candidates - Rokthok Lekhani News

मुंबई: बॉम्बे हाईकोर्ट टाइपिंग टेस्ट पर विवाद अभ्यर्थियों ने लगाया गड़बड़ी का आरोप
मुंबई:  बांबे हाई कोर्ट में लिपिक पद के लिए आयोजित ऑनलाइन टाइपिंग टेस्ट में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए कई उम्मीदवारों ने विरोध प्रदर्शन किया। अभ्यर्थियों का कहना है कि परीक्षा के दौरान तकनीकी समस्याओं के कारण उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ा और कई उम्मीदवारों को बिना गलती के असफल घोषित कर दिया गया। प्रदर्शन कर रहे उम्मीदवारों ने परीक्षा दोबारा आयोजित कराने की मांग की है। उनका आरोप है कि टेस्ट के दौरान कंप्यूटर, सर्वर और कीबोर्ड से जुड़ी समस्याएं सामने आईं, जिससे उनकी टाइपिंग प्रभावित हुई।

कुछ अभ्यर्थियों ने बताया कि परीक्षा के दौरान स्क्रीन में खराबी आई और कई सिस्टम ठीक से काम नहीं कर रहे थे।परीक्षा केंद्रों पर अव्यवस्था का आरोप उम्मीदवारों के मुताबिक सुबह के सत्र में कई परीक्षार्थियों को तकनीकी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कुछ ने सर्वर रिस्पॉन्स नहीं करने और कंप्यूटर सिस्टम में दिक्कत की शिकायत की। इसके बाद परीक्षा केंद्रों के बाहर अभ्यर्थियों की भीड़ जुट गई और उन्होंने विरोध शुरू कर दिया। अभ्यर्थियों का कहना है कि परीक्षा में हुई तकनीकी गड़बड़ी का असर उनके प्रदर्शन पर पड़ा है, इसलिए सभी प्रभावित उम्मीदवारों को दोबारा मौका दिया जाना चाहिए।

अभिजीत दीपके भी पहुंचे प्रदर्शन में उम्मीदवारों के प्रदर्शन में कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के संयोजक अभिजीत दीपके भी शामिल हुए। उन्होंने प्रभावित अभ्यर्थियों से मुलाकात कर उनकी मांगों का समर्थन किया। दीपके ने आरोप लगाया कि कई उम्मीदवारों को बिना किसी गलती के फेल कर दिया गया है और जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, वह उनके साथ खड़े रहेंगे। दोबारा परीक्षा की मांग प्रदर्शनकारियों ने मांग की है कि तकनीकी समस्याओं से प्रभावित सभी उम्मीदवारों के लिए फिर से टाइपिंग टेस्ट आयोजित किया जाए। उनका कहना है कि भर्ती प्रक्रिया निष्पक्ष होनी चाहिए ताकि किसी भी उम्मीदवार के भविष्य पर असर न पड़े। फिलहाल इस मामले में संबंधित अधिकारियों की ओर से कोई विस्तृत आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

नई दिल्ली : यूपीएससी के 10 चमकते चेहरे, किसी ने MBBS की तो कोई है आईआईटीयन; पढ़ें टॉप-10 अभ्यर्थियों की कहानी
नई दिल्ली : यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 का अंतिम परिणाम जारी हो चुका है। इस प्रतिष्ठित परीक्षा में राजस्थान के रावतभाटा के अनुज अग्निहोत्री ने पहला स्थान हासिल किया है, जबकि तमिलनाडु की राजेश्वरी सुवे एम दूसरे और पंचकुला के एकांश ढुल तीसरे स्थान पर रहे। इस बार कुल 958 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। आइए जानते हैं इन टॉपर्स की पढ़ाई, पृष्ठभूमि और सफलता की कहानी।

राजस्थान के एक छोटे शहर से आने वाले अनुज अग्निहोत्री ने अपनी मेहनत और लगन से सिविल सेवा की तैयारी में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। अनुज ने सिविल सेवा परीक्षा 2025 में शीर्ष स्थान हासिल किया है। वह राजस्थान के रावतभाटा के रहने वाले हैं। अपनी स्कूली शिक्षा उन्होंने यहीं से पूरी की। इसके बाद, उन्होंने मेडिकल क्षेत्र में पढ़ाई करते हुए एम्स जोधपुर से एमबीबीएस की डिग्री प्राप्त की।

डॉक्टर बनने के बाद उन्होंने प्रशासनिक सेवाओं की ओर रुख किया और फिलहाल DANICS (दिल्ली, अंडमान और निकोबार सिविल सेवा) में प्रोबेशनर के रूप में कार्यरत हैं।

कौन हैं दूसरी रैंक हासिल करने वाली राजेश्वरी सुवे एम
यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 में ऑल इंडिया रैंक 2 हासिल करने वाली राजेश्वरी सुवे एम तमिलनाडु के मदुरै जिले से आती हैं। उन्होंने इलैक्ट्रिकल और इलैक्ट्रॉनिक्स में बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग की है। राजेश्वरी का वैकल्पिक विषय समाजशास्त्र था।

कौन हैं तीसरी रैंक हासिल करने वाले एकांश ढुल?
यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 में ऑल इंडिया रैंक 3 हासिल करने वाले एकांश ढुल पंचकुला के रहने वाले हैं। वह भाजपा नेता कृष्ण ढुल के बेटे हैं। उन्होंने पहले भी दो बार यूपीएससी परीक्षा पास की है, उनका लगातार तीसरी बार चयन हुआ है। 25 साल के एकांश ढुल ने एक बार फिर अपने परिवार और प्रदेश का नाम रोशन किया है।

एकांश ढुल कितने पढ़े-लिखे हैं?
एकांश ढुल ने अपनी स्कूली शिक्षा चंडीगढ़ के संत कबीर पब्लिक स्कूल और भवन विद्यालय से पूरी की है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स से कॉमर्स की पढ़ाई की है। उन्हें डिबेटिंग और वीडियो गेमिंग का शौक है।

राघव झुनझुनवाला ने हासिल की चौथी रैंक
मुजफ्फरपुर के राघव झुनझुनवाला संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में चौथी रैंक हासिल की है। उनके पिता स्वर्गवासी नवीन झुनझुनवाला माता अंजू झुनझुनवाला है। राघव की प्रारंभिक शिक्षा मुजफ्फरपुर के एक निजी स्कूल से पूरी हुई थी। 10वीं और 12वीं की परीक्षा अपने स्कूल में भी टॉप रह चुके है। इसके बाद उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स में अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन की।

ईशान भटनागर की आई पांचवीं रैंक
यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 में भोपाल के ईशान भटनागर ने देशभर में 5वीं रैंक हासिल की। ईशान वर्तमान में भारतीय राजस्व सेवा की ट्रेनिंग ले रहे हैं। ईशान ने दिल्ली के नेशनल लॉ कॉलेज विश्वविद्यालय से बीएएलएलबी कर चुके हैं।  ईशान ने स्कूली शिक्षा डीपीएस भोपाल से पूरी की है। ईशान की मां विनीता भटनागर आरजीपीवी में प्रोफेसर हैं। पिता शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त हो चुके हैं।

जिनिया अरोड़ा की आई छठी रैंक
जिनिया अरोड़ा ब्यूरोक्रैट्स के परिवार से आती हैं और उनके माता-पिता दोनों ही सिविल सर्वेंट हैं। उन्होंने ग्रेजुएशन के साथ ही अपनी यूपीएससी की तैयारी शुरू कर दी थी। यूपीएससी 2024 परीक्षा में उन्होंने 156वीं रैंक हासिल की थी। जीनिया की स्कूलिंग दिल्ली के संस्कृति स्कूल से हुई है। स्कूली शिक्षा खत्म होने के बाद उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के सेंट स्टीफंस कॉलेज से पढ़ाई की। यहां से उन्होंने पॉलिटिकल साइंस एंड गवर्नमेंट, इकोनॉमिक्स के साथ बैचलर ऑफ आर्ट्स किया है।

कौन हैं 7वीं रैंक हासिल करने वाले ए. आर. राजा मोहिदीन?
ए. आर. राजा मोहिदीन का जन्म तमिलनाडु के कांचीपुरम जिले के चेंगलपट्टू में हुआ था। उनका पालन-पोषण चेन्नई में हुआ, जहां उन्होंने अपने प्रारंभिक जीवन का अधिकांश समय बिताया। उनकी मातृभाषा तमिल है। राजा मोहिदीन की शैक्षणिक पृष्ठभूमि बचपन से ही बहुत मजबूत थी। उन्होंने 2014 में चेन्नई के डीएवी बॉयज सीनियर सेकेंडरी स्कूल से कक्षा 10वीं उत्तीर्ण की। इसके बाद उन्होंने चेन्नई के डीएवी हायर सेकेंडरी स्कूल से कक्षा 12वीं उत्तीर्ण की।
स्कूल की पढ़ाई पूरी करने के बाद, उन्होंने तमिलनाडु के अन्नामलाई विश्वविद्यालय से संबद्ध राजाह मुथैया मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की पढ़ाई की और 2022 में स्नातक की उपाधि प्राप्त की। उनकी चिकित्सा शिक्षा ने उन्हें वैज्ञानिक समझ, विश्लेषणात्मक सोच और सामाजिक जिम्मेदारी की प्रबल भावना विकसित करने में मदद की। ए. आर. राजा मोहिदीन ने यूपीएससी सीएसई 2025 में सफलता प्राप्त करने से पहले दो बार सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा में भाग लिया। अपने तीसरे प्रयास में, उन्होंने अखिल भारतीय रैंक 7 हासिल की।

एमपी के पक्षल को 8वीं रैंक
प्रदेश के धार जिले की कुक्षी विधानसभा के ग्राम बाग निवासी पक्षल जैन (सेक्रेटरी) ने 8वीं ऑल इंडिया रैंक हासिल की है। पक्षल के पिता नीलेश जैन ग्राम बाग में ही कपड़ा व्यापारी व मां दीप्ति जैन हाउस वाइफ हैं। बताया जा रहा है कि पक्षल अभी दिल्ली में हैं। उन्होंने महेश मेमोरियल पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल बाग और एसआईसीए स्कूल से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की। इसके बाद उन्होंने अर्थशास्त्र की पढ़ाई आईआईटी कानपुर से की।

नवी मुंबई : बीजेपी और एकनाथ शिंदे सेना आमने-सामने, परिवहन समिति के चुनाव में दोनों ने खड़े किए प्रत्याशी
मुंबई : नवी मुंबई महानगर पलिका चुनाव के बाद मंगलवार को बीजेपी और शिवसेना एकनाथ शिंदे की तरफ से स्वीकृत नगरसेवक (सदस्य) पद के लिए उम्मीदवारों ने अपना नॉमिनेशन भर दिया। इस बार पालिका में 10 स्वीकृत सदस्यों की संख्या रहेगी, इसके लिए बीजेपी की तरफ से 6 और शिवसेना की तरफ से 4 सदस्यों ने नामांकन भरा। बीजेपी को तरफ से छह सदस्यों में से पूर्व नगरसेवक भरत नखाते, कुलदीप सूरी, अमित मेढ़कर, अपर्णा गवते, जगजीवन (बंडू) केणी, लक्ष्मीकांत पाटील ने नामांकन भरा है। वहीं, शिवसेना (शिंदे गुट) की तरफ से साहिल चौगुले, अंकुश कदम, सुरेश भिल्लारे और द्वारकानाथ भोईर ने फॉर्म भरा।

बीजेपी ने हारे उम्मीदवारों को दिया मौका
स्वीकृत नगरसेवकों के लिए बीजेपी की तरफ से 6 में से 4 ऐसे सदस्य हैं, जिन्हें महानगर पलिका चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था। भरत नखाते भी पूर्व नगरसेवक रहे है, लेकिन इस बार वीजेपी उन्हें टिकट नहीं दे पाई थी। सिर्फ कुलदीप सूरी एकमात्र व्यक्ति है, जिनका कोई बड़ा राजनीतिक करियर नहीं था, हालांकि वह सिख समाज के बड़े नेता है। वहीं, शिवसेना की तरफ से पार्टी के लिए काम करने वाले सांगतनिक सदस्यों को मौका दिया गया है।

एकनाथ शिंदे के करीबी अंकुश कदम
अंकुश कदम को उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का करीबी माना जाता है, जिन्हें इसमें जगह मिली है। जबकि, द्वारकानाथ भोईर शिवसेना ऐरोली के शहर प्रमुख है। साहिल चौगुले ने निर्दलीय नामांकन भरा था, लेकिन पार्टी के अनुरोध पर उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया। सुरेश भिल्लारे लंबे समय से शिवसेना में काम कर रहे थे।

परिवहन समिति में चुनाव की स्थिति
नवी मुंबई में विभिन्न समितियों में सबसे प्रमुख परिवहन समिति में कुल 13 सदस्यों की संख्या के लिए पक्ष और विपक्ष को उनके नगरसेवको की संख्या के अनुपात में परिवहन समिति में जगह मिलती है। इस तरह बीजेपी को 8 और शिवरोना को 5 सदस्य गिलने थे, लेकिन बीजेपी की तरफ से 12 सदस्यों ने फॉर्म भर दिया। शिवसेना ने पहले 5 सदस्यों के ही फोर्म भरे थे। हालांकि, जब उन्हेपता चला कि बीजेपी ने राजनीतिक खेल कर दिया है, तो उन्होने तत्काल 3 अन्य लोगो के फॉर्म भरे। इस तरह शिक्सेना की तरफ से 8 सदस्यों के फॉर्ग भर दिए है। अगर 19 फरवरी तक उम्मीदवारों ने नाम वापस नहीं लिए और उनका नामाकन खारिज नहीं हुआ, तो महासभा में चुनाव की स्थिति बनेगी।

मंदा म्हात्रे के कार्यकर्ता नजरअंदाज
चुनाव में टिकट से लेकर स्वीकृत नगरसेवकों और परिवहन समिति में बीजेपी की तरफ से सभी नाईक समर्थको को शामिल किया गया है। जबकि, मंदा म्हात्रे के एक भी सनर्धक को मौका नहीं गिला है। जिससे गंदा म्हात्रे नाराज हो गई है। उन्होने कहा कि नाईक परिवार मुझे क्या झटका देगा? गैने खुद उनको दो बार झटका दिया है। एकबार गणेश नाईक और दूसारी बार उनके बेटे संदीप नाईक को मात दी है। मै कभी किसी के सागने पद गांगने नहीं गई हूं। वही, गंदा म्हात्रे की नाराजगी पर पूर्व सासद संजीव नाईक ने कहा कि सभी नाम वरिष्ठ नेताओ ने दिए है। हमने किसी का नाम नहीं काटा है।

नवी मुंबई : BJP और एकनाथ शिंदे सेना ने एक-दूसरे के खिलाफ खड़े किए महापौर और उपमहापौर प्रत्याशी
नवी मुंबई : नवी मुंबई मनपा चुनाव परिणामों के बाद रविवार को महापौर और उपमहापौर पद के लिए BJP और शिवसेना (शिंदे गुट) की तरफ से उम्मीदवारों ने अपना नामांकन भर दिया। BJP की तरफ से सुजाता सूरज पाटील ने महापौर और दशरथ सीताराम भगत ने उपमहापौर पद के लिए नामांकन भरा, तो वहीं शिवसेना की तरफ से सरोज रोहिदास पाटील ने महापौर और आकाश मढवी ने उपमहापौर पद के लिए नामांकन भरा। दोनों पार्टियों की तरफ से नामांकन पत्र आने के कारण अब 5 फरवरी को आयोजित महासभा में दोनों पदों के लिए चुनाव करवाया जाएगा।  नवी मुंबई मनपा चुनाव में 111 सीटों में से BJP को 65 और एकनाथ शिंदे की शिवसेना को 42 सीटों पर जीत मिलीं थीं। चुनाव रिजल्ट के बाद ऐसा लग रहा था कि BJP निर्विरोध महापौर बनाने में सफल हो जाएगी, लेकिन शिवसेना ने उसके लिए चुनौती खड़ी कर दी है। ज्यादातर मनपा चुनावों में BJP और शिवसेना (शिंदे गुट) एकसाथ चुनाव लड़े थे, कुछ जगहों पर अगल-अलग भी लड़े, लेकिन चुनाव बाद एकसाथ आ गए थे।

उल्हासनगर और कल्याण-डोंबिवली के उलट हुआ
उल्हासनगर में शिवसेना एकनाथ शिंदे अपने दम पर बहुमत तक पहुंच गई थी उसके बावजूद BJP को उपमहापौर का पद दे दिया था, उसी तरह कल्याण-डोंबिवली में भी शिवसेना अपने दम पर बहुमत तक पहुंच गई थी, फिर भी BJP को उपमहापौर का पद दे दिया, जिससे वहां भी महापौर और उपमहापौर का चुनाव निर्विरोध हो गया था।  नवी मुंबई में भी उम्मीद थी कि जहां BJP को स्पष्ट बहुमत मिलने पर भी माना जा रहा था BJP शिवसेना (शिंदे गुट) को साथ लेते हुए उन्हें उपमहापौर का पद दिया जाएगा। लेकिन इसके उलट फैसला करते हुए यहां BJP ने उम्मीदवारों का नामांकन भरवा दिया और शिवसेना (शिंदे गुट) से चर्चा तक नहीं की।

नवी मुंबई में खींचतान
BJP द्वारा नॉमिनेशन भरने के बाद शिंदे की शिवसेना ने भी यहां दोनों पदों (महापौर और उपमहापौर) पर नामांकन भरवाकर चुनौती पेश कर दी है। यहां राजनीतिक गलियारे में चर्चा है कि BJP ने बड़ा दिल दिखाया होता और शिवसेना को उपमहापौर पद दिया होता, तो यहां भी दोनों एकसथ आ सकते थे। नामांकन पत्र भरने की प्रक्रिया के बाद नवी मुंबई में शिवसेना (शिंदे गुट) के उपनेता विजय चौगुले ने कहा कि राज्य में महायुति की सरकार है, इसलिए हमने नामांकन भरा है और आगे चुनाव तक इंतजार करेंगे।