Kidnapping cases - Rokthok Lekhani News

ठाणे में बढ़े अपहरण के मामले... नाबालिग लड़कियों का अपहरण
ठाणे : ठाणे पुलिस कमिश्नरेट के अंतर्गत अपहरण के जो मामले सामने आए हैं, उन्होंनें लोगों को हैरान कर रखा है। यहां से बच्चों के अपहरण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। ठाणे पुलिस से प्राप्त आंकड़ों को देखें तो साल २०२२ में १,००० बच्चों के अपहरण के मामले दर्ज हुए हैं। इनमें ६७ फीसदी मामले नाबालिग बेटियों के अपहरण के हैं, जिनकी उम्र १८ साल से कम है। बच्चों के अपहरण के ये आंकड़े साल २०२१ के मुकाबले साल २०२२ में १५ फीसदी बढ़े हैं।

पिछले एक साल में ठाणे पुलिस कमिश्नरेट में अपहरण के करीब १,००० मामले दर्ज किए गए हैं और इनमें से ज्यादातर अपराध ६७ फीसदी यानी ६७७ मामले १८ साल से कम उम्र की नाबालिग लड़कियों के अपहरण के हैं, वहीं नाबालिग लड़कों के अपहरण के ३०३ मामले दर्ज किए गए हैं। वर्ष २०२१ की तुलना में पिछले वर्ष में लड़कियों सहित बच्चों के अपहरण के मामलों में वृद्धि हुई है। पुलिस ने ९२ प्रतिशत अपहरण किए गए लड़कों के अलावा ८८ प्रतिशत अपहरण की गर्इं नाबालिग लड़कियों को खोज निकाला है।

बता दें कि नाबालिग लड़की या लड़कों के खो जाने पर पुलिस स्टेशन में अपहरण का मामला दर्ज किया जाता है तो वहीं कई बच्चे अपने माता-पिता से नाराज होकर बिना बताए घर छोड़कर भाग जाते हैं। इसी वजह से १८ साल से कम उम्र के लड़के-लड़कियों के अपहरण के मामलों की संख्या ज्यादा है, ऐसा पुलिस का कहना है। पुलिस के मुताबिक, अपहृत बच्चों की पुलिस द्वारा तत्काल तलाश की जाती है, वहीं अपहृत बच्चों की तलाश में ठाणे पुलिस की बाल संरक्षण विभाग निरंतर काम करता रहता है।

इस यूनिट ने अब तक कई बच्चों का पता लगाकर उन्हें उनके माता-पिता को सौंप दिया है, वहीं अक्सर पुलिस बच्चों को लावारिस हालत में घूमते पाए जाने पर उन्हें अनाथालय भेज देती है। जब पुलिस बालगृह जाती है तो वहां बच्चों से पूछताछ के बाद उनसे मिली जानकारी के आधार पर बच्चों के माता-पिता का पता लगाती है।