shelters - Rokthok Lekhani News

पनवेल : बारिश के कारण नगर निगम प्रशासन सक्रिय... 400 लोगों को चार अस्थायी शेल्टर में शिफ्ट किया
पनवेल : पिछले तीन दिनों से जारी भारी बारिश के कारण नगर निगम प्रशासन सक्रिय हो गया है। रायगढ़ जिले के लिए 20 अगस्त को रेड अलर्ट जारी किया गया है। पनवेल नगर निगम ने प्रभावित नागरिकों के लिए राहत और बचाव कार्य तेज कर दिए हैं। लगभग 400 लोगों को चार अस्थायी शेल्टर में शिफ्ट किया गया है। कोलिवाडा स्कूल में 187, उर्दू स्कूल में 135, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 60 और न्यू पनवेल के बुद्ध विहार में 60 लोग रह रहे हैं। PMC कमिश्नर और प्रशासक मंगेश चितले ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि शिफ्ट किए गए लोगों को पर्याप्त भोजन, चाय और कंबल जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएँ। नगर निगम की टीमें विशेष रूप से जलभराव वाले क्षेत्रों में हाई अलर्ट पर हैं।

ड्रीनेज को साफ करने और अवरोध हटाने के लिए JCB और जेटिंग मशीनों का उपयोग किया जा रहा है। कालंबोली सर्कल, खारघर गौथान, पनवेल शहर, कामोठे और कालंबोली में जलनिकासी कार्य चल रहा है। कमिश्नर चितले और अतिरिक्त कमिश्नर कैलास गवड़े ने कालंबोली होल्डिंग पॉन्ड्स पर डिवाटरिंग पंप का निरीक्षण किया और वार्ड अधिकारियों को निर्देश दिए कि डीज़ल और इलेक्ट्रिक पंप लगातार चलाए जाएँ।

इसके अलावा, पनवेल की गढ़ी नदी के जल स्तर की निगरानी भी सतर्कता से की जा रही है। PMC प्रशासन ने यह सुनिश्चित किया है कि बारिश और जलभराव के कारण किसी प्रकार की आपात स्थिति को गंभीरता से लिया जाए और प्रभावित नागरिकों को समय पर राहत मिल सके। स्थानीय अधिकारियों ने कहा कि जलनिकासी और बचाव कार्य को प्राथमिकता दी जा रही है ताकि शहर में बाढ़ या अन्य आपदा के खतरे को कम किया जा सके।

भूकंप से ईरान में भारी तबाही... पीड़ितों के लिए बनाए गए 18 अस्थायी आश्रय स्थल
ईरान : ईरान में फिर से भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. ईरान की मीडिया के मुताबिक भूकंप से 3 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 816 लोग जख्मी बताए जा रहे हैं. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.9 मापी गई है. ईरानी न्यूज एजेंसी आईआरएनए के मुताबिक भूकंप के झटके काफी तेज थे और ये ईरान के पश्चिम अजरबैजान प्रांत के कई हिस्सों में महसूस किए गए.

इससे पहले शनिवार को भी ईरान में भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए थे. शनिवार (28 जनवरी) रात आए भूकंप ने जमकर तबाही मचाई थी. भूकंप से कई इमारतें और घर मलबे में तब्दील हो गए. लिहाजा एक बड़ी आबादी बेघर हो गई है और अब भी दहशत में है. शनिवार को आए भूकंप में 7 लोगों की मौत हो गई थी जबकि 440 लोग घायल हो गए थे.

राहत और बचाव का काम जारी है. भूकंप की वजह से घायल सभी लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उधर बर्फबारी और शून्य डिग्री सेल्सियस के तापमान ने मुसीबत को कई गुना बढ़ा दिया है. एक इमरजेंसी सेवा अधिकारी ने सरकारी टीवी को बताया कि कुछ प्रभावित इलाकों में बर्फबारी हो रही है.

कई जगह बिजली कटौती की भी सूचना है. भूकंप से एक बड़ा हिस्से में बिजली सप्लाई ठप हो गई है. इससे कई इलाके अंधेरे में डूब गए हैं. ईरान की रेड क्रीसेंट सोसाइटी ने 18 अस्थायी आश्रय स्थल बनाए हैं और लोगों को हीटिंग डिवाइस बांटे गए हैं. बता दें कि पिछले साल 2 जुलाई को ईरान में जोरदार भूकंप आने से भारी तबाही हुई थी. इस भूकंप के झटके पड़ोसी देशों कतर और यूएई के साथ ही चीन तक महसूस किए गए थे.

उधर रविवार (29 जनवरी) को पाकिस्तान में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. न्यूज एजेंसी एएनआई की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, इस्लामाबाद में महसू किए गए भूकंप के झटकों की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.1 मापी गई. यह भूकंप पाकिस्तानी समय के अनुसार, दोपहर 1.24 बजे आया.