smoke - Rokthok Lekhani News

मुंबई : फ्लाइट से अचानक निकलने लगा धुआं, 42 मिनट तक अटकी रहीं 194 लोगों की सांसें, राजकोट में हुई इमरजेंसी लैंडिंग
मुंबई : इंडिगो फ्लाइट में सोमवार को कार्गो होल्ड एरिया में धुआं मिलने के बाद इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। यह फ्लाइट दुबई से मुंबई जा रही थी। बीच रास्ते में ही फ्लाइट के कार्गो एरिया में धुआं देखने को मिला। इसके बाद इमरजेंसी घोषित की गई और फ्लाइट को राजकोट डाइवर्ट कर दिया गया। इस फ्लाइट में कुल 194 लोग सवार थे। जानकारी के अनुसार दोपहर 2.45 बजे इमरजेंसी घोषित की गई और 3.27 बजे फ्लाइट ने राजकोट एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग की। इस दौरान पूरे 42 मिनट तक 194 लोगों की सांसें अटकी रहीं। हालांकि, अंत में सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और धुआं निकलने की वजह की जांच की जा रही है।

राजकोट एयरपोर्ट के डायरेक्टर दिगंत बोरा ने कहा, "दुबई से मुंबई जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट को कार्गो होल्ड एरिया में धुआं दिखने के बाद राजकोट एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। विमान सुरक्षित रूप से लैंड हो गया, और सभी यात्री सुरक्षित हैं।" इसी महीने के बीच में बेंगलुरु में इंडिगो की फ्लाइट में बम होने की पर्ची मिली थी, लेकिन जांच के दौरान पुलिस को कुछ नहीं मिला था।

एयरपोर्ट पर फायर ब्रिग्रेड भी तैनात किया
एयरबस ए321 एयरक्राफ्ट, फ्लाइट नंबर आईजीओ1452 में 194 पैसेंजर सवार थे। प्लेन दुबई से मुंबई के लिए रवाना हुआ था। रास्ते में प्लेन के कार्गो होल्ड एरिया में धुआं देखा गया। ऐसे में पैसेंजर की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए एयरपोर्ट अधिकारियों ने दोपहर 2:45 बजे पूरी इमरजेंसी घोषित कर दी। प्लेन दोपहर 3:27 बजे राजकोट के हीरासर एयरपोर्ट पर सुरक्षित रूप से लैंड कर गया। आग लगने की आशंका के कारण, पुलिस और फायर डिपार्टमेंट की टीमों को एयरपोर्ट पर तैनात किया गया था। सभी पैसेंजर को एयरक्राफ्ट से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

काठमांडू से लखनऊ डायवर्ट हुआ चाइना सदर्न एयरलाइंस का विमान
काठमांडू में खराब मौसम की वजह से चाइना सदर्न एयरलाइंस की फ्लाइट सीजेड 3067 का रूट डायवर्ट करके उसे लखनऊ भेजा गया। लखनऊ स्थित चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट के सूत्रों ने बताया, ''काठमांडू में खराब मौसम के कारण चाइना सदर्न एयरलाइंस की फ्लाइट संख्या सीजेड 3067 (एयरबस ए320नियो) को रूट डायवर्ट करके लखनऊ भेजा गया। यह प्लेन रविवार रात 11 बजकर 18 मिनट पर लखनऊ हवाई अड्डे पर उतरा।'' उन्होंने बताया कि इस विमान ने चीन के ग्वांगझू से उड़ान भरी थी और इसे काठमांडू में उतरना था। सूत्रों के मुताबिक विमान में 159 यात्री सवार थे।

मुंबई : महालक्ष्मी एक्सप्रेस में धुआं उठने से हड़कंप, कई ट्रेनों की आवाजाही में हुई देरी
मुंबई : मुंबई जा रही महालक्ष्मी एक्सप्रेस में मंगलवार सुबह धुआं निकलने से यात्रियों में हड़कंप मच गया। हालांकि, पुलिस के अनुसार, इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। यह घटना मुंबई से लगभग 90 किलोमीटर दूर रायगढ़ जिले के कर्जत में मंकी हिल सेक्शन के पास हुई। कोल्हापुर से मुंबई जा रही महालक्ष्मी एक्सप्रेस के एक डिब्बे से अचानक धुआं निकलते देखा गया, जिससे ट्रेन में सवार यात्रियों के बीच कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

शॉर्ट सर्किट हो सकती है वजह
रेलवे पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में धुआं निकलने की वजह शॉर्ट सर्किट होने की आशंका जताई जा रही है। रेलवे अधिकारियों ने तुरंत प्रभावित कोच की जांच की और आवश्यक कदम उठाए, जिसके बाद ट्रेन को आगे की यात्रा के लिए रवाना किया गया।

मुंबई-जयपुर फ्लाइट हवा में थी, तभी हो गया धुआं- धुआ, पैसेंजर को टोका तो हो गया गजब ड्रामा
मुंबई : होली के दिन मुंबई से जयपुर आ रही स्पाइसजेट एयरलाइंस की फ्लाइट SG-920 में हाईवोल्टेज हंगामा होने की जानकारी मिली है। मिली जानकारी के अनुसार आज मंगलवार सुबह एक यात्री ने उड़ान के दौरान सिगरेट जलाने की कोशिश की। क्रू मेंबर्स ने तत्काल उसे रोका। DGCA, विमान सुरक्षा और एयरक्राफ्ट नियमों का हवाला दिया गया। लेकिन बताया जा रहा है कि आरोपी यात्री ने क्रू मेंबर्स के समझाने पर हंगामा शुरू कर दिया। उस पर क्रू सदस्य के साथ दुर्व्यवहार करने और आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप है।

फ्लाइट के बाद एयरपोर्ट पर भी हंगामा
जानकारी के अनुसार फ्लाइट ने सुबह 9:30 बजे मुंबई से जयपुर के लिए उड़ान भरी थी। टेकऑफ के कुछ ही देर बाद यात्री ने विमान के भीतर धूम्रपान का प्रयास किया, जो विमानन नियमों के तहत गंभीर उल्लंघन है। क्रू मेंबर्स ने तुरंत हस्तक्षेप किया और यात्री को ऐसा करने के लिए मना किया। लेकिन इस दौरान यात्री का आक्रामक व्यवहार जारी रहा। करीब 11:35 बजे फ्लाइट जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतरी। यहां पहुंचने के बाद भी यात्री का हंगामा थमा नहीं । अराइवल एरिया में भी उसने अभद्रता की, जिससे कुछ समय के लिए तनावपूर्ण माहौल बन गया। एयरलाइन स्टाफ ने तुरंत एयरपोर्ट प्रशासन को सूचना दी। इसके बाद एयरपोर्ट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और यात्री को हिरासत में ले लिया।
क्रू मेंबर ने दी लिखित शिकायत
एयरपोर्ट थानाधिकारी रूप नारायण ने बताया कि जयपुर एयरपोर्ट प्रशासन की ओर से एक व्यक्ति को पुलिस के सुपुर्द किया गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। क्रू मेंबर की लिखित शिकायत के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उड़ान के दौरान धूम्रपान का प्रयास और क्रू के साथ दुर्व्यवहार को गंभीर अपराध माना जाता है।

जानिए सिगरेट पीने पर किन नियमों के तहत होती है कार्रवाई
जानकारी के अनुसार एयरक्राफ्ट रूल्स, 1937 (नियम 25) के तहत सार्वजनिक विमानों के अंदर धूम्रपान करना प्रतिबंधित है। नियम के उल्लंघन पर 2 साल तक की जेल या 10 लाख रुपये तक का जुर्माना, या दोनों हो सकते हैं। इसके अलावा इस मामले में भारतीय दंड संहिता यानी BNSके तहत भी केस बनता है। धारा 290 (IPC 336) के तहत दूसरों के जीवन या व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालने के लिए मामला बनता है। पुलिस ऐसे मामलों में जुर्माना और कारावास दोनों प्रावधानों के तहत कार्रवाई कर सकती है। DGCA यात्री को नो-फ्लाई लिस्ट में डाल सकती है, जिसमें 30 दिन, 3 महीने और आजीवन हवाई यात्रा पर प्रतिबंध लग सकता है।

मुंबई : अंधेरी इंडस्ट्रियल एरिया में केमिकल लीक के बाद ज़हरीला धुआं; 20 साल के एक आदमी की मौत
मुंबई : अधिकारियों ने बताया कि मुंबई के अंधेरी इंडस्ट्रियल एरिया में केमिकल लीक के बाद ज़हरीला धुआं सांस में लेने से 20 साल के एक आदमी की मौत हो गई और दो अन्य को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।लीक का कारण अभी पता नहीं चला है। यह घटना महाराष्ट्र इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन एरिया के भांगरवाड़ी में दो मंज़िला बिल्डिंग के अंदर शाम करीब 4:55 बजे हुई।लीक का कारण अभी पता नहीं चला है।

खबर है कि ज़हरीला धुआं सांस में लेने के बाद वहां मौजूद तीन लोगों की हालत बिगड़ गई।घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड तुरंत मौके पर पहुंची। एक अधिकारी ने बताया कि तीनों को पास के होली स्पिरिट हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया। हॉस्पिटल पहुंचने पर अहमद हुसैन को मृत घोषित कर दिया गया। पी एम मोदी ने इटली की मेलोनी से खुलकर बात की, जी 20 समिट में दुनिया के नेताओं से मिलेबाकी दो, जिनकी पहचान नौशाद अंसारी (28) और सबा शेख (17) के तौर पर हुई है, को एडमिट कर लिया गया है और उनका इलाज चल रहा है।मौके पर सर्च ऑपरेशन चल रहा है, और नेशनल डिज़ास्टर रिस्पॉन्स फ़ोर्स को अलर्ट कर दिया गया है।

हरदोई ज़िले के संडीला शहर के एक प्राइवेट स्कूल में गैस लीक होने का शक होने पर कम से कम 16 स्टूडेंट बेहोश हो गए। अधिकारियों ने कन्फर्म किया कि घायल बच्चों को तुरंत दो प्राइवेट हॉस्पिटल ले जाया गया, जिनमें से एक बच्चे को बाद में एडवांस मेडिकल केयर के लिए लखनऊ रेफर कर दिया गया।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर ध्यान दिया और अधिकारियों को बच्चों का सही इलाज पक्का करने और वजह की पूरी जांच करने का निर्देश दिया।हरदोई के डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट अनुनय झा ने कहा कि जांच के आदेश दे दिए गए हैं और लीक का कारण पता चलने पर सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया। शुरुआती रिपोर्ट से पता चलता है कि गैस या किसी केमिकल का लीक स्कूल की लैब से हुआ था।अधिकारी हालात पर करीब से नज़र रख रहे हैं और एहतियात के तौर पर ज़िले के दूसरे स्कूलों में भी सेफ्टी चेक करने को कहा है।