Gateway - Rokthok Lekhani News

मुंबई : सायन और गेटवे ऑफ़ इंडिया के बीच चलेगी 17.4 किलोमीटर लंबी भूमिगत मेट्रो लाइन 11
मुंबई : मुंबई के दूसरे भूमिगत मेट्रो कॉरिडोर के प्रस्ताव ने गति पकड़ ली है, मुंबई मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एमएमआरसीएल) ने इसे केंद्र सरकार को मंज़ूरी के लिए भेज दिया है। ₹23,487 करोड़ की अनुमानित लागत वाली 17.4 किलोमीटर लंबी मेट्रो लाइन 11, सायन स्थित अनिक डिपो और गेटवे ऑफ़ इंडिया के बीच चलेगी, जो दक्षिण मुंबई के पूर्वी छोर को पूरी तरह से भूमिगत मार्ग से उपनगरों से जोड़ेगी। नया कॉरिडोर - एमएमआरडीए द्वारा निर्मित मेट्रो लाइन 4 (वडाला-ठाणे-कासरवडावली) का एक विस्तार - मुंबई के कुछ सबसे भीड़भाड़ वाले इलाकों, जैसे वडाला, भायखला, नागपाड़ा, भिंडी बाज़ार, क्रॉफर्ड मार्केट, हॉर्निमन सर्कल और छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) के नीचे से गुज़रेगा और गेटवे ऑफ़ इंडिया पर समाप्त होगा।

एमएमआरसीएल के एक अधिकारी ने कहा, "संरेखण लगभग तय हो चुका है और हमने परियोजना के ऋण घटक के लिए जापान अंतर्राष्ट्रीय सहयोग एजेंसी (जेआईसीए) से संपर्क किया है।" उम्मीद है कि केंद्र औपचारिक मंजूरी देने से पहले प्रस्ताव और उसकी लागत की समीक्षा करेगा। अनिक डिपो पर, इस लाइन में एक कार डिपो और बेस्ट बसों के लिए एक एकीकृत पार्किंग सुविधा होगी। बेस्ट उपक्रम पहले से ही कई स्थानों पर बहु-स्तरीय बस पार्किंग और डिपो की भूमि के व्यावसायिक उपयोग की योजना बना रहा है। यह नई लाइन पूर्वी उपनगरों और दक्षिण मुंबई के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में काम करेगी, जो मध्य रेलवे के लगभग समानांतर चलेगी और वडाला में एक इंटरचेंज प्रदान करेगी।

अधिकारियों ने कहा कि कॉरिडोर का संरेखण उन क्षेत्रों की सेवा के लिए डिज़ाइन किया गया है जो वर्तमान में उपनगरीय रेलवे स्टेशनों से दूर हैं, साथ ही मौजूदा बेस्ट बस सेवाओं के मार्गों को भी पूरक करेगा। इस दिवाली की शुरुआत में, एमएमआरसीएल ने परियोजना के लिए एक अंतरिम सलाहकार नियुक्त करने हेतु निविदाएँ आमंत्रित की थीं। सलाहकार संरेखण और स्टेशनों के स्थानों को अंतिम रूप देगा, भू-तकनीकी और स्थिति सर्वेक्षण करेगा, प्रारंभिक सुरंग और स्टेशन डिज़ाइन तैयार करेगा, और सिविल निविदा पैकेज का मसौदा तैयार करेगा। वे यातायात परिवर्तन, मलबा निपटान और परियोजना प्रभावित व्यक्तियों (पीएपी) के पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन की भी योजना बनाएंगे। महाराष्ट्र सरकार ने सितंबर में मेट्रो लाइन 11 के कार्यान्वयन को मंजूरी दी थी। इस परियोजना को पूरा करने के लिए लगभग 22.7 हेक्टेयर भूमि की आवश्यकता होगी - 20.35 हेक्टेयर सरकारी भूमि और 2.36 हेक्टेयर निजी भूमि।

मुंबई : गेटवे ऑफ इंडिया के पास जेटी और टर्मिनल के निर्माण कार्य पर नहीं लगेगी रोक - कोर्ट
मुंबई : बंबई उच्च न्यायालय ने ‘गेटवे ऑफ इंडिया' के पास यात्री जेटी और टर्मिनल सुविधाओं के निर्माण कार्य पर रोक लगाने से बुधवार को इनकार कर दिया और कहा कि यह परियोजना जनहित में है।

हालांकि, मुख्य न्यायाधीश आलोक अराधे और न्यायमूर्ति एम एस कार्णिक की पीठ ने कहा कि निर्माण कार्य स्थानीय निवासियों के संघ द्वारा परियोजना के खिलाफ दायर याचिका के अंतिम नतीजे के अधीन होगा। अदालत ने कहा कि वह 20 जून को मामले की सुनवाई करेगी।

मुंबई में गेटवे ऑफ इंडिया और गिरगांव चौपाटी पर शुरू होगा लाइट ऐंड साउंड शो... पर्यटन मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने की घोषणा
मुंबई: मुंबई में पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए पर्यटन मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने गेटवे ऑफ इंडिया और गिरगांव चौपाटी के लोकमान्य तिलक उद्यान में लाइट ऐंड साउंड शो शुरू करने की घोषणा की है। इसकी सफलता के बाद उन्होंने मुंबई के पूर्वी व पश्चिमी उपनगर के कई हिस्सों में पांच स्थानों पर इसी तरह के लाइट ऐंड साउंड शो शुरू करने की योजना बनाई है। इन स्थानों पर स्थानीय कलाकारों को अपनी कला का प्रदर्शन करने का अवसर भी मिलेगा।

शुक्रवार को महाराष्ट्र पर्यटन विकास महामंडल (एमटीडीसी) की 48वीं वर्षगांठ पर मंत्रालय में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें साल 2023 के कैलेंडर का विमोचन किया। इस अवसर पर पर्यटन मंत्री लोढ़ा ने कहा कि अगले 30 दिनों में गेटवे ऑफ इंडिया और गिरगांव चौपाटी पर पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए लाइट ऐंड साउंड शो शुरू करेंगे। इसके लिए सभी प्रक्रियाएं पूरी कर ली गई हैं।

इसकी सफलता के बाद मुंबई महानगर के पूर्वी और पश्चिम उपनगर सहित पांच जगहों पर भी लाइट ऐंड साउंड शो का प्रबंध किया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि जहां पर भी लाइट ऐंड साउंड शो का आयोजन किया जाएगा, वहां स्थानीय लोक कलाकारों को अपनी कला प्रदर्शन के लिए उचित जगह मुहैया कराई जाएगी।

लोनावाला के कार्ला में एमटीडीसी की जगह पर चाणक्य स्मारक शुरू करने की घोषणा राज्य के पर्यटन मंत्री लोढा ने की। उन्होंने कहा कि वहां पर चाणक्य की मूर्ति सहित पांच बड़े खंड बनाएं जाएंगे, जहां पर चाणक्य की नीतियों, उनकी जीवन शैली और युद्ध शैली में उनके विचारों की पर्यटकों को जानकारी दी जाएगी। यहां पर 3-3 दिनों का थॉट्स ऑफ चाणक्य कोर्स भी शुरू करने की योजना है।

पर्यटन मंत्री लोढ़ा ने हो-हो बस सेवा की शुरूआत करते हुए कहा कि इस बस के माध्यम से पर्यटकों को मुंबई के विभिन्न टूरिस्ट स्पॉट की सैर कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि एमटीडीसी ने 11 बसों को 6 साल पहले हायर किया था, लेकिन ये बसें पिछले 3 साल से ऐसे ही खड़ी हैं। उसी बस को अब वेंडर के माध्यम से एमटीडीसी चलाने जा रही है। उससे पहले इन बसों का मरम्मत कार्य कराया। प्रति बस पर 12 लाख रुपये खर्च आया।

लंबी दूरी वाले रूट के लिए बसों का किराया 400 रुपये और छोटे रूट पर किराया 200 रुपये होगा। बसों में पर्यटकों को नाश्ता भी दिया जाएगा। इन बसों की ऑनलाइन बुकिंग की जा सकेगी। लोढ़ा ने कहा कि हमारा प्रयास एक बस को सिर्फ युवाओं के लिए शुरू करने का है। उन्होंने कहा कि औरंगाबाद जिले की अजंता गुफाओं के पास स्टार गेजिंग (तारों के दर्शन) गतिविधि शुरू की जाएगी।

पर्यटन मंत्री लोढ़ा ने कहा कि पर्यटन क्षेत्र में रोजगार की असीम संभावनाएं हैं। हमारी कोशिश है कि युवाओं को पर्यटन क्षेत्र से जोड़ा जाए। उसके लिए एमटीडीसी के रिसोर्ट में युवाओं को 11 महीने का प्रशिक्षण देने की भी योजना बनाई है।