showing - Rokthok Lekhani News

मुंबई: एक्स NIA चीफ सदानंद दाते के हस्ताक्षर वाला नोटिस दिखाकर सवा 2 करोड़ की ठगी, पुलिस ने एक को दबोचा
मुंबई: साइबर ठगों के लिए कमीशन लेकर बैंक खाता मुहैया कराने वाले एक आरोपी को साइबर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान किशन मकवाना (35) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार मकवाना साइबर ठगों के संपर्क में था और उन्होंने पीड़ित बुजुर्ग के बैंक खाते का इस्तेमाल ठगी के लिए किया। 77 साल पीड़ित गोरेगांव में रहते हैं। नवंबर 2025 में उन्हें दो कथित पुलिस अधिकारियों का फोन आया, जिन्होंने कहा कि उनके आधार कार्ड से जम्मू-कश्मीर की एक नामचीन बैंक में खाता खुला है। खाते में जम्मू कश्मीर पुलिस के रेडार पर रहे आतंकवादियों के नाम से पैसे जमा पाए गए हैं। अगर वे इन मामलों से बचना चाहते हैं तो 70 लाख रुपये कमीशन के तौर पर उनको भेजना होगा और यदि वे जांच में सहयोग नहीं करेंगे तो उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

व्हाट्सएप पर नकली वारंट दिया
एफआईआर के अनुसार बुजुर्ग को विश्वास में लेने के लिए आरोपियों ने उनको उनके वाट्सएप पर नकली वारंट और पूर्व एनआईए प्रमुख सदानंद दाते के हस्ताक्षर वाली नोटिस भेज दी। इसके बाद 18 नवंबर से 3 दिसंबर तक केस से कथित तौर पर बचाने के लिए नाम पर आरोपियों ने बुजुर्ग को डरा-धमका कर उनसे सवा दो करोड़ रुपये अपने बैंक खातों में ट्रांसफर करवा लिए। पैसे ट्रांसफर होते ही अचानक आरोपियों के कॉल आने बंद हो गए। बाद में जब पीड़ित को लगा कि वे तो साइबर ठगी का शिकार बन गए थे। उन्होंने इसकी शिकायत साइबर सेल में कर दी।

साइबर सेल ने मकवाना को किया अरेस्ट
महाराष्ट्र पुलिस साइबर सेल ने तकनीकी जांच के आधार पर किशन मकवाना को हिरासत में लिया। जांच में पाया कि वह साबइर ठगों को कमीशन पर बैंक खाता मुहैया कराता था। बुजुर्ग से हुई ठगी की रकम भी मकवाना द्वारा साइबर ठगों को उपलब्ध कराए गए एक बैंक खाते में जमा हुआ मिला। हालांकि, पुलिस अब मकवाना के जरिए असली साइबर ठग गिरोह तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

मुंबई: 13 वर्षीय छात्रा को अश्लील वीडियो दिखाकर दबाव बनाने वाला 47 वर्षीय शख्स गिरफ्तार
मुंबई : मालाड इलाके में एक 13 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ हुई शर्मनाक घटना ने स्थानीय लोगों को झकझोर कर रख दिया है. एक 47 वर्षीय शख्स पिछले कई दिनों से छात्रा का पीछा कर रहा था और उसने मोबाइल पर अश्लील वीडियो दिखाकर छात्रा से शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया. हालांकि, मालाड पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है.

घटना 20 जनवरी से 22 जनवरी 2026 के बीच की है. मालाड के लिबर्टी गार्डन परिसर में जब 13 वर्षीय छात्रा दोपहर के वक्त ट्यूशन से घर लौट रही थी, तब आरोपी उसका पीछा करता था. हद तो तब हो गई जब आरोपी ने छात्रा का हाथ पकड़कर उसे मोबाइल पर अश्लील वीडियो दिखाया और उससे शारीरिक सुख की मांग की. डरी-सहमी छात्रा ने जब यह बात अपने परिजनों को बताई, तो तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई.

CCTV की मदद से बिछाया जाल
शिकायत मिलते ही मालाड वरिष्ठ पुलिस इंस्पेक्टर दुष्यंत चौहान के मार्गदर्शन में एक विशेष टीम गठित की गई. पुलिस के 'गुन्हे प्रकटीकरण पथक' ने घटनास्थल से लेकर आरोपी के भागने के मार्ग तक लगभग 40 से 50 सीसीटीवी कैमरों की बारीकी से जांच की. तकनीकी विश्लेषण और गुप्त सूचनाओं के आधार पर पुलिस ने दो दिनों तक जाल बिछाया और आखिरकार आरोपी को उसके घर से धर दबोचा.

आरोपी की पहचान
गिरफ्तार आरोपी का नाम सुनील शंकर पवार (47) है, जो कांदिवली (पश्चिम) के एकता नगर स्थित म्हाडा कॉम्प्लेक्स का रहने वाला है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 74, 75, 78, 79 और पोक्सो एक्ट की धारा 10 व 12 के तहत मामला दर्ज किया है. इस पूरी कार्रवाई को जांच अधिकारी पीएसआई निलोबा जक्कालवड और उनकी टीम ने अंजाम दिया.

पुलिस अधिकारी का बयान
वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक दुष्यंत चौहान ने कहा, "हमने मामले की गंभीरता को देखते हुए तकनीकी साक्ष्यों का इस्तेमाल किया. आरोपी आदतन अपराधी की तरह व्यवहार कर रहा था, जिसे अब गिरफ्तार कर लिया गया है. महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है." यह मामला एक बार फिर बच्चों की सुरक्षा और सार्वजनिक स्थानों पर निगरानी की जरूरत को रेखांकित करता है.

नई दिल्ली: भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा एजेंसियों की चौकसी के बावजूद भारत-नेपाल सीमा पर अवैध गतिविधियां रुकने का नाम नहीं ले रही हैं
नई दिल्ली: भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा एजेंसियों की चौकसी के बावजूद अवैध गतिविधियां रुकने का नाम नहीं ले रही हैं. उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के रूपईडीहा बॉर्डर पर एक बार फिर बिना वीजा और पासपोर्ट के 2 विदेशी नागरिक पकड़े गए हैं. संयुक्त टीम ने नेपाल के रास्ते भारत में अवैध रूप से प्रवेश करने की कोशिश कर रहे दो विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है. इनमें एक ब्रिटिश महिला और एक पाकिस्तानी मूल का ब्रिटिश पुरुष शामिल है. गिरफ्तार संदिग्धों की पहचान 61 वर्षीय सुषमा कार्लिन ओलिविया और 35 वर्षीय हसन अमान सलीम के रूप में हुई है. सुषमा मूल रूप से ओडिशा की बताई जा रही हैं, जिनके पास ब्रिटिश पासपोर्ट और ओसीआई कार्ड मिला है. उनका पता 25 हीर्चकॉम्ब ड्राइव, ग्लॉस्टर (यूके) दर्ज है. वहीं हसन अमान सलीम पाकिस्तानी मूल के हैं और उनका पता 1ए डलमॉर्टन रोड, मैनचेस्टर (यूके) बताया जा रहा है.

संदिग्ध तरीके से पार कर रहे थे सीमा पार
42वीं वाहिनी एसएसबी के कमांडेंट गंगा सिंह उदावल ने फोन पर बताया कि दोनों शनिवार सुबह करीब 10 बजे नेपाल सीमा से संदिग्ध तरीके से भारत में प्रवेश कर रहे थे. इसी दौरान एसएसबी की 42वीं वाहिनी के जवानों ने रूपईडीहा बॉर्डर पर उन्हें रोककर पूछताछ की. संदिग्ध गतिविधि दिखने पर रूपईडीहा पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों को चेकपोस्ट पर ही हिरासत में ले लिया.

3 बार पाकिस्तान जा चुका है हसन अमान सलीम
गंगा सिंह उदावल ने बताया कि पूछताछ के दौरान दोनों आरोपी अपने भारत प्रवेश को लेकर कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके. इसके बाद, उनके खिलाफ पासपोर्ट अधिनियम 1967 की धारा 14ए के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों को पकड़ लिया गया है और उनसे लगातार पूछताछ की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि वे भारत में किस उद्देश्य से प्रवेश कर रहे थे. अधिकारियों ने बताया कि जांच के दौरान यह भी सामने आया है कि हसन अमान सलीम पिछले तीन साल में तीन बार पाकिस्तान की यात्रा कर चुका है, जिससे उसकी गतिविधियाँ और भी संदिग्ध मानी जा रही हैं. पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों के मूवमेंट, संपर्क और यात्रा इतिहास की गहन जांच कर रही है.

मुंबई: ऐसे लोग हिंदू धर्म का विकृत रूप दिखाकर, शिवाजी महाराज के हिंदू स्वराज का अपमान कर रहे हैं; ‘सामना’ के संपादकीय ने औरंगजेब की कब्र के मुद्दे पर तीखा प्रहार
मुंबई:  महाराष्ट्र में मुगल बादशाह औरंगजेब को लेकर सियासी पारा चढ़ा हुआ है. इस बीच शिवसेना-यूबीटी के मुखपत्र ‘सामना’ के संपादकीय ने औरंगजेब की कब्र के मुद्दे पर तीखा प्रहार किया है. संपादकीय में कहा गया है कि कुछ नए हिंदुत्ववादी यह दावा कर रहे हैं कि वे औरंगजेब की कब्र को उसी तरह ध्वस्त करेंगे, जैसे बाबरी मस्जिद को गिराया गया था. संपादकीय ने कहा, ‘ऐसे लोग महाराष्ट्र के इतिहास और वीर परंपरा के दुश्मन हैं. ये लोग महाराष्ट्र के माहौल को जहरीला बनाना चाहते हैं और खुद को “हिंदू तालिबान” के रूप में पेश कर रहे हैं.

ऐसे लोग हिंदू धर्म का विकृत रूप दिखाकर, शिवाजी महाराज के हिंदू स्वराज का अपमान कर रहे हैं. शिवाजी महाराज ने किससे संघर्ष किया? मराठाओं ने 25 साल तक दुश्मनों से कैसे लोहा लिया? महाराष्ट्र की धरती पर उन लोगों की कब्रें कैसे बनीं, जिन्होंने महाराष्ट्र के स्वाभिमान को ठेस पहुंचाई? कुछ लोग इस इतिहास को मिटाना चाहते हैं.’ सामना ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से अपील की है कि वे शिवाजी महाराज के नाम पर की जा रही इस राजनीति को रोकें.

‘औरंगजेब की कब्र महाराष्ट्र के शौर्य का प्रतीक’
सामना में कहा, ‘औरंगजेब की कब्र महाराष्ट्र के शौर्य का प्रतीक है. यह महाराष्ट्र की जिद और मुगलों की पराजय का प्रतीक है. दक्षिण को जीतने के लिए औरंगजेब एक चौथाई शताब्दी तक महाराष्ट्र में रहा. उसके पीछे घुड़सवार सैनिक चलते थे. खेतों को रौंदते हुए वह यहां दूसरी दिल्ली बसाना चाहता था और इसके लिए आठ लाख सैनिकों की सेना साथ लाया था. मावलों से लड़ने के लिए उसने विशेष रूप से मेवाड़ी, बुंदेले, पहाड़ी लोगों को अपने साथ लाया था. तोपखाने पर यूरोपीय गोलंदाज नियुक्त किए गए थे. मराठा साम्राज्य को जड़ से उखाड़ फेंकने की प्रतिज्ञा करके इतनी भारी तैयारी के साथ औरंगजेब बादशाह दक्षिण में आया और औरंगाबाद (छत्रपति संभाजीनगर) में डेरा डालकर बैठ गया, लेकिन उसके सपने को मराठों ने धूल में मिला दिया.’