So - Rokthok Lekhani News

मुंबई : मुंबई ड्रग्स ओवरडोज केस: विदेश से लौटते ही मुख्य आरोपी गिरफ्तार, अब तक 12 लोग पकड़े गए
मुंबई : गोरेगांव में आयोजित एक म्यूजिक कॉन्सर्ट के दौरान ड्रग ओवरडोज़ से दो युवाओं की मौत के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। घटना के बाद से विदेश भागे मुख्य आरोपी महेश खेमलानी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अब तक इस मामले में कुल 12 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं, जिनमें इवेंट ऑर्गनाइजर से लेकर ड्रग सप्लायर तक शामिल हैं। पुलिस को संदेह है कि खेमलानी इंटरनेशनल ड्रग सिंडिकेट का हिस्सा हो सकता है। दरअसल, 11 अप्रैल को गोरेगांव में एक म्यूजिक कॉन्सर्ट में शामिल हुए 25 MBA छात्रों के एक ग्रुप में शामिल 28 साल के एक युवक और 24 साल की एक युवती ने 'एक्स्टसी' गोलियां खाईं और एक दिन बाद उनकी मौत हो गई।

पुलिस का कहना है कि खेमलानी ने कथित तौर पर मामले के अन्य आरोपियों को ड्रग्स सप्लाई की थी और उन्हें ड्रग्स बेचने से मिली रकम अपनी लिव-इन पार्टनर जिया जैकब के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर करवाया था।

कौन-कौन हो चुका है गिरफ्तार?
इससे पहले, पुलिस ने MBA छात्रों रौनक खंडेलवाल और प्रतीक पांडे, इवेंट ऑर्गनाइजर विहान सामल, कॉन्सर्ट वेन्यू के कर्मचारियों सनी जैन और बालकृष्णन कुरुप, कथित ड्रग सप्लायर आनंद पटेल, विनीत गेरलानी और आयुष साहित्य, शुभ अग्रवाल और जैकब को गिरफ्तार किया था। जिसने कथित तौर पर ड्रग्स पहुंचाई थी।

6 मई तक पुलिस हिरासत में
वनराई पुलिस ने बताया कि उन्होंने खेमलानी के लिए 'लुकआउट नोटिस' जारी किया था और उसे गिरफ्तार करने के लिए इमिग्रेशन अधिकारियों की मदद ली थी। खेमलानी को बाद में बोरीवली मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया गया, जिसने उसे 6 मई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया।

40-50 लाख के लेनदेन का मामला आया सामने
पुलिस ने आरोप लगाया कि जैकब के बैंक अकाउंट में 40-50 लाख रुपये के लेन-देन हुए हैं, जिसे खेमलानी भी ऑपरेट करता था। कोर्ट में अपनी दलील में, पुलिस ने कहा कि वे उससे इस पैसे के स्रोत और उन ड्रग्स के स्रोत के बारे में पूछताछ करना चाहते हैं, जिनकी उसने कथित तौर पर सप्लाई की थी।

हांगकांग में रहता था खेमलानी
पुलिस के अनुसार, खेमलानी ज्यादातर समय हांगकांग में रहता है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या उसने दूसरे देशों से भारत में ड्रग्स लाया था और क्या कोई अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट काम कर रहा था।

हालांकि, खेमलानी के वकील पंकज जाधव ने कोर्ट को बताया कि उनके क्लाइंट ने मामले के किसी भी अन्य आरोपी के साथ न तो कोई पैसे का लेन-देन किया है और न ही कोई फोन कॉल किया है। बल्कि, वह तो जांच में सहयोग करने के लिए अपनी मर्जी से वनराई पुलिस के सामने पेश हुआ था।

मुंबई : 62 लाख लाडली बहनों का कटा नाम, अभी भी इतने करोड़ लाभार्थी
मुंबई : महाराष्ट्र सरकार की फ्लैगशिप ‘मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिण योजना’ के लाभार्थियों की संख्या में पिछले एक साल में भारी कमी आई है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, जुलाई 2024 में जब यह योजना शुरू हुई थी, तब लाभार्थियों की संख्या 2.52 करोड़ थी। हालांकि, सरकारी जांच और छंटनी प्रक्रिया के बाद अब केवल 1.90 करोड़ पात्र महिलाएं ही इस सूची में बची हैं। इसका मतलब है कि लगभग 62 लाख आवेदकों को अपात्र होने पर योजना से बाहर कर दिया गया है।

क्यों घटी लाभार्थियों की संख्या?
अधिकारियों के मुताबिक अवैध और अपात्र लाभार्थियों के नाम हटाए जाने के बाद यह कमी दर्ज की गई है। योजना शुरू होने के समय कुल 2.52 करोड़ महिलाओं ने लाभ लिया था। लेकिन जांच के दौरान ऐसे लोगों की पहचान की गई जो नियमों के अनुसार पात्र नहीं थे।
इनमें आयकरदाता, वाहन मालिक और वे महिलाएं शामिल हैं जिन्होंने अनिवार्य ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी नहीं की थी। इसमें वह महिलाएं भी शामिल है जो उम्र की सीमा से बाहर थे और एक परिवार में दो से ज्यादा लाभार्थी थे। ऐसे सभी नाम योजना से हटाने के बाद लाभार्थियों की संख्या घटकर 1.90 करोड़ रह गई।

कौन-कौन हुआ अपात्र?
आवेदनों की छानबीन के दौरान खुलासा हुआ कि कई ऐसे परिवार जो इनकम टैक्स भरते हैं, उन्होंने भी गलत जानकारी देकर आवेदन किया था। जिन परिवारों के पास चार पहिया वाहन (ट्रैक्टर को छोड़कर) हैं, वे इस योजना के लिए पात्र नहीं होने पर भी लाभ ले रहे थे। बड़ी संख्या में ऐसी महिलाएं थीं जिन्होंने बार-बार डेडलाइन बढ़ाने के बावजूद अपनी ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी नहीं की। इसके अलावा एक ही परिवार से दो से अधिक महिलाओं का आवेदन करना या पुरुषों द्वारा महिला बनकर फॉर्म भरना भी नाम कटने की बड़ी वजह रही। इस योजना के तहत हजारों सरकारी कर्मचारी भी गलत तरीके से मासिक किश्तें प्राप्त कर रहे थे, और उनसे अब पूरी राशि वसूल की जा रही है।

31 मार्च के बाद आएगा अंतिम आंकड़ा
अधिकारियों का कहना है कि लाभार्थियों की वास्तविक और अंतिम संख्या 31 मार्च के बाद ही स्पष्ट होगी। उस तारीख तक सभी लाभार्थियों के लिए ई-केवाईसी में हुई चूक को सही करना अनिवार्य किया गया है। यदि इस समय सीमा तक ई-केवाईसी पूरी नहीं होती है, तो संबंधित लाभार्थी को मिलने वाली 1500 रुपये की मासिक सहायता राशि हमेशा के लिए बंद की जा सकती है।
क्या है लाडकी बहिन योजना?
मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहीन योजना महाराष्ट्र सरकार की प्रमुख कल्याणकारी योजना है। इसका मुख्य उद्देश्य 21 से 65 वर्ष की आयु वर्ग की आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को सशक्त बनाना है। योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 1,500 रुपये की वित्तीय सहायता सीधे उनके बैंक खाते में दी जाती है। इस योजना के लिए परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।

मुंबई की इस लोकल ट्रेन सफर 'सजा नहीं...मजा' है, आखिर इसमें ऐसा क्‍या है?
मुंबई : सामान्‍य तौर पर आफिस आवर में लोकल ट्रेन में सफर करना परेशानी भरा होता है. और अगर बात मुंबई और आसपास के लोकल की हो तो इसमें यात्रा सजा से कम नहीं होती है,पर यहां की एक लोकल में सफर करना लोगों के लिए मजे की बात बन गयी है. यही वजह है कि 16 दिन में 6 लाख से अधिक लोग यात्रा कर चुके हैं. यहां हार्बर लाइन पर हाल ही में शुरू की गई एसी लोकल सर्विस है. जिसका जबरदस्‍त रिस्‍पांस मिल रहा है. 26 जनवरी से 10 फरवरी 2026 तक केवल 16 दिनों में एसी लोकल ट्रेनों से कुल 6.40 लाख यात्रियों ने यात्रा की, जो प्रतिदिन औसतन 40,017 यात्रियों का है. इस दौरान मध्य रेल को एसी लोकल टिकटों की बिक्री से कुल 2.38 करोड़ रुपये की आय हुई है., जो प्रतिदिन औसतन 14.90 लाख रुपये है. इसमें 1.79 करोड़ रुपये सीजन टिकटों से तथा 59 लाख रुपये यात्रा टिकटों से मिले हैं. वर्तमान में मध्य रेल कुल 94 एसी लोकल सर्विस ऑपरेट हो रही हैं, जिनमें से 14 सेवाएं 26 जनवरी 2026 को हार्बर लाइन पर शुरू की गई थीं.

टिकट जांच अभियान तेज किए गए
मध्य रेल का मुंबई मंडल अनियमित यात्रा पर रोक लगाने और वास्तविक यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करने के लिए एसी लोकल ट्रेनों और स्टेशनों पर नियमित रूप से विशेष टिकट जांच अभियान चलाता है. 26 जनवरी से 10 फरवरी 2026 की अवधि के दौरान, मुंबई मंडल की टिकट जांच टीमों ने हार्बर लाइन एसी लोकल ट्रेनों में अनियमित यात्रा के 810 मामलों का पता लगाया और

जुर्माना लगाकर 25 लाख रुपये वसूल किए.
वित्तीय वर्ष 2025–26 के दौरान, टिकट जांच दलों ने एसी लोकल ट्रेनों (मेन लाइन और हार्बर लाइन दोनों) में बिना टिकट या बिना उचित टिकट के यात्रा करने के 1.01 लाख मामले पकड़े और 3.22 करोड़ रुपये का जुर्माना वसूल किया.

मुंबई : सोने के अंडों के चक्‍कर में ऐसा फिरा दिमाग, ₹2.5 करोड़ से साथ इज्‍जत भी लगा दी दांव, फ‍िर...
मुंबई : सोने के अंडों के चक्‍कर में इस शख्‍स का ऐसा दिमाग फिर गया कि उसने सवा दो करोड़ रुपए के साथ अपनी इज्‍जत भी दांव में लगा दी. नतीजा यह हुआ कि रुपए सरकारी खजाने में चले गए, इज्‍जत अपनों के ही बीच नीलाम हो गई और खुद सलाखों के पीछे पहुंच गए. दरअसल, यह पूरा मामला मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट का है, जहां कस्टम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब सवा दो करोड़ रुपये कीमत के सोने की तस्करी का पर्दाफाश किया है. यह कार्रवाई 17 और 18 जनवरी 2026 की रात की शिफ्ट के दौरान की गई, जब कस्टम अधिकारियों ने प्रोफाइलिंग के आधार पर एक बांग्लादेशी पैसेंजर को पकड़ा.

कस्टम्स के मुताबिक आरोपी पैसेंजर दुबई से इंडिगो की फ्लाइट 6E1452 से 17 जनवरी को मुंबई पहुंचा था. उसे 18 जनवरी को इंडिगो की ही फ्लाइट संख्या 6E1115 से ढाका जाना था. मुंबई एयरपोर्ट पर ट्रांजिट के दौरान उसकी गतिविधियां संदिग्ध लगीं, जिसके बाद कस्टम अधिकारियों ने उस पर नजर रखना शुरू कर दिया. जांच के दौरान पाया गया कि वह पैसेंजर एयरपोर्ट पर मौजूद एयर इंडिया एयरपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड के एक कर्मचारी को कुछ पैकेट सौंपने की कोशिश कर रहा था. कस्टम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों को मौके पर ही पकड़ लिया. तलाशी लेने पर चार अंडों के आकार के पैकेट बरामद किए गए,
जांच में पता चला कि अंडों के आकार के इन पैकेट्स में 24 कैरेट सोने की डस्ट (भरी हुई थी, जिसका वजन करीब 1590 ग्राम था. कस्टम विभाग के अनुसार बरामद सोने की इंटरनेशनल मार्किट में कीमत करीब 2 करोड़ 15 लाख 7 हजार 455 रुपये आंकी गई है. सोना मोम (वैक्स) के अंदर छिपाकर लाया गया था, ताकि सुरक्षा जांच से बचा जा सके. प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि सोने की तस्करी को अंजाम देने के लिए एयरपोर्ट के अंदर काम करने वाले कर्मचारी की मदद ली जा रही थी.

कस्टम ने बांग्लादेशी नागरिक और AIASL के कर्मचारी, दोनों को सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 की धारा 104 के तहत गिरफ्तार कर लिया है. दोनों से पूछताछ की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस तस्करी के पीछे कोई बड़ा गिरोह तो सक्रिय नहीं है और इससे पहले भी ऐसी गतिविधियां की गई हैं या नहीं.