extorted - Rokthok Lekhani News

मुंबई : मह‍िला क्रिकेटर मुंबई के व्‍यापारी से करती थी अश्‍लील बातें, चैट वायरल करने की धमकी देकर वसूले 63 लाख
मुंबई : मुंबई क्राइम ब्रांच ने जम्मू-कश्मीर टी-20 लीग से जुड़ी एक महिला क्रिकेटर को उसके भाई के साथ गिरफ्तार किया. दोनों को नई दिल्ली के एक होटल से पकड़ा गया. इसके बाद उनके सहयोगी उद्दीन इम्तियाज वानी (22) को जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर से गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान फरखंदा खान (30) और उसके भाई बाजिल खान (27) के रूप में हुई है. क्राइम ब्रांच के अनुसार, शिकायतकर्ता कोलाबा का रहने वाला 28 वर्षीय व्यवसायी है. वर्ष 2024 में पश्चिमी उपनगरों में रहने के दौरान उसकी मुलाकात फरखंदा खान से हुई. मोबाइल चैट के जरिए दोनों के बीच परिचय बढ़ा, जिसके बाद आरोपी ने कथित तौर पर उससे आपत्तिजनक बातचीत शुरू की. बाद में उसने उसे अपने सहयोगी उद्दीन इम्तियाज वानी और भाई बाजिल खान से मिलवाया.

चैट वायरल करने की धमकी
पुलिस के मुताबिक, 2024 में फरखंदा ने आर्थिक जरूरत का हवाला देते हुए शिकायतकर्ता से पैसे की मांग की. जब उसने मना किया, तो आरोपी ने उनकी निजी चैट सार्वजनिक करने की धमकी दी. दबाव में आकर शिकायतकर्ता ने 30 अप्रैल 2024 से 13 जनवरी 2026 के बीच 32 बैंक लेनदेन के जरिए कुल ₹23.61 लाख फरखंदा के बैंक खाते में ट्रांसफर किए.

बैंक खाते में भेजे पैसे
जांच में सामने आया कि इस रकम का बड़ा हिस्सा उद्दीन इम्तियाज वानी के खाते में भेजा गया.  इसके अलावा कुछ धनराशि फरखंदा के पिता अब्दुल अजीज खान के खाते में भी ट्रांसफर की गई.

40 लाख रुपये दोबारा भेजे
आरोप है कि वानी और बाजिल खान ने भी शिकायतकर्ता को धमकाया कि उनके पास उसकी फरखंदा के साथ चैट के स्क्रीनशॉट है, और वे उसे गंभीर परिणाम, यहां तक कि जेल भेजने की चेतावनी देते थे. इन धमकियों के कारण शिकायतकर्ता ने जनवरी 2026 में आरोपियों को अतिरिक्त ₹40 लाख भी ट्रांसफर किए.
जांच में यह भी पता चला कि इस मामले में पहला लेनदेन अप्रैल 2024 में ₹20,000 का था. उद्दीन वानी जम्मू-कश्मीर के खलापुर का रहने वाला है जबकि बाजिल खान जम्मू-कश्मीर के नूरखाव गांव का निवासी है. शिकायत के आधार पर वेस्ट रीजन साइबर पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 308(2), 308(6), 351(2), 351(3) और आईटी एक्ट की धाराओं 61(2) व 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया है. आगे की जांच जारी है.

गढ़चिरौली : प्रेम जाल में फंसाकर युवक से लाखों रुपए की वसूली, जहर पिलाकर हत्या की कोशिश
गढ़चिरौली : महाराष्ट्र के गढ़चिरैली जिले आरमोरी शहर में एक बेहद चौंकाने वाला और फिल्मी अंदाज में हनी ट्रैप का मामला उजागर हुआ है, जिसमें एक युवती और उसके दो साथियों पर एक युवक को प्रेम जाल में फंसाकर उससे लाखों रुपए की उगाही करने तथा बाद में उसकी जान लेने की कोशिश करने के गंभीर आरोप लगे हैं। इस घटना से पूरे इलाके में खलबली मच गई है और कानून-व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, आरमोरी का रहने वाला 26 वर्षीय कृष्णा मारुति लाड होटल व्यवसाय से जुड़ा है और साथ ही पढ़ाई भी कर रहा था। करीब डेढ़ वर्ष पहले 23 वर्षीय श्रेया हेमके नाम की युवती से पहचान हुई थी। यह पहचान धीरे-धीरे प्रेम संबंध में बदल गई। शुरुआती दौर में दोनों के बीच संबंध सामान्य और सौहार्दपूर्ण थे, लेकिन कुछ समय बाद युवती के जीवन में एक और युवक के आने से दोनों के बीच विवाद और तनाव उत्पन्न होने लगा।

इसी दौरान आरोप है कि श्रेया हेमके ने अपने दो साथियों नितीन जोध और राजू अंबानी के साथ मिलकर एक सुनियोजित साजिश के तहत कृष्णा लाड को ब्लैकमेल करना शुरू किया। आरोपियों ने कृष्णा और श्रेया के बीच हुई निजी बातचीत (व्हाट्सऐप चैटिंग) को सार्वजनिक करने की धमकी दी। इसके साथ ही उसे और उसके परिवार को जान से मारने की भी धमकी दी जाती रही। बदनामी और सामाजिक प्रतिष्ठा के डर से पीड़ित युवक ने समय-समय पर आरोपियों को करीब 3 से 4 लाख रुपए की राशि दी। हालांकि, इसके बावजूद आरोपियों की मांग थमी नहीं और उन्होंने युवक से 15 लाख रुपए की अतिरिक्त रकम की मांग की। पीड़ित के अनुसार, 14 मार्च को रात करीब 8 से 8:15 बजे के बीच आरमोरी से ब्रह्मपुरी मार्ग पर आरोपियों ने उसे रोककर उसके साथ मारपीट की। इतना ही नहीं, उसे जबरन कीटनाशक पिलाकर उसकी हत्या करने का प्रयास भी किया गया। गंभीर अवस्था में युवक ने अपने भाई को फोन कर घटनास्थल पर बुलाया, जिसके बाद उसे तत्काल आरमोरी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

चिकित्सकीय स्थिति गंभीर होने के कारण उसे आगे इलाज के लिए पहले ब्रह्मपुरी स्थित एक निजी अस्पताल और बाद में नागपुर के एक निजी अस्पताल में रेफर किया गया, जहां उसका उपचार किया गया। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है कि घटना के बावजूद पुलिस द्वारा समय पर मामला दर्ज नहीं किया गया। परिजनों का कहना है कि आरोपी प्रभावशाली और कथित रूप से राजनीतिक संबंध रखने वाले हैं, जिसके चलते पुलिस की ओर से प्रारंभिक स्तर पर टालमटोल की गई। 31 मार्च से 3 अप्रैल तक लगातार पुलिस थाने के चक्कर लगाने और निवेदन करने के बाद अंततः मामला दर्ज किया गया।

आरमोरी पुलिस ने इस प्रकरण में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस 2023) की धारा 109, 308(4), 115(2), 126(2) तथा 3(5) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। इस पूरे घटनाक्रम ने न केवल हनी ट्रैप जैसे संगठित अपराधों की गंभीरता को उजागर किया है, बल्कि यह भी प्रश्न खड़े किए हैं कि ऐसे मामलों में पीड़ितों को समय पर न्याय और सुरक्षा उपलब्ध कराना कितना आवश्यक है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है, और आरोपियों की भूमिका, आपसी साजिश, तथा कथित राजनीतिक संरक्षण के पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

नवी मुंबई : व्यापारी से 1 करोड़ की ठगी, ठगों ने ऐसे ऐंठे रुपये
नवी मुंबई : महाराष्ट्र के नवी मुंबई में एक 75 वर्षीय बिजनेसमैन से शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट पर ज़्यादा रिटर्न का वादा करके 1.08 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की गई है. इस बात की जानकारी एक अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी. अधिकारी के मुताबिक पीड़ित, जो नवी मुंबई के वाशी इलाके का रहने वाला है.

निवेश के नाम पर उच्च रिटर्न दिलाने के बदले की गई ठगी
पीड़ित ने बताया कि उसने पिछले महीने फेसबुक पर एक विज्ञापन देखा था, जिसमें शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट पर अच्छा रिटर्न मिलने का वादा किया गया था. इसके बाद उसे एक WhatsApp ग्रुप में जोड़ा गया और ट्रेडिंग अकाउंट बनाने के लिए अलग-अलग फर्जी वेबसाइट्स पर भेजा गया.

फर्जी पुलिस अफसर बनकर 66 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार, 79 लाख कैश बरामद
साइबर पुलिस अधिकारी ने बताया कि 5 दिसंबर, 2025 और इस साल 6 जनवरी के बीच पीड़ित ने 18 अलग-अलग ट्रांसफर में 1.08 करोड़ रुपये अलग-अलग अकाउंट में जमा किए. जिसके बाद पीड़ित का भरोसा जीतने के लिए धोखेबाजों ने शुरू में उसे प्लेटफॉर्म पर अपना "प्रॉफिट" 4 करोड़ रुपये से ज़्यादा होते हुए दिखाया.

>पुलिस ने 2 अज्ञात के खिलाफ दर्ज किया मामला
जब पीड़ित ने अपने पैसे निकालने की कोशिश की, तो धोखेबाजों ने टैक्स और IPO सब्सक्रिप्शन फीस के नाम पर और पैसे मांगे.  इसके बाद उसे शक हुआ और उसने नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल के ज़रिए शिकायत दर्ज कराई.

नवी मुंबई साइबर पुलिस ने 29 जनवरी को भारतीय न्याय संहिता और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत धोखाधड़ी के आरोप में 2 अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है. फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है.

मुंबई : होटल व्यवसायी से ४ करोड़ रुपए की रंगदारी; अंडरवर्ल्ड डॉन रवि पुजारी को मकोका कोर्ट में पेश किया गया
मुंबई : मुंबई पुलिस मुख्यालय से बुर्का पहनाकर अंडरवर्ल्ड डॉन रवि पुजारी को मकोका कोर्ट में पेश किया गया, जहां से अदालत ने उसे पूछताछ के लिए पुलिस कस्टडी में भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, पुजारी से एक होटल व्यवसायी से ४ करोड़ रुपए की रंगदारी मांगने के मामले में गहन पूछताछ की जाएगी।

रवि पुजारी फिलहाल बेंगलुरु सेंट्रल जेल में बंद था। मुंबई पुलिस को जैसे ही इस मामले में उसकी कस्टडी मिली, उसे अस्थायी रूप से मुंबई लाया गया। पूछताछ के दौरान उसे मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच के लॉकअप में रखा जाएगा। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, रवि पुजारी पर पूरे देश में करीब २०० आपराधिक मामले दर्ज हैं। अकेले कर्नाटक में उसके खिलाफ हत्या और रंगदारी सहित ९७ से १०० मामले दर्ज हैं। महाराष्ट्र में कुल ५२ मामले हैं, जिनमें से ४९ केवल मुंबई से जुड़े हैं। इसके अलावा गुजरात में करीब ७५ मामले दर्ज हैं, जबकि केरल, राजस्थान जैसे अन्य राज्यों में भी उस पर कई केस लंबित हैं।

यह मामला काफी पुराना है, जब रवि पुजारी विदेश में बैठकर लोगों को धमकियां देता और रंगदारी वसूलता था। इस प्रकरण का खुलासा काफी साल पहले हो चुका था, जब नूर नामक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान नूर ने रवि पुजारी का नाम लिया था। नूर को इस मामले में पहले ही सजा सुनाई जा चुकी है।