landed - Rokthok Lekhani News

मुंबई : दरभंगा की फ्लाइट अचानक डायवर्ट, वाराणसी में की लैंड, यात्रियों में हड़कंप
मुंबई : मुंबई से यात्री को लेकर दरभंगा चली इंडिगो की फ्लाइट 6ई535 अचानक आधे रास्ते से 12:30 में डायवर्ट होकर वाराणसी में लैंड की। इससे विमान के यात्रियों में हड़कंप मच गया। वहां विमान को करीब 30 मिनट रोका। इस बीच दरभंगा एयरपोर्ट पर प्रतीक्षारत यात्रियों में फ्लाइट रद होने की चिंता बढ़ने लगी। यात्री विमानन कंपनी के प्रतिनिधियों से फ्लाइट मंगाने का अनुरोध करने लगे।

यात्रियों के बढ़ते आक्रोश को देख इंडिगो के अधिकारियों ने विमान दरभंगा लाने की अनुमति दी। इसके बाद वाराणसी से यात्रियों को लेकर विमान दरभंगा के लिए 12:58 में उड़ान भरी और दरभंगा एयरपोर्ट पर 1:35 में लैंड की। तब जाकर एयरपोर्ट पर स्थिति सामान्य हुई। हालांकि फ्लाइट किस परिस्थिति में डायवर्ट हुई, इस पर कोई टिप्पणी करने से इंडिगो की मैनेजर पायल प्रिया ने इन्कार कर दिया। वहीं मुंबई से आनेवाली स्पाइसजेट की फ्लाइट विलंब से पहुंची। दरभंगा एयरपोर्ट से सोमवार को 18 विमानों का आवागमन हुआ।
जानकारी के अनुसार, दिल्ली से दरभंगा आनेवाली अकासा की फ्लाइट क्यूपी 1405 निर्धारित समय 10:50 से 26 मिनट विलंब से 11:16 में पहुंची। मुंबई से दरभंगा आनेवाली स्पाइसजेट की फ्लाइट एसजी 115 निर्धारित समय 11:05 से 54 मिनट विलंब से 11:59 में पहुंची।
कोलकाता से दरभंगा आनेवाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई7234 निर्धारित समय 11:50 से 32 मिनट विलंब से 12:22 में पहुंची। बेंगलुरु से दरभंगा आनेवाली अकासा की फ्लाइट क्यूपी 1513 निर्धारित समय 12:15 से 38 मिनट विलंब से 12:53 में पहुंची।

मुंबई से दरभंगा आनेवाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई535 निर्धारित समय 12:50 से 45 मिनट विलंब से 1:35 में पहुंची। मुंबई से दरभंगा आनेवाली अकासा की फ्लाइट क्यूपी 1139 निर्धारित समय 1:05 से 36 मिनट विलंब से 1:41 में पहुंची।

हैदराबाद से दरभंगा आनेवाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई537 निर्धारित समय 2:10 से 47 मिनट विलंब से 2:57 में पहुंची। दिल्ली से दरभंगा आनेवाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई360 निर्धारित समय 2:45 से नौ मिनट पहले पहुंच गई। दिल्ली से दरभंगा आनेवाली स्पाइसजेट की फ्लाइट एसजी 495 निर्धारित समय 3:20 से 35 मिनट विलंब से 3:55 में पहुंची।

मुंबई : ईरान-इजरायल जंग के बीच मुंबई एयरपोर्ट पर उतरी दुबई की फ्लाइट, यात्रियों ने सुनाई आपबीती
मुंबई : इजराइल और अमेरिका की और से ईरान पर किए गए संयुक्त हमले के बाद हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं. इस बीच ईरान द्वारा दुबई समेत कई देशों पर किए गए हमले के बाद दुनियाभर के देशों के यात्रियों पर इसका असर देखने को मिला है. कई देशों ने हमले के बाद एयरस्पेस को बंद कर दिया था. वहीं दुबई एयरपोर्ट को बंद कर फ्लाइट्स को कैंसिल कर दिया गया था.

इस बीच दुबई घूमने गए कई यात्री वहां फंस गए. ऐसे में दुबई से एक फ्लाइट मंगलवार (3 मार्च) रात दो बजे के करीब एक फ्लाइट दुबई से मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंची है. ऐसे में एक यात्री ने आपबीती सुनाई है.

भारत आने पर यात्री ने क्या कहा?
छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट एक यात्री अजय ने मीडिया से बातचीत की. अजय ने बताया कि हम मुंबई से हैदराबाद और वहां से दुबई पहुंचे थे. दुबई से हमारी अगली फ्लाइट अमेरिका के लिए थी. हम लोग फ्लाइट में चढ़ गए थे.
उन्होंने आगे बताया कि जब फ्लाइट टेकऑफ नहीं हुई तो पता किया गया. पहले कोई खराबी बताई गई. इसी तरह 7-8 घंटे गुजर गए. इसके बाद हम लोगों को बताया गया कि युद्ध छिड़ गया है. इसलिए अभी हम उड़ान नहीं भर सकते हैं.
एयरपोर्ट पर मच गई थी भगदड़- यात्री
अजय ने बताया कि इसके बाद एयरपोर्ट पर भगदड़ मच गई. स्थिति जरूरत से ज्यादा खराब हो गई थी. इसके बाद अमीरात की बसें और गाड़ियां एयरपोर्ट पर आईं और हम लोगों को लेकर होटलों तक छोड़ा. इसके बाद हम होटल के लिए पूरी रात भटकते रहे.
उन्होंने बताया कि 10-12 घंटे भटकने के बाद हम लोगों को एक होटल मिला. इस दौरान हम लोगों ने बम की आवाज भी सुनी. साथ ही हम लोगों ने बुर्ज खलीफा के आसपास धुंए का गुबार भी देखा. इस दौरान हम लोगों को होटल से निकलने और खिड़कियों के पास खड़े होने के लिए बिल्कुल मना कर दिया था.
अजय ने बताया कि हम बिना लंच किए सिर्फ अपने कमरे में रहते थे. बाकी बाहर क्या हो रहा है हमें कुछ नहीं पता रहता था. उन्होंने बताया कि वहां पर अफरा-तफरी मची हुई थी. उन्होंने बताया कि जनता सारी परेशान थी. होटलों में जगह न मिलने की वजह से ऐसे ही इधर-उधर लेटे हुए थे.

दिल्‍ली : वैलेंटाइन वीक पर रशियन बनी गले की ऐसी फांस, सीधे सलाखों के पीछे हुई लैंडिंग
दिल्‍ली : ललित ने सपने में भी कभी यह नहीं सोचा होगा कि वैलेंटाइन वीक में उसकी रशियन मोहब्‍बत उसके लिए गले की फांस बन जाएगी. इसी मोहब्‍बत की वजह से उसे सलाखों के पीछे भी जाना पड़ जाएगा. उसके तमाम सपने रेत के किसी महल की तरह पल भर में ढह जाएंगे. जी हां, दिल्‍ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जुड़ा यह वाकया 10 फरवरी का है. पंजाब के लुधियाना शहर में रहने वाला ललित अपनी विदेश यात्रा पूरी कर एयरफ्लोट एयरलाइंस की फ्लाइट एसयू-232 से आईजीआई एयरपोर्ट के टर्मिनल थ्री पर पहुंचा था. फ्लाइट से डिबोर्ड होने के बाद से लेकर इमिग्रेशन काउंटर पहुंचते तक सबकुछ ठीक रहा, लेकिन उसके बाद कुछ ऐसा हुआ, जिसने ललित की जिंदगी पूरी तरह से बदल दी.

इस मामले में हो सकते हैं कुछ नई गिरफ्तारियां
वहीं, प्रारंभिक पूछताछ के बाद आईजीआई एयरपोर्ट पुलिस ने ललित कुमार को अरेस्‍ट कर लिया है. पुलिस अब यह पता करने की कोशिश में जुट गई है कि आरोपी ललित को रूस का फर्जी वीजा किसने मुहैया कराया था और किसकी मदद से वह मास्‍को जाने में सफल रहा. संभव है कि इस मामले में जल्‍द ही कुछ नई गिरफ्तारियां भी हों.

आपको बता दें कि आईजीआई एयरपोर्ट पुलिस लगातार ऐसे एजेंटों की तलाश में जुटी है, जो पैसेंजर्स को विदेश भेजने का सपना दिखाकर फर्जी वीजा थमा रहे हैं. बीते साल आईजीआई एयरपोर्ट पुलिस ने ऐसे में मामलों से जुड़े 130 एजेंट्स को अरेस्‍ट कर सलाखों के पीछे भेजा था. इसके अलावा, 100 से अधिक बैंक एकाउंट्स को फ्रीज कर दिया था.

मुंबई : इस फिल्म ने पहुंचाया राजपाल यादव को जेल, 5.4 रेटिंग के साथ YouTube पर है उपलब्ध
मुंबई : फिल्म इंडस्ट्री में इस समय राजपाल यादव को लेकर हंगामा मचा हुआ है। अपनी बेमिसाल कॉमिक टाइमिंग से करोड़ों दिलों पर राज करने वाले राजपाल यादव आज अपनी जिंदगी के उस मोड़ पर खड़े हैं, जिसकी कल्पना शायद ही किसी ने की होगी। जिस कलाकार ने पूरी दुनिया को हंसाया, आज वही एक्टर कानूनी उलझनों और वित्तीय संकट के बोझ तले दबा हुआ तिहाड़ जेल की सलाखों के पीछे है।

राजपाल यादव की वो फ्लॉप फिल्म जिसने पहुंचाया जेल
राजपाल यादव आखिर किस वजह से जेल में हैं। ऐसा क्या हुआ जो उन्हें सरेंडर करना पड़ा था। ये सब शुरू हुआ था उनकी एक फिल्म की वजह से जो उनके करियर का सबसे बुरा सपना साबित हुई। फिल्म 'अता पता लापता'। साल 2012 में आई इस फिल्म को राजपाल ने सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि अपने एक बड़े अरमान की तरह देखा था। उन्होंने न केवल इसमें मुख्य भूमिका निभाई, बल्कि खुद डायरेक्टर की कमान भी संभाली थी। फिल्म का बजट करीब 5 करोड़ रुपये था, जो उस समय एक बड़ी रकम मानी जाती थी। लेकिन जब फिल्म रिलीज हुई, तो बॉक्स ऑफिस पर इसके नतीजे बेहद डरावने थे। फिल्म ने पूरी दुनिया में महज 38 लाख रुपये का कारोबार किया।

फिल्म 'अता पता लापता' कि ये है कहानी
'अता पता लापता है', फिल्म के प्लॉट की बात करें तो इसमे माधव चतुर्वेदी पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हैं कि उनके पूरे घर में बड़ी चोरी हो गई है। शुरुआती तौर पर मामला एक सामान्य चोरी का लगता है, लेकिन जांच आगे बढ़ने पर कई सवाल खड़े हो जाते हैं। पुलिस को शक होने लगता है कि कहीं यह चोरी इंश्योरेंस की मोटी रकम हासिल करने के लिए खुद रची गई साजिश तो नहीं है।
इसी बीच मीडिया की एंट्री मामले को और भी पेचीदा और सनसनीखेज बना देती है। खबरों के चलते जनता का दबाव बढ़ता है और पुलिस पर सच्चाई सामने लाने की जिम्मेदारी और भारी हो जाती है।, लेकिन ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर डब्बा गोल साबित हुई थी। एक कॉमेडी और पॉलिटिकल सटायर ये फिल्म यूट्यूब पर उपबल्ध हैं और इसे आयएमडीबी की 5.4 रेटिंग मिली थी। जो आप फ्री में देख सकते हैं।

सपने से शुरू हुआ विवाद जेल तक पहुंचा
इसी फिल्म की भारी नाकामी ने राजपाल यादव को कर्ज के जाल में फंसा दिया। फिल्म बनाने के लिए उन्होंने जो लोन लिया था, उसकी अदायगी न हो पाने के कारण मामला चेक बाउंस और कोर्ट-कचहरी तक जा पहुंचा। लगभग एक दशक से अधिक चले इस कानूनी विवाद में आखिरकार अदालत ने सख्त रुख अपनाया और राजपाल को सरेंडर करने का आदेश दे डाला। जेल जाते समय राजपाल यादव का गला रुंध गया था और उनकी आंखें नम थीं, जो उनकी बेबसी को साफ बयां कर रही थीं।

राजपाल यादव के दोस्त ने बताई कहां रह गई कमी
राजपाल के करीबी दोस्त और मशहूर निर्देशक अनीस बज्मी इस घटना से काफी दुखी हैं। उन्होंने बताया कि राजपाल यादव एक बेहद ईमानदार और वफादार इंसान हैं। अनीस कहते हैं, "कई बार कलाकार अपने काम को लेकर इतने जुनूनी हो जाते हैं कि वे कागजी बारीकियां और समझौतों के पेच नहीं समझ पाते। राजपाल की मंशा कभी किसी को धोखा देने की नहीं थी, बस एक महत्वाकांक्षी फैसला और सही अनुभव की कमी उन पर भारी पड़ गई।"