ranking - Rokthok Lekhani News

मुंबई : राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग फ्रेमवर्क 2025 की घोषणा; टॉप -10 में सिर्फ आईआईटी बॉम्बे को स्थान मिला
मुंबई : शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग फ्रेमवर्क 2025 की घोषणा की है। इसमें आईआईटी बॉम्बे का जलवा रहा। ओवरऑल कैटेगरी में टॉप -10 में सिर्फ आईआईटी बॉम्बे को स्थान मिला है। वहीं, यूनिवर्सिटी कैटेगरी में टॉप-10 में महाराष्ट्र की कोई यूनिवर्सिटी शामिल नहीं है। कॉलेज कैटेगरी में भी महाराष्ट्र को मायूसी ही हाथ लगी है। टॉप-50 में महाराष्ट्र का कोई कॉलेज नहीं है।

आईआईएम मुंबई ने बरकरार रखा स्थान
रिसर्च इंस्टीट्यूट कैटेगरी में टॉप-10 में आईआईटी बॉम्बे और होमी भाभा नैशनल इंस्टीट्यूट को स्थान मिला है। इसमें आईआईटी बॉम्बे चौथे और होमी भाभा 7वें स्थान पर है। इंजीनियरिंग कॉलेज की कैटेगरी में आईआईटी बॉम्बे को तीसरा स्थान मिला है। मैनेजमेंट कैटेगरी में टॉप-10 में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट मुंबई को स्थान मिला है। आईआईएम मुंबई ने लगातार दूसरे साल छठा स्थान बरकरार रखा है। स्किल यूनिवर्सिटी में सिम्बॉयसिस स्किल्स एंड प्रोगेशनल्स यूनिवर्सिटी पहले स्थान पर है।

आईआईटी बॉम्बे को इनोवेशन में दूसरा स्थान
IITB को इनोवेशन में दूसरा स्थान आईआईटी बॉम्बे को ओवरऑल कैटेगरी में तीसरा, इंजीनियरिंग में तीसरा, मैनेजमेंट में 14वां, रिसर्च में चौथा और इनोवेशन कैटेगरी में दूसरा स्थान मिला है। संस्थान ने ओवरऑल श्रेणी में 81.62, इंजीनियरिंग में 83.65, मैनेजमेंट में 65.82 और रिसर्च कैटेगरी में 77.80 अंक हासिल किए हैं। आईआईटी बॉम्बे के निदेशक प्रो. शिरीष केदारे ने कहा, हमें खुशी है कि हमने एनआईआरएफ रैंकिंग में लगातार मजबूत प्रदर्शन बनाए रखा है। मैनेजमेंट कैटेगरी में आईआईएम मुंबई ने मजबूत पकड़ बनाई है।

इस श्रेणी में उसे 77.58 अंक मिले हैं। यह सफलता इसके वैश्विक स्तर की मैनेजमेंट शिक्षा, प्रभावशाली शोध कार्य और मजबूत इंडस्ट्री कनेक्शन का परिणाम है। आईआईएम मुंबई के निदेशक प्रो. मनोज तिवारी ने कहा, यह उपलब्धि हमारी फैकल्टी, छात्रों, पूर्व छात्रों और सहयोगियों की सामूहिक मेहनत का नतीजा है। हमारा लक्ष्य केवल रैंकिंग तक सीमित नहीं, बल्कि जिम्मेदार लीडर्स तैयार करना और भारत की विकास यात्रा में योगदान देना है।

मुंबई : स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 में मुंबई की राष्ट्रीय रैंकिंग में सुधार; मुंबई 33वें स्थान पर
मुंबई : स्वच्छ भारत मिशन-शहरी के अंतर्गत आयोजित स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 में मुंबई की राष्ट्रीय रैंकिंग में सुधार हुआ है। इस बार मुंबई को देशभर में 33वां स्थान प्राप्त हुआ है। यह रैंकिंग नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की उपस्थिति में घोषित की गई। पिछले वर्ष मुंबई की रैंकिंग 37 थी। यह रैंकिंग शहरों की जनसंख्या के आधार पर दी जाती है। स्वच्छ सर्वेक्षण के वार्षिक पुरस्कारों की शुरुआत 2016 में की गई थी।

उल्लेखनीय है कि मुंबई जिसे अंतर्राष्ट्रीय शहर का दर्जा दिया जाता है। इस मुंबई को स्वच्छता में शीर्ष 10 स्थान पाने के लिए लंबा रास्ता तय करना होगा। खास बात यह है कि 'कचरा मुक्त शहर' की श्रेणी में मुंबई को इस बार शून्य अंक मिले हैं जो चिंताजनक है। देश की सबसे संपन्न महानगरपालिका मानी जाने वाली मुंबई को अभी तक स्वच्छता रैंकिंग में कभी भी पहले दस शहरों में स्थान नहीं मिल पाया है।, बीते कुछ वर्षों में इसमें थोड़ी-बहुत प्रगति देखी गई है। यह रैंक नागरिकों के फीडबैक और प्रत्यक्ष निरीक्षण पर आधारित होती है।

मुंबई की अंतर्राष्ट्रीय शहर के रूप में पहचान
अंतरराष्ट्रीय शहर के रूप में पहचान रखने वाली मुंबई को इस बार भी स्वच्छता के मापदंडों में अपेक्षित अंक नहीं मिले है। घर-घर कचरा संग्रहण और कचरे के पृथक्करण में भी अंक कम मिले हैं। मुंबई का अधिकांश कचरा देवनार और कांजूरमार्ग की कचरा भूमियों पर डाला जाता है। पुराने कचरे के निपटान में असफलता, डंपिंग ग्राउंड को बंद करने में देरी, और कचरे की वैज्ञानिक पद्धति से प्रक्रिया न करना इन सबके कारण मुंबई की रैंकिंग गिरी है। कचरा शुल्क वसूलने में असफलता, दूषित पानी का समुद्र में सीधे प्रवाह जैसी खामियों ने भी अंक घटाए हैं।

नपा कचरा निपटान पर खर्च कर रही 6064 करोड़: मनपा कचरे का निपटान करने पर 6064 करोड़ रुपए का बजट निर्धारित किया है, जो किसी छोटे शहर के संपूर्ण बजट के बराबर है। मुंबई महानगरपालिका रोजाना औसतन 6100 मीट्रिक टन कचरे का निपटान करती है। मुंबई का कुल क्षेत्रफल लगभग 475 वर्ग किलोमीटर है और यहां डेढ़ करोड़ से अधिक की आबादी निवास करती है। इसके अलावा लाखों लोग रोज़गार और व्यापार के लिए आसपास के शहरों से मुंबई में आते-जाते हैं, जिससे कचरा प्रबंधन एक बड़ी चुनौती बनती है।

मुंबई को स्वच्छता रैकिंग में लाने की कोशिश तेज...बीएमसी ने उठाए शहर साफ रखने के लिए कदम
मुंबई : हर साल केंद्र सरकार की तरफ से देश के अलग-अलग शहरों को दिए जाने वाले स्वच्छता रैकिंग में मुंबई शहर टॉप 10 की लिस्ट से बाहर रहता है. अब इसे लेकर बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने स्वच्छता अभियान को लेकर कदम उठाने का फैसला किया है. इसके तहत होटेल्स, स्कूल, हॉस्पिटल, सोसायटी, सरकारी कार्यालय, मार्केट की मदद भी ली जाएगी.

इससे पहले भी कई बार मुंबई में इस तरह के अभियान चलाए गए हैं. बता दें कि, मुंबई शहर के कई क्षेत्रों में बीएमसी ने स्वच्छता कॉम्पिटिशन करने का एलान किया है. जीतने वाले को इनाम और प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा. स्वच्छता कॉम्पिटिशन में लोग 29 जनवरी, 2023 तक शामिल हो सकते हैं. दरअसल, मुंबई शहर में जगह जगह सौचालय और कुड़ादान रखने के बावजूद शहर में गंदगी कम होने का नाम नही लेती हैं. इसी को देखते हुए यह कदम उठाया जा रहा है.

बीएमसी की तरफ से सालभर में करोड़ों रुपए खर्च करने के बाद भी स्वच्छता की रैंकिंग में मुंबई का स्थान देश के अन्य शहरों से काफी पीछे रहता है. जबकि मुंबई से सटे नवी मुंबई को देश के स्वच्छ शहरों में जगह मिलती है क्योंकि नवी मुंबई के हर इलाके में नियमित रूप से साफ सफाई होती रहती है. अब स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 में बीएमसी भाग ले रही है.

केंद्र सरकार के आदेशानुसार और बीएमसी आयुक्त आईएस चहल के मार्गदर्शन में स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए शहर के सभी 24 वार्डों में कॉम्पिटिशन कराया जा रहा है. वहीं, बीएमसी मुंबई में स्वच्छता अभियान को सफल बनाने के लिए बीएमसी जिंगल, पोस्टर, विडियो, वॉल पेंटिंग और स्वच्छ टेक्नॉलजी चैलेंज के जरिए लोगों तक पहुंचेगी. इस कंपटीशन के लिए बीएमसी ने 'यूनाइटेड वे मुंबई' संस्था की नियुक्ति की है.