने कुछ समय पहले आईएस (इस्लामिक स्टेट) से जुड़े कुछ आतंकियों को गिरफ्तार किया था। उनसे पूछताछ में इन दोनों के बारे में जानकारी मिली थी।

युवाओं को भर्ती करते थे
पुलिस ने बताया, दोनों आतंकी भारत में कट्टरपंथी युवाओं को भर्ती कराते हैं। इनका मकसद भारत में आईएस के एजेंडे को आगे बढ़ाना और कट्टरपंथी विचारधारा का प्रचार करना है। युवाओं को भड़काऊ सामग्री के माध्यम से कट्टरपंथी बना रहे हैं। इन्हें पाकिस्तान और अफगानिस्तान के माध्यम से हथियार मुहैया कराए जाते हैं।

मुंबई : धार्मिक पहचान से जुड़ी गाड़ी जलाने और वीडियो बनाने मुंबई गए थे दोनों आरोपी, सरगना ने दिया था बड़ा लालच
मुंबई : सरगना ने लालच दिया था कि ऐसे वीडियो को वायरल करेंगे जिससे काफी पैसा आएगा। उसमें (आरोपियों) हिस्सा भी दिया जाएगा। देश विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में पकड़े गए लोकेश उर्फ पपला और विकास को हिंदू लिखी (धार्मिक पहचान से जुड़ी) गाड़ी जलाने और उसका वीडियो बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। सरगना ने लालच दिया था कि ऐसे वीडियो को वायरल करेंगे जिससे काफी पैसा आएगा। उसमें (आरोपियों) हिस्सा भी दिया जाएगा।

जब एटीएस ने दोनों को गिरफ्तार किया तो ग्रामीणों को उनकी सच्चाई पता चली और उनकी गतिविधियों की चर्चा गांव में होने लगी। ग्रामीणों ने बताया कि दोनों के व्यवहार में बदलाव देखा गया था। दोनों को कुछ माह पहले मुंबई भी भेजा गया था लेकिन वहां आग लगाने की घटना को अंजाम नहीं दे सके।

ग्रामीणों ने बताया कि लोकेश मूल रूप से गाजियाबाद का रहने वाला है जबकि विकास बुलंदशहर के शिकारपुर गांव का है। दोनों के परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है। लोकेश के पिता विकलांग हैं और किसी व्यक्ति के यहां मुंशी का काम करते थे जबकि विकास के पिता चालक हैं।

बताया जा रहा है कि दोनों मेरठ के अगवानपुर गांव निवासी साकिब और अरबाब के संपर्क में थे। वे इन दोनों को ट्रेनिंग दे रहे थे। इनको गाड़ी जलाने और उसका वीडियो बनाने की जिम्मेदारी दी गई थी। सरगना साकिब ने बताया था कि उसके सोशल मीडिया अकाउंट पर काफी फॉलोवर्स हैं जिस पर वीडियो अपलोड करने पर काफी पैसा आएगा। उसने दोनों को ऑनलाइन कुछ पैसे भी भेजे थे। ग्रामीणों का कहना है कि 3-4 माह पहले दोनों को मुंबई भी भेजा गया था। उन्हें वहां किसी स्थान पर आगजनी करने के लिए कहा गया था लेकिन आरोपी बिना कुछ किए वापस आ गए।

खुलासे से हैरान हैं परिजन
लोकेश उर्फ पपला का परिवार छपरौला गांव की राम विहार कॉलोनी में रहता है। उसके पिता रोहतास शर्मा ने करीब 20 साल पहले अपना मकान बनाया था जो जो सड़क स्तर से नीचे पड़ गया है। दो बेटियों की शादी कर चुके हैं। लोकेश की मां करिश्मा का कूल्हा टूटा है और सिर में चोट लगी है। उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं बताई जा रही है। लोकेश घर से एक-एक सप्ताह के लिए लापता रहता था। नशा भी करता है। 28 मार्च को पुलिस छपरौला चौकी पर बात करने के लिए कहकर घर से ले गई थी। वह बेलदारी व शादी समारोह में वेटर का काम भी करता है। घर का खर्च बड़ा बेटा लकी शर्मा संभाल रहा है जो पढ़ाई के साथ-साथ मेहनत मजदूरी भी करता है। आरोपी लोकेश हर साल कांवड़ भी लेकर आता था लेकिन आतंकी नेटवर्क से जुड़ने की बात से पिता व भाई हैरान हैं।

छपरौला में आरोपी विकास का नहीं मिला मकान
बुलंदशहर निवासी आरोपी विकास छपरौला में किराये पर रहता था लेकिन किसी को उसके मकान व रहने के बारे में जानकारी नहीं है। स्थानीय पुलिस इसका पता लगा रही है। मोहल्ले के निवासी उसे देखने और पहचाने से भी इन्कार कर रहे हैं। पुलिस ने विकास के फोटो के साथ मकान की तलाश की लेकिन सफलता नहीं मिली। एक मकान में विकास नाम का युवक मिला लेकिन वह दूसरा था। पुलिस का कहना है कि विकास 15 साल तक हरियाणा में रहा था। कुछ माह पहले ही छपरौला में किराये पर मां के साथ रह रहा था। उसकी मां घरों में काम करती है लेकिन मकान की जानकारी नहीं हो सकी है।

झांकी में सुदामा बनता था पपला
ग्रामीणों ने बताया कि लोकेश उर्फ पपला श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की झांकी में सुदामा बनता था और नृत्य भी करता था, लेकिन पिछले साल के कार्यक्रम में उसने हिस्सा नहीं लिया था। अब उसके देश विरोधी गतिविधियों में शामिल होने से सभी अचंभित हैं। उनका कहना है कि इस बात पर भरोसा नहीं हो रहा है। लोगों का कहना है कि वह नशे का आदि हो गया था। रुपये के लिए कुछ भी करने को तैयार रहता था।

मुंबई के कपड़ा कारोबारी ने रची अपहरण की झूठी कहानी, समलैंगिक गिरोह से जुड़ रहे तार
मुंबई : कपड़ा कारोबारी ने अपने अपहरण और फिरौती वसूली की कहानी रची। कुछ ही घंटों बाद पुलिस ने इसका पर्दाफाश कर दिया। सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल लोकेशन की जांच में मामला संदिग्ध पाया गया। पुलिस जांच में सामने आया कि प्रकरण समलैंगिक संबंध से जुड़ा है और कारोबारी ने बदनामी से बचने के लिए अपहरण की झूठी कहानी गढ़ी थी। पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

मुंबई निवासी सतीश अग्रवाल ने पुलिस को बताया था कि वह पिछले पांच वर्षों से आगरा के व्यापारियों के साथ कपड़े का कारोबार कर रहे हैं।  मंगलवार को वह आगरा आए और दरेसी स्थित एक होटल में ठहरे। बुधवार को उसके परिचित दिल्ली के कारोबारी विकास अग्रवाल ने रामबाग मिलने के लिए बुलाया।
सतीश के अनुसार, वह ऑटो से रामबाग पहुंचे और बाहर खड़े होकर विकास का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान नीले रंग की कार में सवार दो लोग आए और जबरन उसे कार में बैठा लिया। इसके बाद वह बेहोश हो गए। होश आने पर उन्होंने खुद को हाथरस जिले के सदाबाद क्षेत्र के एक खेत में पाया, जहां 7-8 लोगों ने उन्हें बंधक बनाकर मारपीट की और 1.20 लाख रुपये की मांग की।

कारोबारी ने बताया कि आरोपियों के दबाव में उन्होंने अपने दामाद को फोन कर रुपये भेजने को कहा। एक परिचित के माध्यम से बदमाशों के बताए खाते में पहले एक लाख और फिर 20 हजार रुपये ट्रांसफर कराए गए। इसके बाद आरोपियों ने उन्हें रास्ते में छोड़ दिया। राहगीरों की मदद से वे दरेसी बस स्टैंड पहुंचे और व्यापारी नेता टीएन अग्रवाल की मदद से थाना एत्माद्दौला पहुंचकर घटना की जानकारी दी।

डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया सूचना मिलने पर पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए सीसीटीवी फुटेज खंगाले और मोबाइल लोकेशन ट्रेस की। जांच में कई विरोधाभास सामने आए, जिससे कहानी संदिग्ध लगी। कड़ाई से पूछताछ करने पर सच्चाई सामने आ गई। पुलिस का मानना हैं कि यह कोई गिरोह का हिस्सा हो सकता है। इसलिए व्यापारी सहित पकडे़ गए लोगो से कड़ाई से पूछताछ की जा रही है।

मुंबई : डिजिटल अरेस्ट” फ्रॉड के मामले में साइबर गैंग से जुड़े तीन लोग गिरफ्तार
मुंबई : डिजिटल अरेस्ट” फ्रॉड के एक और मामले में, साइबर पुलिस ने एक साइबर गैंग से जुड़े तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, जिन पर आरोप है कि उन्होंने एक बुज़ुर्ग कपल से करीब ₹4 करोड़ की ठगी की।पुलिस ने कहा कि आरोपियों ने कपल को यह कहकर डरा दिया कि वे करोड़ों रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग में शामिल हैं और उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया है।नॉर्थ रीजन साइबर पुलिस के मुताबिक, आरोपी विलास मोरे, रिजवान खान और कासिम शेख ने फ्रॉड करने के लिए कई बैंक अकाउंट खोले थे। पुलिस ने कहा कि देश भर से पैसा आरोपियों के बैंकों में जमा किया गया था, और फ्रॉड से जुड़े अकाउंट अब फ्रीज कर दिए गए हैं।

27 अक्टूबर को, एक अनजान आदमी ने गोरेगांव के शिकायत करने वाले बुज़ुर्ग कपल को फोन किया, और खुद को टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) का ऑफिसर बताया। फ्रॉड करने वाले ने कपल से कहा कि उनके पर्सनल डॉक्यूमेंट्स का इस्तेमाल देश में कई बैंक खोलने के लिए किया गया है, और उन अकाउंट्स में बड़ी रकम ट्रांसफर की गई है। पुलिस ने कहा कि आरोपियों ने कपल को यह कहकर डरा दिया कि वे करोड़ों रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग में शामिल हैं और उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

जालसाजों ने दावा किया कि कपल से CBI ऑफिसर पूछताछ करेंगे, और इसके तुरंत बाद, मुंबई और दिल्ली से CBI ऑफिसर बनकर जालसाजों के साथियों ने कपल को फोन किया।जालसाजों ने कपल को सरकारी अधिकारियों के साइन और स्टैम्प वाले लेटर और कोर्ट का नोटिस भी WhatsApp पर भेजा। फिर जालसाजों ने वीडियो कॉल के ज़रिए कपल को 'सख्त निगरानी' में रखा, और उन्हें दिए गए अकाउंट में पैसे ट्रांसफर करने और जांच में सहयोग करने के लिए मजबूर किया।

डरकर, कपल ने आरोपियों को ₹4 करोड़ ट्रांसफर कर दिए और उन्हें बताया गया कि जांच पूरी होने के बाद पैसे उनके अकाउंट में वापस कर दिए जाएंगे।जब उनके अकाउंट में कोई पैसा वापस नहीं आया और आरोपियों ने कॉल या मैसेज का जवाब देना बंद कर दिया, तो शिकायत करने वालों ने आखिरकार पुलिस से संपर्क किया। बुज़ुर्ग कपल ने आखिरकार नवंबर के बीच में पुलिस साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई, और पुलिस ने तुरंत उन अकाउंट का पता लगाना शुरू कर दिया जिनमें पैसे ट्रांसफर किए गए थे। पता चला कि ये बैंक तीन आरोपियों के नाम पर रजिस्टर्ड थे, जिन्हें पकड़कर बोरीवली की एक लोकल कोर्ट में पेश किया गया और चार दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया।