Light - Rokthok Lekhani News

मुंबई : हल्की बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान
मुंबई : शनिवार सुबह बादल छाए रहे और हल्की धुंध देखने को मिली। इससे पहले, शुक्रवार शाम को शहर में मध्यम बारिश हुई थी। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिन में बादलों से भरे आसमान और हल्की बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान जताया है, क्योंकि मुंबई में रुक-रुक कर बेमौसम बारिश का दौर जारी है।

आईएमडी के नवीनतम अपडेट के अनुसार, मुंबई में अधिकतम तापमान 33°C के आसपास रहने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 24°C तक गिर सकता है। आईएमडी के अनुसार, अरब सागर पर जारी चक्रवाती परिसंचरण और कम दबाव प्रणाली के कारण कोंकण क्षेत्र, जिसमें मुंबई भी शामिल है, पिछले कुछ दिनों से "येलो अलर्ट" पर है। महाराष्ट्र के कई जिलों में तेज़ हवाओं और बिजली चमकने के साथ हल्की से मध्यम बारिश हुई है।

बारिश के चलते मुंबई की सुधरी एयर क्‍वालिटी हाल ही में हुई बारिश ने लगातार पड़ रही गर्मी से अस्थायी राहत दी है और हवा को साफ करने में भी मदद की है, जिससे शहर की वायु गुणवत्ता में अच्‍छा सुधार हुआ है। पिछले कुछ हफ्तों से स्थिर हवाओं और बढ़ते प्रदूषण के कारण वायु गुणवत्ता खराब हो गई थी।

महाराष्ट्र और गुजरात के बदमाशों की शरण स्थली बन रहा कोचिंग सिटी कोटा, सामने आई यह बड़ी वजह
कोटा : कोचिंग सिटी कोटा महाराष्ट्र और गुजरात के बदमाशों की शरण स्थली बनता जा रहा है. गुजरात और महाराष्ट्र के बदमाश धन्ना सेठों से लाखों रुपये की फिरौती वसूलने के लिए हथियारों की नोक पर उनका अपहरण कर रहे हैं. फिर सुरक्षित स्थान की तलाश में कोटा की ओर दौड़ रहे हैं. बीते दिनों में कोटा पुलिस ने ऐसी दो गैंगों को पकड़कर इस नये ट्रेंड का खुलासा किया है. कोटा पुलिस ने महाराष्ट्र और गुजरात की दो गैंगों के 11 शातिर अपराधियों को हथियारों के साथ दबोचा है. दोनों गैंग को उनके राज्यों की पुलिस को सौंप दिया गया है.

पुलिस के अनुसार इस नए ट्रेंड का सबसे बड़ा कारण कोटा का रूट दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे पर होना है. गुजरात और महाराष्ट्र से दिल्ली की तरफ भागने के दौरान बदमाश कोटा को शरण स्थली बनाने लगे हैं. पिछले दो सप्ताह में कोटा के दो थानों की पुलिस ने दो अलग अलग वारदातों को अंजाम देने वाले 11 अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार किया है. ये दोनों मामले फिरौती से जुड़े थे. इन वारदातों में बदमाशों ने गुजरात और महाराष्ट्र के तीन व्यापारियों का किडनैप किया था.

1 करोड़ रुपये की फिरौती के लिए किया था अपहरण
कोटा शहर एसपी तेजस्विनी गौतम के मुताबिक पिछले दिनों गुजरात में एक करोड़ रुपये की फिरौती के लिए वहां के एक कारोबारी को किडनैप किया गया था. किडपैनर्स ने कारोबारी का अपहरण कर उससे जेवरात और नकदी सहित 50 लाख रुपये की लूट की वारदात को अंजाम दिया था. उसके बाद कारोबारी को छोड़ने की एवज में 1 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई थी. किडपैनर गैंग ने बाद में कोटा में शरण ली थी. गुजरात पुलिस के इनपुट के आधार पर अलर्ट मोड पर आई कोटा की कुन्हाड़ी थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले यूपी और गुजरात के 9 बदमाशों को गिरफ्तार किया था.

पकड़े गए बदमाश महाराष्ट्र के रहने वाले हैं
बकौल एसपी तेजस्विनी गौतम उसके बाद फिरौती के लिए गुजरात के दो व्यापारियों का महाराष्ट्र से किडनैप किया गया. वे बदमाश भी बाद में कोटा में आकर छिप गए. इस पर कोटा की रेलवे कॉलोनी थाना पुलिस ने इस गिरोह का पकड़कर पूरे मामले का पर्दाफाश किया था. इस कार्रवाई में महाराष्ट्र के दो कुख्यात बदमाशों को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया गया था. इस कार्रवाई में पकड़े गए आरोपी मोहम्मद जुनेद और नेहाल अहमद महाराष्ट्र के अमरावती जिले के रहने वाले हैं.

18 सितंबर को दो व्यापारियों को उठाया था
ये आरोपी पिस्टल की नोक पर गिरोह में शामिल एक महिला के साथ अपहृत व्यक्ति का आपत्तिजनक वीडियो बनाते हैं और फिर उसे वायरल करने की धमकी देकर लाखों रुपए हड़पते हैं. इन आरोपियों ने 18 सितंबर को दो व्यापारियों को उठाया था. बदमाश गुजरात व महाराष्ट्र में वारदात को अंजाम देकर दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से यूपी और दिल्ली की तरफ भागने के दौरान कोटा शहर की और रुख करते हैं. इसका दूसरा बड़ा कारण यह है भी कोटा में देशभर के बच्चे पढ़ने आते हैं. बदमाशों को लगता है कि वे यहां आसानी से अपनी पहचान छिपा सकते हैं. लेकिन कोटा पुलिस शहर में हर संदिग्ध पर नजर रखती है.

मुंबई :1 सितंबर को हल्की बारिश का अनुमान; 2 सितंबर के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी
मुंबई : मुंबई में भारतीय मौसम विभाग ने 2 सितंबर के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. दिल्ली, हरियाणा और चंडीगढ़ में भी तेज बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और भूस्खलन से रेल-सड़क यातायात ठप हो गया. मुंबई एक बार फिर अलर्ट पर है क्योंकि भारतीय मौसम विभाग  ने 2 सितंबर के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. कई दिनों तक हुई भारी बारिश के बाद, जिससे शहर के कई हिस्से जलमग्न हो गए थे, आने वाली बारिश ने एक और जलप्रलय की आशंका पैदा कर दी है. शहर में आज यानी 31 अगस्त तक मध्यम बारिश होने की संभावना है. हालांकि, बादल छाए रहेंगे. 1 सितंबर को हल्की बारिश का अनुमान है, जबकि 2 सितंबर को भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है.

बताते चलें कि अगले कुछ दिन उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान में कुछ स्थानों पर भारी बारिश जारी रह सकती है. 2 सितंबर के दौरान जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और 1 सितंबर तक पश्चिमी राजस्थान में कुछ जगहों पर बहुत भारी बारिश होने की संभावना है.

उत्तर रेलवे ने जम्मू स्टेशन से दो स्पेशल ट्रेनें चलाईं, जिनसे केंद्र शासित प्रदेश में मानसूनी तबाही के बाद फंसे 1,200 से ज्यादा यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाया गया. इस तबाही के कारण क्षेत्र में रेल यातायात ठप हो गया है. उत्तर रेलवे ने रविवार को जम्मू और कटरा स्टेशनों से आने-जाने वाली 51 ट्रेनों को कैंसिल करने की घोषणा की, जबकि तीन अन्य को मंडल के अलग-अलग स्टेशनों पर या तो बीच में ही रोक दिया गया.

गोंदिया: अगले 4 दिनों तक कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश; 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी
गोंदिया: मौसम विज्ञान विभाग की भविष्यवाणी जिले में आंशिक रूप से ही क्यों न हो, सही साबित होती नजर आ रही है। विभाग ने विदर्भ के जिलों के लिए पूर्वानुमान लगाया है, जिसके अनुसार गोंदिया जिले में 13 मई से अर्थात अगले 4 दिनों तक कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसी के साथ लगभग रोज ही 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी देते हुए विभाग ने यलो अलर्ट भी जारी किया है।

जिले का अधिकतम तापमान 42 से 43 डिग्री तक पहुंच गया था। प्रशासन ने भी गर्मी से निपटने के लिए अपने स्तर पर हर तरह की तैयारियां पूरी कर ली थीं। अस्पतालों में उष्माघात के संभावित मरीजों के उपचार के लिए कोल्ड रूम बनाए गए थे। लेकिन इसी बीच अप्रैल के अंतिम सप्ताह से जिले में मौसम ने अचानक करवट बदलनी शुरू कर दी और लगभग प्रतिदिन आसमान में बादल छाने के साथ ही कहीं ओलावृष्टि तो कहीं बारिश भी होनी शुरू हो गई।

कहीं बूंदाबांदी तो कहीं हल्की बारिश
पिछले 3-4 दिनों से ऐसा महसूस हो रहा था कि मौसम खुल जाएगा। लेकिन अब फिर स्थिति बदल गई है। प्रतिदिन सुबह के समय आसमान साफ दिखाई पड़ता है और सूरज भी चमकता है। लेकिन दोपहर बाद रोज ही आसमान में बादल छाने के साथ कहीं बूंदाबांदी तो कहीं हल्की बारिश हो रही है। इससे तापमान में गिरावट आई है और अधिकतम तापमान गिरकर 35 से 36 डिग्री सेल्सियस तक हो गया है।