keep - Rokthok Lekhani News

मुंबई : हॉर्स ट्रेडिंग के डर से राजनीतिक दलों ने अपने-अपने नगरसेवकों को एकजुट रखने में पूरा जोर लगा दिया; उद्धव सेना के 15 नगरसेवकों का मोबाइल फोन नॉट रीचेबल
मुंबई : बीएमसी चुनाव में बीजेपी 89 सीटें जीत कर सबसे बड़ी पार्टी बनी है, लेकिन मेयर किस दल का बनेगा, इसको लेकर सस्पेंस बरकरार है। वहीं, हॉर्स ट्रेडिंग के डर से राजनीतिक दलों ने अपने-अपने नगरसेवकों को एकजुट रखने में पूरा जोर लगा दिया है। जहां उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शनिवार से ही अपने 29 नगरसेवकों को बांद्रा में एक होटल में रखा और उनसे मिलकर उन्हें संबोधित किया, वहीं रविवार को उद्धव सेना के 15 नगरसेवकों का मोबाइल फोन नॉट रीचेबल आया, जिसके बाद राजनीतिक गलियारों में हॉर्स ट्रेडिंग की चर्चाओं ने जोर पकड़ा।

रविवार को उद्धव सेना के संजय राउत ने कहा कि महापौर शिंदे सेना या ठाकरे बंधुओं का हो, बस बीजेपी का न हो, यह सभी की भावना है। मेयर को लेकर जारी सस्पेंस के बीच बीजेपी के एक नेता ने दावा किया कि महायुति का ही मेयर बनेगा। वहीं, मुख्यमंत्री दावोस पहुंच गए हैं। वे 23 जनवरी को वापस लौटेंगे। उसके बाद ही मेयर पद पर कोई निर्णय संभव है।

होटल पॉलिटिक्स ने बढ़ाया सस्पेंस
उद्धव ने यह कहकर सस्पेंस बढ़ा दिया है कि अगर 'भगवान' चाहेंगे, तो मुंबई का मेयर शिवसेना का होगा। कहा जा रहा है कि शिंदे के कुछ नगरसेवकों ने मातोश्री से संपर्क किया था। जिसके बाद अलर्ट होते हुए शिंदे सेना ने होटल पॉलिटिक्स शुरू की। खबर है कि शिंदे ने रविवार को होटल में अपने नगरसेवकों को संबोधित किया। वहीं, शिंदे सेना की नेत्री शीतल म्हात्रे ने कहा कि किसी की पीठ में छुरा घोंपने की हमारी परंपरा नहीं है। जनता ने महायुति को जनमत दिया है और हमारा ही महापौर बनेगा। हमारे 29 में से 20 नगरसेवक ऐसे हैं, जो पहली बार चुनाव जीते हैं। उन्हें कैसे कामकाज करना है, इसका प्रशिक्षण देने के लिए होटल में ठहराया गया है। हमें होटल पॉलिटिक्स करने की जरूरत नहीं है।

एआईएमआईएम के नगरसेवकों की बैठक, मिली नसीहत
असदुद्दीन ओवैसी की एआईएमआईएम ने मुंबई में 8 सीटों पर जीत दर्ज की है। रविवार को पार्टी नेताओं ने सभी नवनिर्वाचित नगरसेवको के साथ बैठक की और रणनीति पर चर्चा की। पार्टी के एक नगरसेवक ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि उन्हें किसी दबाव या लालच से दूर रहने और पार्टी लाइन पर बने रहने की सलाह दी गई है। जबकि 24 सीटें जीतने वाली कांग्रेस के बड़े नेता भी लगातार अपने नगरसेवकों के साथ संपर्क में है।

नगरसेवकों से संपर्क के कई तरीके हैं: संजय राउत
सूत्रो के मुताबिक, उद्धव ठाकरे के कुछ नगरसेवक एकनाथ शिंदे के संपर्क में है। इस खबर ने राजनीतिक गलियारों में हलचल पैदा कर दी है। मुंबई में फूट की राजनीति फिर से देखने मिल सकती है। वही, इसके उलट उद्धव सेना के संजय राउत ने कहा कि शिंदे के नगरसेवक असल में शिवसैनिक है। उनके मन में मराठी पहचान की मशाल अभी भी जल रही है। सबकी एक राय है कि बीजेपी के मेयर को मुंबई में नहीं बैठने देना चाहिए। भले ही नगर सेवकों को होटल में बंद कर दिया हो, लेकिन हमारे पास उनसे संपर्क करने के कई तरीके है।

मुंबई : तेज आवाज वाले पटाखे बेचने-खरीदने वालों की खैर नहीं, मुंबई पुलिस की होगी पैनी नजर, बनाया खास प्लान
मुंबई : दिवाली आते ही चारों ओर पटाखों की कानफाड़ू तेज आवाजें गूंजने लगती हैं। इन पटाखों की खरीद-बिक्री पर हालांकि प्रतिबंध लगा है, लेकिन मुंबई में धड़ल्ले से इन पटाखों की अवैध खरीद-बिक्री हो रही हैं। ये पटाखे वाले ग्रीन पटाखे के लिए तय मानकों का पालन नहीं कर रहे हैं जिसके चलते ध्वनि प्रदूषण समेत अन्य दिक्कतें दिवाली और इसके बाद देखने को मिलती हैं। इन समस्याओं से निपटने के लिए मुंबई पुलिस की ओर से सभी थानों के प्रभारियों को खास निर्देश दिया गया है।

सीनियर पीआई को दी गई जिम्मेदारी
मुंबई पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, हर पुलिस थाने के सीनियर पीआई या प्रभारियों को 15 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक दैनिक रिपोर्ट जमा करने होंगे। इस रिपोर्ट में हर दिन अवैध पटाखा वालों के खिलाफ की जाने वाली कार्रवाई के अलावा ध्वनि प्रदूषण नियमों का उल्लंघन समेत अन्य विषयों से जुड़ी जानकारी होंगी।

सीसीटीवी फुटेज से होगी मनचलों पर कार्रवाई
दिवाली के दौरान मनचले भी हुड़दंग मचाते हैं। वे ट्रैफिक नियमों का उल्लघंन करते हैं। बिना हे्लमेट पहन ट्रिपल सीट बैठकर बाइक चलाते हैं। महिलाओं और युवतियों को देख कर फब्तियां कस भाग जाते हैं या कम आवाज वाले पटाखे जलाकर उनकी ओर फेंक देते हैं। एेसे मनचलों के खिलाफ सीसीटीवी फुटेज की मदद से कार्रवाई की जाएगी।

बेजुबानों का भी ख्याल रखें
पशु प्रेमी पुलिस अधिकारी सुधीर कुडालकर ने बताया कि बेजुबानों का भी तीज-त्योहारों पर खास खयाल रखना चाहिए। इन्हें प्रताड़ित नहीं करना चाहिए। सुतली बम या कम आवाज वाले बम को जानवरों की पूंछ आदि में बांधकर जलाने या जलता हुआ पटाखा कुत्ते, बिल्ली, गाय आदि पर फेंकने की घटनाएं देखने को मिलती हैं। एेसे लोगों के खिलाफ शिकायत मिलने पर पशु क्रूरता अधिनियम 1986 की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी।

मुंबई : शहर में वायु प्रदूषण; स्थिति नियंत्रण में रखने के लिए अर्ली वार्निंग सिस्टम लाने का फैसला
मुंबई : ठंड का मौसम नजदीक आते ही शहर में वायु प्रदूषण तेजी से बढ़ने लगता है। पिछले वर्षों में अक्टूबर से जनवरी तक शहर की हवा की गुणवत्ता कई बार खराब पाई गई थी, जिससे बीएमसी की किरकरी भी हुई थी। इस बार स्थिति नियंत्रण में रखने के लिए बीएमसी ने अर्ली वार्निंग सिस्टम लाने का फैसला किया है, ताकि प्रदूषण बढ़ने से पहले ही उसे नियंत्रित किया जा सके। बीएमसी के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में शहर में 28 जगहों पर वायु गुणवत्ता सेंसर लगे हैं, लेकिन प्रदूषण बढ़ने के बाद ही स्थिति पता चलती है। इससे अन्य इलाके भी प्रभावित हो जाते हैं। अर्ली वार्निंग सिस्टम के तहत अब मौसम की चेतावनी की तरह पहले से अलर्ट जारी किया जाएगा। इस प्रोजेक्ट के लिए 3.7 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है और मशीनें शहर के विभिन्न इलाकों में लगाई जाएंगी। टेंडर प्रक्रिया जल्द शुरू होगी।

बीएमसी का यह सिस्टम 75 सेंसर और 12 विशेष मशीनों के माध्यम से वायु प्रदूषण का वास्तविक स्रोत तुरंत पहचान सकेगा। अधिकारी ने बताया कि अधिकतर प्रदूषण निर्माणाधीन इमारतों और वाहनों से निकलता है। सेंसर लगने के बाद अगले पांच वर्षों तक उनका रखरखाव संबंधित कंपनी द्वारा किया जाएगा। इसका कुल खर्च लगभग 15 करोड़ रुपये है।

दिवाली के बाद प्रदूषण सबसे तेजी से बढ़ता है। सर्दियों में हवा की गति धीमी हो जाती है, जिससे निर्माणाधीन इमारतों और वाहनों से निकला प्रदूषण एक जगह इकट्ठा हो जाता है। इसका सीधे नागरिकों के स्वास्थ्य पर असर पड़ता है।

बीएमसी ने पहले ही बारिश के बाद सड़क साफ करने और रेडीप क्लीन ड्राइव चलाने का प्लान तैयार कर रखा है। इसके लिए पानी के टैंकर्स और अन्य संसाधन भी तय किए गए हैं। अधिकारी ने कहा कि इस सिस्टम से शहर में वायु प्रदूषण पर नियंत्रण मजबूत होगा और नागरिकों को सुरक्षित वातावरण मिलेगा।

गोसेवा सेवा आयोग ने बकरीद से पहले बड़ा फैसला लेते हुए पशु बाजार बंद रखने के निर्देश दिए
मुंबई : महाराष्ट्र में गोसेवा सेवा आयोग ने बकरीद से पहले बड़ा फैसला लेते हुए पशु बाजार बंद रखने के निर्देश दिए हैं. इससे मुस्लिम समुदाय में रोष है. इस बीच महाराष्ट्र के मंत्री और राज्य बीजेपी के अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि गोसेवा सेवा आयोग का बहुत अच्छा फैसला है, क्योंकि ऐसे दिनों में गाय के बछड़े को काटने का काम होता है, लेकिन अगर ये पांच दिन बाजार बंद रहेगा तो, गऊ माता नहीं कटेगी.

राजस्व मंत्री बावनकुले ने कहा, ''बड़े पैमाने पर जो इन दिनों में गऊ माता को लाया जाता है, उसे बकरीद पर काटने का प्रयास होता है. मुझे लगता है कि गौशाला आयोग ने बहुत अच्छा फैसला लिया है. बाजार बंद रखना चाहिए. पांच दिन बाजार बंद रखने से कुछ नहीं होगा. ''

देशभर में 7 जून को बकरीद है. इससे पहले कुर्बानी के लिए खरीददारी शुरू है. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, देशी गायों के कल्याण के लिए महाराष्ट्र गोसेवा आयोग ने सभी कृषि उपज बाजार समितियों (एपीएमसी) को 3 जून से 7 जून तक कोई भी पशु बाजार आयोजित नहीं करने के लिए कहा है.