results - Rokthok Lekhani News

मुंबई : महाराष्ट्र में रिजल्ट के तुरंत बाद डिजीलॉकर पर मिलेगी डिग्री, मंत्री का निर्देश
मुंबई : महाराष्ट्र के उच्च और तकनीकी शिक्षा मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने निर्देश दिया कि परीक्षा परिणाम घोषित होने और जरूरी सत्यापन पूरा होने के तुरंत बाद छात्रों की डिग्री प्रमाणपत्र डिजीलॉकर पर अपलोड किए जाएं। इसके लिए छात्रों को दीक्षांत समारोह तक इंतजार नहीं कराना पड़ेगा। मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि परीक्षा परिणाम आने के तुरंत बाद कई छात्र विदेशों की यूनिवर्सिटी, उच्च शिक्षा संस्थानों, छात्रवृत्ति, इंटर्नशिप और नौकरी के लिए आवेदन करते हैं, लेकिन परिणाम घोषित होने और दीक्षांत समारोह के बीच लंबे अंतर के कारण छात्रों को तय समय सीमा में डिग्री प्रमाणपत्र जमा करने में दिक्कत होती है।

मंत्री ने कहा कि डिग्री प्रमाणपत्र मिलने में देरी के कारण छात्रों को पढ़ाई या करियर के मौके नहीं गंवाने चाहिए। उन्होंने कहा कि जैसे ही कोई छात्र सफलतापूर्वक कोर्स पूरा कर ले और उसका परिणाम आधिकारिक रूप से घोषित हो जाए, सत्यापित डिग्री प्रमाणपत्र जल्द से जल्द डिजिटल रूप में उपलब्ध करा दिया जाना चाहिए। चंद्रकांत पाटिल ने बताया कि उन्होंने उच्च और तकनीकी शिक्षा विभाग को निर्देश दिए हैं कि राज्य की सभी यूनिवर्सिटी डिजीलॉकर पर डिग्री प्रमाणपत्र अपलोड करने की एक समान प्रक्रिया अपनाएं। उन्होंने इस संबंध में जल्द से जल्द सरकारी प्रस्ताव (जीआर) जारी करने के भी निर्देश दिए हैं।

मंत्री ने कहा, ''इस फैसले से भारत और विदेश में उच्च शिक्षा, छात्रवृत्ति, प्रतियोगी अवसरों, इंटर्नशिप और रोजगार के लिए आवेदन करने वाले छात्रों को बड़ी राहत मिलेगी। साथ ही परिणाम के तुरंत बाद फिजिकल डिग्री के लिए बार-बार यूनिवर्सिटी के चक्कर लगाने की जरूरत भी कम होगी।'' उन्होंने कहा कि डिजीलॉकर छात्रों को सुरक्षित और आसानी से उपलब्ध डिजिटल दस्तावेज देगा, जिसका इस्तेमाल वे शैक्षणिक और पेशेवर जरूरतों के लिए कभी भी कर सकेंगे। मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार छात्रों के शैक्षणिक हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और यह सुनिश्चित करना चाहती है कि डिग्री प्रमाणपत्र मिलने में प्रक्रियागत देरी के कारण कोई छात्र किसी अवसर से वंचित न रह जाए।

मुंबई : धनुष, बाण और घड़ी का नतीजा आ गया है! न्याय के देवता, इन्हें माफ करना - संजय राउत
मुंबई : सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस सूर्यकांत महाराष्ट्र के दौरे पर हैं। उनके आने के बाद से ही उनका दौरा राजनीतिक चर्चा का विषय बना हुआ है। बॉम्बे हाई कोर्ट ने भारत के 53वें चीफ जस्टिस सूर्यकांत का सम्मान किया। डिप्टी सीएम अजीत पवार और डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने चीफ जस्टिस के साथ उद्धव सेना के सांसद संजय राउत की फोटो शेयर की। राउत ने यह फोटो शेयर करते हुए गुस्सा ज़ाहिर किया और कहा कि धनुष-बाण और घड़ी का नतीजा आ गया है।

जस्टिस सूर्यकांत को भारत के 53वें चीफ जस्टिस के तौर पर पद संभालने के बाद बॉम्बे हाई कोर्ट ने सम्मानित किया। इस मौके पर डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम अजीत पवार मौजूद थे। दोनों नेताओं ने उन्हें गणेश जी की मूर्ति भेंट की और चीफ जस्टिस बनने पर बधाई दी। सांसद राउत ने कहा, 'न्याय के देवता, इन्हें माफ करना' डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम अजीत पवार चीफ जस्टिस सूर्यकांत को बधाई देते हुए, सांसद संजय राउत ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। यह फोटो पोस्ट करते हुए संजय राउत ने कहा, "धनुष, बाण और घड़ी का नतीजा आ गया है! न्याय के देवता, इन्हें माफ करना! हे राम!", इन शब्दों में राउत ने अपना गुस्सा ज़ाहिर किया।

मुंबई ने दो भाईयों के ड्रामे को नहीं, विकास को चुना' बीएमसी चुनाव नतीजों पर बोले मिलिंद देवड़ा
मुंबई : मुंबई की सत्ता की असली परीक्षा माने जाने वाले बीएमसी चुनाव के नतीजों ने एक बार फिर शहर की राजनीति को केंद्र में ला दिया है. देश की सबसे अमीर नगर निगम  के जनादेश को सिर्फ स्थानीय चुनाव नहीं, बल्कि महाराष्ट्र की सियासत की दिशा तय करने वाला संकेत माना जा रहा है. विकास, जवाबदेही और नेतृत्व को लेकर जनता के फैसले पर अब सभी दल अपनी-अपनी व्याख्या कर रहे हैं.

बीएमसी चुनावों के नतीजों के बीच शिवसेना सांसद मिलिंद देवड़ा ने विपक्ष पर सीधा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि मुंबई की जनता ने इस बार बदलाव, जवाबदेही और विकास के लिए वोट किया है, न कि राजनीति के ड्रामे के लिए. मिलिंद देवड़ा ने कहा, 'एक मुंबईकर के तौर पर मैं मुंबई की जनता का आभारी हूं, जिन्होंने बदलाव, जवाबदेही और विकास के लिए वोट किया है, न कि दो भाइयों के  ड्रामे के लिए. आज साफ हो गया है कि मुंबई की राजनीति में अब सिर्फ दो ही भाई देवेंद्र फडणवीस और एकनाथ शिंदे हैं और इनका सरनेम है विकास.'

देवड़ा का इशारा साफ तौर पर उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे की ओर माना जा रहा है, जिन पर उन्होंने 'ड्रामा की राजनीति' करने का आरोप लगाया.

स्याही को लेकर आरोपों पर भी दिया जवाब
बीएमसी चुनाव के बाद विपक्षी दलों के कुछ नेताओं की ओर से यह आरोप लगाए जा रहे हैं कि वोट डालने के बाद उंगली पर  अब भी स्याही लगी हुई है, जबकि मैं अक्सर हैंड सैनिटाइज़र का इस्तेमाल करता हूं.' देवड़ा ने कहा कि चुनावी हार के बाद बार-बार बहाने बनाए जा रहे हैं. 'कभी ईवीएम को दोष दिया जाता है, कभी वोटर लिस्ट में बदलाव को, और अब उंगली की स्याही  को. ये सब उन पार्टियों के अंदर लोकतंत्र की कमी को छुपाने के बहाने हैं.'

विपक्ष को दी 'शुभकामनाएं'
अपने बयान के आखिर में मिलिंद देवड़ा ने तंज के साथ कहा, 'मैं बस इतना ही कह सकता हूं कि मैं उन पार्टियों को शुभकामनाएं देता  हूं.'बीएमसी चुनाव नतीजों को मुंबई की राजनीति में बड़ा संकेत माना जा रहा है, जहां सत्ताधारी गठबंधन इसे विकास और स्थिरता के समर्थन के तौर पर पेश कर रहा  है, वहीं विपक्ष चुनावी प्रक्रिया पर सवाल उठाकर हार की वजहें तलाशता दिख रहा है.

बता दें कि इस चुनाव को उद्धव ठाकरे बनाम शिंदे गुट, बीजेपी की मुंबई में  पकड़ और विपक्ष की साख की कसौटी के तौर पर देखा जा रहा था. ऐसे में नतीजों के बाद बाद सत्ताधारी खेमे ने इसे 'विकास और जवाबदेही' के समर्थन का जनादेश बताया जबकि विपक्ष ने चुनावी प्रक्रिया पर सवाल उठाने शुरू कर दिए.

मुंबई: १०वीं-१२वीं के रिजल्ट १५ मई से पहले घोषित किया जाएगा
मुंबई: १०वीं कक्षा के छात्रों की परीक्षा ११ फरवरी और १२वीं कक्षा के छात्रों की परीक्षा २१ फरवरी से शुरू हुई है। परीक्षा सामान्य से १० दिन पहले शुरू होने से रिजल्ट भी १५ मई से पहले घोषित किया जाएगा। इसके साथ ही पुणे, नागपुर, छत्रपति संभाजीनगर, मुंबई, कोल्हापुर, अमरावती, नाशिक, लातूर और कोकण जैसे विभागीय मंडलों द्वारा जांची गई उत्तर पुस्तिकाओं की बोर्ड के अधिकारी रोजाना समीक्षा कर रहे हैं। इसके साथ ही बताया गया है कि उत्तर पुस्तिकाओं की जांच स्कूल में ही करने के लिए शिक्षकों को अनिवार्य किया गया है। इसी के साथ ही जली उत्तरपुस्तिकाओं वाले १७५ छात्रों को औसत अंक मिलेंगे।

१०वीं-१२वीं के छात्रों की परीक्षा नकल मुक्त कराने के लिए इस साल महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक व उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने परीक्षा केंद्रों के साथ-साथ पर्यवेक्षकों के लिए भी कई पद्धति अपनाई थीं, लेकिन इसका ज्यादा प्रभाव नहीं दिखा। इस परीक्षा में उड़नदस्तों ने ९ विभागीय मंडलों के अंतर्गत २०० से अधिक छात्रों के खिलाफ कार्रवाई की है। अभी १२वीं के छात्रों का सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) विषय का पेपर बाकी है, जबकि १०वीं के छात्रों के भी दो पेपर शेष हैं। दोनों कक्षाओं की १७ मार्च को परीक्षा समाप्त होगी।

हर रोज शिक्षकों को जांचनी होंगी ३५ उत्तर पुस्तिकाएं
बोर्ड की ओर से कहा गया है कि जिन विषयों के पेपर हो चुके हैं, उनकी उत्तर पुस्तिकाओं की जांच समय पर हो, इसके लिए रोजाना स्कूल के समय में विषय शिक्षक को कम से कम ३५ उत्तर पुस्तिकाएं जांचनी होंगी। दूसरी ओर बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि उत्तर पुस्तिका की जांच करने का शिक्षक संगठनों ने इस बार बहिष्कार नहीं किया है। इस वजह से १०वीं-१२वीं के छात्रों का परिणाम १५ मई से पहले ही घोषित हो जाएगा।