90 - Rokthok Lekhani News

मुंबई : अब सिर्फ 90 मिनट में मुंबई से पुणे, मिसिंग लिंक से खत्म होगा खंडाला घाट के जाम का झंझट
मुंबई : मुंबई-पुणे के बीच सफर करने वाले लाखों लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है। मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर बना ‘मिसिंग लिंक’ आज (1 मई) महाराष्ट्र दिवस के मौके पर खुल रहा है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस मिसिंग लिंक परियोजना का उद्घाटन करेंगे। मुंबई-पुणे के बीच हर दिन यात्रा करने वाले लाखों लोगों के लिए मिसिंग लिंक प्रोजेक्ट एक बड़ी सौगात है, जो न सिर्फ समय बचाएगा बल्कि सफर को भी ज्यादा सुरक्षित और आरामदायक बनाएगा। मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर यह 13.3 किमी लंबा एक नया खंड है जो मुंबई की ओर खोपोली को लोनावला के पास कुसगांव से जोड़ता है। इसे खास तौर पर पुराने खंडाला घाट के घुमावदार और जाम वाले रास्ते को बायपास करने के लिए बनाया गया है, जहां अक्सर ट्रैफिक धीमा होता है, हादसों का खतरा सबसे अधिक रहता है।

लोनावला झील से 182 मीटर नीचे से गुजरेगी
उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने 26 अप्रैल को मिसिंग लिंक का दौरा किया था। तब उन्होंने मिसिंग लिंक को लेकर अहम जानकारी देते हुए कहा था कि तेज हवाओं, भारी बारिश और मुश्किल भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद इस परियोजना को सफलतापूर्वक पूरा किया गया है। यह सड़क लोनावला झील से 182 मीटर नीचे से गुजरेगी। इस परियोजना को पूरा करना एक चुनौती थी, लेकिन महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम को इस विशाल चुनौती को स्वीकार करने और परियोजना को सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए विशेष रूप से सराहा जाना चाहिए।

30 मिनट तक घटेगा सफर, दूरी भी होगी कम
इस नए मार्ग (मिसिंग लिंक) के शुरू होने से पुणे और मुंबई के बीच यात्रा का समय कम से कम 30 मिनट घटने की उम्मीद है। पीक आवर्स और छुट्टियों के दौरान यह समय बचत और ज्यादा हो सकती है। साथ ही कुल दूरी भी करीब 6 किमी कम हो जाएगी, जिससे सफर तेज और ज्यादा सुगम बनेगा।

मिसिंग लिंक के लिए नहीं लगेगा टोल
सबसे अच्छी बात यह है कि मिसिंग लिंक से जाने के लिए यात्रियों को कोई अतिरिक्त टोल नहीं देना होगा। तलेगांव और खालापुर के मौजूदा टोल सिस्टम में कोई बदलाव नहीं किया गया है, यानी लोग बिना अतिरिक्त खर्च के तेज सफर का लाभ उठा सकेंगे।

6695 करोड़ की लागत से बना है मिसिंग लिंक
करीब 6,695 करोड़ रुपये की लागत से बना मिसिंग लिंक 2019 से निर्माणाधीन था। घाट सेक्शन में भारी बारिश, तेज हवाओं और वैश्विक सप्लाई से जुड़ी दिक्कतों के कारण इसमें कई बार देरी हुई, लेकिन अब यह पूरी तरह तैयार है।

एशिया के सबसे लंबे टनल में शामिल
इस प्रोजेक्ट की सबसे खास बात इसके दो विशाल टनल हैं। इनमें से एक टनल 8.9 किलोमीटर लंबी है, जो इसे एशिया की सबसे लंबी सड़क सुरंगों में से एक बनाती है। जबकि दूसरी टनल 1.9 किलोमीटर लंबी है। दोनों टनल की चौड़ाई 23.75 मीटर है, जो इसे दुनिया की सबसे चौड़ी सड़क सुरंग में से एक बनाती है।

टाइगर वैली ब्रिज मुख्य आकर्षण का केंद्र
मिसिंग लिंक में 650 मीटर लंबा केबल-स्टे ब्रिज भी शामिल है, जो टाइगर वैली के ऊपर बनाया गया है। करीब 182 मीटर ऊंचा यह पुल देश के सबसे ऊंचे सड़क पुलों में से एक है और आधुनिक इंजीनियरिंग का शानदार उदाहरण है।

ट्रैफिक जाम से बड़ी राहत की उम्मीद
खंडाला घाट लंबे समय से ट्रैफिक का बड़ा बाधा बिंदु रहा है। नए मार्ग के शुरू होने से पुराने रास्ते पर ट्रैफिक करीब 70 फीसदी तक कम होने की उम्मीद है, जिससे पूरे एक्सप्रेसवे पर यातायात सुचारू और सुरक्षित बनेगा।

मुंबई: नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया ने नए मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे के लिए DPR को मंज़ूरी दी; यात्रा का समय घटकर 90 मिनट हो जाएगा
मुंबई : नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया ने पुणे और मुंबई के बीच एक नए एक्सप्रेसवे के लिए डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट को मंज़ूरी दे दी है। इस महत्वाकांक्षी इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट की लागत लगभग ₹15,000 करोड़ होने का अनुमान है। इससे मौजूदा मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे (ई-वे) पर ट्रैफिक कम होने की उम्मीद है और यात्रा का समय घटकर सिर्फ़ 90 मिनट रह जाएगा। नया प्रस्तावित आठ-लेन एक्सप्रेसवे रोज़ाना लगभग 3 लाख गाड़ियों को ले जाने की क्षमता रखेगा और यह मुंबई के अटल सेतु और पुणे के प्रस्तावित रिंग रोड से जुड़ा होगा। अधिकारियों ने बताया कि नया एक्सप्रेसवे पुणे-बेंगलुरु ग्रीनफील्ड कॉरिडोर का एक अहम हिस्सा बनकर बेंगलुरु की ओर लंबी दूरी की यात्रा को भी तेज़ करेगा।

नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया पुणे प्रोजेक्ट डायरेक्टर संजय कदम ने  बताया, “मौजूदा पुणे-मुंबई ई-वे पर ट्रैफिक बहुत ज़्यादा बढ़ गया है, जिससे भीड़भाड़, देरी और सुरक्षा संबंधी चिंताएं बढ़ गई हैं। इस नए एक्सप्रेसवे की योजना एक हाई-कैपेसिटी विकल्प के तौर पर बनाई जा रही है जो ज़्यादा आसान, तेज़ और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करेगा। एक बार चालू होने के बाद, यात्री सामान्य ट्रैफिक की स्थिति में लगभग 90 मिनट में दूरी तय कर पाएंगे।”

कदम ने आगे कहा, “यह एक्सप्रेसवे अटल सेतु के पास से शुरू होगा, नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट और जवाहरलाल नेहरू पोर्ट ट्रस्ट (JNPT) को जोड़ेगा और सुरंगों और एलिवेटेड पुलों के नेटवर्क का इस्तेमाल करके सह्याद्री रेंज से गुज़रेगा और भोर तालुका के शिवारे में खत्म होगा। इससे सतारा, कोल्हापुर और बेंगलुरु की ओर यात्रा करने वालों को पुणे शहर को पूरी तरह से बाईपास करने में मदद मिलेगी।”

मुंबई : जल्द शुरू होने वाला विरार-अलीबाग कॉरिडोर का निर्माण कार्य ; यात्रा समय को 4 घंटे से घटकर लगभग 90 मिनट हो जाएगा
मुंबई : पिछले 9 साल से अटके विरार-अलीबाग कॉरिडोर का निर्माण कार्य जल्द शुरू होने वाला है। 126 किमी लंबे सड़क प्रॉजेक्ट का काम शुरू करने के लिए महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम (एमएसआरडीसी) ने एक बार फिर टेंडर आमंत्रित करने की प्रक्रिया की शुरुआत कर दी है। सरकार से हरी झंडी मिलते ही जल्द ही टेंडर आमंत्रित किया जाएगा। पिछले महीने प्रॉजेक्ट के पहले फेज का निर्माण बिल्ड ऑपरेट एंड ट्रांसफर (बीओटी) के तहत करने क एमएसआरडीसी के प्रस्ताव को सरकारी मंजूरी मिल गई थी। सरकार से हरी झंडी मिलने के बाद निगम ने अगला कदम बढ़ा दिया है।

बीओटी के अंर्तगत प्रॉजेक्ट करने की रिपोर्ट निगम ने सरकार के पास भेज दी है। रिपोर्ट को मंजूरी मिलते ही विरार अलीबाग कॉरिडोर का निर्माण बीओटी के तर्ज पर करने के लिए टेंडर आमंत्रित किया जाएगा। इस प्रोजेक्ट की खास बात है कि विरार और अलीबाग के बीच यात्रा समय को 4 घंटे से घटकर लगभग 90 मिनट हो जाएगा।

प्राइवेट कंपनी करेगी निर्माण
एमएसआरडीसी के वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, बीओटी के तहत टेंडर तैयार करने का काम तकरीबन पूरा कर लिया गया है। जल्द ही सरकार की तरफ से रिपोर्ट को मंजूरी मिलने की उम्मीद है। ओबीटी के तहत प्रॉजेक्ट का पूरा खर्च सरकार के बजाए निजी कंपनी करेगी। प्रॉजेक्ट पूरा होने के बाद टोल से खर्च की लागत वसूल होने पर सड़क सरकार को सौंप दी जाएगी।

पहली बार 2016 में बना था डीपीआर
2016 में पहली बार प्रॉजेक्ट का डीपीआर तैयार किया गया था। प्रॉजेक्ट के लिए कई बार टेंडर भी आमंत्रित किया गया था, लेकिन किसी कंपनी के रुचि नहीं दिखाई। वहीं कुछ महीने पहले आमंत्रित टेंडर पर कंपनियों ने 36 फीसदी अधिक को बोली लगाई थी। इस समस्या से निपटने के लिए एमएसआरडीसी ने प्रॉजेक्ट का निर्माण बीओटी के तर्ज पर करने का निर्णय लिया है। जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया को भी गति देने के लिए सरकार ने 2 हजार करोड़ रुपये बैंक गारंटी देने का निर्णय लिया है। ह रकम प्रॉजेक्ट के लिए जमीन हासिल रने के लिए खर्च होगी।

दो फेज में होना है निर्माण कार्य
126 किमी लंबे कॉरिडोर का निर्माण कार्य दो फेज में होना है। पहले फेज तहत पालघर के नवघर से पेण के बलावली के बीच 96.410 किमी का सड़क प्रॉजेक्ट बनना है। इस सड़क के तैयार होने से एमएमआर के किसी भी हिस्से घंटे के बजाए मिनटों में पहुंचना संभव होगा। क्योंकि इस सड़क को एनपीटी, नई मुंबई एयरपोर्ट, मुंबई-अहमदाबाद, मुंबई-नाशिक, मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे, मुंबई-गोवा हाइवे, पनवेल-जेएनपीटी और अटल सेतु से कनेक्ट किया जाएगा।

मुंबई : जीशान सिद्दीकी और रिंकू सिंह को धमकी मामले में बड़ा खुलासा; 90 पन्नों की चार्जशीट दायर
मुंबई : मुंबई क्राइम ब्रांच ने दिवंगत एनसीपी नेता और पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी और क्रिकेटर रिंकू सिंह को धमकी देने वाले मामले में बड़ा खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार, इस मामले में आरोपी मोहम्मद दिलशाद नौशाद को त्रिनिदाद और टोबैगो से प्रत्यर्पित किया गया है। नौशाद ने अंडरवर्ल्ड के नाम पर धमकी भरे ईमेल भेजे थे। क्राइम ब्रांच की एंटी एक्सटॉर्शन सेल ने इस मामले में 90 पन्नों की चार्जशीट दायर की है, जिसमें 8 गवाहों के बयान शामिल हैं। मुंबई क्राइम ब्रांच के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आरोपी के ईमेल की जांच के दौरान पता चला कि उसने ज़ीशान सिद्दीकी और रिंकू सिंह के अलावा एक बड़े विदेशी व्यापारी को भी धमकी दी थी। जांच में सामने आया कि नौशाद ने फरवरी 2025 में रिंकू सिंह को ईमेल भेजकर पहले आर्थिक मदद मांगी थी। जवाब न मिलने पर उसने अंडरवर्ल्ड के नाम का इस्तेमाल कर धमकी भरे ईमेल भेजे और करोड़ों रुपये की उगाही की मांग की। रिंकू सिंह के दो इवेंट मैनेजरों के बयान अगस्त में दर्ज किए गए।

एक मैनेजर ने बताया कि रिंकू के नाम पर कई ईमेल आते हैं, जिनमें से कुछ महत्वपूर्ण नहीं होते। नौशाद का धमकी भरा ईमेल तब सामने आया जब पुलिस ने इसकी जानकारी दी। वहीं, ज़ीशान सिद्दीकी ने अप्रैल में शिकायत दर्ज कराई थी कि उन्हें 19 से 21 अप्रैल के बीच धमकी भरे ईमेल मिले। इनमें डी-कंपनी का नाम इस्तेमाल कर 10 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई थी। ईमेल में लिखा था कि अगर पैसे नहीं दिए गए तो उनका अंजाम उनके पिता बाबा सिद्दीकी जैसा होगा। आरोपी ने यह भी दावा किया कि बाबा सिद्दीकी की हत्या से लॉरेंस बिश्नोई का कोई संबंध नहीं है, जिससे पुलिस जांच को गुमराह करने की कोशिश की गई।

मुंबई क्राइम ब्रांच ने इंटरपोल के जरिए लुकआउट सर्कुलर जारी किया और आरोपी को गिरफ्तार किया। जांच में पता चला कि नौशाद ने कई लोगों को निशाना बनाया था। क्राइम ब्रांच अब इस मामले में गहन जांच कर रही है ताकि अन्य संभावित पीड़ितों का पता लगाया जा सके।