abused - Rokthok Lekhani News

मुंबई से पुणे तक 180 बच्चियों का यौन शोषण, 350 वीडियो, अमरावती में 19 साल का मोहम्मद अयाज उर्फ तनवीर गिरफ्तार
मुंबई  : महाराष्ट्र के अमरावती में एक ऐसे युवक को गिरफ़्तार किया गया है, जिस पर कम से कम 180 नाबालिग लड़कियों का यौन शोषण करने और 350 से ज़्यादा अश्लील वीडियो बनाने का आरोप है। पुलिस ने एक BJP सांसद की शिकायत के बाद तुरंत कार्रवाई करते हुए यह गिरफ़्तारी की। युवक की उम्र महज 19 साल है। उसका नाम मोहम्मद अयान अहमद उर्फ तनवीर अहमद है। उसे 21 अप्रैल तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि परतवाड़ा शहर के रहने वाले मोहम्मद अयाज़, उर्फ़ तनवीर पर आरोप है कि उसने लड़कियों को लव ट्रैप में फंसाया। लड़कियों को मुंबई और पुणे ले गया और उनके अश्लील वीडियो बनाए।

जबरदस्ती यौन शोषण, फिर ब्लैकमेलिंग
नागपुर से 180 किलोमीटर दूर, पास के शहर परतवाड़ा और अचलपुर इस स्कैंडल से हिल गए। जो 180 वीडियो बरामद हुए हैं उनमें वह नाबालिग लड़कियों से ज़बरदस्ती करते हुए दिखाई दे रहा है। आरोप है कि अयान अहमद इन वीडियो का इस्तेमाल लड़कियों को ब्लैकमेल करने और उन्हें वेश्यावृत्ति में धकेलने के लिए किया गया। इनमें से कुछ वीडियो ऑनलाइन भी बड़े पैमाने पर शेयर किए गए।

अयान के साथ कोई और भी शामिल?
आरोपी अयान अहमद तनवीर अहमद पर आरोप है कि उसने लड़कियों को रिश्तों में फंसाया, फिर उनकी मर्ज़ी के बिना वीडियो बनाते हुए उनके साथ शारीरिक और यौन शोषण किया। पुलिस सूत्रों का कहना है कि कुछ वीडियो में आरोपी खुद भी दिखाई दे रहा है। वीडियो को देखकर शक है कि किसी दूसरे साथी ने भी इस यौन शोषण का वीडियो बनाने में उसकी मदद की होगी।

राज्यसभा सांसद ने किया हंगामा
सोमवार को तब हंगामा मच गया जब राज्यसभा सांसद डॉ. अनिल बोंडे और BJP के प्रदेश प्रवक्ता शिवराय कुलकर्णी ने अमरावती ग्रामीण SP विशाल आनंद से शिकायत की। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपी ने सोशल मीडिया के ज़रिए कई लड़कियों को फंसाया और उनके साथ यौन शोषण किया। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो वे ज़ोरदार आंदोलन करेंगे।

आंदोलन की धमकी
राज्यसभा सांसद अनिल बोंडे ने पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) विशाल आनंद को एक ज्ञापन दिया। उन्होंने कहा कि नाबालिगों को WhatsApp और Snapchat ग्रुप्स के ज़रिए सुनियोजित तरीके से निशाना बनाया गया। अगर एक विशेष जांच दल का गठन नहीं किया गया, तो वे बुधवार सुबह वह अपने समर्थकों के साथ SP के कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन करेंगे। आरोपी अब पुलिस हिरासत में है, और उससे ज़्यादा जानकारी हासिल करने के लिए उसके फ़ोन की जांच की जा रही है। साथ ही, साइबर सेल ने सोशल मीडिया से वीडियो हटाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।

मुंबई : राज्य में प्रतिदिन औसतन ६१ बच्चों पर अत्याचार; २४ बच्चों के साथ यौन अत्याचार के गंभीर मामले
मुंबई : महाराष्ट्र में बच्चों पर हो रहे अत्याचारों का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, राज्य में प्रतिदिन औसतन ६१ बच्चों पर अत्याचार हो रहा है, जिनमें से २४ बच्चों के साथ यौन अत्याचार के गंभीर मामले सामने आ रहे हैं। ०२३ में राज्यभर में २२,३९० बाल अत्याचार के मामले दर्ज किए गए, जो २०२२ की तुलना में १,६२८ मामलों की वृद्धि दर्शाते हैं।

देश में दर्ज कुल बाल अत्याचार मामलों में महाराष्ट्र का हिस्सा लगभग १३ प्रतिशत है। मुंबई, ठाणे और चाइल्ड राइट्स एंड यू (क्राई) के विश्लेषण के मुताबिक, महाराष्ट्र के जिन जिलों में बाल अत्याचार के सबसे अधिक मामले दर्ज हुए हैं, उनमें मुंबई (३,११०), ठाणे (१,६३८), पुणे शहर (१,२३४), मीरा-भायंदर (१,०१६) और पुणे ग्रामीण (८७८) शामिल हैं।

विशेषज्ञों का कहना है कि इन शहरी इलाकों में जनसंख्या घनत्व, शहरी तनाव और निगरानी की कमी जैसे कारणों से बाल सुरक्षा पर गंभीर खतरा बढ़ा है। राज्य में दर्ज कुल बाल अपराधों में से १२,००० से अधिक मामले अपहरण से संबंधित, जबकि ८,००० से अधिक यौन अत्याचार के हैं।

मीरा रोड : किराएदारों ने दुकान मालिक को गालियाँ-धमकियाँ दीं और अपनी बीवी-बेटियों से भी पिटवाया; मामला दर्ज
मीरा रोड : मीरा रोड पुलिस स्टेशन में दर्ज शिकायत में आरोप है कि हिंदू मकान मालिक की दुकानों पर किराएदारों ने कब्जा कर लिया। विरोध करने पर मालिक को गालियाँ-धमकियाँ दीं और अपनी बीवी-बेटियों से भी पिटवाया। शिकायतकर्ता तृप्ति अभिषेक तिवारी ने आरोप लगाया है कि इस्माइल इमरान, नदीम व उनके परिजन (पत्नी, बेटियाँ और अन्य) ने मेटर रूम की दीवार तोड़कर रास्ता बनाया, खुले इलाके में जिम और शौचालय बनवाये, दुकान के बीचों-बीच कंक्रीट का छोटा ऑफिस खड़ा कर दिया और छत पर शेड लगा लिया। जिसके परिणामस्वरूप उनके व्यवसाय और परिवार को लगातार खतरा और परेशानियाँ झेलनी पड़ रही हैं।

मामला उस समय हिंसक रूप ले लेता है जब अभिषेक अपनी दुकानों का जायजा लेने गए। शिकायत के मुताबिक इमरान के परिवार के सदस्यों ने अभिषेक पर लोहे की सी-शेप रॉड, प्लास्टिक पाइप और लकड़ी जैसी चीजों से हमला किया, इमरान के भाई नदीम और अन्य ने भी मिलकर फलाँ-फरमान से पीटा। तृप्ति ने बताया कि उनके फोन से घटना का वीडियो जब्त कर रिकॉर्डिंग मिटा दी गई और उन्हें तथा उनके कर्मचारियों को भी पीटा गया।

आरोप है कि आरोपितों ने जान से मारने की धमकी दी और एक अवैध समूह बनाकर उत्पीड़न किया। घटनाक्रम पर मीरारोड थाने में केस दर्ज कराया गया है, मामला 408/25 बी एन एस 189(2),191(2),191(3),190,115(2),118(2) की धाराओं के तहत पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जाँच कर रही है।

मुंबई: 12 साल की बांग्लादेशी लड़की से 200 से अधिक पुरुषों द्वारा यौन शोषण
मुंबई: मानव तस्करी की कठोर सच्चाईयों को एक 12 साल की बांग्लादेशी लड़की ने उजागर किया है, जिसे हाल ही में वसई के नायगांव में एक वेश्यावृत्ति रैकेट का पर्दाफाश करने के दौरान बचाया गया. उसने कहा कि तीन महीनों के दौरान उसका 200 से अधिक पुरुषों द्वारा यौन शोषण किया गया है. दरअसल, इस लड़की को 26 जुलाई को बचाया गया, जब NGO एक्सोडस रोड इंडिया फाउंडेशन और हार्मनी फाउंडेशन ने मीरा-भायंदर वसई-विरार पुलिस के एंटी-ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की मदद की. इस मामले में अब तक दस लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

200 से अधिक पुरुषों ने किया यौन शोषण
हार्मनी फाउंडेशन के संस्थापक-अध्यक्ष अब्राहम माथाई ने कहा “बाल सुधार गृह में 12 वर्षीय लड़की ने बताया कि उसे सबसे पहले गुजरात के नाडियाद ले जाया गया और तीन महीनों के दौरान 200 से अधिक पुरुषों द्वारा उसका यौन शोषण किया गया. इस लड़की ने अभी अपनी किशोरावस्था भी नहीं देखी है, लेकिन उसका बचपन ऐसे दरिंदों द्वारा छीन लिया गया है.”

बांग्लादेश से ऐसे पहुंची भारत
माथाई ने सभी 200 पुरुषों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए कहा “क्योंकि लड़की स्कूल में एक विषय में फेल हो गई थी और अपने सख्त माता-पिता के डर से वह एक जान-पहचान वाली महिला के साथ भाग गई. वह महिला उसे चोरी-छिपे भारत ले आई और वेश्यावृत्ति में धकेल दिया.”

पूरे नेटवर्क की तलाश कर रही पुलिस
पुलिस आयुक्त निकेत कौशिक ने भरोसा दिलाया कि मीरा-भायंदर वसई-विरार पुलिस “पूरे नेटवर्क को उजागर करने और कमजोर किशोरों के लिए सुरक्षित माहौल सुनिश्चित करने के लिए अपनी पूरी ताकत का उपयोग कर रही है.”

दिए जाते हैं हार्मोनल इंजेक्शन
माथाई ने बताया कि इस बच्ची की त्रासदी अकेली नहीं है. कार्यकर्ता मधु शंकर ने सहमति व्यक्त की. उन्होंने कहा “मैंने अक्सर वाशी और बेलापुर क्षेत्रों में नाबालिग लड़कियों को भीख मांगते देखा है, जिन्हें अक्सर गांवों से बच्चे के रूप में चुराया जाता है, शहरों में लाया जाता है और फिर उनका शोषण किया जाता है. उन्हें एक या दो वृद्ध महिलाएं संभालती हैं जो उन्हें वेश्यावृत्ति में भी धकेलती हैं. उन्हें हार्मोनल इंजेक्शन भी दिए जाते हैं ताकि वे जल्दी से युवा हो जाएं.”