February 4 - Rokthok Lekhani News

मुंबई में 4 फरवरी को पेश किया जाएगा बीएमसी का बजट... नए टैक्स का बोझ बढ़ेगा या फिर मिलेगी राहत
मुंबई: कोरोना संकट से उबर चुकी मुंबई महानगर पालिका का वर्ष 2023-24 का बजट शनिवार बीएमसी कमिश्नर आई एस चहल पेश करेंगे। कोरोना संकट के बीच पेश बीएमसी का वर्ष 2021 और वर्ष 2022 का बजट स्वास्थ्य सेवाओं पर केंद्रित था, लेकिन अब मुंबईकरों को उम्मीद है कि बीएमसी का बजट मूलभूत सुविधाओं को बेहतर करने, सड़क, पानी, यातायात, गार्डन, शिक्षा, स्वास्थ्य, सौंदर्यीकरण व अन्य सुविधाओं को उपलब्ध कराने पर केंद्रित होगा।

मुंबईकरों का आर्थिक बजट धीरे-धीरे पटरी पर आ रहा है, इसके बावजूद किसी नए टैक्स के बोझ को उठाने में मुंबईकर सक्षम नहीं हैं। चुनावी साल को ध्यान में रखते हुए इस बार बजट में कोई नया टैक्स लागू करने की आशंका कम ही है।

उद्धव ठाकरे सरकार ने मुंबई में 500 वर्ग फुट तक के घरों का सभी टैक्स माफ कर दिया है। इसीलिए चहल को बीएमसी को बूस्ट देने के लिए बजट में कुछ अतिरिक्त करना पड़ेगा। चहल को बजट में ऐसे प्रावधान करने पड़ेंगे, जिससे बीएमसी के खजाने में अतिरिक्त आय का स्रोत बने।

पानी पर टैक्स बढ़ोतरी, प्रॉपर्टी टैक्स में बढ़ोतरी जैसी घोषणाओं से राजनीतिक दबाव के कारण चहल पीछे हट गए। ऐसे में, इस साल के बजट में ऐसे कौन से प्रावधान करते हैं, इस पर मुंबईकरों की नजर रहेगी। पिछले बजट में कचरा उपयोग कर्ता शुल्क लगाकर प्रति वर्ष 174 करोड़ रुपये अर्जित करने की घोषणा की गई थी। साथ ही, मुंबई के 3500 होटेलों से निकलने वाले गीले कचरे से वार्षिक 26 करोड़ रुपये जमा करने की योजना थी।

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई के सौंदर्यीकरण और मुंबई को गड्ढा मुक्त करने का सपना दिखाया है, जिसका असर बजट में देखने को मिल सकता है। साथ ही, कोस्टल रोड प्रॉजेक्ट समय पर पूरा करने, देवनार में कचरे से बिजली उत्पादन, मुंबई में कचरा कम करना और कचरा प्रोसेस की व्यवस्था, मुंबई को पानी आपूर्ति के लिए गारगाई प्रॉजेक्ट, समुद्र से पानी मीठा करने के लिए मनोरी प्रॉजेक्ट आदि पर विशेष ध्यान देना होगा।

कमिश्नर चहल शनिवार को जब बजट पेश करेंगे, उस दौरान उनके सामने नई योजनाओं की घोषणा से ज्यादा महत्वपूर्ण वर्षों से लटकी पुरानी योजनाओं को एक निश्चित समय सीमा में पूरा करने की रूपरेखा पेश करने की चुनौती होगी। क्योंकि, इन योजनाओं पर बीएमसी के सैड़कों करोड़ रुपये लगे हुए हैं। इसमें सड़कों की मरम्मत, शुद्ध एवं भरपूर पानी की आपूर्ति, बीएमसी स्कूलों में शिक्षा का स्तर बढ़ाने और मैदानों एवं गॉर्डन की स्थिति सुधारने की चुनौती शामिल है।

साथ ही, गोरेगांव-मुलुंड लिंक रोड, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, अंधेरी-घाटकोपर लिंक रोड, नदियों की सफाई, मीठी नदी का सौंदर्यीकरण, मुंबई को बाढ़ जैसी स्थिति से मुक्ति, ट्रैफिक जाम से राहत, पार्किंग की सुविधा मुहैया कराना, खतरनाक इमारतों में रहने वाले रहिवासियों के लिए कोई ठोस योजना पेश करना होगा।

मुंबई में ४ फरवरी से गेटवे ऑफ इंडिया से बेलापुर के बीच चलेगी वॉटर टैक्सी!
मुंबई : गेटवे ऑफ इंडिया से बेलापुर के बीच अब समंदर का सफर रोमांचक भरा होगा। यहां ४ फरवरी से वॉटर टैक्सी सेवा शुरू होने जा रही है। मुंबई पोर्ट अथॉरिटी ने नयनतारा शिपिंग कंपनी को यात्री सेवा संचालित करने की मंजूरी भी दे दी है। यह पहली वॉटर टैक्सी सेवा है, जो इस रूट पर चलेगी। वॉटर टैक्सी सेवा से इस दूरी को पर्यटक महज एक घंटे में पूरी कर सकेंगे, जबकि साउथ मुंबई से बेलापुर के बीच की दूरी सड़क मार्ग से तय करने २ घंटे का समय व्यस्ततम समय में लगता है ।

जो लोग व्यस्त समय के दौरान अपने निजी वाहन और रेडियो टैक्सी या सड़क मार्ग से दक्षिण मुंबई की यात्रा करते हैं, वे इस सेवा का विकल्प चुन सकते हैं क्योंकि यह उनके आने-जाने के समय को बचाने के साथ-साथ भीड़भाड़ से बचने में मदद कर सकती है। जानकारी के मुताबिक, घरेलू क्रूज टर्मिनल-बेलापुर और अलीबाग के बीच सेवाओं का संचालन कर रहा है।

वॉटर टैक्सी, ‘नयन इलेवन’ में निचले डेक पर १४० यात्रियों और ऊपरी या बिजनेस क्लास डेक पर अन्य ६० यात्रियों के बैठने की क्षमता है। वॉटर टैक्सी बेलापुर से सुबह ८.३० बजे रवाना होकर गेटवे ऑफ इंडिया पर सुबह ९.३० बजे पहुंचेगा। गेटवे ऑफ इंडिया से दूसरी ट्रिप शाम ६.३० बजे चलेगी और शाम ७.३० बजे बेलापुर पहुंचेगी। इसके वेबसाइट पर उपलब्ध टिकटों की कीमत निचले डेक के लिए २५० रुपए और ऊपरी या बिजनेस क्लास डेक के लिए ३५० रुपए होगी।