something - Rokthok Lekhani News

मुंबई : रेड कार्पेट पर रिहानाने कुछ ऐसा किया; सोशल मीडिया पर वायरल
मुंबई : ग्लोबल आइकन रिहाना अपनी भारत यात्रा को लेकर चर्चा में हैं। बीते दिन उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया था, जहां सिंगर ने पैपराजी से बातचीत की। इसके बाद फैंस से भी उन्होंने मुलाकात की। इसी बीच उन्होंने कुछ ऐसा किया, जिसने सबका दिल जीत लिया।

रिहाना ने जीता सबका दिल
दरअसल, यह इवेंट उनके ब्यूटी ब्रांड के लॉन्च से जुड़ा था, जहां रेड कार्पेट पर कुछ ऐसा हुआ जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब रिहाना पैपराजी के लिए पोज दे रही थीं, तभी एक फोटोग्राफर ने उनसे पूछा कि क्या वह उनके साथ एक फोटो ले सकता है। इस पर रिहाना ने तुरंत हां कहा और उसे खुद रेड कार्पेट पर अपने साथ बुला लिया।

इसके बाद रिहाना ने बड़े ही प्यार से उस फोटोग्राफर के कंधे पर हाथ रखा और उसके साथ फोटो क्लिक करवाई। जैसे ही यह हुआ, बाकी फोटोग्राफर्स भी आगे आने लगे और यह देखकर रिहाना हंसने लगीं।

फैंस ने कहा- डाउन-टू-अर्थ
इस पूरे पल का वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो गया। फैंस उनकी सादगी और प्यारे व्यवहार की खूब तारीफ कर रहे हैं। कई लोगों ने उन्हें ‘बहुत ही डाउन-टू-अर्थ’ और ‘दिल जीत लेने वाली’ बताया।इतना ही नहीं, इस इवेंट में रिहाना ने भारतीय फैंस के लिए ‘शुक्रिया’ भी कहा और अपने अंदाज से सभी को इम्प्रेस कर दिया।

साल 2024 में भारत आई थीं रिहाना
बता दें कि रिहाना इससे पहले साल 2024 में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन में आई थीं, जहां उन्होंने परफॉर्म किया था। साल 2024 में मार्च में अनंत और राधिका की शादी का तीन दिवसीय प्री-वेडिंग फंक्शन जामनगर में आयोजित हुआ था। कई बॉलीवुड सेलेब्स के साथ-साथ रिहाना भी यहां पहुंची थीं। उन्होंने यहां परफॉर्मेंस से फंक्शन में चार चांद लगाए थे।

नई दिल्ली: जब भी लोकसभा सदन में कुछ बोलने के लिए खड़े होते हैं तो बोलने नहीं दिया जाता - राहुल गांधी
नई दिल्ली: संसद भवन के बाहर राहुल गांधी ने गंभीर आरोप लगाते हुए ये कहा है कि जब भी वह लोकसभा सदन में कुछ बोलने के लिए खड़े होते हैं तो उनको बोलने नहीं दिया जाता है। राहुल गांधी ने ये बात इसलिए कही, क्योंकि जब वह सदन में बोलने के लिए खड़े हुए तो उनके बोलने से पहले कार्यवाही को ही स्थगित कर दिया गया। हुआ कुछ यूं था कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने नेता विपक्ष राहुल गांधी को सदन के नियमों का पालन करने की नसीहत दी थी। राहुल गांधी इस पर कुछ बोलना चाह रहे थे, लेकिन सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई। सूत्रों के मुताबिक, राहुल गांधी अपनी बात नहीं बोल पाए थे। इसके बाद बाहर आ कर राहुल ने मीडिया से कहा कि उन्हें सदन में बोलने नहीं दिया जाता।

सदन की गरिमा का पालन करें
पिछले कुछ वक्त के दौरान जिस तरह से सदन में वह प्रदर्शन में हिस्सा ले रहे हैं और बीच-बीच में टिप्पणियां कर रहे हैं, उसको लेकर ओम बिरला ने यह बात कही थी। इससे पहले स्पीकर ओम बिरला ने राहुल गांधी से कहा कि सदन के आचरण और मर्यादा का पालन करें, ऐसी कुछ घटनाएं आई है जो कि सदन के लिहाज से ठीक नहीं थी, लिहाजा सदन की गरिमा का पालन करें।

ओम बिरला ने क्या कहा था?
बता दें कि लोकसभा में स्पीकर ओम बिरला ने कहा था कि आप सभी से अपेक्षा की जाती है कि आप सदन में सदन की मर्यादा और शालीनता की उच्च मानदंडों को बनाए रखें। सदन में मेरे संज्ञान में ऐसी कई घटना है, यह सदस्य और उनके आचरण, सदन की उच्च परंपरा के अनुरूप नहीं हैं। इस सदन में पिता पुत्री, मां-बेटी और पति पत्नी सदस्य रहे हैं। इस परिपेक्ष में मेरी नेता प्रतिपक्ष से यह अपेक्षा है की लोकसभा प्रक्रिया का 349 के तहत सदन में आचरण और व्यवहार करें। सदन में नेता प्रतिपक्ष से विशेष रूप अपेक्षा की जाती है कि वह ऐसा आचरण रखें।

एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया का नाम लेकर विजय वर्मा के अफेयर पर गुलशन देवैया ने ली चुटकी... कही मजेदार बात
विजय वर्मा के साथ दहाड़ में नजर आने वाले गुलशन देवैया ने अब विजय वर्मा पर चुटकी ली है। उन्होंने तमन्ना का नाम लेकर उन्हें टीज किया है। गौरतलब है कि विजय वर्मा और एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों को कई अवसर पर साथ देखा जाता है लेकिन दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते की पुष्टि नहीं की है। अब गुलशन देवैया ने विजय वर्मा की पोस्ट पर एक मजेदार कमेंट किया है। इसके साथ उन्होंने तमन्ना का नाम भी लिया है।

विजय वर्मा ने अपनी आगामी वेब सीरीज दहाड़ का टीजर वीडियो जारी किया है। इस पर गुलशन ने मजेदार कमेंट किया है।  विजय वर्मा ने वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा है, 'दहाड़ की झलक देखिए। दहाड़ प्राइम वीडियो पर आएगा। ट्रेलर 3 मई को जारी हो रहा है।' इस पर कई लोगों ने उनके लुक को लेकर प्रतिक्रिया दी है। इस बीच अभिनेता गुलशन देवैया ने कमेंट सेक्शन में लिखा है, 'मेरी तमन्ना तो तू था। अच्छा धोखा दिया है तूने मुझे। थैंक गॉड मेरी इज्जत नहीं लूटी।

नहीं तो, हे राम।'विजय वर्मा ने अभी तक गुलशन के कमेंट पर प्रतिक्रिया नहीं दी है। वहीं, कई लोगों ने इस पर दिल की इमोजी कमेंट की है। जोया अख्तर ने भी पोस्ट पर कमेंट किया है। दहाड़ में सोनाक्षी सिन्हा एक पुलिस की भूमिका में है जो 1 मर्डर केस सॉल्व कर रही है। शो में विजय वर्मा के अलावा गुलशन देवैया और सोहन शाह की भी अहम भूमिका है। यह 27 महिलाओं के कत्ल करने वाले आरोपी पर आधारित है।

गोरेगांव वेस्ट के गुलराज टॉवर से रात को धम्म से कुछ गिरने की आई आवाज... लोगों ने देखा तो एक महिला की लाश…
मुंबई: मुंबई के गोरेगांव वेस्ट के लक्ष्मीनगर इलाके के गुलराज टॉवर के अहाते में बुधवार (25 जनवरी) को एक अनजान महिला का शव बरामद हुआ. महिला की उम्र 45 साल के करीब मानी जा रही है. बांगुर नगर पुलिस स्टेशन महिला की पहचान करने की कोशिश में लगी हुई है. पुलिस द्वारा दी गई जानकारियों के मुताबिक आधी रात को 2 बजकर 15 मिनट पर गुलराज टॉवर में रहने वाले लोगों को अचानक धम्म सी एक आवाज सुनाई दी.

लोगों ने बाहर जाकर देखा तो मैक्सी पहनी हुई एक महिला का शव खून से सना हुआ पड़ा था. मृत महिला के सिर और चेहरे चोट की वजह से दब गए थे. इसलिए उसे पहचानना आसान नहीं था. जहां से शव बरामद हुआ, वहां सीसीटीवी भी नहीं था. ऐसे में महिला ने आत्महत्या की या किसी ने उसे मौत के घाट उतार कर नीचे फेंक दिया, यह समझ पाना मुश्किल था.

स्थानीय लोगों ने तुरंत इस घटना की सूचना बांगुर नगर पुलिस स्टेशन को दी. पुलिस टीम वहां सूचना मिलते ही पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. पुलिस ने बिल्डिंग का डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर जब्त कर लिया है और फिलहाल आकस्मिक मौत का केस दर्ज किया है.

संबंधित 22 मंजिला इमारत झोपड़पट्टी पुनर्वसन योजना के तहत बनाई गई है. इस टॉवर में 500 से ज्यादा फ्लैट्स हैं. यहां ज्यादातल लोग किराए से रह रहे हैं. इस टॉवर को अब तक ऑक्यूपेंसी सर्टिफिकेट भी हासिल नहीं हुआ है. बिल्डर या इस टॉवर की देखभाल के लिए बनाई गई समिति लगातार इस बिल्डिंग की देखभाल को नजरअंदाज करती रही है. इससे यह टॉवर असामाजिक तत्वों का अड्डा बन गया है.

स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां लोग आकर शराब पीते हैं, हंगामा करते हैं. कोई उन्हें पूछने वाला नहीं है. क्योंकि ज्यादातर मकानमालिकों ने यहां फ्लैट किराए पर दे रखा है और वे कहीं और रहते हैं. स्थानीय लोगों के मुताबिक कुछ फ्लैट्स में सेक्स रैकेट भी शुरू है.स्थानीय लोगों का कहना है कि संबंधित केस की जांच के साथ-साथ बांगुर नगर पुलिस हर फ्लैट में रहने वाले की जांच-पड़ताल भी करे.