crimes - Rokthok Lekhani News

रामगढ़ : 24 राज्यों में 274 साइबर अपराध को अंजाम देने वाले गिरोह का खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार
रामगढ़ : झारखंड के रामगढ़ जिले में पुलिस ने एक संगठित साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए उसके चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह बैंक खातों के जरिए देशभर में लोगों को ठगने के नेटवर्क से जुड़ा हुआ था। पुलिस के मुताबिक, इस नेटवर्क के खिलाफ देश के 24 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कुल 274 शिकायतें दर्ज हैं। मामले का खुलासा तब हुआ, जब गृह मंत्रालय की “आई फोर सी” परियोजना के तहत संचालित ‘प्रतिबिम्ब पोर्टल’ पर एक संदिग्ध बैंक खाते में असामान्य लेनदेन की जानकारी सामने आई।

भारतीय स्टेट बैंक के एक करंट अकाउंट पर नजर गई, जिसके जरिए लगातार अलग-अलग राज्यों से रकम जमा की जा रही थी। सूचना मिलते ही एसपी मुकेश लुनायत के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई और तकनीकी निगरानी शुरू हुई। जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ी, एक परत दर परत खुलती चली गई। पता चला कि ‘गणेश इंटरप्राइजेज’ के नाम से एमएसएमई परियोजना के तहत खुलवाया गया यह खाता असल में ठगी के पैसे इकट्ठा करने का माध्यम था। पुलिस ने छापेमारी कर राहुल गुप्ता (37), रवि कुमार वर्मा (34), रितेश अग्रवाल उर्फ मुन्ना (40) और सोनू कुमार झा (34) को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि खाते खोलने से लेकर उसे ऑपरेट करने तक एक सुनियोजित तंत्र काम कर रहा था। कुछ आरोपी कमीशन के बदले बैंक खाते खुलवाते थे, जबकि अन्य सदस्य ओटीपी, मोबाइल बैंकिंग और खातों की डिटेल्स व्हाट्सएप व टेलीग्राम ग्रुप के जरिए देशभर के साइबर अपराधियों तक पहुंचाते थे। पुलिस के अनुसार, इस नेटवर्क के जरिए महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना और पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों में बड़े पैमाने पर ठगी की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अब इस गिरोह के अन्य सदस्यों और इसके राष्ट्रीय नेटवर्क की कड़ियों को खंगाल रही है।

महिलाओं के खिलाफ अपराध करने वालों को नपुंसक बना दिया जाना चाहिए - अजीत पवार
मुंबई : बदलापुर में कथित यौन उत्पीड़न मामले को लेकर आक्रोश के बीच, महाराष्ट्र  के उपमुख्यमंत्री और एनसीपी प्रमुख अजीत पवार ने कहा कि महिलाओं के खिलाफ अपराध करने वालों को नपुंसक बना दिया जाना चाहिए। पूर्वी महाराष्ट्र के यवतमाल में महिलाओं के लिए महायुति सरकार की प्रमुख 'लड़की बहिन' योजना के बारे में एक कार्यक्रम में बोलते हुए, पवार ने कहा कि राज्य में भाजपा-शिवसेना-एनसीपी सरकार महिलाओं के खिलाफ अपराध करने वाले किसी भी आरोपी को नहीं छोड़ेगी।

"जो लोग हमारी लड़कियों पर हाथ डालते हैं, उन्हें कानून का ऐसा कोप दिखाया जाना चाहिए कि वे दूसरी बार इसके बारे में सोचें भी नहीं। मेरी भाषा में, मैं कहूंगा कि उन्हें नपुंसक बना दिया जाना चाहिए, ताकि अपराध दोबारा न हो। इन लोगों के साथ ऐसा ही होना चाहिए, जो इतने बेकार हैं," पवार ने कहा। इस बीच, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एससीपी) के प्रमुख शरद पवार ने महा विकास अघाड़ी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ अपनी बांहों पर काली पट्टी बांधकर शनिवार को पुणे में बदलापुर की घटना के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

शरद पवार ने कहा, "महाराष्ट्र में ऐसा कोई दिन नहीं है जब महिलाओं के खिलाफ अत्याचार की कोई खबर न आए...सरकार को इस घटना को गंभीरता से लेना चाहिए। सरकार कह रही है कि विपक्ष राजनीति कर रहा है, इसे राजनीति कहना दिखाता है कि सरकार कितनी असंवेदनशील है।"

इससे पहले, बदलापुर में नाबालिगों के खिलाफ यौन उत्पीड़न के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) ने स्कूल अधिकारियों के खिलाफ पोक्सो अधिनियम की धारा 19 के प्रावधानों का पालन नहीं करने के लिए प्राथमिकी दर्ज की थी, जिसके तहत प्रत्येक अधिकारी को नाबालिगों के खिलाफ इस तरह के किसी भी यौन उत्पीड़न के बारे में पता चलने पर आगे की कार्रवाई के लिए पुलिस अधिकारियों को इसकी सूचना देना अनिवार्य है। महाराष्ट्र के बदलापुर में एक स्कूल में चौथी कक्षा की दो लड़कियों के साथ कथित यौन उत्पीड़न ने आक्रोश पैदा कर दिया है। 17 अगस्त को पुलिस ने लड़कियों के साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार करने के आरोप में स्कूल के एक परिचारक को गिरफ्तार किया था।

मुंबई में बीमार बुजुर्ग के शरीर से निकाला 710 बार खून और ठगे 14 लाख... राजस्थान से आकर करते थे क्राइम
मुंबई: क्राइम ब्रांच ने एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो फर्जी यूनानी व आयुवेर्दिक डॉक्टर बनकर लोगों को ठगते थे। एक केस में इस गैंग ने एक बुजुर्ग का दो घंटे के अंदर 710 बार खून निकाला और उसके बाद उससे साढ़े 14 लाख रुपये ठग लिए। चौंकाने वाला यह मामला मुंबई का है। डीसीपी राज तिलक रौशन ने बताया कि उनकी टीम ने 4 लोगों को अब तक गिरफ्तार किया है। इस गिरोह के कई अन्य लोगों की भी तलाश है।

दक्षिण मुंबई के 61 साल के एक बिजनेसमैन को पिछले कई साल से ट्रेमर की बीमारी है। 11 नवंबर को वह बिजनेसमैन किसी काम से नरीमन पॉइंट गए हुए थे। तभी कुछ लोगों ने उनके शरीर को कंपकपाते देखा, तो पूछा कि कब से वह इस रोग से ग्रस्त हैं, किन-किन डॉक्टर का इलाज करवाया है। इसके बाद इस गिरोह के एक सदस्य ने खुद को यूनानी डॉक्टर बताया। कहा कि वह दो घंटे में बिजनेसमैन की बीमारी को पूरी तरह खत्म कर सकता है। क्राइम ब्रांच की यूनिट-तीन के सीनियर इंस्पेक्टर दीपक सुर्वे ने बताया कि बिजनेसमैन उसके ट्रैप में आ गया। वह इन लोगों को अपने घर ले गया। आरोपियों ने उसे लिटाया। फिर उसके शरीर में जगह-जगह मेटल कोन जोर से दबाया।

मेटल कोन के दबाव में शरीर के अलग-अलग हिस्सों में खून जब जमा हो गया, तो आरोपी ने उस हिस्से में ब्लड हल्का सा लगाया। जैसे ही थोड़ा सा खून शरीर से बाहर आया, आरोपी ने अपनी जीभ से मुल्तानी मिट्टी वहां लगा दी। इस वजह से निकला खून पीला दिखने लगा। आरोपी ने बिजनेसमैन से कहा कि आपके शरीर में बहुत गंदगी जमा हो गई थी। इस वजह से आपका खून पीला दिख रहा था, अब हमने उस गंदगी को निकाल दिया। अब आज से आपकी बीमारी एकदम दूर हो गई है। आप अब मौज करो। आरोपी ने उस दिन बिजनेसमैन का कुल 710 बार खून निकाला और बदले में उससे साढ़े 14 लाख रुपये कैश में ले लिए। बिजनेसमैन ने उस दौरान आरोपी से उसका मोबाइल नंबर भी ले लिया था।

कुछ देर बाद बिजनेसमैन को लगा कि उसकी बीमारी तो जस की तस है। उसने उसका इलाज करने वाले को तत्काल फोन लगाया । लेकिन मोबाइल बंद था। बिजनेसमैन समझ गया कि उसे ठग लिया गया है। उसने पुलिस से संपर्क किया।

क्राइम ब्रांच टीम ने फिर बंद मोबाइल, सीसीटीवी फुटेज व कुछ अन्य टैक्निकल इनपुट्स से आरोपी की लोकेशन ट्रैक करनी शुरू की। उसी में सीनियर इंस्पेक्टर दीपक सुर्वे व समीर मुजावर को आरोपी मोहम्मद शेरु शेख मालेगांव में एक तंबू में बैठा मिला। उससे पूछताछ में फिर भिवंडी, ठाणे के पास मनोर व अन्य जगह तंबुओं में ही मोहम्मद नफीस शरीफ, मोहम्मद आसिफ निसार और मोहम्मद आसिफ शरीफ गिरफ्तार हुए। इनसे पूछताछ में इनके दस और साथियों के नाम सामने आए हैं।

गिरफ्तार और फरार सभी आरोपी राजस्थान के हैं। यह लोग इलाज के बहाने ठगी का यह धंधा देश के अलग-अलग शहरों में पिछले कई सालों से कर रहे थे। यह लोग किसी अस्पताल के बाहर या किसी गार्डन में बैठे या घूम रहे किसी बुजुर्ग व्यक्ति को बीमार सा देखते थे, तो उनसे संपर्क करते थे और फिर उसी तरह इलाज के बहाने लोगों को ठगते थे, जिस तरह उन्होंने नरीमन पॉइंट के बिजनेसमैन को ठगा। ठगी से इतनी कमाई के बावजूद यह लोग किसी महंगे या सस्ते होटल में नहीं ठहरते थे, बल्कि किसी सुनसान इलाके में तंबू लगा देते थे और वहां सो जाते थे। यह लोग ठगी के बाद फौरन अपना सिम बदल देते थे। मुंबई क्राइम ब्रांच ने इनके पास से 9 मोबाइल फोन और कई सिम कार्ड जब्त किए हैं।

पुणे में यौन अपराधों से पुरुष भी सुरक्षित नहीं... ६० हजार रुपए वसूलने का आरोप
पुणे : पुणे से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया है। इस घटना से सवाल उठ रहा है कि यौन अपराधों से अब पुरुष भी सुरक्षित नहीं हैं। घटना के अनुसार, कुछ लोगों ने एक युवक के जबरन कप़ड़े उतरवाए और उसे नाचने के लिए मजबूर किया। यही नहीं, आरोपियों ने नाचते हुए शख्स का वीडियो भी बनाया और उसे वायरल कर दिया। मामला यही नहीं थमा, पीड़ित ने आरोपियों पर ६० हजार रुपए वसूलने का आरोप भी लगाया है। पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, सभी आरोपी और शिकायतकर्ता एक ही गांव के रहनेवाले हैं। शिकायत के अनुसार, आरोपियों में से एक पीड़ित को किसी बहाने अपने घर ले गया। जब पीड़ित घर पहुंचा तो वहां अन्य लोग भी मौजूद थे। इसके बाद सभी ने पीड़ित को कपड़े उतारने को कहा। सभी लोग इसका आनंद ले रहे थे।

इसके बाद सभी ने पीड़ित को नाचने के लिए मजबूर किया। पीड़ित ने अपनी शिकायत में बताया है कि जब वह नाच रहा था तो लोगों ने उसका वीडियो बना लिया। और इस न्यूड वीडियो को गांव के व्हाट्सऐप ग्रुप पर शेयर कर दिया। इसके अलावा शिकायत में यह भी कहा गया है कि शिकायतकर्ता को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के बाद उन्होंने उससे ६०,००० रुपए ले लिए और उसका मोबाइल फोन जला दिया।

पीड़ित शख्स का कहना है कि आरोपी उसका दोस्त है, उसने गांव के व्हाट्सऐप ग्रुप पर वीडियो शेयर कर दिया। इससे गांव में हर जगह उसकी बदनामी हुई। इन सभी घटनाओं को लेकर ३३ वर्षीय पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। जिसके बाद पुलिस ने आईपीसी ३९२, ४२७, ५००, ५०६, ३४ और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है और छानबीन शुरू कर दी है।
पुणे में अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है।

आए दिन नए-नए अपराध सामने आते रहते हैं। यौन शोषण के साथ-साथ बच्चों को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने के मामले भी सामने आ रहे हैं। इन घटनाओं से ये बात साफ होती है कि लड़कियों-महिलाओं पर अत्याचार की दर तो बढ़ ही रही है, लेकिन अब पुरुषों का भी शोषण हो रहा है, उनकी न्यूड तस्वीरें वायरल की जा रही हैं। कुछ दिन पहले पुणे के तलजाई पठार इलाके में गुंडों के एक गिरोह द्वारा एक नाबालिग लड़के का अपहरण करने और लड़ाई में शामिल बच्चों के नाम न बताने पर उसकी नग्न तस्वीरें लेने की घटना सामने आई थी।