safe - Rokthok Lekhani News

दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: स्पाइसजेट और अकासा एयर के विमानों के पंख आपस में टकराए; सभी यात्री सुरक्षित
दिल्ली:  इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बुधवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब टैक्सीइंग के दौरान स्पाइसजेट का एक विमान अकासा एयर के विमान से टकरा गया। इस घटना में दोनों विमानों को नुकसान पहुंचा, हालांकि राहत की बात यह रही कि सभी यात्री और क्रू पूरी तरह सुरक्षित हैं। जानकारी के अनुसार, स्पाइसजेट का बी737-700 विमान रनवे की ओर बढ़ रहा था, तभी उसका दाहिना विंगलेट दूसरे विमान से टकरा गया। इस टक्कर से दूसरे विमान के लेफ्ट हैंड हॉरिजॉन्टल स्टेबलाइजर को भी नुकसान हुआ। फिलहाल तकनीकी जांच जारी है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

अकासा एयर की फ्लाइट वापस बाय पर लौटी
16 अप्रैल 2026 को दिल्ली से हैदराबाद जा रही अकासा एयर की उड़ान क्यूपी 1406 को तकनीकी और परिचालन कारणों से वापस बे पर लौटना पड़ा। शुरुआती जानकारी के अनुसार, जब अकासा एयर का विमान खड़ा था, उसी समय किसी अन्य एयरलाइन के विमान ने उससे संपर्क (टक्कर जैसी स्थिति) कर ली।

अकासा एयरलाइन की ओर से बताया गया है कि सभी यात्री और चालक दल पूरी तरह सुरक्षित हैं और उन्हें समय पर विमान से उतार लिया गया। अकासा एयर ने यह भी कहा है कि उनके ग्राउंड स्टाफ यात्रियों को जल्द से जल्द हैदराबाद पहुंचाने के लिए वैकल्पिक उड़ान की व्यवस्था कर रहे हैं।

मुंबई : डॉक्टर दंपति का 15 साल का बेटा लापता; अगली सुबह सही-सलामत घर लौटा
मुंबई : मुंबई में रहने वाले डॉक्टर दंपति का 15 साल का बेटा घर से निकलने के बाद लापता हो गया, जिससे घरवालों में घबराहट और तनाव फैल गया। उन्होंने बेटे के अगवा होने की आशंका जताते हुए पुलिस में अपहरण की शिकायत दर्ज कराई, लेकिन राहत की बात यह रही कि लड़का अगली सुबह खुद घर लौट आया। पुलिस के मुताबिक, लड़के के पिता जो दक्षिण मुंबई के एक सरकारी अस्पताल में मेडिकल ऑफिसर हैं, ने रविवार शाम को विले पार्ले पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई थी।

शिकायत के अनुसार, नौवीं कक्षा में पढ़ने वाला छात्र रविवार दोपहर को अपने घर, जो कि तारदेव इलाके में है, से यह कहकर निकला था कि वह थोड़ी देर टहलने जा रहा है और जल्दी लौट आएगा। लेकिन जब देर रात तक वह घर नहीं लौटा तो माता-पिता ने महालक्ष्मी रेलवे स्टेशन, रेस कोर्स, और कई बस स्टॉप्स पर उसकी तलाश की। बेटे के अगवा हो जाने की आशंका के चलते पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर लिया और उसकी तलाश शुरू की।

हालांकि, सोमवार सुबह जब लड़का सही-सलामत घर लौट आया, तो माता-पिता ने राहत की सांस ली। पूछने पर लड़के ने बताया कि वह समंदर किनारे चला गया था और आसपास ही घूमता रहा। पुलिस ने कहा कि मामले की आगे जांच की जा रही है।

नई दिल्ली : एयर इंडिया के विमान की सहायक पावर यूनिट में आग; सभी यात्री और चालक दल के सदस्य सुरक्षित
नई दिल्ली : दिल्ली हवाई अड्डे पर मंगलवार को एयर इंडिया के एक विमान की सहायक पावर यूनिट में आग लग गई। बताया गया कि दोपहर के समय विमान के उतरने के दौरान यह घटना हुई। वहीं, गनीमत रही कि सभी यात्री और चालक दल के सदस्य सुरक्षित हैं।

एयरलाइन के प्रवक्ता द्वारा एक बयान में बताया गया कि आज (मंगलवार, 22 जुलाई) को हांगकांग से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाली AI-315 में लैंडिंग और गेट पर पार्क होने के तुरंत बाद सहायक विद्युत इकाई (एपीयू) में आग लग गई।

जानकारी के अनुसार, यह घटना उस समय हुई जब यात्री उतर रहे थे और सिस्टम डिजाइन के अनुसार, एपीयू स्वचालित रूप से बंद हो गया।

नालासोपारा में बड़ा हादसा टला, 15 साल पुरानी इमारत ढही, सभी निवासी सुरक्षित
नालासोपारा : नालासोपारा पूर्व स्थित 15 साल पुरानी साईराज अपार्टमेंट नामक चार मंजिला इमारत शनिवार दोपहर भारी बारिश के बीच ढह गई। यह घटना दोपहर करीब 3:30 बजे हुई। गनीमत यह रही कि इमारत के सभी निवासियों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। नालासोपारा पूर्व के अलकापुरी इलाके में स्थित साईराज अपार्टमेंट नामक यह इमारत 15 साल पुरानी थी। बताया जा रहा है कि इमारत के भूतल पर स्थित एक दुकान में मरम्मत का काम चल रहा था और इसी दौरान दुकानदार ने दुकान के मुख्य पिलर को तोड़ने का प्रयास किया। इसी के चलते शुक्रवार शाम को इमारत एक तरफ झुक गई थी।

प्रशासन की तत्परता ने बचाई जान स्थिति की गंभीरता को देखते हुए, शुक्रवार को ही इमारत को खाली करने का आदेश दे दिया था। वसई-विरार महानगरपालिका के आयुक्त कार्यालय को तुरंत सूचित किया गया। दमकल विभाग, तकनीकी टीम और 'ई' प्रभाग की सहायक आयुक्त अश्विनी मोरे तुरंत घटनास्थल पर पहुंचीं। अपार्टमेंट में रहने वाले सभी परिवारों को तुरंत निकाला कर सुरक्षित उन्हें पास के एक हॉल में अस्थायी रूप से ठहराया गया। अगले दिन, शनिवार को सुबह से ही शहर में भारी बारिश हो रही थी, जिसके बीच महापालिका के अधिकारियों ने निवासियों का सामान हटाने में मदद की और इमारत को सील कर दिया।

जब इमारत ढही, उस समय अंदर कोई नहीं था, जिससे जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ। अग्निशमन विभाग, महापालिका के अधिकारी और पुलिस मौके पर मौजूद रहें और ढही हुई इमारत का मलबा हटाने का काम जारी है। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन की इस त्वरित कार्रवाई की सराहना की, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। भाजपा जिला अध्यक्ष प्रज्ञा पाटिल ने भी घटनास्थल का दौरा किया और मनपा से शहर की सभी जर्जर इमारतों का नियमित निरीक्षण और स्ट्रक्चरल ऑडिट कराने की मांग की, उन्होंने जोर दिया कि ऐसी घटनाएं एक चेतावनी हैं और भविष्य में ऐसी लापरवाही रोकने के लिए मनपा को सख्त कदम उठाने चाहिए।