ex-serviceman - Rokthok Lekhani News

नागपुर: लव ट्रायंगल में गई महिला की जान... पूर्व सैनिक और प्रेमिका पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज
नागपुर: नागपुर की महिला के साथ नासिक में पति और उसकी प्रेमिका ने हाथापाई की। सिर पर गंभीर चोट लगी लेकिन नासिक में उपचार नहीं मिला। जख्मी महिला को नागपुर लाया गया लेकिन तब तक मृत्यु हो चुकी थी। समाज सेवी और तहसील पुलिस की मदद से मृतक की बेटी ने अपने पिता और उसकी प्रेमिका के खिलाफ नासिक में एफआईआर करवाई।

मृतक गौतमनगर, गड्डीगोदाम निवासी रजनी प्रकाश वालदे (50) बताई गई। नासिक पुलिस ने रजनी की बेटी काजल (25) की शिकायत पर उसके पिता प्रकाश तुकाराम वालदे (60) और दिंडोरी, नासिक निवासी मंदाकिनी गांगुर्डे (45) के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है। प्रकाश सेना में जवान था। 2002 में निवृत्त होने के बाद 2022 तक डीएससी विशाखापट्टनम में नौकरी की और अब निवृत्त है। पिछले डेढ़ वर्ष से प्रकाश और मंदाकिनी के बीच प्रेम संबंध है।

प्रकाश पत्नी और 2 बच्चों को छोड़कर नासिक में मंदाकिनी के साथ रहता है। दोनों नौकरी से मिलने वाली पेंशन से 1 रुपया भी रजनी को नहीं मिल रहा था। इसीलिए 15 सितंबर को रजनी और काजल नासिक पहुंचे। परिचित लोगों की मदद से प्रकाश और मंदाकिनी के फ्लैट का पता चला। फ्लैट में जाते ही रजनी को प्रकाश और मंदाकिनी की बड़ी फोटो दिखाई दी। इससे वह बौखला गई।

रजनी का प्रकाश और मंदाकिनी के साथ जमकर विवाद हुआ। किचन में हाथापायी के दौरान प्रकाश और मंदाकिनी ने रजनी को जोर से धक्का दिया। किचन के ओटे से सिर टकराने के कारण रजनी बुरी तरह जख्मी हो गई। काजल किसी तरह सिटी अस्पताल ले गई लेकिन हालत चिंताजनक थी और वेंटिलेटर उपलब्ध न होने के कारण निजी अस्पताल ले गई। वहां भी उपचार नहीं मिला इसीलिए काजल ने एम्बुलेंस में मां को नागपुर लाने का निर्णय लिया।

17 सितंबर को तड़के वह मेयो अस्पताल पहुंची लेकिन डॉक्टर ने रजनी को मृत घोषित कर दिया। तहसील पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया। काजल ने कांग्रेस नेता वसीम खान से मदद मांगी। वसीम ने तहसील पुलिस के साथ समन्वय कर काजल और उसके परिवार को नासिक के ओझर पुलिस थाने भेजा। रविवार शाम ओझर पुलिस ने प्रकाश और मंदाकिनी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। न्यायालय ने उन्हें 3 दिन की पुलिस हिरासत में रखने के आदेश दिए है।

हाईकोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार को लगाई फटकार, शहीद मेजर की विधवा को नहीं मिले पूर्व सैनिक नीति के तहत फायदे...
महाराष्ट्र : भारतीय सेना के शहीद मेजर की पत्नी को कई साल बीतने के बाद भी पूर्व सैनिक नीति के तहत कोई सुविधा नहीं मिली है, जिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट ने नाराजगी जाहिर की है। हाईकोर्ट की जस्टिस गिरीश कुलकर्णी और जस्टिस फिरदोश पूनीवाला की डिविजन बेंच ने आकृति सूद की याचिका पर सुनवाई करते हुए महाराष्ट्र सरकार को फटकार भी लगाई।

भारतीय सेना के मेजर अनुज सूद 2 मई, 2020 को जम्मू कश्मीर के हंदवाड़ा में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में बलिदान हो गए थे। मेजर सूद को मरणोपरांत शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया था। मेजर सूद की विधवा आकृति सूद ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर महाराष्ट्र सरकार से पूर्व सैनिक नीति के तहत सुविधाएं देने की मांग की थी।

महाराष्ट्र सरकार का कहना है कि वही लोग पूर्व सैनिक नीति के तहत फायदा पाने के अधिकारी हैं, जिनका जन्म या तो महाराष्ट्र में हुआ हो या फिर वो 15 साल से महाराष्ट्र के निवासी हों। शुक्रवार को राज्य सरकार की तरफ से कहा गया कि मेजर सूद महाराष्ट्र के निवासी नहीं थे। याचिका में आकृति सूद ने कहा कि मेजर अनुज सूद बीते 15 वर्षों से राज्य में रह रहे थे।

सरकार की तरफ से पेश हुए पीपी काकादे ने पीठ को बताया कि हमें इस मामले में नीति संबंधी फैसला लेना होगा और इसके लिए कैबिनेट की मंजूरी की जरूरत होगी, लेकिन अभी कैबिनेट की बैठक नहीं हो रही है। इस पर पीठ ने नाराजगी जाहिर की और कहा कि 'आप हर बार कोई न कोई कारण बता रहे हैं। ये ऐसा मामला है, जिसमें किसी ने अपना जीवन देश के लिए बलिदान कर दिया और आप ऐसा कर रहे हैं। हम इससे खुश नहीं हैं।'

पीठ ने कहा कि 'क्योंकि ये विशेष मामला है, इसलिए हमने राज्य की सर्वोच्च अथॉरिटी (मुख्यमंत्री) को भी इस मामले पर प्राथमिकता से विचार करने और उचित फैसला लेने को कहा था। उन्हें इस पर फैसला लेना चाहिए था। अगर उन्होंने फैसला नहीं किया है तो हमें बताएं फिर हम इस मामले को देखेंगे कि क्या करना है।' हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को 17 अप्रैल तक हलफनामा दायर करने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने कहा है कि 'इसके बाद वे मामले से अपने हिसाब से निपटेंगे।'

मुंबई में एक पूर्व सैन्यकर्मी ने राज्य सचिवालय के बाहर आत्मदाह की कोशिश की... पुलिस ने समय रहते हिरासत में लिया
मुंबई : मुंबई में राज्य सचिवालय मंत्रालय के बाहर गुरुवार को एक पूर्व सैन्यकर्मी ने आत्मदाह करने की कोशिश की। हालांकि, मुंबई पुलिस ने समय रहते उसे हिरासत में ले लिया। बताया गया है कि पूर्व सैन्यकर्मी ने अपने खिलाफ दर्ज एक मामले के संबंध में कथित तौर पर आत्मदाह की योजना बनाई थी।

एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस को बुधवार को एक ट्वीट के माध्यम से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति बीड जिले में उसके खिलाफ दर्ज मामले में न्याय पाने के लिए सचिवालय के बाहर आत्मदाह करने की योजना बना रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने उस पर नजर रखी और जब वह सचिवालय के पास पहुंचा तो उसे पकड़ लिया।

अधिकारी ने बताया कि पूर्व सैन्यकर्मी बीड जिले के माजलगांव का रहने वाला है। अपने खिलाफ दर्ज मामले में स्थानीय पुलिस और नेताओं से कोई मदद नहीं मिलने के बाद उसने मुंबई आकर आत्मदाह की योजना बनाई। अधिकारी ने बताया कि घटना के बाद व्यक्ति को मरीन ड्राइव पुलिस थाने ले जाया गया।