BBC - Rokthok Lekhani News

मुंबई : सिद्धू मूसेवाला पर BBC डॉक्यूमेंट्री पर विवाद, पिता बलकौर सिंह ने मुंबई पुलिस को लिखा- स्क्रीनिंग पर लगाएं रोक
मुंबई : सिद्धू मूसेवाला के पिता ने मुंबई पुलिस से BBC की डॉक्यूमेंट्री को रोकने के लिए कहा है। यह डॉक्यूमेंट्री सिद्धू मूसेवाला की जिंदगी और उनकी हत्या पर बनी है। मूसेवाला के पिता का कहना है कि इस डॉक्यूमेंट्री से उनके बेटे के मर्डर का ट्रायल प्रभावित हो सकता है। इससे परिवार के अधिकारों का भी उल्लंघन हो सकता है। दिवंगत पंजाबी रैपर सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह हैं। उनका असली नाम शुभदीप सिंह सिद्धू था। उन्होंने मुंबई पुलिस कमिश्नर और जुहू पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने मांग की है कि 11 जून को सोहो हाउस, जुहू में होने वाली स्क्रीनिंग को रोका जाए।

मुंबई में होना है इवेंट

यह इवेंट BBC वर्ल्ड सर्विस ने मुंबई में आयोजित किया है। इसे एक जांच डॉक्यूमेंट्री के रूप में प्रचारित किया जा रहा है। इसमें मूसेवाला की हत्या के बारे में छिपे हुए विवरणों का खुलासा करने का दावा किया गया है।

बिना अनुमति और अप्रकाशित सामग्री का आरोप

मूसेवाला के पिता ने चिंता जताई है कि फिल्म में बिना अनुमति और अप्रकाशित सामग्री है। इसमें निजी गवाही और उनके बेटे के जीवन और मृत्यु से जुड़ी संवेदनशील जानकारी शामिल है। उन्होंने अपनी शिकायत में लिखा है कि डॉक्यूमेंट्री में मूसेवाला के नाम, छवि और व्यक्तिगत इतिहास का उपयोग परिवार की सहमति के बिना किया गया है। इससे चल रहे मर्डर ट्रायल पर असर पड़ सकता है।

बलकौर सिंह ने लगाए ये आरोप भी

बलकौर सिंह ने लिखा कि स्क्रीनिंग मेरे बेटे की कहानी को गलत तरीके से पेश कर सकती है। यह न्यायिक कार्यवाही में हस्तक्षेप कर सकती है। संवेदनशील विषय होने के कारण सार्वजनिक अशांति भी पैदा कर सकती है। उन्होंने लोगों को चेतावनी दी है कि फिल्म भारत में गोपनीयता, मानहानि और मरणोपरांत गरिमा पर कानूनी सुरक्षा का उल्लंघन कर सकती है।

बलकौर सिंह ने इनविटेशन की एक कॉपी भी दी है। उन्होंने बताया कि स्क्रीनिंग 11 जून को दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक होनी है। उन्होंने पुलिस से हस्तक्षेप करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि वेन्यू पर पुलिस अधिकारियों को तैनात किया जाए। साथ ही, भारतीय न्याय संहि या अन्य लागू कानूनों के तहत निषेधात्मक आदेश जारी किए जाएं।

मुंबई में चेतावनी के बावजूद TATA इंस्टीट्यूट के छात्रों ने बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री देखी... भारी बवाल की आशंका
मुंबई : भारतीय जनता पार्टी की युवा शाखा के विरोध के बावजूद मुंबई स्थित टाटा सामाजिक विज्ञान संस्थान (टीआईएसएस) के कई छात्रों ने परिसर के बाहर बीबीसी की विवादास्पद डॉक्यूमेंट्री देखी। प्रशासन की मौजूदगी में छात्रों के इस तरह से डॉक्यूमेंट्री देखने पर सवाल उठ रहे हैं। भाजपा की मुंबई इकाई के अध्यक्ष और विधायक आशीष शेलार ने घटना की निंदा की। वहीं मुंबई पुलिस ने यह सुनिश्चित करने के लिए कई कर्मियों को तैनात किया था कि कानून और व्यवस्था की समस्या न हो।

छात्रों ने डॉक्यूमेंट्री "इंडिया: द मोदी क्वेश्चन" की एक सामूहिक स्क्रीनिंग की व्यवस्था करने की योजना बनाई थी । इसलिए उन्होंने इसे शनिवार को लैपटॉप और मोबाइल फोन पर संस्थान द्वारा चेतावनी के बावजूद एक निश्चित समय और स्थान पर देखा। इसकी भनक भाजपा की यूथ विंग के कार्यकर्ताओं को लग गई थी और वे कैंपस के बाहर पहुंच गए। उन्होंने डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग रद्द करने की मांग की और संस्थान के खिलाफ नारेबाजी की।

वहीं केंद्र ने पिछले हफ्ते सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर और यूट्यूब को डॉक्यूमेंट्री 'इंडिया: द मोदी क्वेश्चन' के लिंक ब्लॉक करने का निर्देश दिया था। विदेश मंत्रालय ने डॉक्यूमेंट्री  को एक "प्रचार टुकड़ा" के रूप में खारिज कर दिया है जिसमें निष्पक्षता का अभाव है और एक औपनिवेशिक मानसिकता को दर्शाता है।

अधिकारी ने कहा कि उचित कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए टीआईएसएस परिसर के बाहर महिलाओं सहित बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था। अधिकारी ने कहा कि भाजपा की युवा शाखा ने वृत्तचित्र की स्क्रीनिंग रोकने के लिए एक शिकायत दर्ज की है, कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है और अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।