Double - Rokthok Lekhani News

मुंबई में मोटर बस सेवा के 100 साल पूरे, पुराने डबल डेकर बसों पर विवाद तेज; हटाने की मांग
मुंबई : मुंबई में इस साल मोटर बस सेवा के 100 साल पूरे हो रहे हैं। एक ओर बस प्रेमी पुरानी नॉन-एसी डबल डेकर बसों को विरासत के तौर पर बचाने की मांग कर रहे हैं, तो दूसरी ओर नागपाड़ा और जेजे फ्लाईओवर के आसपास रहने वाले लोग इन बसों को तुरंत हटाने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि ये बसें अब उपयोग में नहीं हैं और इलाके में परेशानी का कारण बन रही हैं। ये तीन पुरानी डबल डेकर बसें जेजे फ्लाईओवर के नीचे खड़ी हैं। पहली बस साउथ मुंबई की तरफ से आते हुए पायधोनी जंक्शन पर 'कैफेटेरिया' के नाम से खड़ी है। दूसरी बस मिनारा मस्जिद के पास 'लाइब्रेरी' के रूप में और तीसरी बस जेजे जंक्शन के पास 'आर्ट गैलरी' के रूप में रखी गई है। ये बसें मारोल डिपो की थीं और 15 साल की सेवा पूरी करने के बाद इन्हें सार्वजनिक सेवा से हटा दिया गया था।

कितना खर्च हुआ?
2021 में सौंदर्यीकरण अभियान के तहत इन तीन बसों को कैफेटेरिया, लाइब्रेरी और आर्ट गैलरी में बदलने के लिए टेंडर निकाला गया था। इन बसों को तैयार करने पर कुल ₹69.23 लाख खर्च किए गए। ये बसें बीएमसी के 'बी वार्ड' क्षेत्र में रखी गई हैं, जिसमें कालबादेवी, मस्जिद बंदर और भेंडी बाजार इलाके शामिल हैं।

अभी क्या हालत है?
फिलहाल ये तीनों बसें बंद पड़ी हैं। उन पर धूल और गंदगी जमी है। न तो इनमें कैफेटेरिया चल रहा है, न लाइब्रेरी और न ही आर्ट गैलरी। कुछ हिस्सों में तोड़फोड़ भी हुई है और ये आम लोगों के लिए बंद हैं। बस प्रेमी शुभम पाडवे का कहना है कि इन बसों की हालत खराब कर दी गई है। उनका आरोप है कि बसों को गलत रंग से रंग दिया गया, जो मुंबई की बसों से अलग दिखता है। उन्होंने कहा कि अगर अधिकारी इन बसों की देखभाल नहीं कर सकते, तो वे इन्हें खरीदकर निजी संग्रह में रखने को तैयार हैं। उन्होंने साउथ मुंबई में इन्हें टूरिस्ट सर्किट पर चलाने का प्रस्ताव भी दिया है।

स्थानीय लोगों की नाराजगी
मोहम्मद अली रोड के रुहान शेख का कहना है कि पहले ये नई चीज़ लगी, लेकिन अब सड़क के बीच लाल दीवार जैसी लगती है। यहां पहले ही पार्किंग की समस्या है। यूसुफ खातिब का कहना है कि सड़क पार करने में दिक्कत होती है क्योंकि बसों के कारण रास्ता रुकता है। नागपाड़ा के रंगराज खातू ने कहा कि वे पुरानी बसों का सम्मान करते हैं, लेकिन फ्लाईओवर के नीचे लाइब्रेरी या कैफे का विचार काम नहीं करता। व्यापारी आत्माराम घोलप ने कहा कि अगर इन्हें किसी खुले संग्रहालय में रखा जाए तो ठीक है, लेकिन यहां ये ट्रैफिक और आपातकालीन वाहनों के लिए रुकावट बन रही हैं।

100 साल पूरे होने का मौका
मुंबई में मोटर बस सेवा शुरू करने का फैसला जुलाई 1926 में लिया गया था। इस साल जुलाई में उसके 100 साल पूरे हो रहे हैं। उस समय शहर में इलेक्ट्रिक ट्राम से बसों की ओर बड़ा बदलाव हुआ था। हालांकि यह साफ नहीं है कि BEST इस मौके को आधिकारिक तौर पर मनाएगा या नहीं, लेकिन शहर के बस प्रेमी इसे बड़े स्तर पर मनाने की तैयारी कर रहे हैं।

मुंबई: 3 महीने में दोगुना रिटर्न का झांसा देकर 41 लाख की ठगी, कंपनी के मालिक और बेटों पर FIR दर्ज
मुंबई:  मुंबई से व्यापार में निवेश कर मोटा मुनाफा कमाने का लालच देकर एक व्यवसायी से लाखों रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है. पुलिस ने 'अल्फा लाइफ आर्च' कंपनी के मालिक जाकिरुद्दीन गफ्फार सैयद और उनके दो बेटों, शेहबाज और जबिल सैयद के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है. शिकायतकर्ता अनीस खान, जो 'अक्फा कॉर्पोरेशन' नामक शिपिंग और मशीनरी रेंटल कंपनी चलाते हैं. पुलिस को बताया कि साल 2024 में उनकी मुलाकात आरोपी जाकिरुद्दीन सैयद से हुई थी. आरोपियों ने शिकायतकर्ता को एक लुभावनी स्कीम बताई, जिसमें निवेश की गई राशि पर अगले 3 महीनों में 50% मुनाफे का वादा किया गया था. आरोपियों के झांसे में आकर शिकायतकर्ता ने 14 जनवरी 2024 को एक कानूनी अनुबंध किया और 40,00,000 रुपये का व्यावसायिक कर्ज आरटीजीएस के जरिए आरोपियों के बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिया. तय समय सीमा बीत जाने के बाद जब शिकायतकर्ता ने अपने पैसे और मुनाफे की मांग की, तो आरोपी टाल-मटोल करने लगे. इसी बीच, आरोपियों ने एक 'चिट फंड' में पैसा फंसे होने और उसे निकालने के लिए 'प्रोसेसिंग फीस' के नाम पर 1,03,943 रुपये का एक और चेक ले लिया. इस तरह कुल 41,03,943 रुपये की मूल राशि आरोपियों के पास जमा हो गई.

शिकायतकर्ता को झूठे फिरौती मामले में फंसाने की दी धमकी
शिकायतकर्ता के दामाद, जो इस व्यवसाय को संभालते थे, अप्रैल 2024 में एक अन्य मामले में सीबीआई की हिरासत में थे. फरवरी 2025 में उनके बाहर आने के बाद जब फिर से पैसों की मांग की गई, तो आरोपी जाकिरुद्दीन और उसके बेटों ने पैसे देने से साफ इनकार कर दिया. आरोप है कि उन्होंने शिकायतकर्ता को झूठे फिरौती के मामलों में फंसाने की धमकी भी दी.
मामला पुलिस तक पहुंचने के बाद, 15 जुलाई 2025 को आरोपियों ने पुलिस के समक्ष लिखित आश्वासन दिया था कि वे जनवरी और फरवरी 2026 तक किस्तों में कुल 61,03,943 रुपये (मूलधन + लाभ) लौटा देंगे. लेकिन 12 फरवरी 2026 तक एक भी रुपया वापस नहीं किया गया, जिसके बाद पीड़ित ने औपचारिक FIR दर्ज कराई.

आरोपियों के खिलाफ धारा 420 , 406 और 34 के तहत मामला दर्ज
अनीस खान की शिकायत के आधार पर पुलिस ने जाकिरुद्दीन वफात सैयद, शहबाज जाकिरुद्दीन सैयद और जबिल जाकिरुद्दीन सैयद के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 420 , 406 और 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है.इस मामले के आरोपी जाकिरुद्दीन पर पुणे ग्रामीण में किसानों के साथ कथित धोखाधड़ी करने का मामला भी दर्ज है.

पनवेल : एक फुटओवर ब्रिज वाले इस स्टेशन पर पिछले चार साल में भीड़ डबल हो गई
मुंबई: मध्य रेलवे के पनवेल स्टेशन पर तेजी से बढ़ती भीड़ अब यात्रियों के लिए सिरदर्द हो गई है। केवल एक फुटओवर ब्रिज वाले इस स्टेशन पर पिछले चार साल में भीड़ डबल हो गई है। एक्स (एक्स) पर यात्री रविंद्र कलिंबेकर ने पोस्ट कर लिखा कि बुधवार सुबह 9:17 बजे पनवेल-सीएसएमटी ट्रेन लेट होने की वजह से स्टेशन पर भारी भीड़ हो गई। उनका कहना है कि एसी लोकल शुरू होने के बाद से ट्रेनें अक्सर देरी से चल रही हैं। जब ट्रेन समय पर नहीं आती, तो प्लैटफॉर्म पर भीड़ लगातार बढ़ती जाती है और अगली ट्रेन में यात्रियों की परेशानी और बढ़ जाती है।

चार साल में 99.4% यात्री बढ़े
मध्य रेलवे लाइन पर सीएसएमटी, दादर, घाटकोपर, ठाणे और कल्याण जैसे स्टेशन भीड़-भाड़ के लिए जाने जाते थे, लेकिन अब हार्बर लाइन का पनवेल स्टेशन भी इस लिस्ट में शामिल हो गया है। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, साल 2021-22 में पनवेल स्टेशन से प्रतिदिन औसतन 1,37,704 यात्री यात्रा करते थे, जो 2024-25 में बढ़कर 2,74,613 हो गए हैं। यानी चार साल में यहां 99.4% यात्री बढ़े हैं।

रेलवे ने क्या बताया?
कमर्शियल डिपार्टमेंट के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पनवेल की बढ़ती आबादी को देखते हुए एक और एफओबी का निर्माण किया जा रहा है। इसी के साथ ही इसे डेक के साथ जोड़ा जाएगा। लंबी दूरी की ट्ट्रेनों के लिए नए प्लेटफार्म का भी निर्माण किया जा रहा है। सबसे महत्वपूर्ण पनवेल - कर्जत सबअर्बन लाइन का काम भी अपने आखीरी चरण में है।

स्टेशन पर है सिर्फ एक फुट ओवरब्रिज
अमित नाम के एक अन्य यात्री का आरोप है कि पनवेल स्टेशन पर मैनेजमेंट बेहद कमजोर है। यहां भीड़ ज्यादा है, आरपीएफ की मौजूदगी कम दिखती है और प्लैटफॉर्म बदलने के लिए सिर्फ एक फुट ओवरब्रिज है, जिससे यात्रियों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं। कमर्शियल डिपार्टमेंट के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पनवेल की बढ़ती आबादी को देखते हुए एक और एफओबी का निर्माण किया जा रहा है। इसी के साथ ही इसे डेक के साथ जोड़ा जाएगा।और लंबी दूरी की ट्रेनों के लिए नए प्लेटफार्म का भी निर्माण किया जा रहा है। सबसे महत्वपूर्ण पनवेल - कर्जत सबअर्बन लाइन का काम भी अपने आखिरी चरण में है।

कुंभ मेले से भीड़ की तुलना
24 जनवरी को पनवेल स्टेशन का एक विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसे लोग मीम मटेरियल तक बना रहे थे। कई यूजर्स ने स्टेशन की भीड़ की तुलना कुंभ मेले से की। विडियो में भारी भीड़ के कारण यात्रियों को धीरे-धीरे चलते देखा गया। वहीं लंबी दूरी की ट्रेन पकड़ने वाले कई यात्री बड़े सामान के साथ जूझते नज़र आए।

इलाके का हो रहा विकास
पनवेल और आसपास में इन्फ्रास्ट्रक्चर का तेजी से विकास हो रहा है। इसके चलते कई बड़े बिल्डर वहां प्रॉजेक्ट तैयार कर रहे हैं। जाहिर तौर पर इससे आबादी का भी नया ठिकाना पनवेल बन रहा है। नवी मुंबई एयरपोर्ट पास होने से गतिविधियां और भी बढ़ गई हैं। विकास का नया केंद्र होने की वजह से पनवेल में यात्रियों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है।

नोएडा की सड़कों पर भी दौड़ेंगी मुंबई जैसी 7 लग्जरी डबल डेकर बसें, जेवर से ग्रेनो तक… ऐसा होगा रूट मैप
नोएडा, ग्रेटर नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रहने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है. मुंबई की तर्ज पर अब गौतमबुद्ध नगर जिले में भी डबल डेकर बस चलेंगी. पब्लिक ट्रांसपोर्ट को मजबूत करने और सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था में सुधार की दिशा में एक बड़े कदम के तहत सात डबल डेकर बसे नोएडा पहुंच चुकी हैं. इन बसों के आने से यात्रियों को सफर के दौरान बेहतर सुविधा मिलने की उम्मीद है. इन बसो का संचालन नोएडा डिपो से किया जाएगा.
अधिकारियों के अनुसार जल्द ही नोएडा डिपो से इन बसों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा, जिससे नोएडा, ग्रेटर नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट के लोगों को बेहतर पब्लिक ट्रांसपोर्ट की सुविधा मिलेगी. लोगों को लग्जरी बस में सफर करने का एक अच्छा और बेहतर विकल्प भी मिलेगा, हालांकि नोएडा परिवहन विभाग की ओर से अभी इनका किराया निर्धारित नहीं किया गया है.

एक बस की कितनी होगी क्षमता?
यूपी रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज कुमार सिंह ने बताया नोएडा में डबल डेकर बसें मुंबई की तर्ज पर चलाई जाएंगी. इन बसों के संचालन से न सिर्फ यात्री क्षमता बढ़ेगी बल्कि ट्रैफिक का दबाव भी कुछ हद तक काम होगा. एक डबल डेकर बस में 60 से अधिक यात्रियों के बैठने की सुविधा होगी, जिससे कम बसों में ज्यादा यात्रा को सफर की सुविधा मिल सकेगी. उन्होंने बताया कि इन बसों का संचालन नोएडा, ग्रेटर नोएडा और वेस्ट नोएडा एक्सप्रेसवे और जेवर एयरपोर्ट की ओर जाने वाले प्रमुख रूटों पर किया जाएगा. इसका उद्देश्य उन इलाकों को सीधी कनेक्टिविटी देना है, जहां लंबे समय से सार्वजनिक वाहन की कमी महसूस की जा रही थी.

कब शुरू होगा संचालन?
मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पहले बसों का ट्रायल रन किया जाएगा. ट्रायल के दौरान रूट स्टॉप और यात्रियों की प्रतिक्रिया का आलंकन किया जाएगा. दैनिक यात्रियों को देखते हुए बसों का किराया भी संचालन से पहले ही निर्धारित कर दिया जाएगा, ताकि कम किराए में बेहतर सुविधा मिल सके. इसके बाद सभी तकनीकी और प्रशासनिक तैयारी के बाद ही इन बसों का नियमित संचालन शुरू किया जाएगा. उम्मीद है कि आने वाले कुछ ही दिनों में यह बसे आम यात्रियों के लिए उपलब्ध हो सकेंगी.