minor daughter - Rokthok Lekhani News

विरार पश्चिम में व्यक्ति ने अपनी पत्नी और नाबालिग बेटी की गला घोंटकर की हत्या !
विरार : विरार पश्चिम में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और नाबालिग बेटी की गला घोंटकर हत्या कर दी और फिर खुद फांसी लगाकर जान दे दी। यह घटना मैत्री हाइट्स सोसायटी की सी-विंग, फ्लैट नंबर 1004 में हुई। गुरुवार को पुलिस ने इसकी जानकारी दी हैं।

इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस के मुताबिक, मृतक का नाम उदय कुमार काजवा (52 साल) था। वह अपनी पत्नी वीना उदय कुमार काजवा (42 साल) और बेटी शिवालिका उदय कुमार काजवा (5 साल) के साथ रहता था। उदय लंबे समय से आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। उसके पास सोसायटी का मेंटेनेंस देने तक के पैसे नहीं थे। बताया जा रहा है कि इसके चलते ही उसने यह कदम उठाया।

सोसायटी वालों ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद बोलींज पुलिस स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची। फ्लैट का ताला चाबी वाले से खुलवाया गया। घर के अंदर का नजारा देख पुलिस भी हैरान रह गई। वहां उदय की पत्नी और बेटी की लाशें पड़ी थीं, जिनकी गला दबाकर हत्या की गई थी। वहीं, बेडरूम में उदय का शव फंदे पर लटका मिला।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि उदय ने पहले अपनी पत्नी और बेटी की हत्या की, फिर खुदकुशी कर ली। इस मामले में बोलींज पुलिस ने उदय के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) के तहत केस दर्ज किया है। जांच पुलिस निरीक्षक प्रकाश सावंत कर रहे हैं।

यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बन गई है। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हत्या से पहले घर में क्या हुआ था। इस त्रासदी ने सबको झकझोर कर रख दिया है। पुलिस निरीक्षक प्रकाश सावंत ने आईएएनएस से बातचीत में इस घटना की जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि कल ग्लोबल सिटी मिटीराइट्स बिल्डिंग के एक कमरे, नंबर 1004 में एक घटना हुई। वहां उदय काजवा नाम का एक आदमी, उसकी पत्नी और उनकी पांच साल की बेटी रहते थे। शुरुआती जांच से पता चला कि उदय ने पहले अपनी पत्नी और बेटी को मारा, फिर खुद आत्महत्या कर ली। इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

ठाणे में नाबालिग बेटी से दुष्कर्म के आरोप में पिता पर मामला दर्ज...
ठाणे : ठाणे में पुलिस ने एक व्यक्ति पर अपनी 17 वर्षीय बेटी से दुष्कर्म करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। शिल-डायघर थाने के अधिकारी ने बताया कि मई 2022 में परिवार जब उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के एक गांव में रहता था, तब 40 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी बेटी से उस समय दुष्कर्म किया जब वह सो रही थी।

आरोपी ने उसे धमकी दी कि अगर उसने किसी को इस बारे में बताया तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। जब किशोरी की मां ने आरोपी पिता से अपराध के बारे में पूछा तो उसने उसकी भी पिटाई की।

अधिकारी ने बताया कि जब कुछ रिश्तेदारों ने अपराध के बारे में पूछताछ की तो आरोपी ने इसे अपनी बेटी द्वारा लगाया गया झूठा आरोप बताकर खारिज कर दिया। उन्होंने बताया कि तीन महीने पहले परिवार ठाणे के शिल फाटा में रहने के लिए आया, जहां व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी बेटी से दो बार दुष्कर्म किया।

मुंबई के सेवरी इलाके में ड्राइवर दिखाता था मालिक की नाबालिग बेटी को पोर्न... हुआ गिरफ्तार
मुंबई : मुंबई के सेवरी इलाके में एक महिला व्यवसायी के ड्राइवर को उसकी 15 वर्षीय मानसिक रूप से विक्षिप्त बेटी का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आठ साल से अधिक समय तक परिवार के लिए काम करने वाले आरोपी ने कथित तौर पर नाबालिग को पोर्न दिखाई और उसका एक पखवाड़े से अधिक समय तक यौन उत्पीड़न किया। आरोपी ड्राइवर ने पीड़िता को इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। मामला तब सामने आया जब लड़की ने अपने स्कूल के टीचर को इस बारे में बताया। जिसके बाद टीचर ने घटना की जानकारी पीड़िता के परिजनों को दी।

पुलिस के अनुसार, 46 वर्षीय ड्राइवर एंटॉप हिल के कोकरी अगार  का रहने वाला है। सेवरी में अपने परिवार के साथ पॉश सोसाइटी में रहने वाली पीड़िता स्पेशल स्कूल में पढ़ती है। आरोपी ड्राइवर पर भारतीय दंड संहिता (IPC) और पॉस्को (POCSO) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया हैं।

आरएके मार्ग पुलिस स्टेशन के पुलिस अधिकारी ने बताया “हाल ही में लड़की ने घर में ड्राइवर द्वारा यौन उत्पीड़न किए जाने के बारे में स्कूल में अपने टीचर को सूचित किया। इसके बाद टीचर ने इसकी जानकारी छात्रा के माता-पिता को दी। फिर मां ने मंगलवार को पुलिस से संपर्क किया और शिकायत दर्ज कराई।“

पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार, नाबालिग लड़की ने बताया है कि जब वह घर पर अकेली होती थी तो आरोपी उसे अश्लील वीडियो दिखाता था और उसका यौन उत्पीड़न करता था। साथ ही किसी को इस बारे में बताने पर उसे और उसके माता-पिता को जान से मारने की धमकी देता था।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी को एंटॉप हिल स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारी ने कहा आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है, उसे बुधवार रात में ही गिरफ्तार कर लिया गया। पीड़ित लड़की अभी भी डरी हुई है और स्पष्ट रूप से बयान दर्ज नहीं करवा पा रही है।