talk - Rokthok Lekhani News

मुंबई : मह‍िला क्रिकेटर मुंबई के व्‍यापारी से करती थी अश्‍लील बातें, चैट वायरल करने की धमकी देकर वसूले 63 लाख
मुंबई : मुंबई क्राइम ब्रांच ने जम्मू-कश्मीर टी-20 लीग से जुड़ी एक महिला क्रिकेटर को उसके भाई के साथ गिरफ्तार किया. दोनों को नई दिल्ली के एक होटल से पकड़ा गया. इसके बाद उनके सहयोगी उद्दीन इम्तियाज वानी (22) को जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर से गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान फरखंदा खान (30) और उसके भाई बाजिल खान (27) के रूप में हुई है. क्राइम ब्रांच के अनुसार, शिकायतकर्ता कोलाबा का रहने वाला 28 वर्षीय व्यवसायी है. वर्ष 2024 में पश्चिमी उपनगरों में रहने के दौरान उसकी मुलाकात फरखंदा खान से हुई. मोबाइल चैट के जरिए दोनों के बीच परिचय बढ़ा, जिसके बाद आरोपी ने कथित तौर पर उससे आपत्तिजनक बातचीत शुरू की. बाद में उसने उसे अपने सहयोगी उद्दीन इम्तियाज वानी और भाई बाजिल खान से मिलवाया.

चैट वायरल करने की धमकी
पुलिस के मुताबिक, 2024 में फरखंदा ने आर्थिक जरूरत का हवाला देते हुए शिकायतकर्ता से पैसे की मांग की. जब उसने मना किया, तो आरोपी ने उनकी निजी चैट सार्वजनिक करने की धमकी दी. दबाव में आकर शिकायतकर्ता ने 30 अप्रैल 2024 से 13 जनवरी 2026 के बीच 32 बैंक लेनदेन के जरिए कुल ₹23.61 लाख फरखंदा के बैंक खाते में ट्रांसफर किए.

बैंक खाते में भेजे पैसे
जांच में सामने आया कि इस रकम का बड़ा हिस्सा उद्दीन इम्तियाज वानी के खाते में भेजा गया.  इसके अलावा कुछ धनराशि फरखंदा के पिता अब्दुल अजीज खान के खाते में भी ट्रांसफर की गई.

40 लाख रुपये दोबारा भेजे
आरोप है कि वानी और बाजिल खान ने भी शिकायतकर्ता को धमकाया कि उनके पास उसकी फरखंदा के साथ चैट के स्क्रीनशॉट है, और वे उसे गंभीर परिणाम, यहां तक कि जेल भेजने की चेतावनी देते थे. इन धमकियों के कारण शिकायतकर्ता ने जनवरी 2026 में आरोपियों को अतिरिक्त ₹40 लाख भी ट्रांसफर किए.
जांच में यह भी पता चला कि इस मामले में पहला लेनदेन अप्रैल 2024 में ₹20,000 का था. उद्दीन वानी जम्मू-कश्मीर के खलापुर का रहने वाला है जबकि बाजिल खान जम्मू-कश्मीर के नूरखाव गांव का निवासी है. शिकायत के आधार पर वेस्ट रीजन साइबर पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 308(2), 308(6), 351(2), 351(3) और आईटी एक्ट की धाराओं 61(2) व 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया है. आगे की जांच जारी है.

मुंबई : देवनार मंडी 35 लाख रुपये की कीमत वाले बकरे की खूब चर्चा
मुंबई : ईद-उल-अजहा की रौनक चरम पर है. बड़ी संख्या में लोग खरीदारी के लिए बाजारों का रुख कर रहा है. बकरीद से तीन दिन पहले ही मुंबई की देवनार बकरा मंडी में भी काफी चहल पहल देखने को मिल रही है. इस बार मंडी में कई ऐसे बकरे पहुंचे हैं जो ना सिर्फ देखने में खास हैं, बल्कि उनकी कीमत भी लाखों में है और यह लोगों के आकर्षक का केंद्र बने हुए हैं. देवनार मंडी 35 लाख रुपये की कीमत वाले बकरे की खूब चर्चा है. इस बकरे के गले, कान के पीछे और शरीर पर 'अल्लाह' और 'मोहम्मद' लिखा हुआ है और वो भी पैदाइशी है. ये बकरा राजस्थान से लाया गया है. इसे बेचने वाले बकरे के मालिक एक किसान है. उनका कहना है कि 11 लाख रुपये नकद में ही यह बकरा बेचा जाएगा.

बकरे के मालिक ने बताया कि पिछले साल एक ग्राहक ने 35 लाख रुपये की पेशकश की थी, लेकिन वह चेक से भुगतान करना चाहता था. इसकी वजह से सौदा नहीं हो सका. इस बकरे की मालकिन ने बताया कि बकरे को घास और दाने के अलावा दूध और बादाम भी खिलाती है. उन्होंने बताया कि इस बकरे को उन्होंने बहुत ही प्यार से पाला है.

देवनार मंडी का शुमार एशिया की सबसे बड़ी स्लॉटर हाउस मंडियों में होता है. देवनार मंडी में इस वक्त ऐसा लग रहा है जैसे प्रदर्शनी लगी है. यहां इन दिनों अलग-अलग नस्ल के बकरों की भरमार है. मुंबई के अलावा महाराष्ट्र के दूसरे जिलों जैसे ठाणे, मुम्ब्रा, कल्याण, नवी मुंबई, विरार, पालघर और गुजरात बॉर्डर तक से लोग यहां खरीदारी करने आ रहे हैं.

इस मंडी में मध्य प्रदेश के मालदा से आए एक व्यापारी ने बताया कि वह 30 बकरे लेकर मंडी में आया था, फिलहाल 23 बकरे बिक चुके हैं. व्यपारी के मुताबिक, उसने इस बार सबसे महंगा बकरा 6 लाख रुपये में बेचा है, जबकि अभी उसके पास 5-5 लाख रुपये के दो बकरे मौजूद हैं, जिनको बेचा जाएगा. व्यपारी ने बताया कि वह इन बकरों की खुराक पर हर रोज पांच सौ रुपये खर्च करता है.

नई दिल्ली: जब भी लोकसभा सदन में कुछ बोलने के लिए खड़े होते हैं तो बोलने नहीं दिया जाता - राहुल गांधी
नई दिल्ली: संसद भवन के बाहर राहुल गांधी ने गंभीर आरोप लगाते हुए ये कहा है कि जब भी वह लोकसभा सदन में कुछ बोलने के लिए खड़े होते हैं तो उनको बोलने नहीं दिया जाता है। राहुल गांधी ने ये बात इसलिए कही, क्योंकि जब वह सदन में बोलने के लिए खड़े हुए तो उनके बोलने से पहले कार्यवाही को ही स्थगित कर दिया गया। हुआ कुछ यूं था कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने नेता विपक्ष राहुल गांधी को सदन के नियमों का पालन करने की नसीहत दी थी। राहुल गांधी इस पर कुछ बोलना चाह रहे थे, लेकिन सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई। सूत्रों के मुताबिक, राहुल गांधी अपनी बात नहीं बोल पाए थे। इसके बाद बाहर आ कर राहुल ने मीडिया से कहा कि उन्हें सदन में बोलने नहीं दिया जाता।

सदन की गरिमा का पालन करें
पिछले कुछ वक्त के दौरान जिस तरह से सदन में वह प्रदर्शन में हिस्सा ले रहे हैं और बीच-बीच में टिप्पणियां कर रहे हैं, उसको लेकर ओम बिरला ने यह बात कही थी। इससे पहले स्पीकर ओम बिरला ने राहुल गांधी से कहा कि सदन के आचरण और मर्यादा का पालन करें, ऐसी कुछ घटनाएं आई है जो कि सदन के लिहाज से ठीक नहीं थी, लिहाजा सदन की गरिमा का पालन करें।

ओम बिरला ने क्या कहा था?
बता दें कि लोकसभा में स्पीकर ओम बिरला ने कहा था कि आप सभी से अपेक्षा की जाती है कि आप सदन में सदन की मर्यादा और शालीनता की उच्च मानदंडों को बनाए रखें। सदन में मेरे संज्ञान में ऐसी कई घटना है, यह सदस्य और उनके आचरण, सदन की उच्च परंपरा के अनुरूप नहीं हैं। इस सदन में पिता पुत्री, मां-बेटी और पति पत्नी सदस्य रहे हैं। इस परिपेक्ष में मेरी नेता प्रतिपक्ष से यह अपेक्षा है की लोकसभा प्रक्रिया का 349 के तहत सदन में आचरण और व्यवहार करें। सदन में नेता प्रतिपक्ष से विशेष रूप अपेक्षा की जाती है कि वह ऐसा आचरण रखें।

मुंबई एयरपोर्ट पर बेटी को युवक से बात करने से मना करने पर पिता से मारपीट... एफआईआर दर्ज
मुंबई : मुंबई एयरपोर्ट पुलिस ने बेटी को उसके दोस्त से बात करने से मना करने पर पिता से मारपीट करने के मामले में एफआईआर दर्ज किया है। आरोपी पहले युवती के घर पर गया और उससे बात न करने को लेकर उसके साथ जहागड़ा किया और उसकी पिटाई भी की। जब पिता घर पर आए तब उन्होंने देखा कि बेटी रो रही है, तभी उसने पिता को पूरी वारदात बताई।

मामले में पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 115(2), 118(1), 333 और 352 के तहत एफआईआर दर्ज किया है। एअरपोर्ट पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक घटना 4 जुलाई की है जब शिकायतकर्ता की बेटी घर में अपने दोस्त के साथ थी। तभी अचानक बाबू उर्फ सिद्धू सुरेश गायकवाड़ नामक आरोपी घर में घुसा और शिकायतकर्ता की बेटी को सवाल पूछने लगा कि वह उससे क्यों बात नहीं करती है। इसके बाद उसे जोर से झापड़ मारा और वहां से चला गया।

उस वक्त घर पर न तो शिकायतकर्ता और न ही उनकी पत्नी मौजूद थी। जब शिकायतकर्ता घर पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि बेटी रो रही है। जिसके बाद जवाब पूछने पर पता चला कि गायकवाड़ ने उसे मारा है। तभी पिता गायकवाड़ को ढूंढने निकले और वह एअरपोर्ट पर अडानी इलेक्ट्रिसिटी के पास जा रहा था। शिकायतकर्ता ने उसे पकड़ा और पूछताछ करने पर वह शिकायतकर्ता से मारपीट करने लगा।