Sewri area - Rokthok Lekhani

मुंबई के सेवरी इलाके में ड्राइवर दिखाता था मालिक की नाबालिग बेटी को पोर्न... हुआ गिरफ्तार
मुंबई : मुंबई के सेवरी इलाके में एक महिला व्यवसायी के ड्राइवर को उसकी 15 वर्षीय मानसिक रूप से विक्षिप्त बेटी का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आठ साल से अधिक समय तक परिवार के लिए काम करने वाले आरोपी ने कथित तौर पर नाबालिग को पोर्न दिखाई और उसका एक पखवाड़े से अधिक समय तक यौन उत्पीड़न किया। आरोपी ड्राइवर ने पीड़िता को इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। मामला तब सामने आया जब लड़की ने अपने स्कूल के टीचर को इस बारे में बताया। जिसके बाद टीचर ने घटना की जानकारी पीड़िता के परिजनों को दी।

पुलिस के अनुसार, 46 वर्षीय ड्राइवर एंटॉप हिल के कोकरी अगार  का रहने वाला है। सेवरी में अपने परिवार के साथ पॉश सोसाइटी में रहने वाली पीड़िता स्पेशल स्कूल में पढ़ती है। आरोपी ड्राइवर पर भारतीय दंड संहिता (IPC) और पॉस्को (POCSO) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया हैं।

आरएके मार्ग पुलिस स्टेशन के पुलिस अधिकारी ने बताया “हाल ही में लड़की ने घर में ड्राइवर द्वारा यौन उत्पीड़न किए जाने के बारे में स्कूल में अपने टीचर को सूचित किया। इसके बाद टीचर ने इसकी जानकारी छात्रा के माता-पिता को दी। फिर मां ने मंगलवार को पुलिस से संपर्क किया और शिकायत दर्ज कराई।“

पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार, नाबालिग लड़की ने बताया है कि जब वह घर पर अकेली होती थी तो आरोपी उसे अश्लील वीडियो दिखाता था और उसका यौन उत्पीड़न करता था। साथ ही किसी को इस बारे में बताने पर उसे और उसके माता-पिता को जान से मारने की धमकी देता था।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी को एंटॉप हिल स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारी ने कहा आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है, उसे बुधवार रात में ही गिरफ्तार कर लिया गया। पीड़ित लड़की अभी भी डरी हुई है और स्पष्ट रूप से बयान दर्ज नहीं करवा पा रही है।