Gateway of India - Rokthok Lekhani News

समुद्री सुरक्षा में सेंध... मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया पर मिली संदिग्ध कुवैती नाव
मुंबई : अरब सागर में गेटवे ऑफ इंडिया के पास मंगलवार को एक संदिग्ध बोट दिखाई देने से हड़कंप मच गया। मुंबई की समुद्र गश्ती पुलिस तुरंत सक्रिय हुई और बोट को कब्जे में ले लिया। बोट में तीन भारतीय सवार थे जो तमिलनाडु के मछुआरे हैं। पुलिस ने तीनों को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ कर रही है। हालांकि, पुलिस ने किसी आतंकी घटना की संभावना से इन्कार किया है, क्योंकि तीनों के पास से कोई हथियार नहीं मिला है। यह सवाल जरूर है कि समुद्री सुरक्षा को भेदकर कुवैती बोट गेटवे ऑफ इंडिया तक कैसे पहुंची।

पुलिस के अनुसार, अरब सागर में समुद्र तट से थोड़ी दूरी पर कुछ हलचल दिखाई दी। वॉच टावर से पता चला कि भारतीय जल क्षेत्र में कोई संदिग्ध बोट घुस आई है। मुंबई पुलिस की एक पेट्रोलिंग टीम ने बोट को रोका और तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर उन्हें कोलाबा पुलिस स्टेशन को सौंप दिया गया। पुलिस ने अवैध घुसपैठ का मामला दर्ज कर संदिग्धों से पूछताछ शुरू की है।

गेटवे ऑफ इंडिया के पास संदिग्ध बोट मिलने से 26/11 के आतंकी हमले की याद ताजा हो गई। मामला संगीन होने के कारण भारतीय नौसेना, कोस्टगार्ड और कोस्टल पुलिस की संयुक्त टीम ने पूछताछ की। लेकिन, इस घटना से कई सवाल उठ खड़े हुए हैं। मसलन, संदिग्धों ने कुवैत की समुद्री सीमा कैसे पार की और वह बोट लेकर मुंबई के अतिसंवेदनशील इलाकों में से एक ससून डॉक परिसर तक कैसे पहुंचे।

सवाल यह भी है कि वे दक्षिण भारत के समुद्री तट पर जाने के बजाय गेटवे ऑफ इंडिया क्यों आए। पुलिस एक-एक करके हर पहलू की जांच कर रही है। तमिलनाडु पुलिस के जरिये उनके परिजनों से भी संपर्क की गई है।

गेटवे ऑफ इंडिया पर समुद्र में फेंका कचरा... BMC ने आरोपी पर लगाया 10,000 जुर्माना !
मुंबई : बीएमसी ने गेटवे ऑफ इंडिया पर समुद्र में कचरा फेंकने वाले की पहचान कर उस पर 10000 रुपये जुर्माना लगाया है। मुंबई में कचरा फेंकने पर यह बीएमसी द्वारा लगाया गया सबसे अधिक जुर्माना है। दंड लगाने की कार्रवाई ए वॉर्ड ने की है। जिस व्यक्ति पर जुर्माना लगाया गया, उसका नाम हाजी अब्दुल रहमान शाह कादरी है।

बीएमसी के एक अधिकारी ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक विडियो में एक व्यक्ति टैक्सी से उतर कर गेटवे ऑफ इंडिया के पास समुद्र में फूलों का कचरा फेंक रहा था। बीएमसी ने मुंबई पुलिस की मदद से विडियो में दिखाई देने वाले व्यक्ति की तलाश शुरू कर दी।

कचरे के साथ उक्त व्यक्ति को लाने वाली टैक्सी का नंबर ट्रेस कर उस व्यक्ति की पहचान की गई। 58 सेकंड के इस विडियो में देखा गया कि कुछ लोग टैक्सी में भरकर कचरा लाते हैं।

फिर समुद्र के किनारे गाड़ी लगाकर, फटाफट बैग में भरे सूखे फूल और पूजा के बाद बचे हुए अन्य सामान को समुद्र में डालकर वहां से चल पड़ते हैं। एक व्यक्ति ने इसका विडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया, जो वायरल हो गया।

आनंद महिंद्रा की पोस्ट के बाद बीएमसी ऐक्शन में आई और पुलिस की मदद से कचरा फेंकने वाले को ढूंढना शुरू कर दिया। टैक्सी की गाड़ी नंबर से बीएमसी उस व्यक्ति तक पहुंची और उस पर जुर्माना लगाया गया।

समंदर में प्राइवेट यॉट पार्किंग, ट्रैफिक फ्री गेटवे, जानिए क्या है बीपीटी का मरीना प्रॉजेक्ट
गेट वे ऑफ इंडिया के समुद्र किनारे से निजी जहाजों की भीड़ हटाने का प्रयास मुंबई पोर्ट ट्रस्ट (बीपीटी) ने एक बार फिर शुरू कर दिया है। जहाजों की भीड़ हटाने के लिए बीपीटी ने कुछ वर्ष पहले प्रिंसेस डॉक पर जहाजों का पार्किंग स्थल तैयार करने का निर्णय लिया था। लेकिन मरीना प्रॉजेक्ट के लिए ठेकेदार नहीं मिलने के कारण यह प्रॉजेक्ट शुरू नहीं हो पाया था। प्रॉजेक्ट शुरू होने में आ रही अड़चनों को दूर करने के लिए बीपीटी ने शर्तों में ढील लेने का निर्णय लिया है। ठेकेदारों की मांगों को स्वीकार करते हुए प्रॉजेक्ट के भीतर कमर्शल एरिया को दुगना कर दिया है। हालांकि अब इस प्रॉजेक्ट की लागत काफी बढ़ गई है। मरीना प्रॉजेक्ट के तहत प्रिंसेस डॉक के करीब 9.02 हेक्टेयर क्षेत्र में करीब 300 यॉट का पार्किंग स्थल तैयार होगा। बीपीटी के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, मरीना में यॉट की पार्किंग के साथ ही उसकी मरम्मत की भी व्यवस्था होगी... BPT's marina project...

यॉट के लिए पेट्रोल भी मरीना में ही उपलब्ध करवाया जाएगा। मरीना में होटल का भी निर्माण होगा। महानगर में मौजूदा समय में 250 से अधिक निजी यॉट हैं। पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने के कारण यॉट गेट वे ऑफ इंडिया के करीब खड़े रहते हैं। इससे प्रदूषण के साथ ही गेट वे ऑफ इंडिया की सुंदरता भी प्रभावित हो रही है। मॉनसून के दौरान याट को पार्क करने के लिए अलीबाग भेजा जाता है... BPT's marina project...

मरीना प्रॉजेक्ट पहले 8 हेक्टेयर परिसर में बनने वाला था, वहीं अब यह प्रॉजेक्ट 9.02 हेक्टेयर क्षेत्र में बनेगा। मरीना में पहले कमर्शल इस्तेमाल के लिए 1 हेक्टेयर क्षेत्र की अनुमति थी, जिसे अब बढ़ाकर 2 हेक्टेयर कर दिया गया है। मरीना प्रॉजेक्ट को पीपीपी मॉडल की तर्ज पर तैयार किया जाएगा। इसके लिए डिजाइन बिल्ड फाइनेंस ऑपरेट ऐंड ट्रांसफर की योजना तैयार की गई है। मरीना प्रॉजेक्ट के लिए 2020 में टेंडर आमंत्रित किया गया था। प्रॉजेक्ट के लिए कुछ कंपनियों ने रुचि दिखाई थी। कंपनियों ने बीपीटी से कमर्शल उपयोग के क्षेत्र में इजाफा करने की मांग की थी... BPT's marina project...

डोमेस्टिक क्रूज टर्मिनल के करीब बनने वाले मरीना प्रॉजेक्ट के क्षेत्र में वृद्धि होने के साथ ही लागत में भी इजाफा हो गया है। कुछ वर्ष पहले तक करीब 360 करोड़ की लगात से तैयार होने वाले प्रॉजेक्ट पर अब करीब 575 करोड़ रुपए खर्च होंगे। प्रॉजेक्ट का जल्द निर्माण कार्य शुरू करने के लिए बीपीटी ने बदलाव के साथ टेंडर आमंत्रित किए हैं। इच्छुक कंपनियां जुलाई के अंत तक टेंडर भर सकती हैं। टेंडर अलॉट होने के बाद कंपनी को तीन साल के भीतर प्रॉजेक्ट पूरा करना होगा.... BPT's marina project...

मरीना प्रॉजेक्ट के तहत प्रिंसेस डॉक के करीब 9.02 हेक्टेयर क्षेत्र में करीब 300 यॉट का पार्किंग स्थल तैयार होगा। बीपीटी के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, मरीना में यॉट की पार्किंग के साथ ही उसकी मरम्मत की भी व्यवस्था होगी। यॉट के लिए पेट्रोल भी मरीना में ही उपलब्ध करवाया जाएगा। मरीना में होटल का भी निर्माण होगा। महानगर में मौजूदा समय में 250 से अधिक निजी यॉट हैं। पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने के कारण यॉट गेट वे ऑफ इंडिया के करीब खड़े रहते हैं। इससे प्रदूषण के साथ ही गेट वे ऑफ इंडिया की सुंदरता भी प्रभावित हो रही है। मॉनसून के दौरान याट को पार्क करने के लिए अलीबाग भेजा जाता है... BPT's marina project...

मुंबई से पहुंचेगे नवी मुंबई 50 मिनट में.... बेलापुर से गेट वे ऑफ इंडिया तक वाटर टैक्सी आज से होगी शुरु
मुंबई : मुंबई में जल परिवहन को बढ़ावा देने का निर्णय महाराष्ट्र मैरीटाइम बोर्ड और मुंबई पोर्ट अथॉरिटी ने लिया है। मंगलवार से नवी मुंबई के बेलापुर और मुंबई के गेट वे ऑफ इंडिया के बीच वाटर टैक्सी की शुरुआत होने जा रही है। बताया गया है कि निजी कंपनी के माध्यम से फ़ास्ट वाटर टैक्सी सेवा शुरू होगी। इससे समुद्र मार्ग से लगभग 50 से 60 मिनट में बेलापुर से गेट वे ऑफ इंडिया पहुंचा जा सकेगा। इस समय सड़क मार्ग से दो घंटे और लोकल ट्रेन से डेढ़ घंटे से ज्यादा समय लगता है।

गौरतलब है कि कुछ माह पहले डॉमेस्टिक क्रूज टर्मिनल (भाऊ का धक्का) से बेलापुर, जेएनपीटी, एलिफेंटा के बीच क्रूज सेवा शुरू की गई थी, लेकिन क्रूज टर्मिनल तक यात्रियों के लिए पर्याप्त यातायात की सुविधा नहीं होने से प्रतिसाद नहीं मिला। इस समय में कंपनी द्वारा टर्मिनल से केवल शनिवार और रविवार को ही वोट चलाई जा रही है। यात्रियों की कमी से परेशान कंपनी ने प्रशासन से टर्मिनल के बजाय गेट वे ऑफ इंडिया से सेवाएं शुरू करने की अनुमति देने की मांग की और उन्हें अनुमति मिल गई है।

200 यात्रियों की क्षमता वाली हाई स्पीड बोट मुंबई से मांडवा जलमार्ग पर चलेगी, वही नाव बेलापुर से गेटवे ऑफ इंडिया जलमार्ग पर संचालित की जाएगी। बेलापुर-गेटवे ऑफ इंडिया, मुंबई क्रूज टर्मिनल से मांडवा, मांडवा से मुंबई क्रूज टर्मिनल और गेटवे ऑफ इंडिया से बेलापुर तक रहेंगी। बेलापुर से गेट वे सुबह 8:30 बजे और गेट वे बेलापुर शाम 6:30 बजे दो फेरे होंगे। डबल डेकर बोट में निचले डेक के लिए  250 रुपए और ऊपरी डेक (बिजनेस क्लास ) के लिए 350 रुपए टिकट होगा।

बेलापुर रेलवे स्टेशन से बेलापुर जेटी तक शेयरिंग रिक्शा 10 रुपए में उपलब्ध हैं और गेटवे ऑफ इंडिया से चर्चगेट और सीएसटी, कैब शेयरिंग और बेस्ट से बसों के लिए यातायात का  विकल्प देखते हुए इस वाटर टैक्सी के सफल होने की उम्मीद है।

गोवा में बनी यह डबल डेकर बोट वातानुकूलित है। यह नाव दो 750 हॉर्स पावर के वोल्वो पेंटा हाई स्पीड इंजन से लैस है। इस नाव में भूतल (इकोनॉमी क्लास) पर 139 यात्रियों और ऊपरी मंजिल (बिजनेस क्लास) पर 60 यात्रियों के बैठने की व्यवस्था है।