contesting - Rokthok Lekhani

मुंबई: उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे के साथ चुनाव लड़ने का ऐलान;
मुंबई: महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ी हलचल सामने आई है। शिवसेना यूबीटी नेता संजय राउत ने उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे के साथ चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। राउत ने कहा कि है कि शिवसेना यूबीटी और मनसे एक साथ मुंबई में चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा है कि मुंबई के साथ-साथ दोनों पार्टियां पुणे, कल्याण-डोंबिवली, नासिक और ठाणे नगर निगमों में मिलकर चुनाव लड़ेंगे। संजय राउत ने यह भी विश्वास जताया कि मुंबई नगर निगम और ठाकरे बंधु मिलकर चुनाव जीतेंगे। राउत ने कहा है कि हम आपस में बातचीत कर रहे हैं। राउत ने यह भी दावा किया है कि कोई भी अघोरी शक्ति आ जाए, तो भी वह वज्र मराठी लोगों को नहीं तोड़ सकता। गौरतलब को कि 20 साल बाद दोनों ठाकरे भाई जुलाई में मराठी अस्मिता के मुद्दे पर एकसाथ आए थे। उद्धव ठाकरे ने दिल्ली दौरे में कहा था कि वह गठबंधन को लेकर सिर्फ महाराष्ट्र में बोलेंगे। कांग्रेस ने दोनों भाईयों के साथ आने को पारिवारिक मामला बताया है।

ठाकरे बंधुओं ने ठान लिया है
संजय राउत ने यह बड़ा ऐलान 79वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर किया। उन्होंने कहा कि ठाकरे बंधुओं ने अब ठान लिया है। राउत ने कहा कि दोनों भाई मिलकर लड़ेंगे और जीतेंगे। महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनाव इस साल के अंत में होने की उम्मीद की जा रही है। इसके लिए सत्तारूढ़ महायुति और महाविकास आघाड़ी के सभी घटक अपने स्तर पर तैयारी कर रहे हैं। मुंबई के बीएमसी चुनाव तीसरे और अंतिम चरण में होने की उम्मीद की जा रही है। संजय राउत ने मीडिया से बातचीत में कहा कि ठाकरे बंधु मिलकर मुंबई, ठाणे, नासिक, कल्याण और छत्रपति संभाजीनगर सहित प्रमुख नगर निकायों में जीत हासिल कर सकते हैं। उद्धव और राज ठाकरे के बीच एक संयुक्त मोर्चे की अटकलें इस साल की शुरुआत में तब शुरू हुईं जब दोनों नेता मराठी भाषा के मुद्दे पर एक साथ आए।

बीजेपी ने राउत पर किया पलटवार
बीजेपी ने राउत के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की। भाजपा विधायक प्रवीण दारेकर ने कहा कि ठाकरे गुट एक अधीर दूल्हे की तरह है जिसने पहले ही अपने मन में गांठ बांध ली है। राउत को डर है कि राज ठाकरे के साथ गठबंधन के बिना उनकी पार्टी का अस्तित्व खतरे में पड़ जाएगा। महाराष्ट्र में निकाय चुनावों को लेकर सरगर्मी बढ़ी हुई है। खुद राज ठाकरे ने मुंबई में पदाधिकारियों की एक बैठक ली थी। इसके बाद उन्होंने मुंबई में चर्चा का विषय बने कबूतरों का दाना नहीं खिलाने के मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी। इसमें राज्य ठाकरे ने कहा था कि कानून से ऊपर कोई नहीं है।

राज ठाकरे के अकेले चुनाव लड़ने की घोषणा पर संजय राउत ने कसा तंज...
मुंबई: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सभी पार्टियों ने कमर कस ली है। इस बीच महाराष्ट्र नवनिर्मान सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे ने बड़ा ऐलान किया है। ठाकरे ने कहा कि उनकी पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव 225 से 250 सीटों पर लड़ेंगी। उनके इस बयान के बाद कई नेताओं के बयान सामने आ रहे है।

इस बीच संजय राउत ने राज ठाकरे पर जमकर प्रहार किया। संजय राउत ने कहा कि राज ठाकरे अभी विदेश से आए है। वे बहुत दिन तक उधर थे, इसलिए उन्हें राज्य में क्या चल रहा है, उसकी कल्पना नहीं है। कुछ दिन पहले ही उन्होंने महाराष्ट्र के दुश्मन अमित शाह और नरेंद्र मोदी को बिना शर्त समर्थन दिया था। अब केवल एक महीने में उन्होंने अपनी भुमिका बदल दी है, यह आश्चर्यजनक है।

संजय राउत ने कहा कि राज ठाकरे को क्या निर्णय लेना चाहिए यह उनका प्रश्न है। उनकी पार्टी स्वतंत्र है। लेकिन क्या महाराष्ट्र में दुर्भाग्य लाने के लिए यह फैसले लिए जा रहे है? महाराष्ट्र के स्वाभिमानी पार्टियों को यह सब देखना होगा। उन्होंने कहा कि इस बात पर ज्यादा बोलने का कोई अर्थ नहीं है। कुछ पार्टियां और संगठन केवल महाराष्ट्र विरोधी फैसले लेने के लिए बनाए गए है।

मनसे कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राज ठाकरे ने शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पर हमला बोला था। उन्होंने कहा था कि लाड़का भाऊ और लाडकी बहिण एक साथ रहते तो दोनों पार्टियां अलग नहीं होती। इस पर बोलते हुए संजय राउत ने कहा कि एनसीपी पहले से अधिक मजबूत है। जैसा की मैंने पहले कहा है राज ठाकरे अभी विदेश से आए है।

वे बहुत दिन तक उधर थे, इसलिए उन्हें राज्य में क्या चल रहा है, उसकी कल्पना नहीं है। इस साल हुए लोकसभा चुनाव में एनसीपी को सबसे बड़ी सफलता हासिल हुई है। साथ ही उद्धव ठाकरे की पार्टी ने 9 सीटों पर जीत हासिल की है। ये पार्टी ते मजबूती के लक्षण है। वास्तव में राज ठाकरे को राज्य के स्थिति का इध्ययन करने की आवश्यकता है।

मराठा आरक्षण आंदोलन के अगुवा मनोज जरांगे ने खत्म किया अनशन... विधानसभा चुनाव लड़ने के दिए संकेत
महाराष्ट्र : मराठा आरक्षण आंदोलन के अगुवा मनोज जरांगे ने घोषणा की कि वह अपना अनिश्चितकालीन अनशन खत्म कर रहे हैं. गुरुवार (13 जून) को महाराष्ट्र सरकार के एक प्रतिनिधि मंडल ने जरांगे से मुलाकात की. इसमें संदीपान भूमरे और संभुराजे देसाई शामिल थे. जरांगे ने कहा कि उन्होंने सरकार को एक महीने का वक्त दिया है.

अगर सरकार ने एक महीने में काम नहीं किया तो वो सीधे विधानसभा के चुनाव में उतरेंगे. मनोज जरांग ने अनशन खत्म करने का ऐलान करते हुए कहा कि सरकार के पास 13 जुलाई तक का वक्त है. उनसे मुलाकात के बाद मंत्री संभुराजे देसाई ने कहा कि जरांगे के संघर्ष की वजह से मराठाओं को 10 फीसदी आरक्षण मिला है.

डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को मनोज जरांगे से अनशन खत्म करने की अपील की थी. उन्होंने कहा था कि सरकार ने अंदोलन के दौरान मराठा समुदाय पर दर्ज कुछ आपराधिक मामलों को हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. जरांगे मराठा समुदाय को ओबीसी श्रेणी के तहत आरक्षण दिए जाने की मांग करते हुए अनशन शुरू किया था.

फडणवीस ने पत्रकारों से बातचीत में कहा था कि ''सरकार उनके अनशन को गंभीरता से ले रही है, और केस वापस लेने की प्रक्रिया चल रही है. राज्य सरकार ने अधिसूचना पहले ही जारी कर दी है और हम इस पर सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं.'' फडणवीस ने कहा कि एनसीपी  नेता और  मंत्री छगन भुजबल समेत ओबीसी नेता मराठों को ओबीसी श्रेणी में आरक्षण का लाभ दिए जाने का विरोध कर रहे हैं. ऐसे में मैं भुजबल से बात करूंगा. जिन लोगों के पास आवश्यक दस्तावेज हैं, उनके लिए ओबीसी या कुनबी  सर्टिफिकेट पाने की प्रक्रिया स्पष्ट करूंगा.

एमवीए नेता पुणे विधानसभा उपचुनाव लड़ने के पक्ष में - अजित पवार
महाराष्ट्र : राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के वरिष्ठ नेता अजित पवार ने शनिवार को कहा कि महा विकास आघाड़ी (एमवीए) के नेताओं का मत है कि पुणे में चिंचवाड़ और कस्बा पेठ विधानसभा क्षेत्रों के आगामी उपचुनावों में एमवीए उम्मीदवार उतारे जाएं। दोनों सीट भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायकों की हाल ही में हुई मृत्यु के कारण खाली हुई थीं।

पवार ने कहा कि शिवसेना नेता उद्धव ठाकरे, महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले, उनके राकांपा समकक्ष जयंत पाटिल और अन्य वरिष्ठ नेता 24 जनवरी को मुंबई में बैठक करेंगे। उन्होंने कहा, "चिंचवाड़ से राकांपा के कई पदाधिकारियों ने मुझसे कहा कि हमें उपचुनाव लड़ने की जरूरत है।" चिंचवाड़ और कस्बा पेठ विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व क्रमशः लक्ष्मण जगताप और मुक्ता तिलक ने किया था। तिलक का पिछले दिसंबर में और जगताप का इस महीने के शुरू में निधन हो गया था।

चुनाव आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार उपचुनाव 27 फरवरी को होंगे और परिणाम दो मार्च को घोषित किए जाएंगे। महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री ने संवाददाताओं से कहा, "महा विकास आघाड़ी के नेताओं का मानना है कि हमें कस्बा पेठ और चिंचवाड़ विधानसभा क्षेत्रों के लिए उपचुनाव लड़ना चाहिए।"

वर्ष 2019 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के बाद गठित एमवीए में शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) गुट, शरद पवार के नेतृत्व वाली रांकापा और कांग्रेस शामिल हैं। पवार ने कहा कि सत्तारूढ़ भाजपा दिवंगत जगताप की पत्नी या उनके भाई शंकर जगताप को चिंचवाड़ उपचुनाव के लिए टिकट दे सकती है। उन्होंने कहा, "मैंने यह भी सुना है कि दिवंगत मुक्ता तिलक के परिवार के सदस्य भी उपचुनाव लड़ने के पक्ष में हैं।’’