chocolate - Rokthok Lekhani News

भिवंडी में चॉकलेट दिखाकर बच्चे का अपहरण...3 आरोपी गिरफ्तार
मुंबई : महाराष्ट्र से मिली एक सनसनीखेज खबर के अनुसार, अपहरण के मामले में शामिल 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया, घटना ठाणे की है। दरअसल यहां मुम्बई के पास ठाणे से सटे भिवंडी में बीते 26 दिसंबर 2022 को दो साल के बच्चे का अपहरण किया गया था। जिसके बाद अपहरणकर्ताओं ने बच्चे की पहचान छुपाने के लिए उसके बाल काट भी दिए थे। इसके साथ ही बच्चे की तलाश के लिए उसके फोटो वाले पोस्टर चस्पा किए गए थे और पुलिस की टीम बच्चे की तलाश कर रही थी।

इसी दौरान पुलिस को अपनी पतासाजी में बच्चे के बारे में जानकारी मिली और उसे रेस्क्यू कर लिया गया। पुलिस ने उसके अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया है।मामले पर DCP भिवंडी ने कहा, सूचना के आधार पर इन्हें गिरफ़्तार किया गया। आरोपियों ने बच्चे को एक लाख से ज़्यादा में बेच दिया था। हमने बच्चे को माता-पिता को सौंप दिया है। गौरतलब है कि, भिवंडी में बीते 2022 के दिसंबर महीने में एक दो वर्ष के बच्चे के अपहरण हुआ था।

बच्चे के अपहरण पर पीड़ित परिवार ने पुलिस केस भी दर्ज कराया था। इसके बार बीते एक महीने से पुलिस बच्चे की तलाश में जुटी हुई थी। वहीं पुलिस और परिवार के लोगों ने बच्चे की तस्वीर वाले पोस्टर कई जगह लगाए थे, जिसमें बच्चे के बारे में पूरी जानकारी और परिवार के लोगों के नंबर लिखे गए थे। वहीं अपनी जांच के दौरान भिवंडी पुलिस ने इलाके में लगे कई CCTV कैमरों की जांच की थी। इसमें बच्चा दो युवकों के पीछे-पीछे जाते दिख था। इसके बाद पुलिस ने युवक की पहचान की और उनके बारे में जानकारी निकालनी शुरू हो गई थी।

जांच के दौरान पुलिस को आरोपियों के बारे में जानकारी मिली। जिसके बाद पुलिस दो महिलाओं सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया। इसके साथ ही दो साल के मासूम को सही सलामत रेस्क्यू किया गया ।पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने बच्चे को चॉकलेट का लालच दिया था। बाद में जब बच्चा उनके पीछे-पीछे थोड़ी दूर तक निकल आया तो फिर उसे दबोचकर अपने साथ लेकर भाग निकले थे। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि बच्चे को पहचान नहीं सके इससे बचने के लिए उन्होंने उसके बाल भी कटवा दिए थे।

मामले पर भिवंडी पुलिस के उपायुक्त नवनाथ ढवले का कहना है कि, अपह्रत  मासूम को अब सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया है। वहीं दो महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्ता किया गया है। कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद बच्चा उसके परिवार को सुपुर्द कर दिया है। आरोपियों के खिलाफ अपहरण सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर उनपर आगे की कार्रवाई की जा रही है।