tongue - Rokthok Lekhani

मुंबई : मातृभाषा मराठी और मराठी लोगों के अधिकारों पर किसी भी तरह का समझौता नहीं करेंगे - उद्धव ठाकरे
मुंबई : मुंबई के शिवाजी पार्क में दशहरा रैली के दौरान शिवसेना के नेता उद्धव ठाकरे ने बयान देते हुए कहा है कि वे अपनी मातृभाषा मराठी और मराठी लोगों के अधिकारों पर किसी भी तरह का समझौता नहीं करेंगे. ठाकरे ने साफ किया कि जहाँ भी उनकी मातृभाषा का अपमान हुआ है, वहाँ वे मराठी लोगों के बीच फूट नहीं आने देंगे.
'हिंदी के खिलाफ नहीं, लेकिन जबरदस्ती नहीं चलेगी'

उद्धव ठाकरे ने कहा कि हमारा हिंदी के खिलाफ कोई विरोध नहीं है, लेकिन हिंदी की जबरदस्ती हम कतई स्वीकार नहीं करेंगे. मराठी के सम्मान और अधिकार की रक्षा करना हमारी जिम्मेदारी है. उन्होंने यह भी बताया कि मुंबई की पहचान सिर्फ व्यापारियों की जेबों में समा जाए, तो वे उसे बचाने के लिए हर संभव कदम उठाएंगे.
ठाकरे ने कहा, “मुंबई मराठी लोगों ने अपने खून से जीती है. भाषा के आधार पर प्रदेश बनते गए, गुजरात वालों को गुजरात मिला. वैसा ही मराठी भाषियों को महाराष्ट्र मिला. अगर हमारी मुंबई व्यापारीयों की जेब में चली गई तो हम उस जेब को फाड़कर ही मुंबई बचाएँगे.

'मराठी पर कोई हाथ नहीं डाल सकता'
उन्होंने और कहा “अगर तुम लोगों में हिम्मत है तो मराठी पर हाथ डालकर दिखाओ. हाथ जगह पर रखा नहीं जाएगा” यह एक सुस्पष्ट इशारा भी उद्धव ठाकरे ने दिया.
उद्धव ठाकरे ने चेतावनी भी दी कि अगर तुम लोगों में हिम्मत है तो मराठी पर हाथ डालकर दिखाओ, लेकिन ऐसा करने पर उसे कोई जगह नहीं मिलेगी. हाथ जगह पर रखा नहीं जाएगा. हम मराठी पर कोई समझौता नहीं करेंगे. उनका यह कड़ा रुख दर्शाता है कि वे मराठी भाषा और संस्कृति के मामले में किसी भी तरह का समझौता नहीं करेंगे.
शिवसेना ठाकरे गुट की दशहरा रैली में राज्यसभा सांसद संजय राउत भी मौजूद थे. उन्होंने शिवसेना शिंदे गुट और भाजपा पर जोरदार हमला बोला. उन्होंने कहा कि दिल्ली में रावण को जलाना है, मुंबई के रावण को डुबाना है. उन्होंने यह भी कहा कि हमेशा रावण का दहन होता है, लेकिन आज हमें उसका अंत करना है.

राहुल गांधी की जीभ काटने वाले को 11 लाख रुपए दूंगा - शिवसेना विधायक गायकवाड़
मुंबई: राहुल गांधी की आरक्षण वाली टिप्पणी को लेकर उपजा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। विरोधी खेमे ने नेता राहुल गांधी पर हमलावर हैं। अब शिवसेना विधायक संजय गायकवाड़ ने राहुल गांधी को लेकर विवादित बयान दिया है। राहुल गांधी की आलोचना करते हुए विधायक की जुबान फिसल गई और कुछ ऐसा बाेल दिया कि अब उनकी पार्टी और सहयोगी दल उनके बयान से किनारा कर रहे हैं।

शिवसेना विधायक संजय गायकवाड़ ने एक विवादास्पद बयान देते हुए कहा कि वह आरक्षण व्यवस्था पर की गई टिप्पणियों के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी की जीभ काटने वाले व्यक्ति को 11 लाख रुपए देंगे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि वह शिवसेना विधायक की टिप्पणियों का समर्थन नहीं करते हैं। भाजपा राज्य में शिवसेना नीत सरकार में घटक दल है।

गायकवाड़ ने विवादास्पद बयान देने से पहले पत्रकारों से कहा कि ‘‘राहुल गांधी ने विदेश में कहा कि वह भारत में आरक्षण व्यवस्था को खत्म करना चाहते हैं। इसने कांग्रेस का असली चेहरा उजागर कर दिया है।” उन्होंने कहा कि ‘‘अमेरिका की हालिया यात्रा पर राहुल गांधी ने आरक्षण खत्म करने के बारे में बात की। यह उस मानसिकता को दर्शाता है जो स्वाभाविक रूप से आरक्षण का विरोध करती है। राहुल गांधी की जीभ काटने वाले व्यक्ति को मैं 11 लाख रुपये का इनाम दूंगा।” उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर को चुनावों में हरा दिया था।

शिवसेना विधायक ने कहा कि ‘‘राहुल की टिप्पणियां लोगों के साथ सबसे बड़ा विश्वासघात हैं। मराठा, धनगर और ओबीसी जैसे समुदाय आरक्षण के लिए लड़ रहे हैं लेकिन उससे पहले ही राहुल आरक्षण के लाभ खत्म करने के बारे में बात कर रहे हैं।” उन्होंने कहा कि ‘‘राहुल गांधी संविधान की किताब दिखाते हैं और फर्जी धारणा फैलाते हैं कि भाजपा संविधान बदल देगी। लेकिन कांग्रेस की देश को 400 साल पीछे ले जाने की योजना है।”

चंद्रशेखर बावनकुले ने गायकवाड़ की टिप्पणियों से भाजपा को अलग किया। उन्होंने कहा, ‘‘मैं गायकवाड़ की टिप्पणियों का समर्थन नहीं करूंगा। हालांकि, हम यह नहीं भूल सकते कि प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने यह कहते हुए आरक्षण का विरोध किया था कि इसका प्रगति पर असर पड़ेगा।” भाजपा नेता चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि ‘‘राजीव गांधी ने कहा था कि आरक्षण देने का मतलब बेवकूफों को समर्थन देना है।

अब राहुल गांधी कहते हैं कि वह आरक्षण खत्म कर देंगे।” उन्होंने कहा कि ‘‘हम एससी, एसटी और ओबीसी समुदाय को जागरूक करेंगे तथा उन्हें नेहरू, राजीव गांधी और राहुल गांधी की टिप्पणियों के बारे में जानकारी देंगे। बल्कि मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे को इसके बारे में सोचना चाहिए।”

कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के प्रवक्ता अतुल लोंढे ने कहा कि ‘‘संजय गायकवाड़ समाज और राजनीति में रहने लायक नहीं हैं। हम देखना चाहते हैं कि क्या महाराष्ट्र के गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस गायकवाड़ के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप लगाते हैं।” कांग्रेस के विधान परिषद सदस्य भाई जगताप ने कहा कि ‘‘मैं ऐसे लोगों और टिप्पणियों की निंदा करता हूं। इन लोगों ने राज्य की राजनीति को बर्बाद कर दिया है।”

बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब विदर्भ क्षेत्र में बुलढाणा विधानसभा सीट से विधायक गायकवाड़ विवादों में आए हैं। पिछले महीने एक पुलिसकर्मी का शिवसेना विधायक की कार धोते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। गायकवाड़ ने बाद में कहा था कि पुलिसकर्मी ने कार में उल्टी कर दी थी और बाद में अपनी मर्जी से गाड़ी साफ की थी।

गायकवाड़ ने फरवरी में दावा किया था कि उन्होंने 1987 में एक बाघ का शिकार किया था और उसका दांत उन्होंने अपने गले में पहन रखा है। इसके तुरंत बाद राज्य के वन विभाग ने बाघ के कथित दांत को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा था तथा गायकवाड़ पर वन्यजीव संरक्षण कानून के तहत मामला दर्ज किया था।

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार की फिसली जुबान... फिर देवेंद्र फडणवीस ने टोका, लगे ठहाके
महाराष्ट्र : महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार की मंच से भाषण के दौरान जुबान फिसल गई. उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने छत्रपति संभाजी महाराज के समाधि स्थल के क्षेत्र में विकास कार्यों के भूमि पूजन समारोह के दौरान कुछ ऐसा कह दिया कि सभी हंसने लगे. भाषण के दौरान अजित पवार से गलती का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

मंच से अजित पवार संभाजी महाराज की तारीफ कर रहे थे. इसके बाद उन्होंने कहा कि छत्रपति संभाजी महाराज अपने जीवन में एक भी 'चुनाव' नहीं हारे. दरअसल, अजित पवार कहना चाहते थे कि छत्रपति संभाजी महाराज कभी एक भी युद्ध नहीं हारे. लेकिन भाषण के दौरान उनके मुंह से लड़ाई की जगह चुनाव शब्द निकल गया. उस समय मंच पर बैठे उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने तुरंत अजित पवार को गलती याद दिलाई.

देवेंद्र फडणवीस द्वारा गलती बताए जाने के बाद अजित पवार ने तुरंत इस घटना के लिए माफी मांगी. अजित पवार ने अपने भाषण में गलती बताने के लिए देवेन्द्र फडणवीस को धन्यवाद भी दिया. अजित पवार ने कहा कि अगर आगे भी कोई गलती हो तो इसी तरह हमारे ध्यान में लाएं.

तुलापुर और वधू बुद्रुक में छत्रपति संभाजी महाराज समाधि स्थल की विकास योजना के लिए कुल 397 करोड़ रुपये की लागत से मंजूरी दी गई है. जिसमें से 270 करोड़ रूपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन आज हुआ है. समारोह में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, अजित पवार शामिल थे. इसके बाद तुलापुर शहर में तीनों नेताओं की बैठक हुई.

इस मौके पर अजित पवार ने कहा कि हर कोई छत्रपति संभाजी महाराज के लिए एक अच्छा स्मारक चाहता है. उसी के अनुरूप यह स्मारक होगा. 397 करोड़ की विकास योजना को मंजूरी दी गयी है. सर्वसुविधायुक्त स्मारक तैयार किया जाएगा. वधू में जगह खत्म हो रही है. लेकिन अजित पवार ने कहा कि राज्य सरकार ने केएम अस्पताल के लिए जो जमीन दी है, उसे वापस लिया जाएगा और वहां मंदिर और अन्य विकास कार्य किए जाएंगे.

राकांपा नेता जितेंद्र आव्हाड की जीभ काटने वाले को 10 लाख रुपये का इनाम... भाजपा नेता ने किया ऐलान
महाराष्ट्र : महाराष्ट्र के जालना जिले से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक पदाधिकारी ने छत्रपति शिवाजी महाराज के बारे में कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता जितेंद्र आव्हाड की जीभ काटने वाले को 10 लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।

आव्हाड के खिलाफ जालना में विरोध प्रदर्शन के दौरान पत्रकारों से बात करते हुए, जिला भाजपा के अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) मोर्चा के अध्यक्ष कपिल दहेकर ने इनाम की घोषणा की। हालांकि, प्रदेश भाजपा के एक प्रवक्ता ने मंगलवार को दहेकर के बयान से पार्टी को यह कहते हुए अलग कर लिया कि पार्टी ऐसी  हिंसक प्रतिक्रियाओं का समर्थन नहीं करती है।