Earlier - Rokthok Lekhani News

मुंबई: 16 घंटे बाद पुणे-मुंबई एक्सप्रेसवे के 'मिसिंग लिंक' पर ट्रैफिक फिर से हुआ शुरू, सुबह हुआ था लैंडस्लाइड
मुंबई: मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे के मिसिंग लिंक की टनल 2 को यातायात के लिए फिर से खोल दिया गया है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के कार्यालय ने यह बड़ा अपडेट साझा किया है। सोमवार सुबह लैंडस्लाइड के बाद ट्रैफिक को बंद कर दिया गया था। भारी बारिश के कारण काफी सारा मलबा टनल और सड़क पर गिर गया था। MSRDC की तरफ से युद्ध स्तर पर सड़क को क्लीन किए जाने के बाद रात करीब 11 बजे फिर से ट्रैफिक के लिए टनल को खोला गया। मिसिंग लिंक पर खंडाला के पास बड़ा लैंडस्लाइड हुआ था। इससे इससे टनल-2 एक बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ था।

महाराष्ट्र स्टेट रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन ने साझा किया अपडेट
महाराष्ट्र स्टेट रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन ने मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे के ट्रैफिक शुरु होने का अपडेट साझा किया है। एमएसआरडीसी ने कहा है कि पुणे-मुंबई कनेक्टिंग लिंक रोड पर ट्रैफ़िक फिर से शुरू हो गया है। सुरक्षा के बड़े ऑपरेशन पूरे होने के बाद गाड़ियों की आवाजाही बहाल कर दी गई है। कॉरपोरेशन ने बताया है कि भारी बारिश, तेज हवाएं और कम विजिबिलिटी के बाद के बावजूद महाराष्ट्र स्टेट रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन की टीमों ने रास्ते को सुरक्षित रूप से फिर से खोलने के लिए लगातार काम किया।

टेक्निकल जांच के बाद खोला गया ट्रैफिक
महाराष्ट्र स्टेट रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन ने बताया है कि इसके लिए मिसिंग लिंक (अब कनेक्टिंग लिंक) के प्रभावित हिस्से से मलबा हटाया गया। इसके बाद खास उपकरणों का इस्तेमाल करके सड़क को अच्छी तरह साफ़ किया गया। टेक्निकल एक्सपर्ट्स ने टनल 2 और उससे जुड़ी ढलान का बारीकी से निरीक्षण किया ताकि यह पक्का किया जा सके कि कोई ढीला मटीरियल खतरा न पैदा करे। इसके बाद ड्रोन सर्वे की कोशिश की गई, हालांकि, घने कोहरे, भारी बारिश और तेज हवाओं के कारण हवाई ऑपरेशन नहीं हो पाए। जरूरी सुरक्षा और टेक्निकल जांच पूरी होने के बाद ही ट्रैफिक बहाल किया गया है।

गैरजरूरी यात्रा नहीं करने की सलाह
एमएसआरडीसी ने यात्रियों से गुजारिश है कि वे जारी भारी मॉनसून के दौरान गैर-जरूरी यात्रा से बचें और अधिकारियों द्वारा जारी ट्रैफ़िक एडवाइज़री का सख्ती से पालन करें। महाराष्ट्र स्टेट रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन सभी सड़क उपयोगकर्ताओं के लिए सुरक्षित और भरोसेमंद यात्रा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर यह भारी लैंडस्लाइड (भूस्खलन) 'मिसिंग लिंक' सेक्शन पर खंडाला एग्जिट के पास हुआ था। भूस्खलन के कारण पुणे से मुंबई जाने वाली लेन पर पहाड़ का एक बड़ा हिस्सा ढह गया, जिससे मुंबई की ओर जाने वाला रास्ता पूरी तरह बाधित हो गया था।

मुंबई : करण औजला ने फैंस के लिए फ्री किया मुंबई 2.0 का कॉन्सर्ट, पहले हुई थी आलोचना
मुंबई : सिंगर करण औजला इन दिनों अपने म्यूजिक टूर को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दिल्ली में शानदार परफॉर्मेंस दिया था। जबकि मुंबई में जो कॉन्सर्ट हुआ था उसमें उनकी खूब आलोचना हुई थी। उनके फैंस ने सोशल मीडिया पर करण औजला और इवेंट के आयोजकों पर जमकर सवाल उठाए थे। करण औजला को इस वजह से खूब ट्रोल किया गया था। इसके बाद करण ने मुंबई में एक और शो करने का वादा किया था। अब सिंगर ने मुंबई में कॉन्सर्ट की डेट की अनाउंसमेंट की है। साथ ही फैंस को एक सरप्राइज भी दिया है।

फ्री में फैंस देख सकेंगे मुंबई 2.0 कॉन्सर्ट
करण औजला ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उन्होंने बताया कि मुंबई 2.0 कॉन्सर्ट 12 अप्रैल को होगा। इसी के साथ सिंगर ने बताया कि उन लोगों के लिए कॉन्सर्ट फ्री होगा जिन्होंने 3 मार्च को टिकट खरीदी दी थी। उन्होंने साथ ही कहा, 'अगर कोई मुंबई 2.0 के कॉन्सर्ट में आना चाहता है तो टिकट खरीदें क्योंकि यह इवेंट बहुत भी खास होने वाला है।'

मुंबई में हुई थी आलोचना
करण ने 3 मार्च को मुंबई में परफॉर्म किया था। हालांकि इस कॉन्सर्ट के बाद उनकी जमकर आलोचना हुई थी। फैंस का कहना था कि इवेंट को बिल्कुल भी मैनेज नहीं किया गया था। गर्मी की वजह से लोग बेहोश हो रहे थे। इवेंट पर पानी की बोतल तक नहीं थी। यहां तक की वाईआपी टिकट लेने के बाद भी लोग करण औजला को देख नहीं पाए। सिंगर ने अपनी फैंस की बातों को सुना। उन्होंने पुणे में कॉन्सर्ट के बाद कहा कि मुंबई में एक और रखेंगे।

कब शुरू हुआ P-Pop टूर?
करण औजला का P-Pop टूर 28 फरवरी को दिल्ली में शुरू हुआ था। इस इवेंट में 75000 लोग शामिल हुई थे। इवेंट में करण  ने बॉयफ्रेंड, तौबा-तौबा समेत कई गाने गाए थे। सिंगर ने दिल्ली के मुंबई और पुणे में परफॉर्म किया। अब 14 मार्च को चंडीगढ़ में परफॉर्म करेंगे। इसके अलावा इंदौर, बेंगलुरु, अहमदाबाद, कोलकाता, जयपुर,  लखनऊ में भी परफॉर्म करेंगे।

हमने दीं पिछली सरकार से डेढ़ गुणा ज्यादा सरकारी नौकरियां... पहले चलता था रिश्वत का खेल - PM मोदी
नई दिल्ली : युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों में मजबूत होते देश की तस्वीर दिखाते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी यह दावा भी किया कि पिछली सरकार ने दस साल में जितनी नौकरियां दी थीं, उससे डेढ़ गुणा अधिक सरकारी नौकरियां दस वर्ष में भाजपा सरकार ने दी हैं।

अपनी सरकार में भर्ती पक्रिया की पादर्शिता पर मुहर लगाने के साथ ही पीएम मोदी ने पूर्ववर्ती सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि पहले की सरकारों में नौकरी के लिए विज्ञापन जारी होने से लेकर नियुक्ति पत्र देने तकबहुत लंबा समय लग जाता था। इस देरी का फायदा उठाकर उस दौरान रिश्वत का खेल भी जमकर होता था।

देशभर में 47 स्थानों पर आयोजित प्रधानमंत्री रोजगार मेलों का वर्चुअल शुभारंभ प्रधानमंत्री मोदी ने किया। सोमवार को इस 12वें रोजगार मेले में नियुक्ति पत्र पाने वाले एक लाख से अधिक युवाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि युवाओं को भारत सरकार में नौकरी देने का अभियान लगातार तेज गति से चल रहा है।

हमने भारत सरकार में भर्ती की प्रक्रिया को अब पूरी तरह पारदर्शी बना दिया है। इतना ही नहीं, सरकार का बहुत जोर है कि भर्ती प्रक्रिया एक तय समय के भीतर पूरी कर ली जाए। इससे हर युवा को अपनी योग्यता साबित करने का समान अवसर मिलने लगा है। आज हर युवा के मन में विश्वास है कि वह कड़ी मेहनत और अपनी प्रतिभा के दम पर अपनी जगह बना सकता है।

पीएम मोदी ने कहा कि 2014 के बाद से ही हमारा प्रयास रहा है कि नौजवानों को भारत सरकार के साथ जोड़कर उन्हें राष्ट्र निर्माण का सहभागी बनाएं। पहले की सरकार ने अपने 10 साल में जितनी सरकारी नौकरियां दी थीं, उससे लगभग डेढ़ गुना ज्यादा सरकारी नौकरियां भाजपा की सरकार ने अपने 10 साल में दी हैं। उन्होंने दिल्ली में इंटीग्रेटेड ट्रेनिंग कॉम्प्लेक्स का भी वर्चुअल शिलान्यास करते हुए उसके महत्व पर प्रकाश डाला। विश्वास जताया कि नए ट्रेनिंग कॉम्प्लेक्स से कैपिसिटी बिल्डिंग की हमारी पहल को और मजबूती मिलेगी।

सरकारी नौकरियों के साथ ही प्रधानमंत्री ने युवाओं को यह भी बताया कि नए क्षेत्रों में रोजगार-स्वरोजगार के नए रास्ते खोलने के लिए क्या-क्या कदम सरकार ने उठाए हैं। उन्होंने कहा कि आज सरकार के प्रयासों से देश में युवाओं के लिए नए-नए सेक्टर खुल रहे हैं। इन सेक्टरों में जो नए अभियान सरकार ने शुरू किए हैं, उसकी वजह से रोजगार-स्वरोजगार के ऐसे अनेक नए मौके बन रहे हैं।

इस बजट में एक करोड़ परिवारों के लिए रूफटॉप सोलर पावर स्कीम की घोषणा की गई है। अब छत पर सोलर पैनल लगाने वालों को दोहरा फायदा होगा। उनका बिजली बिल शून्य होगा और जो अतिरिक्त बिजली वह पैदा करेंगे, उससे आय भी होगी। रूफटॉप सोलर की इतनी बड़ी योजना से देश में रोजगार के भी लाखों नए अवसर बनेंगे। कोई सोलर पैनल का काम करेगा, कोई बैटरी से जुड़े बिजनेस में जाएगा, कोई वायरिंग का काम संभालेगा। यह एक योजना अनेक स्तर पर रोजगार के मौके बनाएगी।

स्टार्टअप का महत्व समझाते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आज भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप ईकोसिस्टम है। देश में स्टार्टअप्स की संख्या अब सवा लाख के आसपास पहुंच रही है। इनमें बड़ी संख्या में स्टार्टअप छोटे-छोटे टीयर-2, टीयर-3 ऐसे शहरों में हो रहे हैं, जो जिला केंद्र भी नहीं हैं।

इन स्टार्टअप में युवाओं के लिए लाखों रोजगार बन रहे हैं। इस बार के बजट में स्टार्टअप को मिलने वाली टैक्स छूट को आगे बढ़ाने का भी ऐलान किया गया है। इसका बड़ा लाभ हमारे युवाओं को मिलेगा। बजट में रिसर्च और इनोवेशन पर एक लाख करोड़ रुपये का नया फंड बनाने की घोषणा की गई है।

पीएम मोदी ने रेलवे में रोजगार-सुधार, पर्यटन, आधारभूत संरचना विकास और कनेक्टिविटी मजबूत करने जैसी उपलब्धियां गिनाने के साथ ही यह भी याद दिलाया कि पिछले कुछ वर्षों में पैरामिलिट्री फोर्स में भर्ती प्रक्रिया में सुधार किया गया है।

इस वर्ष जनवरी से हिंदी और अंग्रेजी के अलावा 13 भाषाओं में लिखित परीक्षा लेने का फैसला लागू हो चुका है। इससे लाखों प्रतिभागियों को अपनी योग्यता साबित करने का समान अवसर मिला है। बार्डर पर स्थित जिलों और उग्रवाद प्रभावित जिले का कोटा भी बढ़ाया गया है।

उल्लेखनीय है कि पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री रोजगार मेलों के जरिए दस लाख नौकरियां देने का वादा किया था। पहला रोजगार मेला 22 अक्टूबर, 2022 को आयोजित किया और लोकसभा चुनाव की दहलीज पर खड़ी सरकार ने सोमवार को 12वां रोजगार मेला आयोजित किया। इनके माध्यम से अब तक आठ लाख से अधिक नियुक्ति पत्र बांटे जा चुके हैं।

मुंबई से नागपुर के बीच रेलवे ने किया ऐसा काम... अब 30 मिनट पहले पहुंच सकेंगे अपने स्पॉट
मुंबई: नागपुर से मुंबई रूट का सफर करने वाले रेल यात्रियों के लिए खुशखबर है। इस रूट के यात्री अब करीब आधा घंटे पहले ही अपने गांव पहुंच सकेंगे। मध्य रेलवे ने इगतपुरी से नागपुर के बीच के मार्ग को अपग्रेड करने का काम पूरा कर लिया है। करीब 660 किमी. के इस रेलवे रूट पर सभी गाड़ियां 130 किमी. की स्पीड से दौड़ सकेंगी।

स्पीड बढ़ने से यात्रा का समय घटेगा। मध्य रेलवे ने बुधवार को वर्धा से बडनेरा के बीच 95.44 किमी. लंबे रेलवे मार्ग को अपग्रेड करने का काम पूरा कर लिया है। इस रूट पर मल्टी ट्रैकिंग, ओवर हेड इक्विपमेंट रेगुलेशन, सिग्नलिंग सिस्टम समेत अन्य तकनीकी बदलाव किए गए हैं। बुधवार को इस खंड में पहली बार अप और डाउन दिशा की 30 ट्रेनें 130 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से चलीं। मध्य रेलवे ने इगतपुरी से नागपुर के बीच के अन्य मार्ग पर भी अपडेट करने का काम पहले ही पूरा कर लिया है।

इगतपुरी रूट से उत्तर भारत के साथ ही हावड़ा समेत अन्य रूट की सैकड़ों गाड़ियां गुजरती हैं। रेलवे ट्रैक के अपग्रेड होने से सभी यात्रियों को राहत मिलेगी। मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डॉ शिवराज मानसपुरे के अनुसार, तकनीकी और सुरक्षा मानकों के निरीक्षण के बाद ट्रेन को 130 किमी. प्रति घंटे के हिसाब से चलाने का फैसला लिया गया है। स्पीड बढ़ने से यात्रा अवधि में 30 मिनट की कमी आएगी।

मध्य रेलवे के इगतपुरी-नागपुर रूट के साथ ही पुणे-दौड़ खंड के 75.59 किमी. और इटारसी-नागपुर-वर्धा-बल्लारशाह खंड के 509 किमी. मार्ग पर ट्रेनों का संचालन 130 किमी. की स्पीड से शुरू हो गया है। मौजूदा समय में 1206.73 किमी. मार्ग पर ट्रेनें 130 किमी की स्पीड से चल रही हैं। दौड़-सोलापुर-कलबुरगी-वाडी के 337.44 किमी. मार्ग को अपग्रेड करने का काम चल रहा है।

मुंबई से मऊ तक नई साप्‍ताहिक ट्रेन का उद्घाटन रेलमंत्री अश्विनी वैष्‍णव ने बुधवार को दिल्‍ली से वर्चुअली हरी झंडी दिखाकर किया। इस दौरान नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा मऊ जंक्‍शन पर मऊवासियों के साथ मौजूद रहे। यह ट्रेन मऊ जंक्‍शन से शुरू होकर मुहम्‍मदाबाद गोहना, आजमगढ़, शाहगंज, जौनपुर, प्रयागराज होकर मुंबई जाएगी।

मुंबई से यह ट्रेन हर सोमवार 11:15 बजे छूटेगी और मऊ अगले दिन शाम 6:30 बजे पहुंचेगी। मऊ से हर शनिवार रात 10:15 बजे छूटेगी और मुंबई सोमवार सुबह 3:45 बजे पहुंचेगी। मुंबई से वाराणसी के बीच चलने वाली कामायनी एक्सप्रेस का विस्तार बलिया तक किया गया है।