has been - Rokthok Lekhani

मुंबई : 185 लाख टन कचरे का निपटारा करने आईं तीन कंपनियां; अडानी को धारावी प्रोजेक्ट के लिए दिया गया है भूखंड
मुंबई। देवनार डंपिंग ग्राउंड पर जमा हुए 185 लाख टन कचरे के बायोरिमेडिएशन से नष्ट करने का निर्णय लिया है। मनपा ने कचरे को नष्ट करने के लिए खुदाई, प्रोसेसिंग व छंटाई और निपटान के लिए 2,368 करोड़ रुपए का टेंडर निकाला है। मनपा द्वारा निकाले गए टेंडर पर तीन कंपनियों ने बोली लगाई है। देवनार डम्पिंग ग्राउंड पर जमा कचरे का निपटारा करने के बाद भूखंड अड़ानी को सौप दिया जाएगा।

बता दें कि राज्य सरकार ने देवनार डंपिंग ग्राउंड के 235 एकड़ जमीन में से 145 एकड़ जमीन अडानी को धारावी प्रोजेक्ट के लिए दी है। लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि देवनार में जमा 14 मंजिल ऊंचा कचरा जो करीब दो करोड़ मीट्रिक टन है। अडानी को दिए गए भूखंड पर जमा हुए 185 लाख टन कचरे का पहले निपटान किया जाना है। मनपा द्वारा कचरे का निपटान करने के लिए निकाले गए टेंडर की प्री-बिड मीटिंग में कुल 21 कंपनियों ने इस टेंडर में रुचि दिखाई थी। मनपा अधिकारियों का कहना है कि टेंडर की कड़ी शर्तों को देखते हुए ज्यादा बड़ी प्रतिक्रिया की उम्मीद नहीं थी।

शर्तों के अनुसार किसी भी तरह के जॉइंट वेंचर की अनुमति नहीं दी गई है और कुल 185 लाख टन कचरे की सफाई करना अनिवार्य है। मनपा ने यह टेंडर 14 मई को जारी किया था। इसके बाद तीन बार इसकी अंतिम तिथि बढ़ाई गई। इस प्रोजेक्ट की कुल अवधि तीन साल तय की गई है, जिसमें मशीनरी की तैनाती और मानसून का समय भी शामिल है। टेंडर को अगले सप्ताह खोला जाएगा और सबसे कम बोली लगाने वाली कंपनी को ठेका दिया जाएगा।

प्रॉपर्टी टैक्स भरने की समय सीमा 25 मई तक बढ़ने के बाद... बीएमसी के खजाने में अब तक सिर्फ 23% ही हुआ जमा
मुंबई: मौजूदा आर्थिक वर्ष 2023-24 खत्म होने में सिर्फ 21 दिन बचे हैं, जबकि बीएमसी की आय के प्रमुख स्रोत प्रॉपर्टी टैक्स का सिर्फ 23 प्रतिशत ही खजाने में जमा हो सका है। बीएमसी को प्रॉपर्टी टैक्स के रूप में अब तक 1,043 करोड़ रुपये प्राप्त हुए हैं, जो बीएमसी के 4,500 करोड़ रुपये के लक्ष्य से बहुत कम है।

हालांकि, बीएमसी ने विवाद के बाद प्रॉपर्टी टैक्स भरने की समय सीमा 25 मई तक बढ़ा दी है। 25 मई तक वर्ष 2023-24 का प्रॉपर्टी टैक्स भरने पर बीएमसी दंड नहीं लगाएगी। बीएमसी के एक अधिकारी ने बताया कि इस साल प्रॉपर्टी टैक्स का बिल भेजने को लेकर काफी उहापोह की स्थिति रही। पहले बीएमसी ने मुंबई में रेडीरेकनर दर पर प्रॉपर्टी टैक्स में लगभग 14 फीसदी बढ़ोतरी करने की योजना बनाई, लेकिन राज्य सरकार ने इसे रोक दिया।

इसका असर यह हुआ कि तय समय पर बिल भेजने में बीएमसी नाकाम रही। इसी का नतीजा है कि बीएमसी को एक साथ सालभर का बिल भेजना पड़ रहा है, लेकिन हमें उम्मीद है कि हम प्रॉपर्टी टैक्स वसूली का लक्ष्य हासिल करने में सफल रहेंगे। बीएमसी के नियम के अनुसार 1 अप्रैल से 30 सितंबर तक प्रॉपर्टी टैक्स का बिल पहली बार और 1 अक्टूबर से 31 मार्च तक के टैक्स का बिल साल में दो बार यानी छह-छह महीने में लोगों को भेजा जाता है, लेकिन इस साल यह बिल एक साथ भेजी जा रही है, जिस पर काफी विवाद हो चुका है।

बीएमसी ने 26 फरवरी 2024 से प्रॉपर्टी टैक्स बिल भेजना शुरू किया। अब तक 9.22 लाख से अधिक बिल करदाताओं को ईमेल के माध्यम से भी भेजे जा चुके हैं। बाकी लोगों को बिल भेजने की प्रक्रिया जारी है। बता दें कि तत्कालीन उद्धव ठाकरे सरकार ने मुंबई में 500 वर्ग फीट तक के घरों की प्रॉपर्टी टैक्स माफ़ कर दिया था। इससे बीएमसी का प्रॉपर्टी टैक्स 7,000 करोड़ रुपये से घटकर 4,500 करोड़ पर आ गया है।

बीएमसी के नियम के अनुसार, हर 5 साल में प्रॉपर्टी टैक्स में सुधार किया जाता है। पिछली बार वर्ष 2015 में सुधार करते हुए बीएमसी ने प्रॉपर्टी टैक्स में वृद्धि की थी। नियम के अनुसार, वर्ष 2020 में प्रॉपर्टी टैक्स बढ़ाया जाना था, लेकिन मार्च 2020 में शुरू हुए कोरोना संकट के कारण टैक्स नहीं बढ़ाया गया। जून 2021 में नई रेडीरेकनर दर के अनुसार 14 फीसदी वृद्धि का प्रस्ताव बीएमसी प्रशासन ने स्थायी समिति में पेश किया था। हालांकि, बीजेपी, कांग्रेस और सपा के भारी विरोध के कारण प्रस्ताव को वापस लेना पड़ा था। बीएमसी कमिश्नर आई.एस. चहल ने वर्ष 2022-23 के बजट में प्रॉपर्टी टैक्स बढ़ाने की घोषणा की थी, जिसके बाद बीएमसी ने इस साल नई रेडीरेनेकर दर के हिसाब से प्रॉपर्टी टैक्स बढ़ाने की योजना बनाई थी, जिस पर अब ब्रेक लग गया है।

ऑक्ट्रॉय बंद होने के बाद बीएमसी की आय के प्रमुख स्रोतों में प्रॉपर्टी टैक्स शामिल है, लेकिन इसकी वसूली को लेकर ज्यादा गंभीर नहीं दिखाई देती। बीएमसी कहती है कि यह लोगों की भी जिम्मेदारी है कि वे अपने टैक्स समय भरें, लेकिन लोगों को इसके लिए प्रेरित करने का कोई कदम बीएमसी नहीं उठाती है।

कई वर्षों से बीएमसी का करोड़ों रुपये बकाया रखने वाले लोगों की बीएमसी ने प्रॉपर्टी अटैच की, लेकिन उसके आगे कोई कार्रवाई नहीं कर सकी, जबकि बीएमसी का दावा है कि जब्त प्रॉपर्टी की नीलामी कर बकाया वसूला जाएगा। हेलिकॉप्टर से लेकर कंप्यूटर तक बीएमसी जब्त कर चुकी है, लेकिन कोई कार्रवाई न होने से लोगों के मन में कोई भय नहीं है। बीएमसी अधिकारियों का कहना है कि कार्रवाई के मामले में उनके हाथ बंधे हुए हैं।

CM एकनाथ शिंदे के ठाणे में जेब्रा क्रॉसिंग का रंग बदला... अब रंग बदल कर लाल-सफेद कर दिया गया
ठाणे: मुख्यमंत्री के बदलते ठाणे में जेब्रा क्रॉसिंग का रंग बदल कर लाल-सफेद कर दिया गया है। शहर के महत्वपूर्ण और व्यस्त यातायात वाले तीन हाथ नाका परिसर में महा नगरपालिका और ट्रैफिक पुलिस ने प्रायोगिक तौर पर जेब्रा क्रॉसिंग का रंग बदला है। ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, नए रंग के जेब्रा क्रॉसिंग को देख वाहन चालक सतर्क नजर आ रहे हैं और यहां से गुजरते समय सावधानी बरत रहे हैं। इसके अलावा, पैदल चलने वालों को भी सड़क पार करने में सहूलियत होती दिख रही है।

दरअसल तीन हाथ नाका के बाद कैडबरी जंक्शन, माजीवाडा कोपरी की कुछ सड़कों, राम मारुति रोड, स्टेशन रोड आदि सड़कों पर जेब्रा क्रासिंग का रंग लाल-सफ़ेद किया जा रहा है।

यातायात पुलिस ने बताया कि जेब्रा क्रॉसिंग पर वाहन रोकने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी शुरू की गई है। तीन हाथ नाका पर मुंबई से ठाणे आने जाने वाले वाहनों का आवागमन लगातार होता रहता है। सुबह से रात तक ट्रैफिक बनी रहती है।

बीच चौक में फ्लाइओवर के नीचे बीच में फुटपाथ भी बनाया गया है। जेब्रा क्रासिंग को काला-सफ़ेद रंग की बजाय लाल-सफ़ेद किए जाने से वाहन चालक जेब्रा क्रॉसिंग से आगे नहीं आ रहे हैं। लाल रंग के दिखते लोग सतर्क हो रहे हैं।

ठाणे में दहेज प्रताड़ना के आरोप में पति सहित नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज...
ठाणे : ठाणे में दहेज के लिए 37 वर्षीय महिला को प्रताड़ित करने के आरोप में नवी मुंबई थाने में उसके पति और सास सहित परिवार के नौ सदस्यों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि कमोठे थाने में आईपीसी की धारा 315 (बच्चे को जीवित पैदा होने से रोकने या जन्म के बाद उसकी मृत्यु के इरादे से किया गया कृत्य) और 498-ए (किसी महिला के पति या पति के रिश्तेदार का उसके साथ क्रूरता करना) के तहत मामला दर्ज किया गया है.

मामले में अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है. शिकायत के अनुसार, पीड़िता को उसके पति के परिवार के सदस्यों ने कर्नाटक ले जाकर दो बार गर्भपात कराने के लिए मजबूर किया. पीड़िता के ससुराल वाले लगातार पैसों की मांग कर रहे थे, जिसके पूरा न होने पर महिला को उन्होंने कथित तौर पर प्रताड़ित किया. महिला की शादी को सात साल हो चुके हैं. शिकायत में आगे कहा गया है कि महिला के ससुराल वाले उसे अक्सर पीटते थे.

अभी हाल ही में मुंबई के बांद्रा में रहने वाली एक महिला ने मायके से दहेज लाने के लिए पति और ससुर द्वारा प्रताड़ित किए जाने से परेशान होकर जहर खाकर जान दे दी थी. महिला के पति और ससुर को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था. वहीं हाल इससे पहले इसी तरह की एक घटना में धारावी में एक 24 वर्षीय महिला की कथित तौर पर गला दबाकर हत्या कर दी गई थी, पुलिस ने इस बारे में जानकारी दी. मुंबई पुलिस ने कहा कि इस घटना के सिलसिले में पीड़िता के पति को गिरफ्तार कर लिया गया है. अधिकारियों ने बताया कि यह घटना 11 फरवरी की सुबह धारावी में हुई. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच तेज कर दी है. जल्द ही आरोपी को सजा दिलाई जाएगी.