Prabhat - Rokthok Lekhani

मुंबई : एलआईसी बिल्डिंग के रिडेवलपमेंट का रास्ता होगा साफ, मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने की केंद्रीय वित्त मंत्री से मुलाकात
मुंबई : दक्षिण मुंबई स्थित एलआईसी और देना बैंक की सालों पुरानी जर्जर इमारतें के पुनर्विकास का रास्ता साफ हो गया है। राज्य के कौशल विकास मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने दिल्ली में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात के बाद दावा किया कि अगले तीन महीने में वित्त मंत्री इस बाबत सकारात्मक निर्णय लेगी। मंत्री लोढ़ा ने नई दिल्ली में एलआईसी टेनेंट्स एंड ऑक्युपेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन का निवेदन पत्र लेकर वित्त मंत्री से मुलाकात की और उन्हें स्थिति से अवगत कराया।

90 साल से भी ज्यादा पुरानी हैं इमारत
दरअसल, दक्षिण मुंबई के विभिन्न क्षेत्रों में एलआईसी और देना बैंक की कई सारी इमारतें हैं जो 90 साल से भी ज्यादा पुरानी हैं। आज वह जर्जर अवस्था में पहुंच गई है। फिर भी इन इमारतों में आज भी लोग रह रहे हैं, जबकि म्हाडा ने ऐसी पुरानी खतरनाक इमारतों में रहने वाले कई सारे किराएदारों को हटा, लेकिन केंद्र सरकार की पुरानी इमारतों में आज भी लोग जान हथेली पर लेकर रह रहे हैं। इन लोगों की अवाज को केंद्र सरकार तक पहुंचाने के लिए कैबिनेट मंत्री लगातार प्रयास कर रहे हैं। खतरनाक इमारतों में रहने वाले के किरायेदार संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि पुनर्विकास प्रक्रिया में काफी देरी हो रही है और प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसल्टेंट (पीएमसी) की नियुक्ति नहीं हुई है। दूसरी ओर, मॉनसून नजदीक आने के कारण किरायेदारों में डर और असुरक्षा का माहौल है।

वित्त मंत्री को दिए पत्र में क्या?
मंत्री लोढ़ा द्वारा वित्त मंत्री को दिए पत्र में किराएदारों ने मांग की है कि जिनमें पीएमसी की नियुक्ति प्रक्रिया जल्द पूरी करना, म्हाडा के नियमों के अनुसार किरायेदारों को अंतरिम वैकल्पिक आवास उपलब्ध कराना, पुनर्विकास के लिए अनुभवी डेवलपर के चयन में किरायेदारों की भागीदारी सुनिश्चित करना, खाली कराई गई इमारतों का किराया अस्थायी रूप से स्थगित करना और किरायेदारों पर कोई अतिरिक्त आर्थिक या कानूनी बोझ न डालना शामिल है।

वित्त मंत्री ने दिया भरोसा
मंत्री लोढ़ा ने कहा कि इन किराएदारों की पूरी तस्वीर उन्होंने वित्त मंत्री के सामने रखी। वित्त मंत्री ने आश्चर्य व्यक्त करते हुए आश्वासन दिया कि अगले तीन महीने वे इस बारे में सकारात्मक निर्णय लेगी, ताकि निवासियों की समस्याओं को हल किया जा सके। मंत्री लोढ़ा ने विश्वास जताया कि जल्द ही एलआईसी और बैंक इमारतों के किरायेदारों को न्याय मिलेगा।

मुंबई में गेटवे ऑफ इंडिया और गिरगांव चौपाटी पर शुरू होगा लाइट ऐंड साउंड शो... पर्यटन मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने की घोषणा
मुंबई: मुंबई में पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए पर्यटन मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने गेटवे ऑफ इंडिया और गिरगांव चौपाटी के लोकमान्य तिलक उद्यान में लाइट ऐंड साउंड शो शुरू करने की घोषणा की है। इसकी सफलता के बाद उन्होंने मुंबई के पूर्वी व पश्चिमी उपनगर के कई हिस्सों में पांच स्थानों पर इसी तरह के लाइट ऐंड साउंड शो शुरू करने की योजना बनाई है। इन स्थानों पर स्थानीय कलाकारों को अपनी कला का प्रदर्शन करने का अवसर भी मिलेगा।

शुक्रवार को महाराष्ट्र पर्यटन विकास महामंडल (एमटीडीसी) की 48वीं वर्षगांठ पर मंत्रालय में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें साल 2023 के कैलेंडर का विमोचन किया। इस अवसर पर पर्यटन मंत्री लोढ़ा ने कहा कि अगले 30 दिनों में गेटवे ऑफ इंडिया और गिरगांव चौपाटी पर पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए लाइट ऐंड साउंड शो शुरू करेंगे। इसके लिए सभी प्रक्रियाएं पूरी कर ली गई हैं।

इसकी सफलता के बाद मुंबई महानगर के पूर्वी और पश्चिम उपनगर सहित पांच जगहों पर भी लाइट ऐंड साउंड शो का प्रबंध किया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि जहां पर भी लाइट ऐंड साउंड शो का आयोजन किया जाएगा, वहां स्थानीय लोक कलाकारों को अपनी कला प्रदर्शन के लिए उचित जगह मुहैया कराई जाएगी।

लोनावाला के कार्ला में एमटीडीसी की जगह पर चाणक्य स्मारक शुरू करने की घोषणा राज्य के पर्यटन मंत्री लोढा ने की। उन्होंने कहा कि वहां पर चाणक्य की मूर्ति सहित पांच बड़े खंड बनाएं जाएंगे, जहां पर चाणक्य की नीतियों, उनकी जीवन शैली और युद्ध शैली में उनके विचारों की पर्यटकों को जानकारी दी जाएगी। यहां पर 3-3 दिनों का थॉट्स ऑफ चाणक्य कोर्स भी शुरू करने की योजना है।

पर्यटन मंत्री लोढ़ा ने हो-हो बस सेवा की शुरूआत करते हुए कहा कि इस बस के माध्यम से पर्यटकों को मुंबई के विभिन्न टूरिस्ट स्पॉट की सैर कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि एमटीडीसी ने 11 बसों को 6 साल पहले हायर किया था, लेकिन ये बसें पिछले 3 साल से ऐसे ही खड़ी हैं। उसी बस को अब वेंडर के माध्यम से एमटीडीसी चलाने जा रही है। उससे पहले इन बसों का मरम्मत कार्य कराया। प्रति बस पर 12 लाख रुपये खर्च आया।

लंबी दूरी वाले रूट के लिए बसों का किराया 400 रुपये और छोटे रूट पर किराया 200 रुपये होगा। बसों में पर्यटकों को नाश्ता भी दिया जाएगा। इन बसों की ऑनलाइन बुकिंग की जा सकेगी। लोढ़ा ने कहा कि हमारा प्रयास एक बस को सिर्फ युवाओं के लिए शुरू करने का है। उन्होंने कहा कि औरंगाबाद जिले की अजंता गुफाओं के पास स्टार गेजिंग (तारों के दर्शन) गतिविधि शुरू की जाएगी।

पर्यटन मंत्री लोढ़ा ने कहा कि पर्यटन क्षेत्र में रोजगार की असीम संभावनाएं हैं। हमारी कोशिश है कि युवाओं को पर्यटन क्षेत्र से जोड़ा जाए। उसके लिए एमटीडीसी के रिसोर्ट में युवाओं को 11 महीने का प्रशिक्षण देने की भी योजना बनाई है।