Tight - Rokthok Lekhani News

नई दिल्ली : ब्रिक्स समिट को लेकर दिल्ली में कड़ी सुरक्षा, हर रास्ते पर नजर, रिज में घुड़सवार पुलिस ने संभाला मोर्चा
नई दिल्ली : भारत में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के बीच दिल्ली में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। ब्रिक्स समिट 2026 से पहले शनिवार को नई दिल्ली जिला पुलिस ने रिज इलाके में बड़े स्तर पर कॉम्बिंग ऑपरेशन चलाया। इस अभियान का उद्देश्य क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने के साथ पुलिस की मौजूदगी को मजबूत करना था। नई दिल्ली के डीसीपी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए बताया कि बाहरी जिला पुलिस के साथ मिलकर रिज इलाके में व्यापक कॉम्बिंग ऑपरेशन चलाया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक, इससे पूरे क्षेत्र में निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया है।

हर रास्ते और पगडंडी पर नजर
पुलिस ने बताया कि बाहरी जिला पुलिस बल के साथ समन्वय करते हुए यह अभियान चलाया गया। इसका मकसद रिज इलाके में लगातार निगरानी बनाए रखना और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखना था। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए रिज इलाके में घुड़सवार पुलिस दल भी तैनात किए गए हैं। घोड़े पर सवार जवान पूरे क्षेत्र में निगरानी कर रहे हैं। रिज जैसे इलाके में रास्तों और पगडंडियों पर नजर रखने के लिए इसे सुरक्षा व्यवस्था की एक अतिरिक्त परत माना जा रहा है।

भारत मंडपम में डॉग स्क्वॉड तैनात
राजधानी के भारत मंडपम में भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। यहां 12 और 13 सितंबर को 18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन आयोजित हो रहा है। आयोजन स्थल पर डॉग स्क्वॉड के साथ सुरक्षा के कई इंतजाम किए गए हैं। इस साल भारत में हो रहे ब्रिक्स समिट 2026 की सुरक्षा के लिए दिल्ली पुलिस ने करीब 15,000 जवानों को तैनात किया है। इसके अलावा केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल  की करीब 200 कंपनियां भी सुरक्षा व्यवस्था में लगाई गई हैं।

15 हजार से ज्यादा जवान तैनात
दिल्ली पुलिस के विशेष पुलिस आयुक्त सुरक्षा मनीष अग्रवाल ने शुक्रवार को बताया कि सुरक्षा व्यवस्था के लिए दिल्ली पुलिस के 15,000 से ज्यादा जवान तैनात किए गए हैं। उन्होंने कहा कि गृह मंत्रालय की ओर से करीब 200 सीएपीएफ कंपनियां उपलब्ध कराई गई हैं। इन जवानों को कानून व्यवस्था बनाए रखने और दूसरे जरूरी ऑपरेशनल कामों के लिए तैनात किया जा रहा है।
क्या है ब्रिक्स समिट 2026 की थीम
इस साल ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की थीम है, नवाचार, सहयोग और सतत विकास के लिए लचीलापन बढ़ाना। भारत ब्रिक्स का संस्थापक सदस्य है। इससे पहले भारत साल 2012, 2016 और 2021 में इस समूह की अध्यक्षता कर चुका है। ब्रिक्स प्रमुख उभरती अर्थव्यवस्थाओं के बीच सहयोग और समन्वय के महत्वपूर्ण मंच के रूप में सामने आया है। यह बहुपक्षीय संस्थानों में ग्लोबल साउथ के हितों को आगे बढ़ाने में भी अहम भूमिका निभाता है।

11 देशों का समूह है ब्रिक्स
ब्रिक्स का एजेंडा विकास, वित्त, तकनीक, व्यापार और लोगों के बीच आपसी संपर्क जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर केंद्रित है। वर्तमान में ब्रिक्स में कुल 11 देश शामिल हैं। इनमें ब्राजील, चीन, मिस्र, इथियोपिया, भारत, इंडोनेशिया, ईरान, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका और संयुक्त अरब अमीरात संयुक्त अरब अमीरात शामिल हैं।

18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन ऐसे समय में हो रहा है, जब भारत में दुनिया की प्रमुख उभरती अर्थव्यवस्थाओं के नेता और प्रतिनिधि जुटे हैं। ऐसे में दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बलों की ओर से राजधानी में व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं।

मुंबई में नगर निगम चुनाव के लिए सुरक्षा बंदोबस्त चाक-चौबंद; 28 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात
मुंबई  : गुरुवार को बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के 227 वार्डों के लिए मतदान शुरू होते ही पूरे शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। नून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए 28000 से अधिक पुलिसकर्मियों को अलग-अलग इलाकों और मतदान केंद्रों पर तैनात किया गया है। सुबह 7:30 बजे से शुरू हुए मतदान के साथ ही कई मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखी गईं। मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष बनाए रखने के लिए पुलिस की तैनाती पहले से ही सुनिश्चित कर ली गई थी।

लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लेने की अपील- मुंबई पुलिस आयुक्त
एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, इस सुरक्षा व्यवस्था में 25000 से अधिक पुलिस कांस्टेबल, करीब 3000 पुलिस अधिकारी, जिनमें 10 अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, 33 पुलिस उपायुक्त और 84 सहायक पुलिस आयुक्त शामिल हैं, शहर के संवेदनशील इलाकों और प्रमुख मतदान केंद्रों पर तैनात किए गए हैं। मुंबई पुलिस आयुक्त देवेन भारती ने मतदान से एक रात पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लोगों से लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लेने की अपील करते हुए कहा मैं हर मुंबई वालों से अपील करता हूं कि वे घर से बाहर निकलें और बीएमसी चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करें।

आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
चुनाव के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी रोकने के लिए पुलिस ने निवारक आदेश जारी किए हैं। इसके तहत मतदान केंद्रों पर मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाया गया है। साथ ही राजनीतिक दलों के पोस्टर, बैनर और अन्य प्रचार सामग्री पर भी रोक रहेगी। अधिकारियों ने बताया कि उम्मीदवारों के अलावा किसी अन्य व्यक्ति को मतदान केंद्र के 100 मीटर के दायरे में जमा होने या अनावश्यक रूप से घूमने की अनुमति नहीं होगी। आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। प्रशासन का दावा है कि सुरक्षा के ये व्यापक इंतजाम मुंबई में मतदान को सुरक्षित और शांतिपूर्ण बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे।

मुंबई:15 अगस्त को मुंबई में सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम; 2,529 पुलिस अधिकारी और 11,682 पुलिस जवान शहर के विभिन्न हिस्सों में तैनात रहेंगे
मुंबई: 79वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 15 अगस्त को मुंबई में सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए हैं। इस दौरान 14 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे। चूंकि, इस राष्ट्रीय पर्व को मनाए जाने के दौरान विभिन्न जगहों पर धार्मिक शोभायात्राएं और कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। इसलिए, इन सभी आयोजनों को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए मुंबई पुलिस ने व्यापक बंदोबस्त किया है।

मुंबई पुलिस की कैसी तैयारी?
पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक, मुंबई पुलिस आयुक्त देवेन भारती के मार्गदर्शन और पुलिस सह आयुक्त सत्य नारायण चौधरी (कानून एवं सुव्यवस्था) की देखरेख में बंदोबस्त की योजना बनाई गई है। इसके तहत 15 अगस्त को 6 अपर पुलिस आयुक्त, 17 पुलिस उपायुक्त, 39 सहायक पुलिस आयुक्त, 2,529 पुलिस अधिकारी और 11,682 पुलिस जवान शहर के विभिन्न हिस्सों में तैनात रहेंगे। इसके अलावा, महत्वपूर्ण स्थानों पर फोर्स वन, एसआरपीएफ प्लाटून, क्यूआरटी, दंगा नियंत्रण दल, डेल्टा, कॉम्बैट और होमगार्ड भी तैनात रहेंगे।

मुंबई पुलिस ने की अपील, शांतिपूर्वक मनाएं त्योहार
मुंबई पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे भीड़भाड़ वाले इलाकों में संयम बनाए रखें और पुलिस को पूरा सहयोग दें। किसी भी संदिग्ध वस्तु की तुरंत सूचना पुलिस को दें और राष्ट्रीय और धार्मिक उत्सव उत्साह और उल्लास के साथ मनाएं। आपात स्थिति में पुलिस हेल्पलाइन नंबर 100 या 112 पर तुरंत संपर्क करें। इस दौरान, सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और पूरे शहर की गतिविधियों की कंट्रोल रूम से सीसीटीवी से मॉनिटरिंग की

मीरा भायन्दर शहर में पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच निकली राजा की रैली
मीरा रोड : कानून व्यवस्था और शहर की शांति न बिगड़े इसलिये ड्रोन से भी निगरानी, हर नाके पर पुलिस की कड़ी नजर थी। और इन सब के पुलिस की कड़ी सुरक्षा में मीरा भायन्दर शहर के मुख्य मार्ग पर उमड़ पड़ा विशाल जनसैलाब, यह सब नजारा था टी. राजा सिंह की विशाल रैली का।

काशीमिरा नाके पर छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के पश्चात् विशाल जन सैलाब को खुले वाहन से ही सम्बोधित करते हुए अपने सम्बोधन में तेलंगाना के विधायक टाइगर टी राजा ने कहा की मैं छत्रपति शिवाजी महाराज के मावलों को संबोधित करने आया हूँ शिवाजी महाराज ने केवल महाराष्ट्र में ही नहीं वरन पूरे भारत में हिंदू समाज की रक्षा की और हम उन्हीं के आदर्शो पर चलने वाले कट्टर हिन्दू सैनिक है, और अब गौ हत्या,या लव जेहाद को होने ही नहीं देंगे,मुझे रोकने की हर प्रकार से कोशिश की गई पर सत्य की जीत हुई और मैं आज आप लोगों के बीच में हूँ।

गौरतलब है की उन्होंने इस अवसर आज के युवाओं को छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन से प्रेरणा लेने के लिए प्रेरित किया। मीरा भायन्दर पुलिस ने वाकई काबिले तारीफ कार्य किया है इतनी बड़ी विशाल रैली और शांति से सम्पन्न हुई।