force - Rokthok Lekhani News

कासगंज में आंबेडकर शोभायात्रा का रास्ता रोका, दो पक्षों में टकराव; गांव में पुलिस फोर्स तैनात
कासगंज : सहावर कोतवाली के गांव चहक गुनार में मंगलवार की शाम डॉ. भीमराव आंबेडकर शोभायात्रा निकालने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। विवाद की सूचना पर बड़ी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंच गई। गांव में पुलिस फोर्स तैनात है।

गांव चहका गुनार में मंगलवार की शाम डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर शोभायात्रा निकाली जा रही थी। शोभायात्रा गुनार की ओर से निकाले जाने का यादव पक्ष ने विरोध किया। दलित पक्ष का आरोप है कि उन्होंने सड़क पर दूसरे पक्ष के लोगों ने  ट्रैक्टर, बुग्गी, थ्रेशर रखकर मार्ग को अवरुद्ध कर दिया। उन्होंने इस ओर से शोभायात्रा को निकालने से मना कर दिया।

विवाद की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ग्रामीणों को समझाने का काफी प्रयास किया लेकिन ग्रामीण नहीं माने। गांव में विवाद की सूचना पर सहावर सीओ शाहिदा नसरीन व काफी संख्या में पुलिस बल पहुंच गया। गांव में पुलिस पर पथराव की सूचना है। इस गांव में 30 साल पूर्व भी यादव पक्ष की ओर से शोभायात्रा निकालने को लेकर विवाद हुआ था। फिलहाल पुलिस दोनों को पक्षों को समझाने के प्रयास में लगी हुई है।

मुंबई : मालाड पूर्व में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प, पुलिस ने किया हल्का बल प्रयोग
मुंबई : मालाड पूर्व स्थित दिंडोशी पुलिस स्टेशन क्षेत्र के अंतर्गत संतोष नगर मार्केट में रविवार को दो गुटों के बीच अचानक हिंसक झड़प और मारपीट का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए भारी पुलिस बल तैनात करना पड़ा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, किसी बात को लेकर दो गुटों के बीच विवाद शुरू हुआ, जो देखते ही देखते हाथापाई और मारपीट में बदल गया। घटना की सूचना मिलते ही दिंडोशी पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे और भीड़ को शांत करने का प्रयास किया। हालांकि, भीड़ के उग्र होने और पुलिस की चेतावनी को नजरअंदाज करने के कारण स्थिति बिगड़ती चली गई।

जानकारी के अनुसार, हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। इस दौरान एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस का कहना है कि फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है, लेकिन एहतियात के तौर पर पूरे इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है, जिससे किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। घटना के बाद स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश का माहौल है। इलाके में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है और पुलिस लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है।

घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व भाजपा पार्षद विनोद मिश्रा ने आरोप लगाया कि कुछ असामाजिक तत्वों ने बजरंग दल के कार्यकर्ताओं पर हमला किया। उन्होंने कहा कि दुर्भाग्यपूर्ण रूप से जब घायलों को अस्पताल ले जाया जा रहा था, तब पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज किया। यहां तक कि एक नाबालिग, जिसकी उम्र 18 वर्ष से कम है, को भी पुलिस ने पीटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसके फ्रैक्चर होने की भी जानकारी सामने आई है।”

डीसीपी महेश चिमटे ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा कि जो भी लोग इस घटना में दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। कोई भी दोषी बच नहीं पाएगा। घायल व्यक्ति फिलहाल अस्पताल में भर्ती है। हम जल्द ही उसका आधिकारिक बयान दर्ज करेंगे। घायल व्यक्ति इस घटना में शामिल सभी लोगों की पहचान करके उनके नाम बताएगा, जिसके आधार पर हम आगे की कार्रवाई करेंगे। मैं सभी नागरिकों से अपील करता हूँ कि वे शांति बनाए रखें। कानून व्यवस्था बनाए रखना हमारी प्राथमिकता है। हम पूरी निष्पक्षता और गंभीरता से इस मामले की जांच कर रहे हैं और दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

मुंबई: मुंबई मनपा सुरक्षा दल के रिक्त पद जल्द भरेंगे
मुंबई: मुंबई महानगरपालिका के सुरक्षा दल के रिक्त पदों पर जल्द भर्ती की जाएगी। यह जानकारी प्रमुख सुरक्षा अधिकारी अजित तावड़े ने दी है। उन्होंने बताया कि सुरक्षा दल में रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया जारी है। इसके साथ ही भांडुप संकुल में एक अत्याधुनिक प्रशिक्षण केंद्र विकसित करने का कार्य भी प्रगति पर है। बीएमसी के सुरक्षा दल का 60वां स्थापना दिवस रविवार को भांडुप संकुल स्थित सुरक्षा दल प्रशिक्षण केंद्र में बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर वर्ष 2025–26 के दौरान उल्लेखनीय कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों व खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेताओं को सम्मानित किया गया।

मनपा उपायुक्त (उद्यान) अजित कुमार आंबी ने कहा कि जिस प्रकार बीएमसी नागरिक सेवाओं के क्षेत्र में विश्वभर में प्रतिष्ठित है, उसी तरह सुरक्षा दल के प्रत्येक अधिकारी और कर्मचारी को सुरक्षा व्यवस्था के मामले में अग्रणी बने रहना चाहिए। सुरक्षा से जुड़े नवीनतम तकनीक को अपनाने, शारीरिक क्षमता बढ़ाने के साथ-साथ मानसिक तंदुरुस्ती पर भी विशेष ध्यान देने की जरूरत है।

कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा दल की विभिन्न टुकड़ियों द्वारा भव्य, सुसंगठित और अनुशासित पथसंचलन प्रस्तुत किया। साथ ही विभिन्न कवायदों का प्रदर्शन कर दल की दक्षता, अनुशासन और साहस का प्रभावशाली परिचय दिया गया। प्रमुख सुरक्षा अधिकारी अजित तावड़े ने बताया कि पिछले 60 वर्षों से सुरक्षा दल के अधिकारी और कर्मचारी अत्यंत जिम्मेदारी व निष्ठा के साथ काम कर रहे हैं। मनपा कार्यालयों, अस्पतालों, जलाशयों और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों की सुरक्षा कर रहे हैं।

सहारनपुर : स्पेशल टास्क फोर्स ने एक लाख रुपए के इनामी बदमाश सिराज अहमद को मुठभेड़ में मार गिराया
सहारनपुर : उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक लाख रुपए के इनामी बदमाश सिराज अहमद को मुठभेड़ में मार गिराया. यह मुठभेड़ सहारनपुर जिले के गंगोह थाना क्षेत्र में हुई. सिराज अहमद सुल्तानपुर के एक चर्चित हत्या मामले में फरार चल रहा था और उस पर यूपी के कई जिलों में गंभीर धाराओं के तहत दर्जनों मुकदमे दर्ज थे.

सुल्तानपुर हत्या कांड के बाद से था फरार
सिराज अहमद मूल रूप से सुल्तानपुर जिले का निवासी था. उसने वहां एक चर्चित हत्या को अंजाम दिया था, जिसके बाद से वह फरार चल रहा था. पुलिस को उसकी लंबे समय से तलाश थी और उसके सिर पर करीब एक लाख रुपए का इनाम घोषित किया गया था.

पंजाब-हरियाणा बॉर्डर से सहारनपुर पहुंचा था सिराज
खुफिया जानकारी के अनुसार, सिराज अहमद पंजाब-हरियाणा बॉर्डर से सहारनपुर के गंगोह इलाके में किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में पहुंचा था. इसी दौरान STF को उसके मूवमेंट की पुख्ता सूचना मिली. मुखबिर की सूचना पर STF की टीम ने गंगोह क्षेत्र में घेराबंदी कर सिराज को रोकने की कोशिश की. खुद को घिरा देख सिराज ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी. STF की ओर से की गई जवाबी कार्रवाई में सिराज अहमद मारा गया.