sound - Rokthok Lekhani News

पालघर में जब मुर्दे की आवाज़ से दोस्त के छूटे पसीने...कई दिन पहले हो चुका था अंतिम संस्कार
पालघर : पालघर में एक फोन कॉल से हंगामा मच गया। दरअसल हुआ यूं कि परिवार वाले घर के जिस सदस्य को मरा जानकर दफना कर आए थे वह जिंदा निकला।  शेख को कब्रिस्तान में दफना कर आने के बाद उसके एक दोस्त ने गलती से फोन पर शेख का नंबर दबा दिया और जब उधर से शेख ने ‘हैलो किया तो पैरों तले से जमीन खिसक गई।

पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी देते हुए मामला कुछ यूं बताया। पुलिस के मुताबिक, ऑटो रिक्शा चालक शेख रविवार को एक आश्रय गृह में ठहरा हुआ था। जहां, एक दोस्त ने उसे गलती से फोन कर दिया। जिसका जवाब देते हुए चालक ने बताया कि वह ठीक है। दोस्त के साथ बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

पुलिस ने बताया कि 29 जनवरी को बोईसर और पालघर स्टेशनों के बीच पटरी पार करते समय रेलगाड़ी की चपेट में आने से एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई थी। जिसके बाद पालघर के एक व्यक्ति ने जीआरपी से संपर्क किया और दावा किया कि मृतक उसका भाई रफीक शेख है, जो दो महीने पहले लापता हो गया था, जिसके लिए परिवार ने पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई थी। पालघर जीआरपी ने मृत व्यक्ति की पत्नी से संपर्क किया जो केरल में थी।

अधिकारी ने बताया कि वह पालघर आई और शव की शिनाख्त भी की, जिसके बाद उसे परिवार को सौंप दिया गया। परिवार के सदस्यों ने दो दिन पहले शेख को दफना दिया था। अधिकारी के मुताबिक, पुलिस ने शेख के जिंदा होने की खबर उसके परिवार को दे दी है। वहीं, पुलिस अज्ञात मृत व्यक्ति (जिसे दफनाया गया) के परिजनों का पता लगाने में जुट गई है।

गोरेगांव वेस्ट के गुलराज टॉवर से रात को धम्म से कुछ गिरने की आई आवाज... लोगों ने देखा तो एक महिला की लाश…
मुंबई: मुंबई के गोरेगांव वेस्ट के लक्ष्मीनगर इलाके के गुलराज टॉवर के अहाते में बुधवार (25 जनवरी) को एक अनजान महिला का शव बरामद हुआ. महिला की उम्र 45 साल के करीब मानी जा रही है. बांगुर नगर पुलिस स्टेशन महिला की पहचान करने की कोशिश में लगी हुई है. पुलिस द्वारा दी गई जानकारियों के मुताबिक आधी रात को 2 बजकर 15 मिनट पर गुलराज टॉवर में रहने वाले लोगों को अचानक धम्म सी एक आवाज सुनाई दी.

लोगों ने बाहर जाकर देखा तो मैक्सी पहनी हुई एक महिला का शव खून से सना हुआ पड़ा था. मृत महिला के सिर और चेहरे चोट की वजह से दब गए थे. इसलिए उसे पहचानना आसान नहीं था. जहां से शव बरामद हुआ, वहां सीसीटीवी भी नहीं था. ऐसे में महिला ने आत्महत्या की या किसी ने उसे मौत के घाट उतार कर नीचे फेंक दिया, यह समझ पाना मुश्किल था.

स्थानीय लोगों ने तुरंत इस घटना की सूचना बांगुर नगर पुलिस स्टेशन को दी. पुलिस टीम वहां सूचना मिलते ही पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. पुलिस ने बिल्डिंग का डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर जब्त कर लिया है और फिलहाल आकस्मिक मौत का केस दर्ज किया है.

संबंधित 22 मंजिला इमारत झोपड़पट्टी पुनर्वसन योजना के तहत बनाई गई है. इस टॉवर में 500 से ज्यादा फ्लैट्स हैं. यहां ज्यादातल लोग किराए से रह रहे हैं. इस टॉवर को अब तक ऑक्यूपेंसी सर्टिफिकेट भी हासिल नहीं हुआ है. बिल्डर या इस टॉवर की देखभाल के लिए बनाई गई समिति लगातार इस बिल्डिंग की देखभाल को नजरअंदाज करती रही है. इससे यह टॉवर असामाजिक तत्वों का अड्डा बन गया है.

स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां लोग आकर शराब पीते हैं, हंगामा करते हैं. कोई उन्हें पूछने वाला नहीं है. क्योंकि ज्यादातर मकानमालिकों ने यहां फ्लैट किराए पर दे रखा है और वे कहीं और रहते हैं. स्थानीय लोगों के मुताबिक कुछ फ्लैट्स में सेक्स रैकेट भी शुरू है.स्थानीय लोगों का कहना है कि संबंधित केस की जांच के साथ-साथ बांगुर नगर पुलिस हर फ्लैट में रहने वाले की जांच-पड़ताल भी करे.

मुंबई में गेटवे ऑफ इंडिया और गिरगांव चौपाटी पर शुरू होगा लाइट ऐंड साउंड शो... पर्यटन मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने की घोषणा
मुंबई: मुंबई में पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए पर्यटन मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने गेटवे ऑफ इंडिया और गिरगांव चौपाटी के लोकमान्य तिलक उद्यान में लाइट ऐंड साउंड शो शुरू करने की घोषणा की है। इसकी सफलता के बाद उन्होंने मुंबई के पूर्वी व पश्चिमी उपनगर के कई हिस्सों में पांच स्थानों पर इसी तरह के लाइट ऐंड साउंड शो शुरू करने की योजना बनाई है। इन स्थानों पर स्थानीय कलाकारों को अपनी कला का प्रदर्शन करने का अवसर भी मिलेगा।

शुक्रवार को महाराष्ट्र पर्यटन विकास महामंडल (एमटीडीसी) की 48वीं वर्षगांठ पर मंत्रालय में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें साल 2023 के कैलेंडर का विमोचन किया। इस अवसर पर पर्यटन मंत्री लोढ़ा ने कहा कि अगले 30 दिनों में गेटवे ऑफ इंडिया और गिरगांव चौपाटी पर पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए लाइट ऐंड साउंड शो शुरू करेंगे। इसके लिए सभी प्रक्रियाएं पूरी कर ली गई हैं।

इसकी सफलता के बाद मुंबई महानगर के पूर्वी और पश्चिम उपनगर सहित पांच जगहों पर भी लाइट ऐंड साउंड शो का प्रबंध किया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि जहां पर भी लाइट ऐंड साउंड शो का आयोजन किया जाएगा, वहां स्थानीय लोक कलाकारों को अपनी कला प्रदर्शन के लिए उचित जगह मुहैया कराई जाएगी।

लोनावाला के कार्ला में एमटीडीसी की जगह पर चाणक्य स्मारक शुरू करने की घोषणा राज्य के पर्यटन मंत्री लोढा ने की। उन्होंने कहा कि वहां पर चाणक्य की मूर्ति सहित पांच बड़े खंड बनाएं जाएंगे, जहां पर चाणक्य की नीतियों, उनकी जीवन शैली और युद्ध शैली में उनके विचारों की पर्यटकों को जानकारी दी जाएगी। यहां पर 3-3 दिनों का थॉट्स ऑफ चाणक्य कोर्स भी शुरू करने की योजना है।

पर्यटन मंत्री लोढ़ा ने हो-हो बस सेवा की शुरूआत करते हुए कहा कि इस बस के माध्यम से पर्यटकों को मुंबई के विभिन्न टूरिस्ट स्पॉट की सैर कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि एमटीडीसी ने 11 बसों को 6 साल पहले हायर किया था, लेकिन ये बसें पिछले 3 साल से ऐसे ही खड़ी हैं। उसी बस को अब वेंडर के माध्यम से एमटीडीसी चलाने जा रही है। उससे पहले इन बसों का मरम्मत कार्य कराया। प्रति बस पर 12 लाख रुपये खर्च आया।

लंबी दूरी वाले रूट के लिए बसों का किराया 400 रुपये और छोटे रूट पर किराया 200 रुपये होगा। बसों में पर्यटकों को नाश्ता भी दिया जाएगा। इन बसों की ऑनलाइन बुकिंग की जा सकेगी। लोढ़ा ने कहा कि हमारा प्रयास एक बस को सिर्फ युवाओं के लिए शुरू करने का है। उन्होंने कहा कि औरंगाबाद जिले की अजंता गुफाओं के पास स्टार गेजिंग (तारों के दर्शन) गतिविधि शुरू की जाएगी।

पर्यटन मंत्री लोढ़ा ने कहा कि पर्यटन क्षेत्र में रोजगार की असीम संभावनाएं हैं। हमारी कोशिश है कि युवाओं को पर्यटन क्षेत्र से जोड़ा जाए। उसके लिए एमटीडीसी के रिसोर्ट में युवाओं को 11 महीने का प्रशिक्षण देने की भी योजना बनाई है।