Deepak - Rokthok Lekhani News

नासिक: सतपुर फायरिंग केस में पूर्व पार्षद और आरपीआई (अठावले गुट) के जिला अध्यक्ष प्रकाश लोंढे और उनके बेटे दीपक लोंढे गिरफ्तार
नासिक: सतपुर फायरिंग केस में बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पूर्व पार्षद और आरपीआई (अठावले गुट) के जिला अध्यक्ष प्रकाश लोंढे और उनके बेटे दीपक लोंढे को गिरफ्तार किया है। दोनों को मंगलवार को अदालत में पेश किया गया, जहां कोर्ट ने उन्हें तीन दिन की पुलिस रिमांड (17 अक्टूबर तक) पर भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, इस फायरिंग मामले का मुख्य आरोपी भुशन लोंढे अभी भी फरार है। उसे पकड़ने के लिए चार विशेष टीमें गठित की गई हैं, जो लगातार अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर रही हैं।

फायरिंग और वसूली विवाद से जुड़ा मामला
जांच में खुलासा हुआ है कि सतपुर फायरिंग की घटना वसूली और आपराधिक वर्चस्व के विवाद से जुड़ी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, गिरोह के सदस्यों के बीच लंबे समय से वसूली के पैसों के बंटवारे को लेकर टकराव चल रहा था, जो हाल ही में हिंसक रूप ले लिया। घटना के बाद पुलिस ने 11 अक्टूबर (शनिवार) को प्रकाश लोंढे से जुड़े ‘धम्मतीर्थ’ नामक लायजन ऑफिस पर छापा मारा था। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस को कुछ अहम दस्तावेज और मोबाइल रिकॉर्ड मिले हैं, जिनकी जांच जारी है।

फरार आरोपी की तलाश तेज
मुख्य आरोपी भुशन लोंढे की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने नासिक सहित पड़ोसी जिलों में कई ठिकानों पर छापे मारे हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी अक्सर अपना ठिकाना बदल रहा है ताकि गिरफ्तारी से बच सके।

राजनीतिक हलकों में हलचल
प्रकाश लोंढे का नाम नासिक की स्थानीय राजनीति में जाना-पहचाना है। वे पहले पार्षद रह चुके हैं और वर्तमान में रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले गुट) के जिला अध्यक्ष हैं। उनकी गिरफ्तारी के बाद पार्टी के स्थानीय नेताओं में हलचल मच गई है।
पुलिस का बयान
सतपुर पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच में तेजी लाई गई है। “फायरिंग घटना आपराधिक गतिविधियों और धन के लेनदेन से जुड़ी है। सभी आरोपियों की भूमिका की बारीकी से जांच की जा रही है,” पुलिस ने कहा। फिलहाल, पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या इस प्रकरण के पीछे किसी राजनीतिक या अन्य आपराधिक गिरोह का हाथ है। आगामी दिनों में भुशन लोंढे की गिरफ्तारी के बाद मामले में और खुलासे होने की संभावना है।

काशीमीरा इलाके में पूर्व हेल्थ मिनिस्टर दीपक सावंत का एक्सीडेंट... गंभीर रूप से जख्मी, अस्पताल में इलाज शुरू
मुंबई: महाराष्ट्र के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री दीपक सावंत आज सुबह एक भीषण सड़क दुर्घटना में बुरी तरह से जख्मी हुए हैं। उनके उनकी कार को एक डंपर ने जोरदार टक्कर मारी है। फिलहाल सावंत को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां उनका इलाज शुरू है। डॉ. दीपक सावंत आज सुबह पालघर जाने के लिए निकले थे।

उसी समय काशीमीरा इलाके में उनकी गाड़ी को एक डंपर ने जोरदार टक्कर मारी। इस टक्कर की वजह से उनकी गाड़ी का पिछला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। गंभीर रूप से जख्मी सावंत के पीठ और सर में काफी चोट आई है। वहीं सावंत को एंबुलेंस के जरिए अंधेरी के अस्पताल में ले जाया गया। जहां उनका इलाज शुरू है।

दीपक सावंत की गाड़ी का जब एक्सीडेंट हुआ तब वहां से गुजर रहे राहगीरों ने उनकी मदद की। एंबुलेंस को बुलाया और उन्हें इलाज के लिए अंधेरी की तरफ रवाना किया। फिलहाल गाड़ी का एक्सीडेंट असल में कैसे हुआ? इस पर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आ पाई है। हालांकि, पीछे से डंपर द्वारा टक्कर मारे जाने का संशय जताया जा रहा है। महाराष्ट्र में बीते कुछ दिनों से जनप्रतिनिधियों की गाड़ियों के एक्सीडेंट की खबरें सामने आ रही है।

कुछ दिन पहले पूर्व मंत्री धनंजय मुंडे, विधायक जयकुमार गोरे, योगेश कदम, बालासाहेब थोरात की गाड़ी का एक्सीडेंट भी हुआ था। ऐसी ही एक सड़क दुर्घटना में मराठा नेता विनायक मेटे की भी मौत हो गई थी। बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए एनसीपी नेता अजित पवार ने सभी से यह गुजारिश भी की है कि रात के सफ़र से बचने का प्रयास करें।