education - Rokthok Lekhani News

आजमगढ़ः पुलिस की वर्दी, शराब ठेके का ऑफर... 5वीं पास शख्स ने ठगे 90 हजार
आजमगढ़ : उत्तर प्रदेश की आजमगढ़ पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. गंभीरपुर थाना पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर साइबर ठगी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. बताया गया कि आरोपी ने शराब का ठेका दिलाने के नाम पर 90 हजार रुपये की ठगी की. पुलिस आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई कर रही है.

पुलिस के अनुसार, आरोपी खुद को सीओ बताकर लोगों को शराब का ठेका दिलाने का झांसा देता था.  आरोपी ने शराब का ठेका दिलाने के नाम पर पीड़ित से 3 लाख 20 हजार रूपए की मांग की. उसने अलग-अलग तरीके से 90 हजार की साइबर ठगी की. आजमगढ़ जिले के गंभीरपुर थाना पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में आरोपी को गिरफ्तार किया गया है.

पुलिस के मुताबिक, मुखबिर की सूचना और आरोपी की लोकेशन के आधार पर गंभीरपुर पुलिस व साइबर सेल की संयुक्त टीम ने रानीपुर तिराहा मोड़ के पास से करीब 40 वर्षीय संजय पुत्र स्वर्गीय श्रीराम, निवासी मगरावा, थाना गंभीरपुर, आजमगढ़ को गिरफ्तार किया. आरोपी के कब्जे से पुलिस ने 2 कूटरचित पुलिस अधिकारी पहचान पत्र 1 शराब ठेके का कूटरचित आवंटन पत्र, एक पुलिस उपाधीक्षक की पुलिस वर्दी, एक मोबाइल फोन बरामद किया है.

एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि आरोपी कक्षा 5वीं पास है. आरोपी पुलिस उपाधीक्षक की वर्दी पहनकर लोगों को वीडियो कॉल करता था और खुद को पुलिस विभाग का अधिकारी बताकर अपना प्रभाव जमाता था. अधिकारी ने बताया कि उस पर शराब का ठेका, नौकरी सहित विभिन्न काम कराने का भरोसा देकर लोगों से रकम ऐंठने का आरोप है. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर अन्य मामलों की जानकारी जुटा रही है. इस मामले में थाना गंभीरपुर में मुकदमा दर्ज है.

मुंबई : शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद कांग्रेस में जश्न, मुंबई में बांटी गई मिठाई
मुंबई : केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा देने के बाद विपक्षी दलों, खासकर कांग्रेस में खुशी का माहौल देखने को मिला. इस्तीफे की खबर सामने आते ही कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटकर जश्न मनाया. कांग्रेस प्रवक्ता सचिन सावंत मिठाई लेकर पहुंचे और कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाकर खुशी जताई. कांग्रेस नेताओं का कहना है कि यह छात्रों के संघर्ष की जीत है और सरकार को आखिरकार जवाबदेही स्वीकार करनी पड़ी.

'लोकतंत्र को बचाने के हमारे युवा काबिल'
कांग्रेस प्रवक्ता सचिन सावंत ने कहा, "हमने शुरू में ही इसलिए मिठाई बांटी क्योंकि इस देश के लोकतंत्र को बचाने के हमारे देश का युवा काबिल है. गृहमंत्री का भी इस्तीफा लेना चाहिए और नरेंद्र मोदी को भी माफी मांगनी चाहिए. यह देश के युवाओं की विजय है, हमारे नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में जो NSU ने संघर्ष किया, उसकी विजय है.

उन्होंने आगे कहा, "यह नॉन बायोलॉजिकल पीएम को युवाओं ने याद दिलाया कि वो भी इंसान है. युवाओं ने उनको याद दिलाया कि यह मोदी तंत्र नहीं है यह लोकतंत्र है. इस देश के 50% से जायदा युवा बेरोजगार है. 12 वर्ष में 152 से जायदा पेपर लीक हुए किसी ने कोई जवाबदेही नहीं ली थी. लाठी के ऊपर कील लगाकर मारा, पत्थर लेकर पुलिस आई."

वहीं मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष और सांसद वर्षा एकनाथ गायकवाड ने इस घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "अहंकार की हार और सत्य और संविधान की जीत." उनका कहना है कि नीट पेपर लीक विवाद और जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों के आंदोलन के बाद सरकार पर दबाव बढ़ा और आखिरकार शिक्षा मंत्री को इस्तीफा देना पड़ा.

कांग्रेस प्रवक्ता सचिन सावंत ने कहा, "हमने शुरू में ही इसलिए मिठाई बांटी क्योंकि इस देश के लोकतंत्र को बचाने के हमारे देश का युवा काबिल है. गृहमंत्री का भी इस्तीफा लेना चाहिए और नरेंद्र मोदी को भी माफी मांगनी चाहिए. यह देश के युवाओं की विजय है, हमारे नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में जो NSU ने संघर्ष किया, उसकी विजय है.

उन्होंने आगे कहा, "यह नॉन बायोलॉजिकल पीएम को युवाओं ने याद दिलाया कि वो भी इंसान है. युवाओं ने उनको याद दिलाया कि यह मोदी तंत्र नहीं है यह लोकतंत्र है. इस देश के 50% से जायदा युवा बेरोजगार है. 12 वर्ष में 152 से जायदा पेपर लीक हुए किसी ने कोई जवाबदेही नहीं ली थी. लाठी के ऊपर कील लगाकर मारा, पत्थर लेकर पुलिस आई."

नीट पेपर लीक विवाद के बाद बढ़ा था दबाव
नीट पेपर लीक मामले और जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन को लेकर विपक्ष लगातार केंद्र सरकार और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर निशाना साध रहा था. कांग्रेस समेत कई विपक्षी दल लंबे समय से उनके इस्तीफे की मांग कर रहे थे. अब उनके इस्तीफे के बाद कांग्रेस इसे छात्रों के आंदोलन और विपक्ष के दबाव की जीत बता रही है. वहीं इस पूरे घटनाक्रम के बाद राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है.

मुंबई: प्रदर्शन पड़ा भारी, 8 हजार शिक्षकों का एक दिन का वेतन काटेगा शिक्षा विभाग
मुंबई: महाराष्ट्र के शिक्षा विभाग ने रविवार को स्कूल बंद विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए 8 हजार 629 शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक दिन की सेलरी कांटने का फैसला किया है। यह सभी शिक्षक 9 जुलाई को राज्य सरकार के विरुद्ध स्कूल बंद विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए थे। महाराष्ट्र के सेकेंडरी और हायर सेकेंडरी के शिक्षा संचालक कार्यालय से रविवार को मिली जानकारी के मुताबिक प्रदर्शन में शामिल हुए 8 हजार 629 टीचरों की एक दिन की सैलरी काटी जाएगी।

राज्य के कुछ टीचर यूनियनों ने शिक्षकों की अलग-अलग पेंडिंग मांगों को लेकर 9 जुलाई को स्कूल बंद विरोध प्रदर्शन किया था। सरकार ने विरोध प्रदर्शन से पहले ही साफ रुख अपना लिया था कि स्टूडेंट्स को पढ़ाई का कोई नुकसान न हो और रेगुलर स्कूल चलते रहें। शिक्षा विभाग ने सभी स्कूलों को निर्देश दिया था कि किसी भी हालत में स्कूल बंद न करें और पढ़ाई की गतिविधियां रेगुलर चलती रहें। हालांकि, कुछ जिलों के स्कूलों में टीचरों के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने से बच्चों की पढ़ाई पर असर पड़ा। इसके बाद डिविजनल और जिला लेवल से जानकारी इक_ा की गई।

इन रिपोर्ट के आधार पर पता चला है कि राज्य में कुल 8,629 टीचरों ने विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया है। इसलिए, संबंधित टीचरों की एक दिन की सैलरी काटने का फैसला किया गया है। शिक्षा विभाग ने एक बार फिर साफ किया है कि सरकारी आदेश के मुताबिक, स्टूडेंट्स की पढ़ाई में कोई रुकावट न आए, यह पक्का करने की जिम्मेदारी स्कूल एडमिनिस्ट्रेशन और टीचरों की है। एडमिनिस्ट्रेशन ने यह भी चेतावनी दी है कि स्कूल बंद होने से स्टूडेंट्स की पढ़ाई का नुकसान हो सकता है, इसलिए ऐसे विरोध प्रदर्शनों के खिलाफ सख्त रवैया अपनाया जाएगा। इस फैसले से टीचर संगठनों में नाराजगी की संभावना है, लेकिन खबर लिखे जाने तक संगठनों ने सरकारी निर्णय के बारे में प्रतिक्रिया नहीं दी है ।

मुंबई : हायर सेकेंडरी एजुकेशन हॉल टिकट 2026: कक्षा 12वीं की परीक्षा के लिए हॉल टिकट 12 जनवरी से ऑनलाइन उपलब्ध होंगे
मुंबई: महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ़ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन ने फरवरी-मार्च 2026 में होने वाली क्लास 12 की परीक्षा देने वाले स्टूडेंट्स के हॉल टिकट ऑनलाइन उपलब्ध करा दिए हैं। हॉल टिकट सोमवार (12 तारीख) को डाउनलोड के लिए उपलब्ध होंगे, यह जानकारी स्टेट बोर्ड के सेक्रेटरी डॉ. दीपक माली ने एक सर्कुलर जारी करके दी है।

12वीं क्लास की ओरल और रिटन दोनों तरह की परीक्षाओं में बस कुछ ही दिन बचे हैं। परीक्षाएँ पास आ रही हैं। इसे देखते हुए, स्टेट बोर्ड ने सभी डिविजनल बोर्ड के ज़रिए स्टूडेंट्स के हॉल टिकट के प्रिंटआउट उपलब्ध करा दिए हैं। यह साफ़ किया गया है कि स्कूल या जूनियर कॉलेज हॉल टिकट जारी करते समय स्टूडेंट्स से कोई एक्स्ट्रा फीस न लें। साथ ही, हॉल टिकट पर हेडमास्टर या प्रिंसिपल की सील और सिग्नेचर होना ज़रूरी है।

अगर हॉल टिकट पर नाम, माँ का नाम, जन्मतिथि वगैरह जैसी डिटेल्स में कोई गलती है, तो उसे ऑनलाइन ही ठीक करना होगा। इसके लिए 'एप्लीकेशन करेक्शन' लिंक दिया गया है, और करेक्शन एप्लीकेशन को तय समय में फीस देकर डिपार्टमेंटल बोर्ड को अप्रूवल के लिए भेजना होगा। बदला हुआ हॉल टिकट 'करेक्शन एडमिट कार्ड' लिंक से मिलेगा। अगर सब्जेक्ट या मीडियम बदलना है, तो संबंधित स्टूडेंट्स को मौजूदा प्रोसेस के हिसाब से सीधे डिपार्टमेंटल बोर्ड से कॉन्टैक्ट करके करेक्शन कर लेना चाहिए।