ferocious - Rokthok Lekhani

पालघर में मछली पकड़ने वाले युवक का खूंखार शार्क ने काटा पैर...
पालघर : महाराष्ट्र के पालघर में एक हैरान करने वाली घटना हुई है। जहां मछली पकड़ने के लिए नदी में उतरे युवक पर एक शार्क ने जानलेवा हमला कर दिया। पीड़ित के एक पैर को 200 किलो वजनी शार्क ने चबा लिया। उसकी हालत गंभीर है। जबकि शार्क की मौत हो गई है। इस घटना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

मिली जानकारी के मुताबिक, पालघर जिले में वैतरणा खाड़ी में मछली पकड़ने गए 32 वर्षीय शख्स का पैर शार्क द्वारा काट लेने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हैरानी की बात यह है कि शख्स पर हमला करने वाली खूंखार शार्क की मौत हो गई है। फिलहाल पीड़ित का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

यह घटना मंगलवार को शाम 7 बजे के करीब मनोर के पास वैतरणा नदी क्षेत्र में हुई। कई लोग नदी से जुड़ी खाड़ी में मछली पकड़ने गए थे, तभी अचानक विक्की सुरेश गोवारी (Vicky Suresh Govari) पर शार्क ने हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने विक्की को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जबकि कुछ ग्रामीणों ने शार्क की तलाश शुरू की। तभी उन्हें शार्क का शव पानी में तैरता दिखा। इस बीच मनोर पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची।

मुंबई मेंआवारा कुत्तों की दहशत...रोजाना लगभग १५० से अधिक मुंबईकर खूंखार कुत्तों का हो रहे शिकार
मुंबई : मुंबई में आवारा कुत्तों की दहशत इस कदर बढ़ गई है कि इनके आतंक से मुंबईकर खौफ में जी रहे हैं। मनपा आवारा कुत्तों के उपद्रव को रोकने के लिए कई उपाय कर रही है, बावजूद इसके कोई सफलता हाथ नहीं लग रही है। यही कारण है कि रोजाना लगभग १५० से अधिक मुंबईकर खूंखार कुत्तों का शिकार हो रहे हैं। पिछले दो वर्षों में १,१२,७६९ लोगों को कुत्तों ने काटा है। फिलहाल, मनपा के सामने आवारा कुत्तों के खतरे को खत्म करने की चुनौती पैदा हो गई है।

आवारा कुत्तों के उपद्रव को रोकने के लिए मनपा द्वारा नसबंदी किए जाने के साथ ही रेबीज के इंजेक्शन लगाने जैसे अभियान चलाए जा रहे हैं। इसके बाद भी आवारा कुत्तों का आतंक कायम है। खासतौर पर रात के समय शांत मुद्रा में बैठे ये आवारा कुत्ते राहगीरों पर अचानक झपट्टा मारकर उन्हें काट लेते हैं। ऐसे में काम पर से देर रात घर लौटने वाले कर्मचारियों में काफी डर है।

साल २०१४ में जब मनपा ने मुंबई में कुत्तों की गणना की थी तो यहां इनकी संख्या २,९६,२२१ थी। बताया गया है कि नसबंदी न होने पर मादा कम से कम चार बच्चों को जन्म देती है, इसलिए मुंबई में कुत्तों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। इस पृष्ठभूमि में न्यायालय के निर्देशानुसार और भारतीय पशु कल्याण बोर्ड द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार मनपा द्वारा प्रति वर्ष ३० फीसदी कुत्तों की नसबंदी की जा रही है।

मुंबई में आवारा कुत्तों के उपद्रव को रोकने के लिए साल २०१४ से दिसंबर २०२२ तक ३,८८,४२९ कुत्तों की नसबंदी की गई। आवारा कुत्तों की नसबंदी के लिए कुत्तों को पकड़ने के लिए मनपा ने चार ‘डॉग वैन’ खरीदी हैं। मॉनिटरिंग समिति द्वारा नसबंदी पर निगरानी रहती है। ये चार डॉग वैन मुलुंड, मालाड, महालक्ष्मी और बांद्रा में तैनात हैं। जख्मी कुत्तों को पकड़कर देवनार के पशु अस्पताल में भर्ती कराया जाता है। अधिकारी ने बताया कि सात दिनों तक जांच के बाद अगर स्थिति स्थिर रहती है तो उन्हें वापस उस स्थान पर छोड़ दिया जाता है, जहां से उन्हें लाया हुआ रहता है।