Pimpri Chinchwad - Rokthok Lekhani News

पिंपरी चिंचवाड़ में लोहे का गेट गिरने से 3 साल के बच्ची की मौत !
पुणे: पुणे के पिंपरी चिंचवाड़ में बड़ा हादसा हो गया है। यहां के एक आवासीय सोसायटी में धातु का दरवाजा गिरने से साढ़े तीन साल की बच्ची की दबकर मौत हो गई। दिल दहला देनेवाली इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मृतक बच्ची का नाम गिरिजा गणेश शिंदे बताया जा रहा है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। गिरिजा के मौत को लेकर कई सवाल किए जा रहे है। बच्ची के पिता ने मांग की है कि उनकी बेटी को न्याय मिले। इससे पहले भी ऐसी घटना दो तीन बार हो चुकी है।हमारे बार बार अनुरोध के बावजूद इस पर ध्यान नहीं दिया गया। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की भी मांग की है। गिरिजा के परिजनों ने कहा कि पड़ोसी और बिल्डिंग के मालिक को पता था कि गेट खराब है। इस वजह से गिरिजा की मौत हो गई।

अधिकारी ने बताया कि यह घटना बुधवार को बोपखेल में उस समय हुई, जब बच्ची अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी। घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें एक बच्ची घर की ओर भागते हुए दूसरे लोगों को सूचना देती हुई दिखाई दे रही है। वीडियो में एक व्यक्ति को घटनास्थल पर आते और घायल बच्ची को उठाते हुए देखा जा सकता है।

पिंपरी चिंचवाड़ थाने के एक अधिकारी ने बताया, “जब बच्चे खेल रहे थे तब किसी बच्चे ने धातु के ‘स्लाइडिंग’ दरवाजे को बंद कर दिया। जब साढ़े तीन साल की बच्ची दरवाजे की ओर भागी तो दरवाजा गिर गया। ऐसा लगता है कि दरवाजा अपने खांचे से बाहर आ गया और गिर गया। दुर्घटनावश मौत का मुकदमा दर्ज किया गया है।”

डीसीपी शिवाजी पवार ने कहा कि 3.5 साल की बच्ची गिरिजा गणेश शिंदे की मौके पर ही मौत हो गई, जब 31 जुलाई को वह दोस्तों के साथ खेल रही थी। तभी उसके ऊपर लोहे का गेट गिर गया।यह घटना पिंपरी चिंचवाड़ के बोपखेल में हुई। हमने दुर्घटनावश मौत की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

पिंपरी चिंचवाड़ के मावल लोकसभा क्षेत्र में एसएसटी टीम की बड़ी कार्रवाई... कार से 29 लाख से अधिक रुपए जब्त !
महाराष्ट्र : महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव के बीच एसएसटी टीम ने बड़ी कार्रवाई की है. स्टेटिक सर्विलांस टीम (एसएसटी) ने पिंपरी चिंचवाड़ के मावल लोकसभा क्षेत्र में एक कार से 29 लाख 50 हजार रुपए जब्त किए हैं. आगे की जांच के लिए नकदी को आयकर विभाग को सौंप दिया गया है. इस बात की जानकारी चुनाव आयोग के अधिकारी ने दी है. इसका एक वीडियो भी सामने आया है.

महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव से ठीक पहले 1 मार्च से 23 मार्च तक स्थानीय अधिकारियों ने 23.7 करोड़ रुपये नकद, 158 करोड़ रुपये मूल्य के 699 किलोग्राम ड्रग्स और 14.8 करोड़ रुपये मूल्य की 17.5 लाख लीटर शराब जब्त की है. जब्त की गई इन चीजों  में कीमती धातुएं और कई तरह के मुफ्त सामान शामिल हैं, जिनकी कीमत 269 करोड़ रुपये है. कीमती धातुओं की जब्ती की कीमत 18.6 करोड़ रुपये है.

राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एस चोकालिंगम ने शनिवार को कहा, "इन जब्तियों की जांच की जा रही है. अब तक बिना लाइसेंस के 308 हथियार जब्त किए गए हैं और 13,000 लोगों के खिलाफ निषेधात्मक जांच शुरू की गई है. जब्त की गई नकदी में सबसे ज्यादा रकम मुंबई से जब्त की गई.

कुल 23.7 करोड़ रुपये में से 2 करोड़ रुपये मुंबई शहर से और 3.6 करोड़ रुपये मुंबई उपनगरीय जिले से जब्त किए गए. नशीली दवाओं की जब्ती में भी मुंबई उपनगरीय क्षेत्र सबसे आगे रहा. 158 करोड़ रुपये की कुल नशीली दवाओं की जब्ती में से 102 करोड़ रुपये की नशीली दवाएं मुंबई उपनगरीय जिले से जब्त की गईं.

पिंपरी चिंचवड़ में बड़े पैमाने पर नवजात शिशुओं की तस्करी करने वाली महिलाओं का गिरोह का भंडाफोड़ !
पिंपरी: चिंचवड़ में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. पुलिस ने नवजात शिशुओं के एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है. इस मामले में वाकड पुलिस ने छह महिलाओं को गिरफ्तार किया है और अदालत ने उन्हें 16 अप्रैल तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। पुलिस जांच में पता चला कि छह आरोपी महिलाओं में से एक नर्स है और वही मुख्य सूत्रधार है. पुलिस के मुताबिक वाकड पुलिस को सूचना मिली कि पिंपरी-चिंचवड़ शहर के वाकड इलाके में नवजात शिशुओं का एक गिरोह सक्रिय है.

वाकड पुलिस को सूचना मिली कि कुछ महिलाएं नवजात शिशुओं को बेचने के लिए जगताप डेयरी में आ रही हैं। उस स्थान पर जाल बिछाया गया. 12 अप्रैल को शाम करीब सात बजे दो रिक्शों से छह महिलाएं सात दिन के नवजात शिशु के साथ उतरीं। शक बढ़ने पर वाकड पुलिस ने महिलाओं को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। पुलिस ने नवजात शिशु के बारे में पूछताछ की तो महिलाएं कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सकीं। वाकड पुलिस छह महिलाओं को थाने ले गई और उनसे आगे की पूछताछ की।

चौंकाने वाली बात यह सामने आई कि आरोपी महिला सात दिन पहले ही नवजात को बेचने आई थी। पुलिस जांच में चौंकाने वाली बात यह सामने आई है कि ये महिला आरोपी इससे पहले भी पांच नवजात बच्चों को बेच चुकी हैं. आरोपी महिलाओं में एक नर्स भी है जो एक निजी अस्पताल में काम करती है. नर्स उन माता-पिता की जासूसी करती थी जिनकी आर्थिक स्थिति नाजुक थी और उन्हें नवजात शिशु खरीदने के लिए पैसे दिखाती थी। वह उसी बच्चे को अपने गिरोह की मदद से दूसरे निःसंतान माता-पिता को बेच देती थी और उनसे पांच से सात लाख रुपये ऐंठ लेती थी. आखिरकार वाकड पुलिस ने बाल तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ कर दिया है.

महाराष्ट्र के पिंपरी चिंचवड़ में कैंडल फैक्ट्री में लगी भीषण आग... 6 लोगों की दर्दनाक मौत !
पुणे : महाराष्ट्र के पिंपरी चिंचवड़ में कैंडल फैक्ट्री में भीषण आग लगने से छह लोगों की मौत हो गई। मौके पर दमकल विभाग की गाड़ियां मौजूद है। आग बुझाने का प्रयास जारी है। यह घटना पिंपरी चिंचवड़ शहर के तलवडे इलाके की है। फैक्ट्री में दोपहर तीन बजे आग लगी, जिससे इलाके में अफरातफरी मच गई।

मजदूरों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग और विकराल हो गई और मजदूरों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे छह मजदूरों की मौत हो गई। मौत का आंकड़ा भी बढ़ने की संभावना है।

पिंपरी चिंचवाड़ एसीपी (अपराध) पद्माकर घनवत ने कहा, कैंडल बनाने वाली फैक्ट्री में आग लगने की घटना में छह लोगों की मौत हो गई है, जबकि आठ लोग घायल हो गए हैं। घटना आज दोपहर 3 बजे के आसपास हुई।

घटना के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।  इस घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग को मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची। फिलहाल आग बुझाने का काम जारी है। इस घटना में मारे गए मजदुर दूसरे राज्य के है। हालांकि, आग लगने का कारण अभी तक सामने नहीं आया है।